RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 10 जल ऊपर से नीचे की ओर

RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 10 जल ऊपर से नीचे की ओर is part of RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 10 जल ऊपर से नीचे की ओर.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Environmental Studies
Chapter Chapter 10
Chapter Name जल ऊपर से नीचे की ओर
Number of Questions 37
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 10 जल ऊपर से नीचे की ओर

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

सोचिए और बताइए (पेज संख्या-51)

प्रश्न 1.
आपने पानी को कहाँ-कहाँ बहते देखा है?
उत्तर:
हमने पानी को नहरों, झरनों, नालों और नदियों में बहते हुए देखा है।

प्रश्न 2.
आपने आस-पास कहाँ-कहाँ बहते पानी का उपयोग होते हुए देखा है?
उत्तर:
हमने बहते पानी का उपयोग खेतों में सिंचाई में, उद्योगों में धुलाई तथा अन्य कार्यों में होते हुए देखते

सोचिए और लिखिए (पेज संख्या-51)

प्रश्न 1.
खेती के लिए पानी कहाँ-कहाँ से आता
उत्तर:
खेती के लिए पानी नहरों, नदियों, तालाबों, बरसात पृथ्वी के आंतरिक भाग आदि से आता है।

प्रश्न 2.
अगर खेत में सब जगह पानी बराबर न पहुँचे तो फसल पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर:
अगर खेत में सब जगह पानी बराबर न पहुँचे तो कहीं फसन अधिक पानी के कारण गल जायेगी तथा कहीं पानी की कमी के कारण सूख जाएगी।

प्रश्न 3.
हम ऐसा क्या करें कि पूरे खेत में पानी पहुँच जाए?
उत्तर:
इसके लिए हम फव्वारे के द्वारा अथवा खेत में नालियाँ बनाकर पूरे खेतों में पानी पहुंचा सकते हैं।

पता कीजिए और लिखिए ( पेज संख्या-52)

प्रश्न 1.
पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ 52 पर दिये गये चित्र 10.2 तथा 10.3 को देखकर लिखिए कि खेतों में पानी किस तरह पहुँच रहा है?
उत्तर:
खेतों में पानी नलकूप पर मोटर और पाईप के द्वारा तथा फव्वारे से पहुंच रहा है।

प्रश्न 2.
सिंचाई के किन साधनों में पशु श्रम का उपयोग होता रहा है?
उत्तर:
रहट में पशुश्रम का उपयोग होता रहा है।

प्रश्न 3.
सिंचाई के किन-किन साधनों में बिजली का उपयोग किया जा रहा है?
उत्तर:
मोटर और पाइप द्वारा सिंचाई में बिजली का उपयोग किया जा रहा है।

प्रश्न 4.
इन चित्रों में यह भी बताओ कि किस प्रकार जल का ऊपर से नीचे की ओर बहने की प्रकृति का उपयोग हो रहा है?
उत्तर:
चित्र में स्पष्ट दिख रहा है कि नलकूप पर मोटर से जो पानी आ रहा है वह पाइप की सहायता से अथवा नारियों द्वारा ऊपर से नीचे खेतों की तरफ बह रहा है।

प्रश्न 5.
अपने आस-पास के खेतों में सिंचाई के कौन-कौन से साधनों का उपयोग हो रहा है?
उत्तर:
हमारे स-पास के खेतों में फव्वारे, मोटर और पाइप, नहर त ? जैसे सिंचाई के साधनों का उपयोग हो रहा है।

प्रश्न 6.
इन चित्रों को देखो और बताओ कि किनकिन साधनों में पानी जमीन के अंदर से निकाला जा रहा है?
उत्तर:
नलकूप तथा फव्वारे में मोटर और पाइप से पानी जमीन के अन्दर से निकाला जा रहा है।

प्रश्न 7.
पानी को जमीन के अंदर से निकालने के लिए किन उपकरणों का प्रयोग किया गया है?
उत्तर:
पानी को जमीन के अंदर से निकालने के लिए मोटर व हेडपम्प का प्रयोग किया गया है।

पता कीजिए ( पेज संख्या-53)

प्रश्न 1.
कौनसी फसल के लिए खेतों को पानी से भरा रखना पड़ता है?
उत्तर:
गन्ना व धान की फसल के लिए खेतों को पानी से भरा रखना पड़ता है।

