RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 12 गन्दा पानी फैलाए रोग

RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 12 गन्दा पानी फैलाए रोग is part of RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 12 गन्दा पानी फैलाए रोग

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Environmental Studies
Chapter Chapter 12
Chapter Name गन्दा पानी फैलाए रोग
Number of Questions 53
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 12 गन्दा पानी फैलाए रोग

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

सोचिए और बताइए (पेज संख्या-60)

प्रश्न 1.
नदी के पानी और गड्ढे के पानी में क्या अन्तर है?
उत्तर:
नदी का पानी बहता हुआ पानी है इसलिए वह सड़ता नहीं है तथा उसमें दुर्गन्ध नहीं आती है। जबकि गड्ढे का पानी ठहरा हुआ पानी है। सड़ने के कारण उसमें दुर्गन्ध आने लगती है तथा उसमें कीड़े-मकोड़े व मच्छर पैदा हो जाते हैं।

प्रश्न 2.
आपके आस-पास कहाँ-कहाँ ठहरा हुआ पानी आप देखते हैं?
उत्तर:
हम गड्ढों में, तालाबों में और नालों में ठहरी | हुआ पानी देखते हैं।

प्रश्न 3.
गड्ढों के पानी में दुर्गन्ध क्यों आती
उत्तर:
गड्ढों का पानी ठहरा हुआ होता है जो सड़ने लगता है जिससे गड्ढों के पानी में दुर्गंध आती।

प्रश्न 4.
नदी/नहर के बहते पानी से दुर्गध क्यों नहीं आती?
उत्तर:
नदी/नहर का पानी बहता हुआ होता है जिससे पानी सड़ता नहीं है इसलिए नदी/नहर के बहते पानी से दुर्गध नहीं आती है।

देखिए और बताइए (पेज संख्या-61)

प्रश्न 1.
गड्ढे के पानी से भरे गिलास में क्या दिख रहा है?
उत्तर:
गड्ढे के पानी से भरे गिलास में कीड़े व छोटे मच्छर दिख रहे हैं।

प्रश्न 2.
क्या इसमें छोटे-छोटे जीव या कीड़े दिखाई
उत्तर:
हाँ, इसमें छोटे-छोटे जीव व कीड़े दिखाई दे

सोचिए और बताइए (पेज संख्या-61)

प्रश्न 1.
मोहित को मलेरिया रोग क्यों हुआ?
उत्तर:
मोहित रोज शाम को बगीचे में खेलता रहता है। वहाँ मच्छर बहुत हैं। मच्छरों के काटने से उसे मलेरिया रोग हुआ।

प्रश्न 2.
मलेरिया रोग के लक्षण कौन-कौन से
उत्तर:
तेज ठंड लगना, तेज बुखार, उल्टी, खुब पसीना आना और शरीर का तापमान कम होना आदि मलेरिया रोग के लक्षण हैं।

पता कीजिए (पेज संख्या-61)

प्रश्न 1.
मलेरिया कौन-से मच्छर के काटने से होता है।
उत्तर:
मादा एनाफ्लीज मच्छर के काटने से मलेरिया होता है।

सोचिए और बताइए (पेज संख्या-62)

प्रश्न 1.
मच्छरों पर नियंत्रण रखने के लिए कौनकौनसे उपाय करने चाहिए?
उत्तर:
मच्छरों पर नियंत्रण रखने के लिए निम्न उपाय करने चाहिए

  1. आस-पास नालियों, गड्ढों, टंकियों, गमलों आदि में पानी को इकट्ठा न होने दें।
  2. समय-समय पर दवाइयों का छिड़काव कराएँ।
  3. अपने आस-पास सफाई का पूरा ध्यान रखें।
  4. हर सप्ताह कलर, टंकी, फ्रीज और बैरल के पानी को खाली करें।

प्रश्न 2.
खुला पानी कहाँ-कहाँ एकत्र होता है?
उत्तर:
खुला पानी गड्ढों में, नालों में, नालियों में, तालाब में, टंकियों में, गमलों में एकत्र होता है।

