RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 2 परिवारों का आना-जाना

RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 2 परिवारों का आना-जाना is part of RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 2 परिवारों का आना-जाना.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Environmental Studies
Chapter Chapter 2
Chapter Name परिवारों का आना-जाना
Number of Questions 54
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 2 परिवारों का आना-जाना

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

सोचिए और लिखिए ( पेज संख्या-9)

प्रश्न 1.
संतु को दूसरे गाँव में किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ा होगा ?
उत्तर:

  1. सबसे पहले संतु को रहने के स्थान अर्थात् आवास की समस्या का सामना करना पड़ा होगा। किराए पर सही जगह मकान मिल जाए इसके लिए उसे काफी मशक्कत करनी पड़ी होगी।
  2. उसे भोजन-पानी की उचित व्यवस्था करने की । समस्या का भी सामना करना पड़ा होगा।
  3. उसे आजीविका के लिए रोजगार जैसी समस्याओं | का सामना करना पड़ा होगा।

प्रश्न 2.
आपके आस-पास से कोई परिवार दूसरी जगह गया हो या दूसरी जगह से आया हो तो उसके बारे में निम्नांकित जानकारियाँ एकत्रित कीजिए
(1) परिवार कहाँ से आया/कहाँ गया?
(2) किस कारण से आया/गया?
(3) उस परिवार में कितने सदस्य हैं?
(4) उनकी किस-किस ने मदद की?
उत्तर:
दूसरे स्थान पर जाने या दूसरे स्थान से आने के किसी परिवार के सामान्य कारण हैं-

  1. रोजगार या नौकरी
  2. उच्च शिक्षा
  3. प्राकृतिक आपदा तथा
  4. विकास कार्य आदि |

सामान्यतः ऐसे परिवारों की मदद मित्र या रिश्तेदार करते हैं।

चर्चा कीजिए और बताइए ( पेज संख्या-10 )

प्रश्न 1.
आपके या आस-पास के परिवारों से कौन| कौन पढ़ने के लिए बाहर गया है या बाहर से आपके यहाँ आया है?
उत्तर:
मेरे चाचा का लड़का पढ़ने के लिए दिल्ली गया, मेरी बुआ का लड़का पढ़ने के लिए हिमाचल गया, मेरे मामा का लड़का पढ़ने के लिए जयपुर हमारे पास आया है

प्रश्न 2.
यदि आपको बाहर पढ़ने जाना पड़े तो आप क्या-क्या सामान लेकर जाएँगे?
उत्तर:
यदि मुझे बाहर पढ़ने जाना पड़े तो मैं मेरे साथ बिस्तर, कपड़े, टेबल-कुर्सी, पुस्तक, बर्तन, गैस चूल्हा, सिलेण्डर, जन्म प्रमाण पत्र, परिचय प्रमाण पत्र, पेन कार्ड, आधार कार्ड तथा शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक तथा एटीएम कार्ड आदि सामान लेकर जाऊँगा। |

प्रश्न 3.
आपके विद्यालय में कोई साथी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं तो उनके बारे में भी जानकारियाँ प्राप्त कीजिए। जैसे-उन्हें क्या-क्या काम स्वयं करने होते हैं?
उत्तर:
हमारे विद्यालय के साथी हॉस्टल में स्वयं के कपड़े धोना, बर्तन साफ करना, कमरे की सफाई करना जैसे काम स्वयं करते हैं।

प्रश्न 4.
लोग किन-किन कारणों से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं?
उत्तर:
लोग निम्न कारणों से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं

  1. अध्ययन हेतु।
  2. रोजगार की तलाश हेतु।
  3. स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए।
  4. विवाह सम्बन्धों के कारण।
  5. सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए।
  6. साम्प्रदायिक अथवा जातिगत दंगों के कारण।
  7. बेहतर व सुखमय जीवन की चाह में।
  8. बाढ़, तूफान, सुनामी आदि के कारण।

प्रश्न 5.
उनके बच्चों की पढ़ाई कैसे होती होंगी?
उत्तर:
एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने वाले परिवारों | के बच्चे अपने दादा-दादी या नाना-नानी के घर पर रहकर पढ़ते हैं और कुछ बच्चे हॉस्टल या कमरा किराए पर लेकर | | अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं।

