RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 20 खेती से खुशहाली

RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 20 खेती से खुशहाली is part of RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 20 खेती से खुशहाली

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Environmental Studies
Chapter Chapter 20
Chapter Name खेती से खुशहाली
Number of Questions 54
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 20 खेती से खुशहाली

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

पता कीजिए और लिखिए (पेज संख्या-103)

प्रश्न 1.
छगनाराम के खेत में मोंठ, मूंग, तिल, बाजरा आदि बोया है, आपके आस-पास कौन-कौनसी फसलें बोई जाती हैं?
उत्तर:
हमारे आस-पास गेहूँ, ज्वार, चने, सरसों, तिल, बाजरा और मक्के की फसलें बोई जाती हैं।

प्रश्न 2.
फसल बोने के लिए बीज कहाँ-कहाँ से लाया जाता है?
उत्तर:
फसल बोने के लिए बीज सहकारी समितियों से या बीज की दुकानों से लाया जाता है।

चित्र देखिए और लिखिए (पेज संख्या-103)

प्रश्न 1.
पाठ्यपुस्तक की पृष्ठ सं. 104 पर दिए गए चित्रों को देखिए। इसमें खेती में होने वाले कुछ काम बताए गए हैं, उन्हें पहचानिए व उनमें काम आने वाले उपकरणों व औजारों के नाम अपनी कॉपी में लिखिए।
उत्तर:
इन चित्रों में खेती में काम आने वाले उपकरण हैं- ट्रैक्टर, हल, कुदाली, हँसिया, खुरपी, पाइप आदि

पता कीजिए और लिखिए (पेज संख्या-104)

प्रश्न 1.
खेती में पशुओं का क्या उपयोग है?
उत्तर:
खेती में पशुओं से जुताई करायी जाती है।

प्रश्न 2.
खेती के काम आने वाले औज़ार कौन| कौनसे हैं?
उत्तर:
खेती में काम आने वाले औजार हैं-कुदाली, खुरपी, हंसिया, हार्वेस्टर, हल, ट्रैक्टर, हार्वेस्टर थ्रेसर आदि।

प्रश्न 3.
आजकल खेती के तरीकों और उपकरणों में क्या परिवर्तन आ रहे हैं?
उत्तर:
आजकल पशुओं के स्थान पर ट्रैक्टर के द्वारा खेतों की जुताई कर बीज बोए जाते हैं और श्रेसर के द्वारा गेहूँ के दानों को भूसे से अलग किया जाता है।

पता कीजिए और लिखिए (पेज संख्या-105)

प्रश्न 1.
जैविक खाद से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
जैविक खाद से अभिप्राय है-देशी खाद। वह खाद जो जीव-जन्तु के मल से बनती है, जैविक खाद कहलाती है।

प्रश्न 2.
आपके आस-पास के खेतों में कौन-कौनसी खाद उपयोग में ली जाती हैं?
उत्तर:
हमारे आस-पास के खेतों में रासायनिक व जैविक खाद दोनों प्रकार की खादें उपयोग में ली जाती हैं।

प्रश्न 3.
किसान रासायनिक खाद की जगह कौनसी खाद का उपयोग कर सकते हैं?
उत्तर:
किसान रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद या देशी खाद का उपयोग कर सकते हैं।

पता कीजिए (पेज संख्या-105)

प्रश्न 1.
आपके घर में अनाज को वर्षभर सुरक्षित रखने के लिए क्या-क्या उपाय किए जाते हैं?
उत्तर:
हमारे घर में अनाज को वर्ष भर सुरक्षित रखने के लिए उसे लोहे की टंकियों में भरकर रखा जाता है। उसमें नीम के पत्ते या दवा भी डाली जाती है जिससे उसमें कीड़े उत्पन्न नहीं होवें।

पता कीजिए और लिखिए (पेज संख्या-106)

प्रश्न 1.
फसलों को बीमारी से बचाने के लिए कौन-कौनसी दवाइयों को काम में लेते हैं?
उत्तर:
फसलों को बीमारी से बचाने के लिए फास्फोरस व गंधक से बनी दवाइयों गैमिस्किन, डी.डी.टी. आदि को काम में लेते हैं।

प्रश्न 2.
किसी किसान परिवार में कभी उत्पादन कम हुआ तो उसके कारणों का पता कीजिए।
अथवा
फसल उत्पादन में कमी किन कारणों से हो सकती
उत्तर:
उत्पादन कम होने के निम्न कारण हैं

  1. प्राकृतिक आपदा जैसे-सूखा पड़ना, अधिक बारिश, ओलावृष्टि और अत्यधिक सर्दी से फसलों को हानि पहुँचना ।
  2. फसलों को समय से न बोना।
  3. फसलों को जानवरों द्वारा नुकसान पहुँचाना।
  4. सिंचाई की अच्छी व्यवस्था का ना हो पाना
  5. धन की कमी के कारण अच्छे (उन्नत) बीजों को नहीं खरीद पाना इत्यादि।

पता कीजिए और लिखिए (पेज संख्या-106)

प्रश्न 1.
वर्तमान समय में लोग विभिन्न पशुओं को पालते हैं। जैसे-गाय, भैंस, बकरी, भेड़, ऊँट, घोड़ा आदि। तालिका कॉपी में बनाकर इनसे प्राप्त लाभ एवं उपयोग बताइये।
उत्तर: तालिका

