RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 17 अपना जिला

RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 17 अपना जिला is part of RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 17 अपना जिला

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Environmental Studies
Chapter Chapter 17
Chapter Name अपना जिला
Number of Questions 52
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 17 अपना जिला

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

देखिए और बताइए ( पेज संख्या-88)

प्रश्न 1.
राजस्थान में कुल कितने जिले हैं?
उत्तर:
राजस्थान में कुल 33 जिले हैं।

प्रश्न 2.
आपके जिले का क्या नाम है?
उत्तर:
विद्यार्थी अपने-अपने जिले का नाम लिखें

प्रश्न 3.
आपके जिले की सीमा से लगे कौन-कौनसे जिले स्थित हैं?
उत्तर:
(नोट-विद्यार्थी राजस्थान का मानचित्र देखकर अपने-अपने जिले की सीमा से लगे जिलों के नाम लिखें)

प्रश्न 4.
राजस्थान के मानचित्र में अपने जिले को ढूँढकर रंग से भरिए।
उत्तर:
(नीट-स्वयं करें।)

पता कीजिए और लिखिए (पेज संख्या-89)

प्रश्न 1.
आप किस गाँव/नगर में रहते हैं?
उत्तर:
(नोट-उपर्युक्त तीनों प्रश्नों के उत्तर में विद्यार्थी अध्यापक महोदय की सहायता से अपने-अपने नगर, अपनी पंचायत तथा अपने जिले की अन्य पंचायत समितियों के नाम लिखें।)

प्रश्न 2.
यह किस पंचायत समिति में आता है?
उत्तर:
(नोट-उपर्युक्त तीनों प्रश्नों के उत्तर में विद्यार्थी अध्यापक महोदय की सहायता से अपने-अपने नगर, अपनी पंचायत तथा अपने जिले की अन्य पंचायत समितियों के नाम लिखें।)

प्रश्न 3.
आपके जिले में और कौन-कौनसी पंचायत समितियाँ हैं?
उत्तर:
(नोट-उपर्युक्त तीनों प्रश्नों के उत्तर में विद्यार्थी अध्यापक महोदय की सहायता से अपने-अपने नगर, अपनी पंचायत तथा अपने जिले की अन्य पंचायत समितियों के नाम लिखें।)

देखिए और चर्चा कीजिए (पेज संख्या-90)

प्रश्न 1.
आपका जिला मुख्यालय कहाँ है?
उत्तर:
(नोट-विद्यार्थी उपर्युक्त चारों प्रश्नों का उत्तर अपने-अपने जिले के अनुसार लिखें ।)

प्रश्न 2.
आपके जिले में प्रमुख राज्य मार्ग कौनसे हैं?
उत्तर:
(नोट-विद्यार्थी उपर्युक्त चारों प्रश्नों का उत्तर अपने-अपने जिले के अनुसार लिखें ।)

प्रश्न 3.
आपके जिले में कोई झील या तालाब हो तो नाम लिखिए।
उत्तर:
(नोट-विद्यार्थी उपर्युक्त चारों प्रश्नों का उत्तर अपने-अपने जिले के अनुसार लिखें ।)

प्रश्न 4.
आपके जिले में कौनसी प्रमुख नदी बहती है?
उत्तर:
(नोट-विद्यार्थी उपर्युक्त चारों प्रश्नों का उत्तर अपने-अपने जिले के अनुसार लिखें ।)

पता कीजिए और लिखिए (पेज संख्या-90)

प्रश्न 1.
आपके जिले में प्रमुखतः कौनसी भाषा बोलते हैं?
उत्तर:
हमारे जिले में प्रमुखतः हिन्दी भाषा बोलते हैं।

प्रश्न 2.
आपके जिले में स्त्री-पुरुषों की प्रमुख पारम्परिक पोशाकें कौनसी हैं?
उत्तर:
हमारे जिले में स्त्री की पोशाक कुर्ती-घाघरा और पुरुषों की अंगरखा-धोती हैं।

प्रश्न 3.
आपके जिले में बड़ा राजकीय चिकित्सालय कहाँ है?
उत्तर:
हमारे जिले में बड़ा राजकीय चिकित्सालय उस शहर में है, जहाँ जिला मुख्यालय है।
(विद्यार्थी उस शहर का नाम लिखें।)

