RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 16 हमारे गौरव-III

RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 16 हमारे गौरव-III is part of RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 16 हमारे गौरव-III

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Environmental Studies
Chapter Chapter 16
Chapter Name हमारे गौरव-III
Number of Questions 52
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 16 हमारे गौरव-III

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

चर्चा कीजिए (पेज संख्या-83)

प्रश्न 1.
तुम अपने जीवन में ऐसा क्या करना चाहोगे जिससे तुम्हारा परिवार और देश गौरवान्वित हो?
उत्तर:
मैं पढ़-लिखकर बड़ा वैज्ञानिक बनना चाहूँगा और देश की सेवा करूंगा, जिससे मेरा परिवार और देश गौरवान्वित हो ।

प्रश्न 2.
तुम्हारी रुचि किस विषय को पढ़ने में अधिक है?
उत्तर:
मेरी रुचि विज्ञान विषय को पढ़ने में अधिक है।

प्रश्न 3.
ऊर्जा का उपयोग हम किन-किन कार्यों में करते हैं?
उत्तर:
ऊर्जा का उपयोग हम बिजली में, मशीनों में, वाहनों में, खाना बनाने में करते हैं।

सोचिए और बताइए (पेज संख्या-84)

प्रश्न 1.
हमें स्वदेशी साधनों के उपयोग पर क्यों बल देना चाहिए?
उत्तर:
स्वदेशी साधनों के उपयोग से देश का धन देश में ही रहता है तथा देशवासियों को रोजगार मिलता है तथा देश आत्मनिर्भर बनता है।

प्रश्न 2.
अणुशक्ति के शांतिपूर्ण उपयोग से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
अणु शक्ति के शांतिपूर्ण उपयोग से यह आशय है कि उसका उपयोग परमाणु रिएक्टर में बिजली बनाने में किया जाये, न कि परमाणु बम बनाने में।

प्रश्न 3.
अच्छे काम करने वालों को सम्मान देने हेतु विद्यालय, संस्था, मार्ग आदि के नाम उनके नाम पर रखे जाते हैं। अपने आस-पास ऐसे दो उदाहरण कुँढिए और बताइए कि वे कौन थे और उन्होंने क्या अच्छे कार्य किए थे?
उत्तर:
हमारे आस-पास अम्बेडकर मार्ग और भाभा आणविक शोध केन्द्र हैं। डॉ. भीमराव अम्बेडकर संविधान निर्माता थे जिन्होंने संविधान को बनाया और डॉ. होमी जहाँगीर भाभा वैज्ञानिक थे जिन्होंने देश को परमाणु विज्ञान के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया।

सोचिए और बताइए (पेज संख्या-85)

प्रश्न 1.
आपके घर में आपको कौन कहानी सुनाते हैं? यदि किसी ने घर पर महापुरुष या वैज्ञानिक की कहानी सुनी है तो वह कहानी कक्षा में सबको सुनाइए।
उत्तर:
हमारे घर में हमें दादाजी कहानी सुनाते हैं। हमने उनसे डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की कहानी सुनी है। वह इस प्रकार है-डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम एक गरीब परिवार में पैदा हुए। उन्हें विज्ञान की पढ़ाई में बहुत रूचि थी। वह दिन-रात पढ़ते रहते थे। बड़े होकर वह वैज्ञानिक बने। उन्होंने देश को परमाणु बम से आत्मनिर्भर बनाया। उन्हें हम मिसाइल मैन के नाम से भी जानते हैं। वह आगे चलकर भारत के राष्ट्रपति बने।

प्रश्न 2.
शिवाजी की प्रेरणा स्रोत उनकी माताजी थी। आपके जीवन के प्रेरणा स्रोत कौन हैं और क्यों?
उत्तर:
मेरे जीवन के प्रेरणा स्रोत महात्मा गाँधी हैं, क्योंकि उन्होंने बिना हिंसा के अंग्रेजों को भारत से निकाल दिया।