प्रश्न 3.
क्या इस पानी पर मच्छर पनपते हैं?
उत्तर:
हाँ, इस पानी पर मच्छर पनपते हैं।

प्रश्न 4.
किसी डॉक्टर, नर्स या अन्य स्वास्थ्यकर्मी से रोगों से बचाव वाले पोस्टर एकत्र करें और कक्षा में इन पर चर्चा करिए कि स्वस्थ रहने के लिए क्या करें और क्या नहीं करें।
उत्तर:
(विद्यार्थी अपने अनुसार पोस्टर एकत्र करें। उदाहरण के लिए नीचे पोस्टर दिया गया है ।)

RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 12 गन्दा पानी फैलाए रोग 1

  • स्वस्थ रहने के लिए हमें अपने आस-पास साफ सफाई रखनी चाहिए, गंदगी नहीं करनी चाहिए।
  • हमें अपने आस-पास पानी इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए।
  • समय-समय पर मच्छरों को मारने के लिए दवाइयों का छिड़काव करें।
  • मच्छरों से बचने के लिए मच्छर निरोधक उत्पादों तथा मच्छरदानी का उपयोग करें।
  • खिड़कियों एवं दरवाजों पर जाली लगवायें।
  • दूषित जल तथा भोजन का उपयोग न करें।

सारणी देखिए और बताइए (पेज संख्या-62)

प्रश्न 1.
दूषित जल और भोजन से कौन-कौनसे रोग होते हैं?
उत्तर:
पीलिया, अतिसार, कृमि रोग, पोलियो आदि रोग दूषित जल और भोजन से होते हैं।

प्रश्न 2.
आप कैसे पहचानोगे कि किसी को पीलिया हुआ है?
उत्तर:
पीलिया रोग के लक्षण हैं-सफेद रंग की दस्त, मूत्र पीला आना, आँखों और नाखून का पीला होना और उल्टियाँ होना इत्यादि।

प्रश्न 3.
बुखार के साथ हाथ-पैर में अकड़न किस रोग के होने का संकेत करते हैं?
उत्तर:
बुखार के साथ हाथ-पैर में अकड़न पोलियो रोग होने का संकेत करते हैं।

पता कीजिए ( पेज संख्या-62)

प्रश्न 1.
आपके आस-पास कोई बीमार व्यक्ति है तो उसे क्या-क्या तकलीफ है?
उत्तर:
हमारे आस-पास जो बीमार व्यक्ति है, उसे सफेद रंग की दस्त, पीला मूत्र, उल्टियाँ आना तथा आँखें और नाखून पीले होना इत्यादि तकलीफ हैं।

प्रश्न 2.
उसके लक्षणों के आधार पर उसे कौनसा रोग हुआ होगा?
उत्तर:
उसके लक्षणों के आधार पर उसे पीलिया रोग है।

प्रश्न 3.
बातचीत करके पता करिए कि डॉक्टर ने कौनसा रोग बताया है?
उत्तर:
बातचीत करके पता चला कि डॉक्टर ने भी उसे पीलिया रोग बताया है।

सोचिए और बताइए (पेज संख्या-63)

प्रश्न 1.
आप घर पर पानी साफ करने के लिए क्या-क्या करते हैं?
अथवा
आपके घर में पानी साफ करने के लिए कौनकौनसी विधियाँ अपनायी जाती हैं?
उत्तर:
हम घर पर पानी साफ करने के लिए पानी को छानते हैं, उबालते हैं या फिल्टर मशीन से साफ करते हैं।

जाना-समझा, अब बताइए (पेज संख्या-3)

प्रश्न 1.
डेंगू रोग कौनसे मच्छर के काटने से उत्पन्न होता है?
उत्तर:
डेंगू रोग एडीज़ मच्छर के काटने से उत्पन्न होता है।

प्रश्न 2.
पानी को शुद्ध करने की विभिन्न विधियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
पानी को उबालकर, छानकर तथा मशीन से फिल्टर करके शुद्ध किया जाता है।

