RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 11 जल में जीवन

RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 11 जल में जीवन is part of RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 11 जल में जीवन

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Environmental Studies
Chapter Chapter 11
Chapter Name जल में जीवन
Number of Questions 43
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 11 जल में जीवन

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
सोचिए और बताइए (पेज संख्या-55)

प्रश्न 1.
आपने पानी में कौन-कौन से जीवों को रहते देखा है?
उत्तर:
हमने पानी में मछली, मगरमच्छ, कछुआ, मेंढक और साँप को रहते देखा है।

देखिए और बताइए (पेज संख्या-55)

प्रश्न 1.
पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ 55 पर दिये गए चित्र में कौन-कौनसे जन्तु दिख रहे हैं।
उत्तर:
इस चित्र में मछली, मगरमच्छ तथा कछुआ दिख रहे हैं।

प्रश्न 2.
इनमें से कौन-कौनसे जन्तु सिर्फ पानी के अन्दर रहते हैं?
उत्तर:
इनमें से केवल मछली पानी के अन्दर रहती है।

प्रश्न 3.
कौनमें पानी और जमीन दोनों पर रहते हैं?
उत्तर:
मगरमच्छ और कछुआ पानी और जमीन दोनों पर रहते हैं।

सोचिए और बताइए ( पेज संख्या-56)

प्रश्न 1.
जलीय जन्तुओं की एक सूची बनाइए।
अथवा
आपने कई जलाशयों को देखा है, उसमें रहने वाले कोई तीन जलीय जन्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
कुछ जलीय जन्तुओं की सूची इस प्रकार है

  1. मगरमच्छ
  2. साँप
  3. मछली
  4. केकड़ा
  5. कछुआ
  6. मेंढक आदि

प्रश्न 2.
कुछ जन्तु और पौधे किस कारण पानी में जीवित रह पाते हैं?
उत्तर:
पानी में रहने वाले जीव-जन्तुओं की शारीरिक बनावट इस प्रकार की होती है कि वे पानी में ही जीवित रह सकते हैं।

चर्चा कीजिए ( पेज संख्या-56)

प्रश्न 1.
जमीन पर रहने वाले जानवर जैसे-कुत्ता, गाय, भैंस तैरते हुए अपना मुँह पानी से बाहर क्यों रखते हैं?
उत्तर:
कुत्ता, गाय, भैंस आदि जानवर पानी के अन्दर श्वास नहीं ले सकते, इसलिए तैरते हुए ये अपना मुँह पानी से बाहर रखते हैं।

प्रश्न 2.
मछली पानी में कैसे सुरक्षित रह पाती है?
उत्तर:
मछली पानी के अन्दर श्वास ले सकती है, इसलिए वह सुरक्षित रह पाती है।

प्रश्न 3.
इनका आकार किसके जैसा है?
उत्तर:
इनका आकार नाव के जैसा होता है।

प्रश्न 4.
तैरने के लिए इनके शरीर पर कौनसे अंग पाए जाते हैं?
उत्तर:
तैरने के लिए इनके शरीर पर पूँछ और पंख होते हैं जिसकी सहायता से यह पानी में तैरती है।

सोचिए और लिखिए (पेज संख्या-57)

प्रश्न 1.
काई कहाँ-कहाँ होती है?
उत्तर:
ऐसे स्थान जहाँ पानी लम्बे समय तक रुका हुआ एकत्र रहता है, वहाँ काई होती है ।

प्रश्न 2.
पानी में मिलने वाले पौधों की सूची बनाइए।
उत्तर:
पानी में मिलने वाले पौधे हैं सिंघाड़ा, कमल, वाटर लिली, सवाल, जलकुंभी इत्यादि।

प्रश्न 3.
पानी के पौधों को पानी से बाहर निकाल दें तो क्या होगा?
उत्तर:
पानी के पौधों को पानी से बाहर निकालने पर वह मर जायेंगे।

प्रश्न 4.
जमीन के पौधों को पानी में उगाने पर क्या होगा?
उत्तर:
जमीन के पौधों को पानी में उगाने पर वह गलकर नष्ट हो जायेंगे।

पता कीजिए (पेज संख्या-57)

प्रश्न 1.
जल के पौधे जल में क्यों नहीं सड़ते हैं?
उत्तर:
जल के पौधे अपनी शारीरिक विशेषताओं के कारण जल में नहीं सड़ते हैं।

चर्चा कीजिए ( पेज संख्या-58)

