RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 12 मानव संसाधन

RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 12 मानव संसाधन are part of RBSE Solutions for Class 10 Social Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 10 Social Science Solutions Chapter 12 मानव संसाधन

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 10
Subject Social Science
Chapter Chapter 12
Chapter Name मानव संसाधन
Number of Questions Solved 39
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 10 Social Science Solutions Chapter 12 मानव संसाधन

पाठ्यपुस्तक से हल प्रश्न [Textbook Questions Solved]

मानव संसाधन अति लघूत्तरात्मक प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
भारत में सर्वाधिक जनसंख्या किस राज्य की है?
उत्तर:
उत्तर प्रदेश, भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है।

प्रश्न 2.
राज्यों में क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का देश में कौन-सा स्थान है?
उत्तर:
क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा (प्रथम) राज्य है।

प्रश्न 3.
सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य कौन-सा है? ।
उत्तर:
बिहार, (1102) भारत का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य है।

प्रश्न 4.
राजस्थान में, 2011 की जनगणना के अनुसार लिंगानुपात कितना है?
उत्तर:
2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में लिंगानुपात 926 है।

प्रश्न 5.
भारत का जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में कौन-सा स्थान है?
उत्तर:
भारत, जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है।

प्रश्न 6.
भारत में जनगणना कितने वर्षों के अंतराल में होती है?
उत्तर:
भारत में जनगणना 10 वर्षों के अंतराल में होती है।

प्रश्न 7.
किसी देश या स्थान की जनसंख्या में वृद्धि या कमी के प्रमुख कारण क्या है?
उत्तर:
किसी स्थान/देश की जनसंख्या में वृद्धि या कमी जन्म और मृत्यु के अंतर एवं प्रवसन के कारण होती है।

प्रश्न 8.
राजस्थान में सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला कौन-सा है?
उत्तर:
राजस्थान में सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला जयपुर है।

प्रश्न 9.
जनसंख्या वृद्धि या परिवर्तन के तीन प्रमुख घटक कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
जनसंख्या वृद्धि या परिवर्तन के, जन्मदर, मृत्युदर व प्रवास प्रमुख घटक है।

प्रश्न 10.
लिंगानुपात क्या है?
उत्तर:
लिंगानुपात किसी क्षेत्र विशेष-देश, राज्य या स्थान के पुरुष व स्त्री की संख्या के अनुपात को लिंगानुपात कहते हैं।

प्रश्न 11.
2011 की जनगणना के अनुसार देश की साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर:
2011 की जनगणना के अनुसार देश की साक्षरता दर 74.04% है।।

प्रश्न 12.
परिवारों के आकार को सीमित रखने हेतु सरकार ने कौन-सा कार्यक्रम प्रारम्भ किया?
उत्तर:
परिवारों के आकार को सीमित रखने हेतु सरकार ने 1952 में एक व्यापक परिवार नियोजन कार्यक्रम प्रारंभ किया था।

प्रश्न 13.
राजस्थान का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन-सा है?
उत्तर:
राजस्थान का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला जयपुर है।

मानव संसाधन लघूत्तरात्मक प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
साक्षरता दर किसे कहते हैं?
उत्तर:
प्रति 100 पुरुषों अथवा स्त्रियों को साक्षर की श्रेणी में रखा जाना साक्षरता दर कहलाता है। भारत में (2011) साक्षरता दर 74.04% है।

प्रश्न 2.
संसाधन किसे कहते हैं?
उत्तर:
पर्यावरण में उपलब्ध वे सभी वस्तुएँ जो हमारी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु प्रयुक्त होती हैं संसाधन कहलाती है।

प्रश्न 3.
जनसंख्या वृद्धि दर क्या है तथा भारत की जनसंख्या वृद्धि दर किस दशक से कम होने लगी और क्यों?
उत्तर:
किसी वर्ष की मूल जनसंख्या में प्रत्येक 100 व्यक्तियों पर हुई व्यक्तियों की वृद्धि जनसंख्या वृद्धि दर कहलाती है। जनसंख्या वृद्धि दर 1991 (दशक) से कम होने लगी। इस दौरान जन्म दर में तेजी से कमी आयी।