प्रश्न 3.
आप बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं?
उत्तर:
वैज्ञानिक।

प्रश्न 4.
इसके लिए आपको क्या-क्या करना होगा?
उत्तरे:
इसके लिए हमें विज्ञान के क्षेत्र में शोध कार्य करना पड़ेगा।

प्रश्न 5.
जिस प्रकार जीजा बाई ने शिवाजी को योजना बनाना सिखाया। आप अपने शिक्षक की सहायता से अपनी पढ़ाई के लिए एक सप्ताह का टाइम टेबल बनाइए। टाइम टेबल भी योजना का एक रूप होता है।
उत्तर:
अपनी पढ़ाई के लिए एक सप्ताह तक प्रतिदिन का टाइम टेबल हमने निम्न प्रकार बनाया है
प्रातः 5:00 से 7:00 – शौच, स्नान, स्कूल के लिए तैयार होना, नाश्ता आदि।
प्रातः 7:00 से 2:00 – विद्यालय में पढ़ाई
दोपहर 2:00 से 3:00 – भोजन तथा आराम करने का समय
अपराह्न 3:00 से 4:30- गृह कार्य
शाम 4:30 से 6:00 – खेलने का समय
शाम 6:00 से 7:00 – भोजन तथा अन्य कार्य
शाम 7:00 से 9:00 – विभिन्न विषय पढ़ने का समय
रात 9:00 से 9:30 – टीवी देखने का समय
रात 9:30 से 10:00 – घूमने का समय
रात 10:00 से 5:00 – सोने का समय

सोचिए और बताइए (पेज संख्या-85)

प्रश्न 1.
डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन से आपने क्या शिक्षा ली? ।
उत्तर:
डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन से हमने अन्याय और सामाजिक कुरीतियों से लड़ने की शिक्षा ली।

प्रश्न 2.
क्या हमें अन्याय देखकर चुप रहना चाहिए?
उत्तर:
नहीं, हमें अन्यायं देखकर चुप नहीं रहना चाहिए।

प्रश्न 3.
आप किसी के प्रति हो रहे अन्याय का विरोध किस प्रकार करेंगे?
उत्तर:
हम किसी के प्रति हो रहे अन्याय का विरोध अहिंसा से करेंगे तथा कानून का सहारा लेंगे।

पता कीजिए (पेज संख्या-85)

प्रश्न 1.
पुस्तकालय से डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जीवनी की पुस्तक में से उनके द्वारा चलाए गए किसी आन्दोलन के बारे में लिखिए।
उत्तर:
डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने दलित वर्गों के उत्थान के लिए आन्दोलन चलाये। उन्होंने महाराष्ट्र के महाड़ में वहाँ के चोबदार तालाब से दलितों के पानी करने के अधिकार हेतु जल सत्याग्रह किया। डॉ. अम्बेडकर के नेतृत्व में दलित वर्ग का यह प्रथम सशक्त सामूहिक आन्दोलन था।

पता कीजिए और बताइए (पेज संख्या-86)

प्रश्न 1.
आपके गाँव/शहर में कौन-कौनसे लोग हैं, जो सार्वजनिक कार्यों के लिए दिन-रात लगे रहते हैं और धन संग्रह भी करते हैं?
उत्तर:
हमारे गाँव में रामदास सरपंचजी, अशोक मास्टरजी, दयाल पंडितजी हैं जो दिन-रात सार्वजनिक कार्यों में लगे रहते हैं और धन संग्रह भी करते हैं।

प्रश्न 2.
मालवीयजी के कार्य में किस-किस ने सहयोग किया था?
उत्तर:
मालवीयजी के कार्य में एनीबीसेन्ट, महात्मा गाँधी, बनारस के तत्कालीन राजा, हैदराबाद के मुस्लिम शासक निजाम तथा देश के अन्य बहुत से लोगों ने सहयोग किया था।