प्रश्न 6.
जब लोगों को नयी जगह परं बसना हो तो क्या-क्या व्यवस्थाएँ जुटानी पड़ती हैं?
उत्तर:
जब लोगों को नयी जगह पर बसना होता है। तब उन्हें रोजगार, भोजन-पानी, घर, बच्चों की शिक्षा जैसी व्यवस्थाएँ जुटानी पड़ती हैं।

पता कीजिए (पेज संख्या-10)

प्रश्न 1.
आपके आस-पास कौन-कौन 10 वर्ष या ई अधिक वर्षों से वहीं रह रहे हैं?
उत्तर:
हमारे आस-पास में गुप्ता परिवार, श्री राकेशजी मिठाई वाले, शर्मा परिवार, श्री रिंकूजी लाँड्री वाले, श्री | बहादुरसिंहजी के परिवार 10 वर्ष या अधिक वर्षों से वहीं | रह रहे हैं।

प्रश्न 2.
उनके घर और बार-बार जगह बदलने वाले | परिवारों के घरों में क्या अंतर है?
उत्तर:
जो परिवार स्थायी रूप से एक जगह रह रहे हैं, उनके घर स्वयं के हैं और वे घर आकार में बड़े हैं और बार-बार जगह बदलने वाले परिवारों के घर किराये के हैं तथा उनके घर छोटे हैं।

प्रश्न 3.
वर्षा के मौसम में आपके आस-पास के किन-किन परिवारों के लोग खेती के लिए घर छोड़कर खेत पर जाकर रहते हैं?
उत्तर:
वर्षा के मौसम में हमारे आस-पास संतु का परिवार, विक्रम का परिवार, चंद्रपाल का परिवार तथा रामू का परिवार खेती के लिए घर छोड़कर खेत पर जाकर रहते।

प्रश्न 4.
उस समय उनके बच्चे स्कूल कैसे आते हैं?
उत्तर:
उस समय परिवार का कोई भी बड़ा सदस्य। बच्चों को स्कूल छोड़ने जाता है या ऐसे समय उनके बच्चे स्कूल नहीं आते हैं।

प्रश्न 5.
उनका जरूरी सामान कौन लाता है?
उत्तर:
उनके घर की महिलाएँ तथा घर के बुजुर्ग उनका जरूरी सामान लाते हैं या वे किसी बाजार जाकर आने वाले व्यक्ति से मँगवा लेते हैं।

सोचिए और लिखिए ( पेज संख्या-11)

प्रश्न 1.
बाँध बनने के कारण लोगों को घर क्यों छोड़ना पड़ा होगा?
उत्तर:
बाँध बनने के कारण काफी जमीन डूब क्षेत्र में आ जाती है। इस कारण लोगों को घर छोड़ना पड़ा होगा।

प्रश्न 2.
बाँध क्यों बनाए जाते हैं ?
उत्तर:
पेयजल व सिंचाई की व्यवस्था करने तथा बिजली बनाने के लिए बाँध बनाये जाते हैं।

प्रश्न 3.
यदि आपको एक नयी जगह बसाने की जिम्मेदारी दी जाए तो आप लोगों को वहाँ क्या-क्या सुविधाएँ देने की कोशिश करोगे?
उत्तर:
यदि मुझे एक नयी जगह बसाने की जिम्मेदारी दी जाए तो मैं लोगों को वहाँ मकान, पेयजल, सिंचाई के साधन, विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पार्क, सड़क, खेल के मैदान, मनोरंजन केन्द्र जैसी सुविधाएँ देने की कोशिश करूंगा।

पता कीजिए ( पेज संख्या-12)

प्रश्न 1.
क्या अपने गाँव/शहर में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो तंबू या तिरपाल का घर या गाड़ियों को ही अपना घर बनाकर रहते हैं?
उत्तर:
हाँ, मेरे गाँव/शहर में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो तंबू या तिरपाल का घर या गाड़ियों को ही अपना घर बनाकर रहते हैं।

प्रश्न 2.
ऐसे कितने लोग हैं?
उत्तर:
ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम है।

प्रश्न 3.
ये क्या-क्या काम करते हैं?
उत्तर:
ये लोग लोहे के बर्तन और खेतों में काम आने वाले लोहे के औजार बनाने जैसा काम करते हैं।

प्रश्न 4.
इनके बच्चे कहाँ पढ़ते हैं?
उत्तर:
इनके बच्चे चल स्कूलों में पढ़ते हैं अथवा ऐसा भी होता है कि वे कहीं नहीं पढ़ते हैं।