प्रश्न 4.
किसी देश की जनगणना उस देश की जनसंख्या से संबंधित कौन-कौन सी प्रमुख जानकारियाँ प्रदान करती है?
उत्तर:

  1.  किसी भी देश की जनगणना-जनसंख्या के आकार वितरण घनत्व, पुरुष, महिला तथा बच्चे तथा किसी निश्चित | स्थान में व्यक्त करते हैं।
  2.  किसी स्थान पर जनसंख्या में निश्चित समयावधि में जनसंख्या में वृद्धि, परिवर्तन व उसका कारण आदि जानकारियाँ प्राप्त होती हैं।

प्रश्न 5.
जनसंख्या वृद्धि दर को नियंत्रित करने के उपाय लिखिए।
उत्तर:
जन्म दर को नियंत्रित, लड़कियों की शादी की उम्र को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने तथा परिवार नियोजन आदि द्वारा जनसंख्या वृद्धि दर को नियंत्रित करने के प्रमुख उपाय अपनाए गए।

प्रश्न 6.
ग्रामीण से शहरी क्षेत्र की ओर जनसंख्या के प्रवास के प्रमुख कारण लिखिए।
उत्तर:
दूसरे स्थान पर होने वाला प्रवास ग्रामीण में शहरी क्षेत्रों की ओर होता है। कारण-ग्रामीण क्षेत्रों में अपकर्षण कारक | प्रभावित होते हैं। वहाँ गरीबी एवं बेरोजगारी की प्रतिकूल अवस्थाएँ, नगर आकर्षण प्रभाव रोजगार में वृद्धि, उच्च जीवन स्तर आदि हैं।

मानव संसाधन निबंधात्मक प्रश्न (Long Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
जनसंख्या नीति की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन करो।
उत्तर:
जनसंख्या नीति-

  • राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चे को निशुल्क शिक्षा प्रदान करके, शिशु मृत्यु दर 30% से कम करना।
  • व्यापक स्तर पर टीकारोधी बीमारियों से बच्चों को छुटकारा दिलाने लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने के लिए | प्रोत्साहित करना।
  • परिवार का एक जन केंद्रीय कार्यक्रम बनाना इसमें एक जिम्मेदार तथा सुनियोजित पितृत्व को बढ़ावा।
  • परिवार के आकार को सीमित रख व्यक्ति के स्वास्थ एवं कल्याण में सुधार करना।
  • राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 कई वर्षों के नियोजित प्रयासों का परिणाम है।

प्रश्न 2.
तीव्र जनसंख्या वृद्धि के कारण तथा उससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं का विस्तार से वर्णन कीजिए।
उत्तर:

  • भारत की जनसंख्या, विश्व में दूसरे स्थान पर है। यहाँ जनसंख्या में प्रतिवर्ष होने वाली वृद्धि बहुत अधिक है।
  • जनसंख्या वृद्धि देश की आर्थिक संवृद्धि में बाधक है तथा अधिक जनसंख्या जीवन की गुणवत्ता भी प्रभावित होती
  •  जनसंख्या वृद्धि के कारण भोजन, कपड़ा, आवास, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं जैसी मूल आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु अधिक संसाधनों का उपयोग करना पड़ता है।
  •  इससे बेरोजगारी, गरीबी आदि समस्याएँ भी लगातार बढ़ती जाती हैं। भौतिक सुख सुविधाएँ-पीने के पानी, बिजली, यातायात, आवास आदि की समस्याएँ उत्पन्न होती हैं।
  • जनसंख्या में जन्मदर में धीमी गिरावट जनसंख्या समस्या का प्रमुख कारण है।