प्रश्न 1.
जल में पूरा डूबा कौनसा पौधा है और इसकी पत्तियाँ कैसी दिखाई दे रही हैं?
उत्तर:
जल में पूरा डूबा पौधा जलकुंभी है और इसकी पत्तियाँ चिकनी सी दिखाई दे रही हैं।

प्रश्न 2.
बहते जल के पौधे की पत्तियाँ कैसी दिखाई दे रही हैं?
उत्तर:
बहते जल के पौधे की पत्तियाँ रिबिन के समान पतली दिखाई दे रही हैं।

प्रश्न 3.
जल की सतह पर तैरने वाले पौधे की पत्तियाँ कैसी दिखाई दे रही हैं?
उत्तर:
जल की सतह पर तैरने वाले पौधे की पत्तियाँ बहुत चौड़ी, चिकनी व मोटी दिखाई दे रही हैं।

प्रश्न 4.
कमल के पौधे की पत्तियाँ चौड़ी क्यों होती हैं?
उत्तर:
कमल के पौधे की पत्तियाँ कमल के फूल को सहारा देती है जिससे वह पानी में तैरता रहे इसलिए कमल के पौधे की पत्तियाँ चौड़ी होती हैं।

प्रश्न 5.
बहते जल के पौधे की पत्तियाँ रिबिन के समान पतली क्यों होती हैं?
उत्तर:
बहते जल के पौधे की पत्तियों पर बारीकबारीक रेशे होते हैं। इन पत्तियों की चिकनी सतह के कारण जल इन पर ठहरता नहीं है जिससे ये रिबन के समान पतली होती हैं।

चर्चा कीजिए ( पेज संख्या-58)

प्रश्न 1.
तालाब में कौनसे जलीय पौधे को बताया गया है?
उत्तर:
तालाब में जलकुंभी पौधे को बताया गया हैं।

प्रश्न 2.
यदि पूरा तालाब जलकुंभी से ढक जाए तो क्या होगा?
उत्तर:
यदि पूरी तालाब जलकुंभी से ढक जाए तो हमें तालाब का पानी नहीं दिखेगा और जलीय पौधों व जन्तुओं को कठिनाइयाँ होंगी।

प्रश्न 3.
जलकुम्भी के अधिक बढ़ने से अन्य जलीय पौधों और जन्तुओं को क्या कठिनाई होगी?
उत्तर:
जलकुम्भी के अधिक बढ़ने से सूरज की किरणें पानी के नीचे नहीं आ पाती, जिससे अन्य जलीय जन्तुओं को रहने में कठिनाई होती है तथा अन्य जलीय जीवजन्तुओं को पर्याप्त ऑक्सीजन भी नहीं मिल पायेगी।

जाना-समझा, अब बताइए (पेज संख्या-59)

प्रश्न 1.
दो जलीय जन्तुओं के नाम बताइए।
उत्तर:

  1. मछली और
  2. कछुआ

प्रश्न 2.
दो जलीय पौधों के नाम बताइए।
उत्तर:

  1. जलकुम्भी और
  2. कमल।

प्रश्न 3.
आपके आस-पास किसी तालाब या बावड़ी का शिक्षक के सहयोग से अवलोकन कर उसमें पाए जाने वाले जलीय जीव-जंतु व पौधों की सूची बनाइए।
उत्तर:
सामान्यतः जलीय जीव-जन्तु और पौधे ये हैं

  • जलीय जीव-जन्तु-मछली, मेंढक, कछुआ, जलीय सर्प, मगरमच्छ आदि
  • जलीय पौधे-वाटर लिली, कमल, जलकुंभी, सिंघाड़ा, काई आदि।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
जलीय पौधा हैं
(अ) जलकुंभी
(ब) गुलाब
(स) गैंदा
(द) कोई नहीं
उत्तर:
(अ) जलकुंभी

प्रश्न 2.
जलीय जीव है
(अ) हाथी
(ब) शेर
(स) मछली
(द) भालू
उत्तर:
(स) मछली

प्रश्न 3.
जलीय व स्थलीय जीव हैं
(अ) शेर
(ब) कछुआ
(स) लोमड़ी
(द) मछली
उत्तर:
(ब) कछुआ

प्रश्न 4.
केवल जमीन पर रहने वाला जानवर हैं
(अ) कुत्ता
(ब) कछुआ
(स) मछली
(द) मगरमच्छ
उत्तर:
(अ) कुत्ता