प्रश्न 4.
आपके जिले के प्रमुख जाने-माने खिलाड़ी, स्वतंत्रता सेनानी, कलाकार एवं समाजसेवियों के नाम लिखिये।
उत्तर:
हमारे जिले के प्रमुख लोग निम्नलिखित
हैंखिलाड़ी – राज्यवर्धन सिंह राठौर
स्वतंत्रता सेनानी – दौलतमल भण्डारी
कलाकार – इरफान खाने ।
समाजसेवी – मानिक राम चौरसिया

प्रश्न 5.
आपके जिले में मुख्य रूप से कौनसी फसलें | बोयी जाती हैं?
उत्तर:
हमारे जिले में मुख्य रूप से गेहूँ, ज्वार, बाजरा आदि फसलें बोयी जाती हैं।

प्रश्न 6.
आपके जिले में कौन-कौनसे बड़े कारखाने
उत्तर:
हमारे जिले में चीनी, तेल, ग्लास, प्लास्टिक | के बड़े कारखाने हैं।

प्रश्न 7.
आपके जिले का प्रमुख भोजन क्या है?
उत्तर:
हमारे जिले का प्रमुख भोजन दाल-बाटी, चूरमा

प्रश्न 8.
आपके जिले में कौन-कौनसे मेले लगते हैं?
उत्तर:
हमारे जिले में दशहरा, रामदेवरा, कल्याणजी के मेले लगते हैं।
नोट-(विद्यार्थी इन सभी प्रश्नों के उत्तर अपने जिले के अनुसार दे सकते हैं।)

जाना-समझा, अब बताइए (पेज संख्या-91)

प्रश्न 1.
ग्राम पंचायत के प्रमुख कार्य कौन-कौन से
उत्तर:
ग्राम पंचायत के प्रमुख कार्य पानी, बिजली, यातायात, शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई आदि सुविधाओं की व्यवस्था करना है।

प्रश्न 2.
राजस्थान का क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में कौनसा स्थान है?
उत्तर:
राजस्थान का क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में पहला स्थान है।

प्रश्न 3.
अपने जिले के जिला कलेक्टर का नाम लिखिए।
उत्तर:
नोट-विद्यार्थी अपने-अपने जिले के जिला कलेक्टर का नाम लिखें।

प्रश्न 4.
अपने जिले की प्रमुख बातें बताते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए।
उत्तर:
(छात्र स्वयं अपने जिले के अनुसार प्रमुख बातें बताते हुए अपने मित्र को पत्र लिखें।)

प्रश्न 5.
अखबार व पत्र-पत्रिकाओं से अपने जिले के मुख्य पर्यटन स्थलों, तालाबों, बाँधों आदि के चित्र काटकर अपनी कॉपी में चिपकाइए।
उत्तर:
(छात्र स्वयं अपने जिले के अनुसार मुख्य पर्यटन स्थलों, तालाबों, बाँधों आदि के चित्र काटकर अपनी कॉपी में चिपकायें ।)

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य है
(अ) मध्यप्रदेश
(ब) हिमाचल प्रदेश
(स) राजस्थान
(द) उत्तरप्रदेश
उत्तर:
(स) राजस्थान

प्रश्न 2.
राजस्थान में कुल कितने जिले हैं?
(अ) 35
(ब) 33
(स) 34
(द) 40
उत्तर:
(ब) 33

प्रश्न 3.
राजस्थान राज्य की राजधानी है-
(अ) जयपुर
(ब) कोटा
(स) उदयपुर
(द) अजमेर
उत्तर:
(अ) जयपुर

प्रश्न 4.
राजस्थान राज्य भारत के किस भाग में स्थित है?
(अ) उत्तर
(ब) दक्षिण
(स) पूर्व
(द) पश्चिम
उत्तर:
(द) पश्चिम

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. राजस्थान राज्य का क्षेत्रफल …….. वर्ग किमी. है। (342289/352298)
2. राजस्थान राज्य की कुल आबादी …….. करोड़ है। (6.82/6.68)
3. ……… राज्य भारत का सबसे बड़ा राज्य है। (हिमाचल/राजस्थान)
4. आस-पास की कई ……… को मिलाकर पंचायत समिति का गठन किया जाता है। (ग्राम पंचायत/ग्राम सभा)
उत्तर:
1. 342289
2. 6.68
3. राजस्थान
4. ग्रामपंचायत

सत्य/असत्य कथन. बताइये
(1) राजस्थान राज्य सबसे छोटा राज्य है। (सत्य/असत्य)
(2) राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर है। (सत्य/असत्य)
(3) पंचायत समिति में कई ग्राम पंचायतें होती हैं। (सत्य/असत्य)
(4) जलमहल जयपुर जिले में स्थित है। (सत्य/असत्य)
उत्तर:
(1) असत्य
(2) सत्य
(3) सत्य
(4) सत्य

