RBSE Solutions for Class 10 Physical Education Chapter 10 प्रमुख खेल पुरस्कार एवं प्रसिद्ध खिलाड़ी

Rajasthan Board RBSE Class 10 Physical Education Chapter 10 प्रमुख खेल पुरस्कार एवं प्रसिद्ध खिलाड़ी

RBSE Class 10 Physical Education Chapter 10 पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर

RBSE Class 10 Physical Education Chapter 10 लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
अर्जुन पुरस्कार कब शुरू किया गया ?
उत्तर:
अर्जुन पुरस्कार सन् 1961 ई. में शुरू किया गया।

प्रश्न 2.
अर्जुन पुरस्कार में किसकी कांस्य प्रतिमा दी जाती है ?
उत्तर:
अर्जुन पुरस्कार में पांडव अर्जुन की कांस्य प्रतिमा दी जाती है।

प्रश्न 3.
राजीव गाँधी खेल रत्न किस वर्ष में सर्वाधिक खिलाड़ियों को दिया गया ?
उत्तर:
राजीव गाँधी खेल रत्न सन् 2016 में सर्वाधिक खिलाड़ियों को दिया गया।

प्रश्न 4.
द्रोणाचार्य पुरस्कार में कितनी नकद राशि दी जाती है ?
उत्तर:
द्रोणाचार्य पुरस्कार में पाँच लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है।

प्रश्न 5.
ध्यान चंद पुरस्कार किसको दिया जाता है ?
उत्तर:
ध्यानचंद पुरस्कार चार सालों में संन्यास लेने के बाद भी खेलों को प्रोत्साहन देने में शानदार योगदान करने वाले को दिया जाता है।

प्रश्न 6.
जिम्नास्टिक के दो प्रसिद्ध खिलाड़ियों के नाम बताइये।
उत्तर:
जिम्नास्टिक के दो प्रसिद्ध खिलाड़ी निम्नलिखित हैं –

  1. दीपा कर्माकर
  2. सोमबहादुर खुल्लर

प्रश्न 7.
राजस्थान में दिये जाने वाले सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार का नाम बताइये।
उत्तर:
राजस्थान में दिये जाने वाला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार महाराणा प्रताप पुरस्कार है।

प्रश्न 8.
पुरस्कारों को दिये जाने का उद्देश्य स्पष्ट करें।
उत्तर:
पुरस्कारों को दिये जाने के लिए उद्देश्य निम्नलिखित

  1. खिलाड़ियों में खेल के प्रति जुनून पैदा करना।
  2. खेलों को बढ़ावा देना।
  3. प्रशिक्षकों को अच्छे परिणाम देने हेतु प्रेरित करना।
  4. नकद राशि के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करना।

जिससे खिलाड़ी पौष्टिक आहार ले सकें।

प्रश्न 9.
गुरु के बारे में प्रचलित दोहा बताइये।
उत्तर:
गुरु के बारे में प्रचलित दोहा“गुरु गोविन्द दोउ खड़े, काके लागू पाय। बलिहारी गुरु आपने, जिन गोविन्द दियो मिलाय।”

प्रश्न 10.
किन्हीं दो खेलों के प्रमुख खिलाड़ियों के नाम बताइये।
उत्तर:
क्रिकेट के दो प्रमुख खिलाड़ी सचिन तेन्दुलकर और विराट कोहली हैं।

प्रश्न 11.
राजस्थान के किन्हीं दो द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त प्रशिक्षकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान के दो द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त प्रशिक्षक हैं –

  1. प्रो. कर्ण सिंह
  2. विरेन्द्र पूनिया

RBSE Class 10 Physical Education Chapter 10 निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर:
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार – खेलों में खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए पुरस्कारों की अत्यन्त महत्त्वपूर्ण भूमिका रहती है। खेलों में योग्य खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के अलावा अन्य लोगों द्वारा खेलकूद के विकास में योगदान देने वालों को , सम्मान प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रारम्भ किये। गये हैं। प्रमुख राष्ट्रीय खेल पुरस्कार निम्न हैं –

  1. अर्जुन अवार्ड
  2. द्रोणाचार्य अवार्ड
  3. राजीव गाँधी खेल रत्न
  4. ध्यानचंद पुरस्कार (आजीवन उपलब्धि हेतु)

(1) अर्जुन पुरस्कार (अवार्ड) – खिलाड़ियों की पिछले तीन वर्षों की अन्तर्राष्ट्रीय उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है। यह पुरस्कार 1961 में शुरू किया गया था। पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों को पांडव अर्जुन की कांस्य प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र मोनोग्राम, ब्लेजर, टाई के साथ पाँच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