प्रश्न 5.
इन लोगों के विस्थापन के क्या-क्या कारण
उत्तर:
प्राकृतिक आपदाएँ, जैसे-बाढ़ आना, सूखा पड़ना तथा विकास कार्य, जैसे-बांध बनना, अस्थायी निवास, निरक्षरता, गरीबी तथा बेरोजगारी आदि इन लोगों के विस्थापन के कारण हैं। इसके अतिरिक्त गाडोलिया लुहार जैसे लोग परम्परा से ही विस्थापित होते रहते हैं।

जाना-समझा, अब बताइए (पेज संख्या-12)

प्रश्न 1.
लोगों के घरों को छोड़ने के क्या-क्या कारण पाठ में बताए गए हैं?
उत्तर:
इस अध्याय में लोगों के घरों को छोड़ने के ये कारण बताये गये हैं-

  • अकाल पड़ना
  • उच्च शिक्षा व रोजगार के लिए शहर जाना तथा
  • बाँध निर्माण के कारण आबादी का डूब क्षेत्र में आना।

प्रश्न 2.
पाठ में बताए गए कारणों के अलावा और किन-किन कारणों से लोग अन्य स्थानों पर बसने के लिए चले जाते होंगे?
उत्तर:
लोगों के अन्य स्थानों पर बसने के अकोल, उच्च शिक्षा, रोजगार तथा बाँध निर्माण के अतिरिक्त, अन्य कारण हैं।

  1. विवाह सम्बन्ध
  2. साम्प्रदायिक अथवा जातिगत दंगे
  3. बेहतर व सुखमय जीवन की चाह
  4. स्वास्थ्य सुविधाएँ
  5. बाढ़ आना
  6. भूस्खलन होना तथा
  7. नौकरी में स्थानान्तरण होना आदि।

प्रश्न 3.
दूसरी जगह बसने में लोगों को कौन-कौन सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है?
उत्तर:
दूसरी जगह बसने में लोगों को निम्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है

  1. दूसरी जगह बसने में लोगों को घर, शिक्षा, भोजन-पानी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
  2. उन्हें सामुदायिकता व अपनत्व के भाव की कमी ३ खलती है।
  3. उन्हें अपने निकट के रिश्तेदारों, मित्रों से निरन्तर सम्पर्क बनाए रखने की समस्या का सामना करना पड़ता है।
  4. उन्हें आजीविका का कोई अच्छा साधन हूँढ़ने | की समस्या का सामना करना पड़ता है।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
संतु अपने परिवार और पशुओं को साथ लेकर किसके
गाँव चला गया?
(अ) भतीजी के
(ब) भतीजे के
(स) चाचा के
(द) ताऊ के
उत्तर:
(ब) भतीजे के

प्रश्न 2.
धीरज क्या कार्य करता है?
(अ) मजदूरी
(ब) हलवाई
(स) अध्यापक
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) मजदूरी

प्रश्न 3.
गोविंदराम के पुत्र का क्या नाम है?
(अ) विक्रम
(ब) रामचन्द्र
(स) चंद्राराम
(द) रोहित
उत्तर:
(स) चंद्राराम

प्रश्न 4.
संतु को अपना गाँव किस कारण से छोड़ना पड़ा?
(अ) बाढ़
(ब) बेरोजगारी
(स) उच्च शिक्षा की व्यवस्था का न होना।
(द) अकाल
उत्तर:
(द) अकाल

प्रश्न 5.
कडाणा बांध स्थित है
(अ) राजस्थान में
(ब) गुजरात में
(स) मध्यप्रदेश में
(द) हरियाणा में
उत्तर:
(ब) गुजरात में

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

प्रश्न 1.
धीरज जब शहर आया तो उसे मकान किराये पर लेने में ………….. आयी। (आसानी/कठिनाई)
उत्तर:
कठिनाई

प्रश्न 2.
गोविंदराम की ……… में छोटी किराणा की दुकान थी। (गाँव/शहर)
उत्तर:
गाँव

प्रश्न 3.
……… जिले में फखरुद्दीन की विश्व प्रसिद्ध दरगाह (उदयपुर/डूंगरपुर)
उत्तर:
डूंगरपुर

प्रश्न 4.
शहर में अधिक खर्च के कारण धीरज दिन में मजदूरी और रात में ……….कार्य भी करता था। (चौकीदारी/दुकानदारी)
उत्तर:
चौकीदारी