प्रश्न 2.
कौनसी फसल बहुत कम पानी से भी उगाई जा सकती है? .
उत्तर:
मटर, चना, प्याज, ककड़ी की फसल बहुत कम पानी से भी उगाई जा सकती है।

जाना-समझा, अब बताइए (पेज संख्या-54)

प्रश्न 1.
पानी ऊपर से नीचे की ओर बहता है, पानी की इस विशेषता का आप किस-किस तरह उपयोग कर सकते हैं?
उत्तर:
हम सिंचाई में, विद्युत बनाने घर का अपशिष्ट जल निकालने में तथा पानी की टंकी से पाइप द्वारा पेयजल को घरों तक पहुँचाने आदि में पानी की इस विशेषता का उपयोग कर सकते हैं।

प्रश्न 2.
कुएँ से पानी कैसे-कैसे निकाला जाता
उत्तर.
कुएँ से पानी बाल्टी तथा रस्सी द्वारा हाथ से खींचकर, घिरनी की सहायता से बाल्टी से खींचकर, रहट से तथा मोटर पम्प की मदद से निकाला जाता है।

प्रश्न 3.
अगर कुएँ का जल स्तर नीचे उतर जाए तो रहट से पानी कैसे निकलेगा?
उत्तर:
अगर कुएँ का जल स्तर नीचे उतर गया है तो रहट को पानी के स्तर के बराबर लाकर ही पानी निकाल सकते हैं; अन्यथा नहीं।

प्रश्न 4.
सिंचाई के कौन-कौनसे साधन हैं?
उत्तर:
नलकूप, मोटर और पाइप, रहट, फव्वारे, कुएं, बावड़ी, नहर, तालाब आदि सिंचाई के साधन हैं।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
सिंचाई के साधन हैं
(अ) मोटर
(ब) रहट
(स) फव्वारे
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 2.
किस फसल को कम पानी की आवश्यकता है
(अ) गन्ना
(ब) प्याज
(स) धान
(द) चावल
उत्तर:
(ब) प्याज

प्रश्न 3.
किस फसल को अधिक पानी की आवश्यकता है
(अ) गन्ना
(ब) चना
(स) ककड़ी
(द) प्याज
उत्तर:
(अ) गन्ना

प्रश्न 4.
रहट के पात्रों से पानी गिरता है
(अ) गड्ढे में
(ब) कुएँ में
(स) मुंडेर पर
(द) नाली में
उत्तर:
(स) मुंडेर पर

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. रहट में विद्युत मोटरों के उपयोग बढ़ने से ……… का उपयोग कम हुआ है। (बैलों ऊँटों)
2. पानी सदैव ऊपर से नीचे की ओर ……. है। (बहता/चढ़ता)
3. ……. उथले कुएँ या बावड़ी पर लगी होती है। (फुव्वारे/रहट)
4. रहट से निकला पानी ………… में से होकर खेत में जाता है। (पाइप/नालियों)
उत्तर:
1.बैलों
2. बहता
3. रहट
4. नालियों

सत्य/असत्य कथन बताइये
(1) फसलों को सिंचाई की आवश्यकता होती है। (सत्य/असत्य)
(2) पानी नीचे से ऊपर चढ़ती है। (सत्य/असत्य)
(3) मोटर विद्युत से चलती है। (सत्य/असत्य)
(4) कुआँ भूमिगत जल स्रोत है। (सत्य/असत्य)
उत्तर:
(1) सत्य
(2) असत्य
(3) सत्य
(4) सत्य

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
पानी किस ओर बहता है?
उत्तर:
पानी ऊपर से नीचे की ओर बहता है।

प्रश्न 2.
क्या सभी फसलों को समान मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है?
उत्तर:
नहीं हर फसल को पानी की अलग-अलग मात्रा की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 3.
पानी की कम आवश्यकता वाली कोई चार फसलों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. मटर
  2. चना
  3. प्याज
  4. ककड़ी

प्रश्न 4.
अधिक पानी की आवश्यकता वाली फसल कौन-कौन सी है?
उत्तर:
गन्ना व धान की फसल