(2) दोणाचार्य अवार्ड यह अवार्ड टीमों को प्रशिक्षण प्रदान करने में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले खेल प्रशिक्षकों को उनके अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिलाने के योगदान स्वरूप दिया जाता है। यह पुरस्कार 1985 में प्रारम्भ किया गया। पुरस्कार पाने वाले प्रशिक्षक को पाँच लाख रुपये नकद, द्रोणाचार्य की कांस्य प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र, ब्लेजर व टाई प्रदान की जाती है।

(3) राजीव गाँधी खेल रत्न राजीव गाँधी खेल रत्न – की शुरुआत सन् 1991-92 में भारत सरकार द्वारा की गई थी। भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी वर्ष सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाने पर यह पुरस्कार दिया जाता है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को साढ़े सात लाख रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र तथा इनाम दिया जाता है। 25 वर्ष के इतिहास में 2016 में सबसे अधिक चार खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिया गया। इस पुरस्कार का नाम भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गाँधी के नाम पर रखा गया है।

(4) ध्यानचंद खेल पुरस्कार – खेल विद्या में आजीवन उपलब्धि के लिये दिया जाने वाली भारत सरकार का सर्वोच्च पुरस्कार है। जो भारत सरकार मंत्रालय, युवा मामलों और खेल द्वारा चार सालों में संन्यास लेने के बाद भी खेलों को प्रोत्साहन देने में शानदार योगदान के लिये दिया जाता है। ध्यानचंद खेल पुरस्कार 2002 से शुरू किया गया। पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों को पाँच लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक पट्टिका एवं सम्मान की एक पुस्तिका दी जाती है।

प्रश्न 2.
अर्जुन पुरस्कार के बारे में लेख लिखें।
उत्तर:
अर्जुन पुरस्कार खिलाड़ियों की पिछले तीन वर्षों की अन्तर्राष्ट्रीय उपलब्धियों को मद्देनजर रखते हुये भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले एवं नेतृत्व, खेल भावना और अनुशासन जैसे गुणों का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रतिवर्ष 29 अगस्त को दिया जाता है। यह पुरस्कार 1961 से शुरू किया गया था। पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों को पांडव अर्जुन की कांस्य प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र मोनोग्राम, ब्लेजर, टाई के साथ पाँच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

2016 में 15 खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया। चयन – पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों का चयन भिन्नभिन्न समितियाँ करती हैं, जिसमें जज, पूर्व ओलम्पियन, अर्जुन पुरस्कार विजेता, द्रोणाचार्य, ध्यानचंद, खेल पत्रकार, विशेषज्ञ, कमेन्टेटर तथा खेल प्रशासक सम्मिलित होते हैं। समिति का गठन भारत सरकार द्वारा किया जाता है।

प्रश्न 3.
राजस्थान में दिये जाने वाले खेल पुरस्कारों का संक्षिप्त विवरण दें।
उत्तर:
राजस्थान में दिये जाने वाले खेल पुरस्कारखिलाड़ियों के विकास एवं प्रोत्साहन देने हेतु राजस्थान सरकार एवं विभिन्न प्रदेशों में भिन्न-भिन्न खेल पुरस्कार दिये जाते हैं। महाराणा प्रताप पुरस्का – उक्त पुरस्कार राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के फलस्वरूप दिया जाता है। यह पुरस्कार सन् 1982 में शुरू किया गया था। इसमें महाराणा प्रताप की प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र एवं एक लाख रुपये की राशि दी जाती है। गुरु वशिष्ठ पुरस्कार-खेलों में अन्तर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट परिणाम देने वाले प्रशिक्षकों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किया जाता है। सन् 1985 में प्रारम्भ किया गया। पुरस्कार पाने वाले को प्रतिमा एवं एक लाख रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। भारत सरकार द्वारा भिन्न-भिन्न खेलों में राजस्थान के अनेकों खिलाड़ियों को गुरु वशिष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

प्रश्न 4.
राजीव गाँधी खेल रत्न के बारे में विस्तार से बताइये।
उत्तर:
राजीव गाँधी खेल रल-राजीव गाँधी खेल रत्न की शुरुआत सन् 1991-92 में भारत सरकार द्वारा की गई थी। भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर किसी वर्ष सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाने पर यह पुरस्कार दिया जाता है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को साढ़े सात लाख रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र तथा इनाम दिया जाता है। 25 वर्ष के इतिहास में 2016 में सबसे अधिक चार खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिया गया। इस पुरस्कार का नाम भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गाँधी के नाम पर रखा गया है।