प्रश्न 3.
दूषित जल से कौन-कौनसे रोग फैलते हैं?
उत्तर:
दूषित जल से पीलिया, अतिसार, कृमि रोग, पोलियो और हैजा आदि रोग फैलते हैं।

प्रश्न 4.
गंदा पानी एक जगह इकट्ठा क्यों नहीं होने देना चाहिए?
उत्तर:
गंदे पानी में छोटे-छोटे जीव या कीड़े, मच्छर अपने अंडे या लार्वा देते हैं जिससे मच्छर उत्पन्न होते हैं। इन मच्छरों से मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियाँ होती हैं। इसलिए गंदा पानी एक जगह इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1
मादा एनाफिलिज मच्छर के काटने से होता हैं
(अ) मलेरिया बुखार
(ब) डेंगू बुखार
(स) चिकनगुनिया बुखार
(द) एनफ्लूजा
उत्तर:
(अ) मलेरिया बुखार

प्रश्न 2.
एडीज मच्छर के काटने से रोग होता है
(अ) मलेरिया
(ब) डेंगू
(स) कृमि रोग
(द) पीलिया
उत्तर:
(ब) डेंगू

प्रश्न 3.
हरिमोहन अपने गाँव में क्या चराया करता था
(अ) गाय
(ब) भेड़ें
(स) भैंस
(द) बकरी
उत्तर:
(ब) भेड़ें

प्रश्न 4.
हाथ-पैर अकड़ना तथा बाद में पैरों में लकवा होना लक्षण हैं
(अ) पोलियो का
(ब) मलेरिया का
(स) पीलिया का
(द) डेंगू का
उत्तर:
(अ) पोलियो का

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. नदी के बहते पानी से ………. नहीं आती है। (दुर्गंध/सुगंध)
2. ………. हुए पानी में मच्छर अंडे देते हैं। (बहते/ठहरे)
3. ………… रोग में मरीज की आँखें और नाखून पीले पड़ जाते हैं। (पीलिया/पोलियो)
4. ……….. रोग में मरीज के पैर में लकवा हो जाता (पीलिया/पोलियो)
उत्तर:
1. दुर्गंध
2. ठहरे
3. पीलिया
4. पोलियो

सत्य/असत्य कथन बताइये
(1) मलेरिया रोग एडीज मच्छर के काटने से होता है। (सत्य/असत्य)
(2) आजकल घरों में फिल्टर लगाकर भी पानी को साफ करते हैं। (सत्य/असत्य)
(3) मच्छर के बच्चों को लार्वा कहते हैं। (सत्य/असत्य)
(4) बहते पानी में मच्छर अंडे देते हैं। (सत्य/असत्य) |
उत्तर:
(1) असत्य
(2) सत्य
(3) सत्य
(4) असत्य

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
दूषित जल से होने वाले दो रोग बताइये।
उत्तर:

  • पीलिया
  • अतिसार।

प्रश्न 2.
मच्छरों से फैलने वाले दो रोग बताइये।
उत्तर:

  • मलेरिया
  • डेंगू

प्रश्न 3.
एडीज मच्छर कहाँ पनपते हैं?
उत्तर:
घरों के साफ पानी में।

प्रश्न 4.
एडीज मच्छर किस समय काटते हैं?
उत्तर:
दिन के वक्त।

प्रश्न 5.
एडीज मच्छर से कौनसे बुखार फैलते हैं?
उत्तर:
चिकनगुनिया और डेंगू बुखार

प्रश्न 6.
किस बुखार में त्वचा पर लाल दाने उभरने के साथ-साथ जोड़ों व मांसपेशियों में तेज दर्द होता है?
उत्तर:
चिकनगुनिया बुखार में।

प्रश्न 7.
मलेरिया बुखार किस मच्छर के काटने से होता है?
उत्तर:
मादा एनाफिलिज मच्छर के काटने से।

प्रश्न 8.
लार्वा बड़े होकर क्या बनता है?
उत्तर:मच्छर।

प्रश्न 9.
मलेरिया बुखार के कौन-कौनसे लक्षण होते हैं?
उत्तर:
ठंड लगकर कैंपकंपी के स्मथ बुखार आना।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित तालिका में रोगों के लक्षण को पढ़कर उनके आगे रोग का नाम लिखिए

क्र.सं. लक्षण रोग
1. आँख व नाखून का पीला होना व मूत्र पीला आना    ……..
2. दिन में 4-5 या ज्यादा दस्त आना पेट में मरोड़े आना    ……..
3. भूख कम लगना, पेट में दर्द रहना    ……..