प्रश्न 3.
नगरीकरण क्या है? इसके लाभ व उत्पन्न होने वाली समस्या का वर्णन करो।
उत्तर:
नगरीकरण-नगरीकरण से आशय, जनसंख्या का ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्र की ओर पलायन करना है तथा शहरी क्षेत्रों के भौतिक विस्तार, जनसंख्या इत्यादि विस्तार भी शहरीकरण कहलाता है।
लाभः

  1. ग्रामीण लोगों को शहरी-क्षेत्रों में उचित रोजगार प्राप्त होता है जो उनके जीवन स्तर में परिवर्तन करने में सक्षम होता है।
  2. उचित व उच्च शिक्षा तथा अन्य नगरीय सुविधाओं हेतु शहर में लोग रहते हैं। इसके अलावा उन्नति के पथ पर बढ़ने के समान अवसरों का लाभ उठाते हैं।

समस्याएँ:

  1. नगरों का तेजी से फैलाव, स्लम व गंदी बस्तियों का विकास।
  2. नगरीकरण वे बढ़ता औद्योगीकरण-पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों के लिए घातक है।

प्रश्न 4.
जनसंख्या नीति क्या है? राजस्थान की जनसंख्या नीति का वर्णन करो।
उत्तर:
जनसंख्या नीति-

  • राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चे को निशुल्क शिक्षा प्रदान करके, शिशु मृत्यु दर 30% से कम करना।
  •  व्यापक स्तर पर टीकारोधी बीमारियों से बच्चों को छुटकारा दिलाने लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने के लिए | प्रोत्साहित करना।
  •  परिवार का एक जन केंद्रीय कार्यक्रम बनाना इसमें एक जिम्मेदार तथा सुनियोजित पितृत्व को बढ़ावा।
  •  परिवार के आकार को सीमित रख व्यक्ति के स्वास्थ एवं कल्याण में सुधार करना।
  •  राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 कई वर्षों के नियोजित प्रयासों का परिणाम है।

राजस्थान की जनसंख्या नीतिः

  • परिवारों के आकार को सीमित रखकर व्यक्ति के स्वास्थ्य एवं कल्याण को | सुधारना परिवार कल्याण कार्यक्रम जिम्मेदार तथा सुनियोजित पितृत्व को बढ़ावा देना।
  •  राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 कई वर्षों के नियोजित प्रयासों का परिणाम है।
  • राजस्थान में अनेक गतिविधियों एवं योजनाओं के माध्यम से जनसंख्या स्थायित्व के प्रयास
  •  योग्य दम्पत्तियों की इच्छानुसार परिवार कल्याण की आवश्यक सेवायें उपलब्ध करवाकर परिवार सीमित करने हेतु शिक्षित करना।
  • जनमंगल योजना द्वारा गाँव-गाँव में जनमंगल जोड़ परिवार कल्याण के अंतर्गत साधन उपलब्ध कराना। परिवार कल्याण कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका को बढ़ावा देना।

मानव संसाधन अतिरिक्त प्रश्नोत्तर (More Questions Solved)

मानव संसाधन बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

प्रश्न 1.
भारत में विश्व की जनसंख्या का कितना प्रतिशत भाग रहता है?
(अ) 20%
(ब) 16%
(स) 17.3%
(द) .10%

प्रश्न 2.
भारत विश्व के कितने प्रतिशत भू-भाग पर फैला हुआ है?
(अ) 5%
(ब) 2%
(स) 2.4%
(द) 1.5%

प्रश्न 3.
भारत का सर्वाधिक बसा हुआ राज्य कौन सा है?
(अ) बिहार
(ब) उत्तर प्रदेश
(स) मध्य प्रदेश
(द) आन्ध्र प्रदेश

प्रश्न 4.
राजस्थान का कौन-सा जिला सबसे कम जनसंख्या वाला है? ।
(अ) जयपुर
(ब) भरतपुर
(स) धौलपुर
(द) जैसलमेर