प्रश्न 5.
धीरज के पुत्र ने ……… कक्षा उत्तीर्ण की तो उसे उच्च शिक्षा दिलाने के लिए शहर के कॉलेज में जाना पड़ा। (दसवीं/बारहवीं)
उत्तर:
बारहवीं

सत्य/असत्य कथन बताइये

(i) गोविंदराम को परिवार महुआ गाँव में रहता था। (सत्य/असत्य)
(ii) चंद्राराम ने शहर में अपना व्यवसाय शुरू किया। (सत्य/असत्य)
(iii) गुजरात राज्य में कडाणा बाँध बनने से डूंगरपुर जिले का गलियाकोट कस्बा डूब क्षेत्र में आ गया। (सत्य/असत्य)
(iv) संतुराम अपने परिवार को लेकर कभी वापस अपने गाँव नहीं आया। (सत्य/असत्य)
(v) धीरज ने बच्चों की पढ़ाई पूरी होने पर अपने गाँव वापस जाने की ठान ली। (सत्य/असत्य)
उत्तर-
(i) असत्य
(ii) सत्य
(iii) सत्य
(iv) असत्य
(v) सत्य।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
वर्तमान युग में लोगों की आवश्यकताएँ क्या
उत्तर:
वर्तमान युग में लोगों की आवश्यकताएँ रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुख-सुविधाएँ आदि हैं।

प्रश्न 2.
पीर फखरुद्दीन की विश्व प्रसिद्ध दरगाह कहाँ
उत्तर:
डूंगरपुर जिले के कस्बा गलियाकोट में।

प्रश्न 3.
कौनसे राज्य में कडाणा बाँध बनने से गलियाकोट कस्बा डूब क्षेत्र में आ गया?
उत्तर:
गुजरात राज्य में।

प्रश्न 4.
स्थापत्य कला के बेजोड़ नमूने कौन-कौनसे
उत्तर:
गलियाकोट कस्बे के जैन मंदिर व सोमनाथ मंदिर स्थापत्य कला के बेजोड़ नमूने हैं।

प्रश्न 5.
शीतला माता का मंदिर कौनसे जिले में है?
उत्तर:
डूंगरपुर जिले में।

प्रश्न 6.
गोविंदराम का परिवार कहाँ रहता है?
उत्तर:
जानियाना गाँव में।

प्रश्न 7.
चंद्राराम की मदद किसने की?
उत्तर:
चंद्राराम के रिश्तेदारों ने

प्रश्न 8.
संतु का परिवार गाँव में क्या कार्य करता था?
उत्तर:
संतु का परिवार गाँव में खेती का काम करता था।

प्रश्न 9.
धीरज शहर में अधिक खर्च के कारण क्या कार्य करता था?
उत्तर:
धीरज शहर में अधिक खर्च के कारण दिन में मजदूरी और रात में चौकीदारी का कार्य करता था।

प्रश्न 10.
बाँध बनने से लोगों को किस प्रमुख समस्या का सामना करना पड़ता है?
उत्तर:
बाँध बनने से लोगों को अपनी जमीन से विस्थापित होने की समस्या का सामना करना पड़ता है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
चंद्राराम को शहर में अपना व्यवसाय शुरू करने में किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ा?
उत्तर:
चंद्राराम को शहर में अपना व्यवसाय शुरू करने में पैसे की कमी, व्यवसाय के लिए जगह की कमी, अनुभव की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

प्रश्न 2.
सरकार बाँध क्यों बनाती है?
उत्तर:
सरकार सिंचाई व पेयजल तथा बिजली उत्पादन के लिए बाँध बनाती है। इस बाँध से लाखों लोगों को फायदा होता है। |

प्रश्न 3.
धीरज ने बच्चों की पढ़ाई पूरी होने पर वापस गाँव जाने की क्यों ठान ली?
उत्तर:
धीरज को अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए शहर में आकर रहना पड़ा। वहाँ के अधिक खर्च को पूरा करने के लिए उसे दिन-रात कठिन काम करना पड़ रहा था। इसलिए बच्चों की पढ़ाई पूरी होने पर उसने वापस गाँव जाने की ठान ली।

प्रश्न 4.
संतु अपने गाँव क्यों चला गया?
उत्तर:
संतु को कुछ समय के बाद गाँव की याद सताने लगी तथा उसे समाचार मिला कि इस बार उसके गाँव में अच्छी वर्षा हुई है इस कारण संतु अपने गाँव चला गया।