उत्तर:

  1. पीलिया
  2. अतिसार
  3. कृमि रोग

प्रश्न 2.
निम्नलिखित तालिका में रोगों के लक्षण को पढ़कर उनके आगे रोग का नाम लिखिए

क्र.सं.

लक्षण

रोग

1.

बुखार रहन्ना, सिर दर्द हाथ-पैर में जकड़न, पैरों में लकवा हाना

2.

दिन में 4-5 या ज्यादा बार दस्त होना, पेट में मरोड़े आना

3.

सफेद रंग के दस्त व इन्टियाँ होना

उत्तर:

  1. पोलियो
  2. अतिसार
  3. पीलिया

प्रश्न 3.
निम्नलिखित तालिका में दिये गये रोग के नाम के सामने उसके फैलने का कारण लिखिए

क्र.सं.

रोग का नाम रोग फैलने का कारण
1. मलेरिया
2. डेंगू
3. पीलिया

उत्तर:

  1. मादा एनाफ्लीज मच्छर
  2. एडीज मच्छर
  3. दूषित जल व भोजन

प्रश्न 4.
निम्न अधूरे कथनों को पढ़कर उन्हें पूरा करें

क्र.सं. कथन उत्तर
1. मलेरिया होता
2. डेंगू होता है
3. मलेरिया रोग के लक्षण हैं

उत्तर:

  1. मादा एनाफ्लीज मच्छर से
  2. एडीज मच्छर से
  3. ठण्ड लगकर कंपकंपी के साथ बुखार आना

प्रश्न 5.
मच्छर अण्डे कहाँ देते हैं? मच्छर कहाँ पैदा होते हैं?
उत्तर:
गड्ढे जहाँ पर रुका हुआ पानी रहता है, मच्छर वहाँ अंडे देते हैं तथा ऐसे स्थानों पर जहाँ काई जमा होती है, मच्छर पैदा होते हैं।

प्रश्न 6.
मच्छर से मलेरिया किस प्रकार फैलता
उत्तर:
मादा एनाफिलिज मच्छर के काटने से व्यक्ति के खून के अन्दर मलेरिया के सूक्ष्म जीव प्रवेश कर जाते हैं, जिनसे मलेरिया हो जाता है। मलेरिया के रोगी से खून पीकर ये मच्छर दूसरे लोगों को काटकर इन मलेरिया के परजीवियों को उनके रक्त में प्रवेश करा देते हैं। इस प्रकार मलेरिया फैलता है।

प्रश्न 7.
मच्छरों से बचने के लिए तुम्हारे घर में क्या-क्या उपाय किये जाते हैं?
उत्तर:
मच्छरों से बचने के लिए हमारे घर में दरवाजों और खिड़कियों पर जाली लगाई जाती है। पानी को ढककर रखा जाता है। मच्छर निरोधक टिकिया या तरल पदार्थ का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 8.
कौन-से मौसम में मलेरिया ज्यादा फलता है और क्यों?
उत्तर:
वर्षा के मौसम में मलेरिया अधिक फैलता है क्योंकि इस मौसम में गड्ढों में पानी भरने से मच्छरों को पनपने का मौका मिलता है।

प्रश्न 9.
दूषित पानी से होने वाले रोगों से बचने का क्या उपाय, है?
उत्तर:
दूषित पानी पीने से अनेक रोग होते हैं । इनसे बचने का उपाय हैं, शुद्ध त्र म् पानी पीना। इसके लिए पानी को छानकर, उबालकर स्वच्छ किया जा सकता है। आजकल घरों में फिल्टर लगाकर भी पानी को साफ किया। जाता है। इस प्रकार दूषित पानी से होने वाले रोगों से बचा जा सकता है।