प्रश्न 5.
2011 में भारत का जनसंख्या घनत्व कितना था?
(अ) 382 व्यक्ति प्रति कि०मी०
(ब) 410 व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी०
(स) 1102 व्यक्ति प्रति कि०मी०
(द) 17 व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी०

उत्तर:
1. (स) 17.3%
2. (स) 2.4%
3. (ब) उत्तर प्रदेश
4. (द) जैसलमेर
5. (अ) 382 व्यक्ति प्रति कि०मी०

मानव संसाधन अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
संसाधन, आपदा तथा विनाश का अर्थ किसके लिए है?
उत्तर:
संसाधन, आपदा तथा विनाश का अर्थ केवल मानव के लिए है।

प्रश्न 2.
विश्व में जनसंख्या की दृष्टि से तीसरे, चौथे तथा पाँचवे स्थान पर कौन से देश है?
उत्तर:
विश्व जनसंख्या पटल पर तीसरे, चौथे तथा पाँचवे स्थान पर क्रमशः सयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनेशिया एवं ब्राजील

प्रश्न 3.
भारत की लगभग आधी जनसंख्या किन पाँच राज्यों में निवास करती है?
उत्तर:
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल एवं आन्ध्र प्रदेश में भारत की आधी जनसंख्या निवास करती है।

प्रश्न 4.
राजस्थान के किस जिले में 2001-2011 दशक में जनसंख्या वृद्धि दर अधिक है?
उत्तर:
2001-2011 दशक में राजस्थान के बाड़मेर जिले (32.55%) जनसंख्या वृद्धि दर सबसे अधिक है।

प्रश्न 5.
जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि दर क्या है?
उत्तर:
जन्म दर एवं मृत्यु दर के बीच का अंतर जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि है।

मानव संसाधन लघूत्तरात्मक प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
मानव संसाधन अवधारणा को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
मानव संसाधन अवधारणा-जनसंख्या को अर्थव्यवस्था पर दायित्व से अधिक परिसम्पत्ति के रूप में देखती है। मानव जनसंख्या को शिक्षा, प्रशिक्षण, चिकित्सा व अन्य सेवाओं में निवेश किया जाता है तब निवेश के परिणाम स्वरूप मानव जनसंख्या मानव संसाधन के रूप में परिवर्तित हो जाती है।

प्रश्न 2.
जनगणना द्वारा जनसंख्या के कौन से गुण एवं विशेषताएँ बतायी जाती हैं?
उत्तर:
जनगणना द्वारा, व्यक्तियों की उम्र, लिंगानुपात अर्थात पुरुषों व महिलाओं की संख्या का अनुपात उनका साक्षरता स्तर, व्यावसायिक सरंचना एवं स्वास्थ्य की अवस्था इत्यादि गुण तथा विशेषताओं की जानकारी मिलती है।

प्रश्न 3.
निरपेक्ष वृद्धि किसे कहते हैं?
उत्तर:
प्रत्येक वर्ष या एक दशक में बढी जनसंख्या कुल जनसंख्या में वृद्धि का परिणाम है। पहले की जनसंख्या को बाद की जनसंख्या से घटाकर इसे प्राप्त किया जाता है।

प्रश्न 4.
जन्म दर किसे कहते हैं। यह प्रमुख घटक है। कैसे?
उत्तर:
एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में जितने जीवित बच्चों का जन्म होता है उसे जन्म दर कहते हैं। यह वृद्धि एक प्रमुख घटक है क्योंकि भारत में सदैव जन्मदर, मृत्युदर से अधिक रही है।

प्रश्न 5.
आंतरिक प्रवास जनसंख्या वितरण को कैसे प्रभावित करता है?
उत्तर:
आंतरिक प्रवास देश की जनसंख्या के आकार में कोई परिवर्तन तो नहीं आता है लेकिन यह देश में जनसंख्या के वितरण को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है। यह जनसंख्या के वितरण एवं उसके घटकों को परिवर्तित करने में प्रवास की अहम भूमिका होती है।