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
आपके राज्य का क्या नाम है?
उत्तर:
राजस्थान।

प्रश्न 2.
राजस्थान राज्य की राजधानी का नाम लिखिये।
उत्तर:
जयपुर।

प्रश्न:3.
राजस्थान राज्य का सबसे बड़ा जिला कौनसा
उत्तर:
जैसलमेर।

प्रश्न 4.
राजस्थान राज्य में झीलों का शहर किसे कहा जाता है?
उत्तर:
उदयपुर को।

प्रश्न 5.
राजस्थान राज्य की राजधानी कौनसी है?
उत्तर:
ज़यपुर।

प्रश्न 6.
राजस्थान राज्य में कुल कितने जिले हैं?
उत्तर:
33 जिले।

प्रश्न 7.
राजस्थान राज्य का क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर:
342289 वर्ग किमी.

प्रश्न 8.
राजस्थान राज्य की कुल जनसंख्या कितनी है?
उत्तर:
6.68 करोड़।

प्रश्न 9.
राजस्थान राज्य की ग्रामीण जनसंख्या कितनी है?
उत्तर:
5.15 करोड़।

प्रश्न 10.
राजस्थान राज्य की शहरी जनसंख्या कितनी है?
उत्तर-1.53 करोड़।

प्रश्न 11.
राजस्थान राज्य देश के किस भाग में स्थित
उत्तर:
पश्चिम भाग में ।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
ग्राम पंचायत के क्या कार्य हैं?
उत्तर:
ग्राम पंचायत के कार्य पानी, बिजली, यातायात, शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई आदि सुविधाओं की व्यवस्था करना है।

प्रश्न 2.
पंचायत समिति के क्या कार्य हैं?
उत्तर:
आस-पास की कई ग्राम पंचायतों को मिलाकर पंचायत समिति का गठन किया जाता है। पंचायत समिति अपने क्षेत्र के सभी गाँवों के विकास की योजना बनाती है। ग्राम पंचायतों को विशेषज्ञ उपलब्ध करवाकर विकास कार्यों को सम्पन्न करवाती है।

प्रश्न 3.
जयपुर जिले के पर्यटन स्थल कौन-कौनसे
उत्तर:
हवामहल, जयगढ़, जलमहल, गोविन्ददेवजी का मन्दिर, सिसोदिया रानी का बाग, नाहरगढ़ तथा आमेर का किला, बिरला मंदिर, बिरला तारामण्डल, रामनिवास बाग, अल्बर्ट हॉल आदि जयपुर शहर के पर्यटन स्थल हैं।

प्रश्न 4.
राजस्थान राज्य के 33 जिलों के नाम लिखें?
उत्तर-

  1. श्रीगंगानगर
  2. बीकानेर
  3. जैसलमेर
  4. बाड़मेर
  5. जालौर
  6. सिरोही
  7. उदयपुर
  8. डूंगरपुर
  9. बांसवाड़ा.
  10. चित्तौड़गढ़
  11. हनुमानगढ़
  12. चूरू
  13. झुंझुनूं
  14. सीकर
  15. जयपुर
  16. अलवर
  17. भरतपुर
  18. धौलपुर
  19. सवाई माधोपुर
  20. कोटा
  21. बारां
  22. झालावाड़
  23. बूंदी
  24. भीलवाड़ा
  25. नागौर
  26. जोधपुर
  27. पाली
  28. राजसमन्द
  29. अजमेर
  30. टोंक
  31. दौसा
  32. करौली
  33. प्रतापगढ़

प्रश्न 5.
राजस्थान राज्य की झीलों के नाम जिले के साथ बताइये।
उत्तर:

  • पुष्कर झील-अजमेर
  • नक्की झीलसिरोही
  • कोलायत झील-बीकानेर
  • जयसमन्द झील-उदयपुर
  • राजसमन्द झील-राजसमन्द
  • कायलाना झील-जोधपुर
  • सिलीसेढ़ झील-अलवर।

प्रश्न 6.
आपके क्षेत्र का नाम लिखते हुए वहाँ के प्रमुख भोजन के नाम लिखिए।(कोई दो)
1. क्षत्र का नाम……..
2. आपके वहाँ के प्रमुख भोजन………
उत्तर:

  1. क्षेत्र का नाम-मारवाड़।
  2. प्रमुख भोजन—बाजरे की रोटी (2) कैर सांगरी की सब्जी।

We hope the RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 17 अपना जिला will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 17 अपना जिला, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.