प्रश्न 10.
डेंगू बुखार के तीन लक्षण बताइये। उत्तर-डेंगू बुखार के लक्षण ये हैं

  1. डेंगू में तेज बुखार आता है।
  2. इसमें जोड़ों में मांसपेशियों में दर्द तथा त्वचा पर लाल दाने हो सकते हैं।
  3. इसमें आँखों के पिछले हिस्से में दर्द होता

प्रश्न 11.
नीचे रोग का नाम और उसके होने के कारण दिये गये हैं। इन्हें तालिका बनाकर वर्गीकृत कीजिए।
मलेरिया, पीलिया, अतिसार, डेंगू, चिकनगुनिया, दूषित जल एवं भोजन, मादा एडीज, मादा एनाफ्लीज।
उत्तर:

तालिका ‘अ’ रोग का नाम तालिका ‘ब’ रोग का कारण
मलेरिया मादा एनाफ्लीज
पीलिया दूषित जल एवं भोजन
अतिसार दूषित जल एवं भोजन
डेंगू मादा एडीज।
चिकनगुनिया मादा एडीज।

 

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया से बचने के लिए क्या सावधानियाँ आवश्यक हैं?
उत्तर:

  1. खाली डिब्बों, गमलों, टायर-ट्यूब में तथा आस-पास पानी जमा नहीं होने दें। गड्ढों को भर डेंगू
  2. पानी के बरतन, टंकी, कूलर को साफ रखें। हर हफ्ते सुखाएँ।
  3. मच्छरदानी का इस्तेमाल करें तथा घरों के दरवाजों और खिड़कियों में जाली के किवाड़ लगवाएँ ।
  4. जमे हुए पानी में मिट्टी का तेल छिड़कें।
  5. मच्छर निरोधक उत्पादों का प्रयोग करें।
  6. हल्के रंग के कपड़े पहने तथा हाथ-पैरों को पूरा ढकें।
  7. किसी भी प्रकार का बुखार होने पर तुरन्त चिकित्सक से सम्पर्क करें।

प्रश्न 2.
डेंगू बुखार किससे फैलता है तथा इसके लक्षण क्या हैं?
उत्तर:
डेंगू बुखार एडिज मच्छर के काटने से फैलता

  • डेंगू अचानक तेज बुखार के साथ होता है।
  • इसमें सिरदर्द, उबकाई आना तथा उल्टियाँ आना तथा थकान होती है।
  • इसमें त्वचा पर लाल दाने उभरने के साथ-साथ जोड़ों व मांसपेशियों में तेज दर्द होता है।

प्रश्न 3.
दूषित जल तथा भोजन से होने वाले चार रोगों तथा उनके लक्षणों का उल्लेख कीजिये।
उत्तर:
दूषित जल तथा भोजन से होने वाले रोग तथा उसके लक्षण निम्नलिखित हैं

  • पीलिया-पीलिया रोग के लक्षण हैं-सफेद रंग की दस्त, पीला मूत्र आना, आँखों तथा नाखूनों का पीला होना तथा उल्टियाँ होना।
  • अतिसार-अतिसार रोग के लक्षण हैं-दिन में 4-5 बार या अधिक बार दस्त होना, पेट में मरोड़े होना, जीभ और होंठ सूखना तथा पेशाब कम आना।
  • कृमि रोग-कृमि रोग के लक्षण हैं-भूख कम लगना, चेहरे पर पीलापन तथा पेट में दर्द रहना।।
  • पोलियो-पोलियो रोग के लक्षण हैं बुखार रहना, सिर दर्द, जुकाम, उल्टियाँ, हाथ-पैर में अकड़न और बाद में पैरों में लकवा आना।

We hope the RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 12 गन्दा पानी फैलाए रोग will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 12 गन्दा पानी फैलाए रोग, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.