प्रश्न 5.
लोग गाँव से शहर आकर कमरा किराये पर लेकर क्यों रहते हैं?
उत्तर:
गाँव से शहर आकर लोग कमरा किराये पर निम्न कारणों से लेते हैं

  • अध्ययन कार्य करने हेतु रहने के लिए।
  • मरीजों का इलाज कराने हेतु रहने के लिए।
  • शहरों में रोजगार हेतु रहने के लिए।

प्रश्न 6.
ऐसी कौन-कौनसी वजह हैं जिनके कारण लोग अपना घर छोड़कर कहीं और बसने चले जाते हैं? कोई पाँच कारण लिखिए।
उत्तर:

  • उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए।
  • नौकरी, व्यवसाय व रोजगार हेतु।
  • बाँध निर्माण के कारण आबादी का डूब क्षेत्र में आना।
  • साम्प्रदायिक तनाव या दंगा आदि के कारण।
  • अकाल पड़ना।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
कोई परिवार दूसरे शहर/गाँव से तुम्हारे . पड़ोस में रहने आया है। तुम उनकी मदद किस प्रकार करोगे?
उत्तर:
कोई परिवार दूसरे शहर/गाँव से हमारे पड़ोस में रहने आया है तो हम उस परिवार के सदस्यों को अपने परिवार का परिचय देंगे और उस परिवार के सदस्यों से परिचित होंगे। | फिर उस गाँव या शहर जिससे वे आए हैं, उसका नाम पूछेगे तथा वहाँ से यहाँ आने का कारण पूछेगे। इसके बाद संक्षेप में इस शहर के बारे में बताएंगे कि यहाँ बाजार व्यवस्था, यातायात व्यवस्था आदि कैसी है? यहाँ किने बातों पर सचेत रहना है आदि। फिर उनकी घरेलू समस्याओं को मिलकर सुलझाने का आश्वासन देंगे। किसी चीज की कोई जरूरत हो तो बेहिचक पूछने के लिए कहेंगे आदि।

प्रश्न 2.
बाँध के विस्थापितों को सरकार द्वारा दी गई नई जगह पर बसने में किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है?
उत्तर:
यद्यपि सरकार विस्थापितों के लिए नई जगह पर मकान, पेयजल, सिंचाई के साधन, विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सड़क आदि की व्यवस्थाएँ करने का पूरा प्रयास करती है, लेकिन इन व्यवस्थाओं की पूर्ति में बहुतसी रुकावटें आती हैं और बहुत ज्यादा समय लगता है। व्यवस्थाएँ होने से पहले लोगों को नई जगह भेजने । से इन चीजों के अभाव की समस्याएँ आती हैं। फिर वहाँ खेती के लिए जमीन तैयार करना, मवेशियों के लिए चारेपानी की व्यवस्था करना आदि नए सिरे से करना होता है। इतना सब करने में बहुत परेशानी होती है।

प्रश्न 3. किसानों को पुरानी जगह को छोड़ने में क्या तकलीफ होती है?
उत्तर:
पुरानी जगह से सभी को बड़ा लगाव होता है। उस जगह वे छोटे से बड़े हुए हैं। गाँव की चौपाल, कुआँ, चरागाह, गाँव का घर, खेत-खलिहान, आम के बगीचे, नदी, तालाब, झरने आदि जो उनके प्रिय हैं, उन सब को छोड़कर जाना होता है। इससे उनका मन बहुत दुःखी होता है। पुरानी जगह को छोड़ने पर उनका सामुदायिक-अपनत्व खत्म हो जाता है, जो उनके लिए बहुत तकलीफदेय होता

प्रश्न 4.
बाँध बनाने से किन लोगों को नुकसान होता है? सरकार उनके लिए क्या करती है?
उत्तर:
बाँध बनाने से जिन लोगों के गाँव व कृषि जमीन बाँध के डूब क्षेत्र में आती हैं, उन्हें बाँध से नुकसान होता है क्योंकि उन्हें अपनी पुरानी जमीन छोड़कर अन्यत्र जाना पड़ता है। सरकार ऐसे लोगों को उनकी जमीन के बदले अन्य जगह पर जमीन, मकान, स्कूल, अस्पताल, सड़क की सुविधाएँ व उचित राशि देती है।

We hope the RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 2 परिवारों का आना-जाना will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 2 परिवारों का आना-जाना drop a comment below and we will get back to you at the earliest.