प्रश्न 3.
क्या आपके विद्यालय में विकास समिति बनी है? इसमें कौन-कौन लोग दान करते हैं?
उत्तर:
हाँ, हमारे विद्यालय में विकास समिति बनी है। इसमें हमारे समाज के अमीर लोग, कारोबारी तथा सरपंच द्वारा दान दिया जाता है।

प्रश्न 4.
आपके विद्यालय की विकास समिति कौन| कौनसे कार्य करवाती है?
उत्तर:
हमारे विद्यालय की विकास समिति विद्यालय भवन का निर्माण, गरीब बच्चों का शुल्क माफ, निःशुल्क भोजन, निःशुल्क पुस्तकें और कपड़े बाँटने जैसा कार्य करवाती है।

जाना-समझा, अब बताइए (पेज संख्या-87)

प्रश्न 1.
मालवीयजी ने जिस विश्वविद्यालय की स्थापना की, उसका नाम बताइए। यह कहाँ स्थित है?
उत्तर:
मालवीयजी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की जो वाराणसी में स्थित है।

प्रश्न 2.
हमारे संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर:
हमारे संविधान निर्माण की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अम्बेडकर थे।

प्रश्न 3.
शिवाजी की माता का नाम क्या था?
उत्तर:
शिवाजी की माता का नाम जीजाबाई था।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान केन्द्र का गठन किया था
(अ) डॉ. विक्रम साराभाई
(ब) मदन मोहन मालवीय
(स) डॉ. होमी जहाँगीर भाभा
(द) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
उत्तर:
(अ) डॉ. विक्रम साराभाई

प्रश्न 2.
जीजाबाई के पुत्र का क्या नाम था?
(अ) शिवाजी
(ब) नेहरूजी
(स) भगतसिंह
(द) आजाद
उत्तर:
(अ) शिवाजी

प्रश्न 3.
मदन मोहन मालवीय थे
(अ) जन्मजात क्रांतिकारी
(ब) जन्मजात शिक्षक
(स) जन्मजात कवि
(द) जन्मजात पंडित
उत्तर:
(स) जन्मजात कवि

प्रश्न 4.
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की
(अ) पं. मदनमोहन मालवीय ने
(ब) होमी जहाँगीर भाभा ने
(स) विक्रम साराभाई ने
(द) भीमराव अम्बेडकर ने
उत्तर:
(अ) पं. मदनमोहन मालवीय ने

प्रश्न 5.
संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे
(अ) विक्रम साराभाई
(ब) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
(स) मदनमोहन मालवीय
(द) पं. नेहरू
उत्तर:
(ब) डॉ. भीमराव अम्बेडकर

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. मदन मोहनजी का कवि नाम …….. था। (मकरद/मसंद)
2. राष्ट्र का शिक्षक ……….. को कहते हैं। (विक्रम साराभाई/मदन मोहन मालवीय)
3. ………. की अध्यक्षता में ही देश का संविधान निर्मित हुआ। (डॉ. भीमराव अम्बेडकर/मदन मोहनजी)
4. डॉ. होमी जहाँगीर भाभा की रुचि …………. शास्त्र में थी। (रसायन/भौतिक)
उत्तर:
1. मकरंद
2. मदन मोहन मालवीय
3. डॉ. भीमराव अम्बेडकर
4. भौतिक

सत्य/असत्य कथन बताइये
(1) बालक होमी को नींद बहुत अधिक आती थी। (सत्य/असत्य)
(2) डॉ. विक्रम साराभाई की बचपन से ही गणिते और विज्ञान में विशेष रुचि थी। (सत्य/असत्य)
(3) साराभाई ने इलेक्ट्रॉन कण ‘मेसॉन’ की खोज की। (सत्य/असत्य)
(4) अम्बेडकरजी को बड़ौदा रियासत से छात्रवृत्ति मिली। (सत्य/असत्य)
उत्तर:
(1) असत्य
(2) सत्य
(3) असत्य
(4) सत्य