प्रश्न 5.
रहट कहाँ लगी होती है?
उत्तर:
रहट उथले कुएँ या बावड़ी पर लगी होती है।

प्रश्न 6.
रहट चलाने के लिए किसका इस्तेमाल होता है?
उत्तर:
बैलों का।

प्रश्न 7.
किसके उपयोग से बैलों का उपयोग कम हुआ है?
उत्तर:
विद्युत मोटर के उपयोग होने से बैलों का उपयोग कम हुआ है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
सिंचाई किसे कहते हैं?
उत्तर:
बरसात न होने पर, कम होने पर अथवा फसल की आवश्यकतानुसार उसे अलग से पानी दिया जाता है। इसे ही सिंचाई करना कहते हैं।

प्रश्न 2.
अलग-अलग फसलों को कम-ज्यादा पानी की आवश्यकता का वर्णन कीजिये।
उत्तर:
सभी फसलों को एक समान पानी की आवश्यकता नहीं होती है। किसी फसल को कम तो किसी को ज्यादा पानी आवश्यक होता है। जैसे चावल, गन्ना, धान की फसल को अधिक पानी की आवश्यकता होती है। जबकि मटर, चना, प्याज, ककड़ी की फसल को कम पानी की आवश्यकता होती है। किसान को इसक समुचित ज्ञान | होना चाहिए ताकि पानी का समुचित उपयोग किया जा सके तथा पानी के अपव्यय को रोका जा सके।

प्रश्न 3.
दिए गए रहट के चित्र को देखकर उसके बारे में और जानकारी प्राप्त करने के लिए कोई तीन प्रश्न लिखिए।
RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 10 जल ऊपर से नीचे की ओर 1
उत्तर:

  1. रहट क्या है तथा यह कहाँ पर लगी होती
  2. इसे चलाने के लिए किसका इस्तेमाल होता है?
  3. रहट का उपयोग किस कार्य में होता है?

प्रश्न 4.
दिए गए ट्यूब बैल ( नलकूप) के चित्र को देखकर उसके बारे में और जानकारी प्राप्त करने केलिए कोई तीन प्रश्न लिखिए।
RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 10 जल ऊपर से नीचे की ओर 2
उत्तर:

  • ट्यूब वैल से पानी किस साधन से निकाला जाता है?
  • ट्यूब वैल से सिंचाई कैसे की जाती है?
  • ट्यूब वैल द्वारा पानी कहाँ से निकाला जाता है?

प्रश्न 5.
दिए गए रहट के चित्र को देखकर रहट सिंचाई प्रक्रिया के चरण लिखिए।
RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 10 जल ऊपर से नीचे की ओर 3
उत्तर:

  • रहट एक पहियेनुमा संरचना है जो कुएं पर लगी होती है।
  • इसमें पानी के कई पात्र लगे होते हैं जो कुएं में पानी के अन्दर पहुँचते हैं तो ये पानी से भर जाते हैं।
  • रहट चलाने के लिए बैलों का इस्तेमाल किया जाता
  • पानी से भरे पात्र जब बाहर आकर घूमते हुए ऊपर से नीचे मुड़ते हैं तो पानी कुएं की मुंडेर पर गिरता है।
  • कुएं की मुंडेर से पानी नालियों में होता हुआ खेत में पहुँच जाता है तथा सिंचाई के काम आता है।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
रहट क्या है और यह कैसे चलता है?
उत्तर:
रहट-रहट एक पहियेनुमा संरचना है जो उथले कुएँ या बावड़ी पर लगी होती है। इसमें पानी के कई पात्र लगे होते हैं। जब ये पात्र कुएं में पानी के अन्दर पहुँचते हैं तो पात्र पानी से भर जाते हैं। बाहर आकर पात्र जब पहिये पर घूमते हुए ऊपर से नीचे मुड़ते हैं तो पानी कुएं की मुंडेर पर गिरता है। यहाँ से पानी नालियों से होकर खेतों में जाता है। रहट को चलाने के लिए बैल का इस्तेमाल किया जाता है। आजकल विद्युत मोटरों के उपयोग बढ़ने से बैलों का उपयोग कम हुआ है।

We hope the RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 10 जल ऊपर से नीचे की ओर will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 10 जल ऊपर से नीचे की ओर, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.