मानव संसाधन निबंधात्मक प्रश्न (Long Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
राजस्थान के जनसंख्या घनत्व पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:

  • राजस्थान का जनसंख्या घनत्व 2011 में 201 व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी० है। जो 2001 में यह 165 व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी० था।।
  • राजस्थान के जिलों में जनसंख्या घनत्व में समानता नहीं है।
  •  जयपुर जिले में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व, जो 2011 जनगणना में 598 व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी० था जबकि जैसलमेर में सबसे कम 17 व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी० था।
  • राजस्थान के जनसंख्या घनत्व में उत्तरोत्तर वृद्धि के बाद भी भारत की जनसंख्या घनत्व से कम है।
  • राजस्थान में 2001 जनगणना की तुलना में 2011 में 36 व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी० की वृद्धि दर्ज की गई है।
  •  राजस्थान का भू-भाग, जलवायु (वर्षा, तापमान) आदि जनसंख्या घनत्व को प्रभावित करता है।

प्रश्न 2.
समाज में पुरुषों व महिलाओं के बीच समानता की सीमा मापने के लिए लिंगानुपात एक महत्वपूर्ण सामाजिक सूचक | है। वर्णन कीजिए।
उत्तर:
(i) जैसा कि हम जानते हैं कि लिंगानुपात किसी क्षेत्र/राज्य/स्थान के पुरुष व स्त्री की संख्या के अनुपात को कहते हैं। तथा यह एक अहम सामाजिक सूचक है जिसके द्वारा पुरुषों व महिलाओं के बीच समानता का आकलन किया जा सकता है।

(ii) देश में लिंगानुपात महिलाओं के पक्ष में नहीं होता। भारत में 2011 जनगणना के अनुसार यह 940 है। केरल एक मात्र राज्य है जहाँ यह 1084 सबसे अधिक तथा हरियाणा में 877 सबसे कम है।

(iii) ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरी क्षेत्रों में लिंगानुपात अधिक अंकित किया गया है। पुरुषों के पक्ष में होने का। मुख्य कारण भ्रूण हत्या को माना जाता है।

(iv) भ्रूण हत्या को रोकने के लिए लड़कियों के जन्म तथा उनके जीवित रहने की दशा में सुधार लाने के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

(v) राजस्थान में डूंगरपुर तथा राजसंमद जिलों में यह महिलाओं के पक्ष में है जबकि धौलपुर जिले में यह पुरुषों के पक्ष में है। डूंगरपुर व राजसंमद में क्रमश: 990 व 988 तथा धौलपुर में 845 है।

प्रश्न 3.
राजस्थान में जनसंख्या वृद्धि के कारणों पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:

  • प्रदेश में जनसंख्या वृद्धि का कारण राज्य की भौगोलिक सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठ भूमि है।
  •  प्रदेश का दो तिहाई हिस्सा मरू प्रदेश है। एक बड़ा भाग पर्वतीय एवं जनजातीय है।
  • प्रदेश में महिला साक्षरता 52.66 प्रतिशत है। यहाँ सामाजिक चेतना शोचनीय स्तर पर है। यहाँ महिलाएँ संस्थागत प्रसव की तुलना में दाई द्वारा प्रसव कराने को प्राथमिकता देती हैं।
  •  बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवित रहने की कम संभावना के कारण अधिक बच्चों का बाल-विवाह तथा लड़का पैदा करने की चाह जन्मदर तथा शिशु मृत्युदर अधिक रही है।
  • जनसंख्या की वृद्धि को नियन्त्रित करने के लिए राज्य में अनेक गतिविधियों, योजनाओं द्वारा जनसंख्या के स्थायित्व के प्रयास किए जा रहे हैं। शिशु एवं मातृ मृत्यु दर को कम करने को प्राथमिकता दी जा रही है।

We hope the given RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 12 मानव संसाधन will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 10 Social Science Solutions Chapter 12 मानव संसाधन, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.