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
मेसॉन कण की खोज किसने की?
उत्तर:
डॉ. होमी जहाँगीर भाभा ने।

प्रश्न 2.
ट्रॉम्बे का अब क्या नाम है?
उत्तर:
‘भाभा आणविक शोध केन्द्र’।

प्रश्न 3.
शिवाजी का जन्म किस किले में हुआ?
उत्तर:
शिवनेर किले में।

प्रश्न 4.
कोण्डाना का किला किसने जीता?
उत्तर:
शिवाजी ने।

प्रश्न 5.
पंडित मदन मोहन का कवि नाम क्या था?
उत्तर:
मकरंद

प्रश्न 6.
बनारस के तत्कालीन राजा ने कौनसे दिन भूमि दान दी?
उत्तर:
मकर संक्रांति के पावन दिवस पर।

प्रश्न 7.
राष्ट्र का शिक्षक किसे कहा जाता है?
उत्तर:
पंडित मदन मोहन मालवीय को ।

प्रश्न 8.
“मैं दावे के साथ कह सकती हूँ कि विभिन्न मतों के मध्य केवल मालवीयजी महाराज ही भारतीय एकता की मूर्ति बने खड़े हैं।” यह शब्द किसके थे?
उत्तर:
एनीबीसेन्ट के।

प्रश्न 9.
गाँधीजी ने मालवीयजी के लिए क्या कहा था?
उत्तर:
गाँधीजी ने कहा था कि माँगने की कला तो मैंने अपने बड़े भाई मालवीयजी से सीखी है।

प्रश्न 10.
मालवीयजी ने क्या संकल्प लिया?
उत्तर:
मालवीयजी ने वाराणसी में एक विश्वविद्यालय स्थापित करने का संकल्प लिया।

प्रश्न 11.
भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान केन्द्र की स्थापना किसने की?
उत्तर:
डॉ. विक्रम साराभाई ने।

प्रश्न 12.
होमी जहाँगीर भाभा ने कौनसे तीन परमाणु रिएक्टरों की स्थापना की?
उत्तर:

  1. अप्सरा
  2. सायरस और
  3. जेरलीना

प्रश्न 13.
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फण्डामेंटल रिसर्च के प्रथम निदेशक कौन रहे?
उत्तर:
डॉ. होमी जहाँगीर भाभा

प्रश्न 14.
डॉ. भीमराव अम्बेडकर मूलतः किस वंश से संबंधित थे?
उत्तर:
नाग वंश से।

प्रश्न 15.
कालान्तर में अम्बेडकर का परिवार किस जाति के नाम से जाना जाने लगा?
उत्तर:
महार जाति के नाम से।

प्रश्न 16.
डॉ. भीमराव अम्बेडकर का बचपन मुश्किलों में गुजरा, इसके पीछे कौनसा मुख्य सामाजिक कारण था?
उत्तर:
डॉ. भीमराव अम्बेडकर का बचपन मुश्किलों से गुजरने के पीछे मुख्य सामाजिक कारण अस्पृश्यता था।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
डॉ. विक्रम साराभाई कौन थे? उनका संक्षिप्त परिचय दीजिये।
उत्तर:
डॉ. विक्रम साराभाई वैज्ञानिक थे। उनकी बचपन से ही गणित और विज्ञान में विशेष रुचि थी। उन्होंने ब्रह्माण्ड और सौरमण्डल के कई जटिल प्रश्नों के प्रायोगिक हल निकाले थे। उन्होंने ऊर्जा के क्षेत्र में देश को नई दिशा प्रदान की तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र का गठन किया। उनके प्रयासों से भारत आज अनेक उपग्रहों को अंतरिक्ष में छोड़ चुका है।