RBSE Class 10 Physical Education Chapter 10 अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

RBSE Class 10 Physical Education Chapter 10 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
ध्यानचन्द खेल पुरस्कार शुरू किया गया
(अ) 1991
(ब) 1961
(स) 1992
(द) 2002
उत्तरमाला:
(द) 2002

प्रश्न 2.
कुमारी दीपा कर्माकर का जिस खेल से सम्बन्ध है, वह है –
(अ) बेडमिन्टन
(ब) कुश्ती
(स) जिम्नास्टिक
(द) शूटिंग
उत्तरमाला:
(स) जिम्नास्टिक

RBSE Class 10 Physical Education Chapter 10 अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
आजीवन खेल विद्या एवं खेलों में योगदान के लिए कौनसा पुरस्कार दिया जाता है ?
उत्तर:
आजीवन खेल विद्या एवं खेलों में योगदान के लिए ध्यानचंद पुरस्कार दिया है।

प्रश्न 2.
राजस्थान सरकार द्वारा वर्तमान में महाराणा प्रताप एवं गुरु वशिष्ठ पुरस्कार में कितनी राशि दी जाती
उत्तर:
राजस्थान सरकार द्वारा वर्तमान में महाराणा प्रताप एवं गुरु वशिष्ठ पुरस्कार में एक लाख रुपये की राशि दी जाती

प्रश्न 3.
सन् 2016 में कितने खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया ?
उत्तर:
सन् 2016 में 15 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया।

RBSE Class 10 Physical Education Chapter 10 लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
राष्ट्रीय स्तर पर दोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले राजस्थान के प्रमुख प्रशिक्षकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
राष्ट्रीय स्तर पर द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त राजस्थान के प्रमुख प्रशिक्षक हैं

  1. प्रो. कर्ण सिंह      ऐथलेटिक्स
  2. रिपुदमन सिंह     ऐथलेटिक्स
  3. भवानी मुखर्जी     टेबल टेनिस
  4. विरेन्द्र पूनिया      ऐथलेटिक्स
  5. सागरमल धायल  बॉक्सिंग

प्रश्न 2.
ध्यानचंद खेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले को सरकार कौन-कौनसी सुविधाएँ प्रदान करती है ?
उत्तर:
ध्यानचंद खेल पुरस्कार पाने वाले को सरकार निम्नलिखित सुविधाएँ प्रदान करती है –

  1. सरकार द्वारा रेलवे का प्रथम एवं द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी में (राजधानी, आदि) नि:शुल्क यात्रा का पास।
  2. रोजगार प्रदान करना।
  3. विदेशों में प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराना।
  4. अन्तर्राष्ट्रीय मापदंड के अनुरूप खेल उपकरण।

आदि अनेकानेक सुविधाएँ भारत सरकार द्वारा समयसमय पर उपलब्ध कराई जाती हैं। प्रतिवर्ष सुविधाओं में बढ़ोतरी भी की जाती है।

प्रश्न 3.
सन् 2016 में राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
सन् 2016 में राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों के नाम निम्नलिखित हैं

  1. कुमारी पी.वी. सिंधु बैडमिन्टन
  2. कुमारी साक्षी मलिक कुश्ती
  3. कुमारी दीपा कर्माकर जिम्नास्टिक
  4. श्री जीतू रॉय शूटिंग

RBSE Class 10 Physical Education Chapter 10 निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
सन् 2016 में अर्जुन पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों की सूची बनाइये।
उत्तर:
सन् 2016 में अर्जुन पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों के नाम निम्नलिखित हैं –

(1) ललिता बाबर         ऐथलेटिक्स
(2) शिवा थापा            बॉक्सिंग
(3) अजिंक्या रहाणे      क्रिकेट
(4) रानी                     हॉकी
(5) वी. आर. रघुनाथ     हॉकी
(6) गुरप्रीत सिंह           शूटिंग
(7) अपूर्वी चंदेला          शूटिंग
(8) सौम्यजीत घोष        टेबल टेनिस
(9) विनेश फोगट          कुश्ती
(10) अमित कुमार        कुश्ती
(11) रजत चौहान         तीरंदाजी
(12) सौरव कोठारी       बिलियर्ड, स्नूकर
(13) सुब्रत पॉल            फुटबॉल
(14) संदीप सिंह मान    पैरा ऐथलेटिक्स
(15) विरेन्द्र सिंह           कुश्ती (बधिर)

RBSE Solutions for Class 10 Physical Education