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. जहाँ पानी एकत्र रहता है, वहाँ हरी-हरी पैदा होती है। (काई/गुलाब)
2. ………….. बहुत तेजी से फैलने वाला जलीय पौधा (कमल/जलकुंभी)
3. मछली ……………. जीव है। (स्थलीय/जलीय)
4. कमल की पत्तियाँ …………….. होती हैं। (छोटी/चौड़ी)
उत्तर:
1. काई
2. जलकुंभी
3. जलीय
4. चौड़ी।

सत्य/असत्य कथन बताइये
1. काई एक सूक्ष्म पौधा है जो पानी में ही उगता है। (सत्य/असत्य)
2. मछली का आकार गोल होता है। (सत्य/असत्य)
3. मछली अपने पंखों एवं पूंछ के सहारे तैरती है। (सत्य/असत्य)
4. कुत्ता तैरते समय मुँह पानी के अंदर रखता है। (सत्य/असत्य)
उत्तर:
1. सत्य
2. असत्य
3. सत्य
4. असत्य

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
जलीय जन्तुओं के नाम लिखो।
उत्तर:
जलीय जन्तुओं के नाम ये हैं-मछली, कछुआ, मेंढक, मगरमच्छ, घड़ियाल, साँप, डॉल्फिन आदि।

प्रश्न 2.
भालू कहाँ पाया जाता है?
उत्तर:
भालु बर्फीले एवं पर्वतीय स्थानों पर पाया जाता है ।

प्रश्न 3.
बर्फीले स्थानों पर भालू को ठण्ड से बचाव के लिए उसके शरीर पर क्या पाये जाते हैं?
उत्तर:
बड़े-बड़े बाल।

प्रश्न 4.
एक जलीय पौधा बताइए।
उत्तर:
कमल एक जलीय पौधा है।

प्रश्न 5.
पानी एकत्र होने से क्या होता है?
उत्तर:
पानी एकत्र होने से हरी काई उत्पन्न होती है।

प्रश्न 6.
गाय कौनसी जन्तु है?
उत्तर:
गाय एक स्थलीय जन्तु है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
अनुकूलन क्या है?
उत्तर:
किसी वातावरण के अनुरूप वहाँ के पौधों और जन्तुओं में पाई जाने वाली शारीरिक विशेषताओं को अनुकुलन कहते हैं।

प्रश्न 2.
जलकुम्भी के बढ़ने से जलीय जीव-जन्तुओं और पौधों को क्या समस्याएँ आती हैं?
अथवा
जलस्रोतों में जलकुंभी को समय-समय पर क्यों हटाना पड़ता है?
उत्तर:
जलकुम्भी एक बिना उगाये बहुत तेजी से फैलने वाला जलीय पौधा है। यह बहुत तेजी से बढ़कर पूरे तालाब अथवा झील को ढक देता है। जलकुम्भी के अधिक बढ़ने से सूर्य की किरणें पानी के अंदर नहीं आ पाती हैं जिससे जलीय जीव-जन्तुओं और पौधों का विकास कम हो जाता है और ऑक्सीजन की मात्रा भी पानी में कम होने लगती हैं। इससे इसे समय-समय पर हटाना पड़ता है।

प्रश्न 3.
स्थलीय जानवर जल में क्यों नहीं रह सकते हैं?
उत्तर:
स्थलीय जानवरों के लिए जल में रहना अनुकूल नहीं होता है। स्थलीय जानवरों में जलीय जानवर की तरह ऐसी शारीरिक विशेषताएँ नहीं होती हैं कि वे जल के अन्दर ही सांस ले सकें तथा जल में ही रह सकें।

प्रश्न 4.
जल में किस-किस तरह के पौधे उगे होते
उत्तर:
जल में कई तरह के पौधे उगे होते हैं। जैसे

  • कुछ पौधे पानी में पूरे डूबे रहते हैं।
  • कुछ पौधे पानी में आधे डूबे रहते हैं लेकिन पत्तियाँ पानी पर तैरती रहती हैं।
  • कुछ पौधे बहते पानी में उगते हैं।
  • कुछ पौधे रुके हुए पानी में उगते हैं।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित पौधों में से पानी में मिलने वाले’ और ‘जमीन पर मिलने वाले’ पाँच-पाँच पौधे अलग-अलग छाँटिए
कमल, सिंघाड़ा, आम, जलकुम्भी, गुलाब, गेंदा, काई, कुमुदनी, चमेली, चम्पा।
उत्तर:

पानी में मिलने वाले पौधे जमीन पर  मिलने वाले पौधे
कमल आम
सिंघाड़ा गुलाब
जलकुम्भी गेंदा
काई चमेली
चम्पा चम्पा

We hope the RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 11 जल में जीवन will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 11 जल में जीवन, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.