प्रश्न 2.
जीजाबाई कौन थी? उनके व्यक्तित्व के बारे में बताइए।
उत्तर:
जीजाबाई शिवाजी की माताजी थी। वह बहुत ही बुद्धिमती, धर्मपरायण, दृढ़ संकल्प, धर्म की मर्यादाओं पर स्वाभिमान अनुभव करने वाली, तुलजा भवानी की भक्त नारी थी। उन्होंने शिवाजी के हृदय में अपनी संस्कृति का स्वाभिमान जगाया तथा उसे हमेशा देश के सम्मान की रक्षार्थ बड़े से बड़े खतरे और चुनौती का सामना करने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रश्न 3.
मालवीयजी को ‘राष्ट्र का शिक्षक’ क्यों कहा गया?
उत्तर:
मालवीयजी को ‘राष्ट्र का शिक्षक’ इसलिए कहा गया क्योंकि मालवीयजी ने यह संकल्प लिया कि वाराणसी में एक विश्वविद्यालय की स्थापना करेंगे। इसके लिए उन्होंने बनारस के तत्कालीन राजा से भूमि दान में ली तथा पूरे देश का दौरा करके उन्होंने लगभग 64 लाख रुपये इकट्ठे किये।

प्रश्न 4.
एनीबीसेन्ट ने पंडित मदन मोहन मालवीय के लिए क्या कहा था?
उत्तर:
एनीबीसेन्ट ने पं. मदन मोहन मालवीय के लिए यह कहा कि, “मैं दावे के साथ कह सकती हैं कि विभिन्न मतों के मध्य केवल मालवीयजी महाराज ही भारतीय एकता की मूर्ति बने खड़े हैं।”

प्रश्न 5.
डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन से आपको क्या-क्या प्रेरणा मिलती है, लिखिए।
उत्तर-
डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है कि-

  1. हमें अन्याय के विरुद्ध चुप नहीं रहना चाहिए।
  2. हमें अन्याय तथा सामाजिक कुरीतियों का विरोध | करना चाहिए।
  3. हमें शिक्षित अवश्य होना चाहिए।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
डॉ. भीमराव अम्बेडकर कौन थे? उन पर एक लेख लिखिए।
उत्तर:
डॉ. भीमराव अम्बेडकर का परिवार मूलतः नाग वंश से सम्बन्धित था। परन्तु कालांतर में वह महार जाति के नाम से जाना जाने लगा। एक अछूत रूप से पहचाने जाने वाले परिवार में जन्म लेने के कारण भीमरावजी को बचपन से ही अनेक लाँछना और अपमान सहना पड़ा, इसलिए उनमें बचपन से ही अन्याय और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध लड़ने की हिम्मत उत्पन्न हो गई। बड़ौदा रियासत से छात्रवृत्ति मिलने पर वे अमेरिका पढ़ने गए। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया। आजादी के बाद उन्हें संविधान प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाया गया। उनकी अध्यक्षता में ही देश का संविधान निर्मित हुआ।

प्रश्न 2.
शिवाजी का व्यक्तित्व और तेजस्वी चरित्र जीजाबाई ने कैसे बनाया?
उत्तर:
वे अपने पुत्र को तेजस्वी, गुणवान बनाने के लिए रामायण, महाभारत की कहानियाँ सुनाती थी। उन्होंने शिवाजी के हृदय में अपनी संस्कृति का स्वाभिमान जगाया। उसमें वीरोचित उत्साह बढ़ाया। कोण्डाना का किला जीतने में शिवाजी को प्रेरणा अपनी माता से ही प्राप्त हुई। उन्होंने अपने पुत्र को हमेशा देश के सम्मान की रक्षार्थ बड़े से बड़े खतरे और चुनौती का सामना करने के लिए प्रोत्साहित किया। विपत्ति के समय शांति से विचार कर त्रुटिहीन योजना बनाने का गुण शिवाजी ने माता जीजाबाई से ही सीखा था।

We hope the RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 16 हमारे गौरव-III will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 16 हमारे गौरव-III, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.