पशु का नाम पशु से प्राप्त लाभ एवं उपयोग
गाय दूध, दही, गोबर खाना व खाद बनाने में।
भैंस दूध, दही, गोबर खाना व खाद बनाने में।
बकरी दूध, दही, मीगड़ी खाना व खाद बनाने में।
भेड़ दूध, दही, मीगड़ी खाना ऊनी कपड़े एवं खाद बनाने में।
ऊँट बाल, लीद सवारी व खाद बनाने में।
घोड़ा बाल, लीद सवारी व खाद बनाने में।

 

चर्चा कीजिए और बताइए (पेज संख्या-106)

प्रश्न 1.
आपके आस-पास कौन-कौन से पशुओं को पाला जाता है?
उत्तर:
हमारे आस-पास गाय, भैंस, बकरी, भेड़, ऊँट, घोड़ा, कुत्ता, बिल्ली आदि को पाला जाता है।

प्रश्न 2.
प्राचीन काल में पशुओं को पालने का क्या कारण रहा होगा?
उत्तर:
प्राचीन काल में पशुओं को मांस प्राप्त करने, दूध प्राप्त करने, खेती और यातायात के लिए पाला जाता था।

पता कीजिए और लिखिए (पेज संख्या-107)

प्रश्न 1.
आपके आस-पास की गौशाला में जाकर देखिए कि गौधन के लिए किस-किस तरह की व्यवस्थाएँ की गयी हैं?
उत्तर:
हमारे आस-पास गौशाला में गौधन के लिए निम्न व्यवस्थाएँ की जा रही हैं
(अ) गायों को रहने व खाने-पीने की व्यवस्था

  • गौशाला में सैकड़ों गायों के लिए एक साथ चारा खाने व रहने की उचित व्यवस्था की गई है।
  • पानी पीने के लिए इंजन की सहायता से’ पानी की टंकियाँ भर दी जाती हैं।
  • गायों को हरा चारा, चोकर तथा भूसा खिलाया जाता है।
  • बछड़े व बछड़ियों के रहने एवं देखभाल के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है।
  • गौशाला में हर समय पशुओं की देखभाल के लिए पशु चिकित्सक रहता है।

(ब) गौशाला के संचालन के लिए धन की व्यवस्था

  • गायों का दूध, दही, घी तथा मक्खन बेचा जाता है। यह सारा धन गौधन की व्यवस्था के कार्य आता है।
  • गौधन के लिए सामाजिक लोगों द्वारा चंदा इकट्ठा किया जाता है।
  • गौधन के लिए सरकारी धन भी गौशालाओं को प्रदान किया जाता है।

प्रश्न 2.
पशुओं को रोग होने पर पशुपालक क्या करते हैं?
उत्तर:
पशुओं को रोग होने पर पशुपालक उन्हें चिकित्सक को दिखाते हैं और यदि आवश्यक हो तो पशु कों पशु-चिकित्सालय में ले जाकर उसका उपचार करवाते है।

सोचिए और लिखिए (पेज संख्या-108)

प्रश्न 1.
आपके आस-पास पशुपालन द्वारा कौनकौनसे व्यवसाय किए जाते हैं?
उत्तर:
हमारे आस-पास पशुपालन द्वारा कृषि, डेयरी व्यवसाय, मांस-उत्पादन, ऊन-उत्पादन, माल-ढुलाई, सवारी ढुलाई, घुड़दौड़, शादी में दूल्हे के लिए उपयोग आदि व्यवसाय किये जाते हैं।

जाना-समझा, अंब बताइए (पेज संख्या-108)

प्रश्न 1.
फसल बोने के लिए बीज कहाँ से प्राप्त करते हैं?
उत्तर:
फसल बोने के लिए बीज, बीज की दुकान, सहकारी समिति या कृषि विभाग के अधिकारी से प्राप्त करते हैं।

प्रश्न 2.
आप अपने घरों में कौन-कौनसे पशु पालते
उत्तर:
हम अपने घरों में कुत्ता, गाय, भैंस, बकरी, . भेड़, ऊँट तथा घोड़ा आदि पशु पालते हैं।

प्रश्न 3.
खेतों की मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए कौन-कौनसे रासायनिक खाद का उपयोग किया जाता है?
उत्तर:
खेतों की मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए यूरिया, डी.ए.पी., जिंक फॉस्फेट, एन.पी.ए. आदि रासायनिक खादों का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 4.
प्लास्टिक थैलियों का उपयोग क्यों नहीं किया जाना चाहिए?
उत्तर:
प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग निम्नलिखित कारणों से नहीं किया जाना चाहिए

  1. प्लास्टिक थैलियों को लोग फेंक देते हैं। पशु इन प्लास्टिक थैलियों को खा लेते हैं। पशुओं के पेट में जाकर ये थैलियाँ जमा हो जाती हैं, जिससे उनकी आँतें अवरुद्ध हो जाती हैं और वे मर जाते हैं।
  2. प्लास्टिक की थैलियाँ नालियों को रोक कर चाक कर देती हैं जिससे गंदगी फैलती है और मक्खी-मच्छर पैदा होते हैं।
  3. प्लास्टिक की थैलियों से जमीन का उपजाऊपन कम हो जाता है।
  4. पॉलिथिन की थैली में रखी वस्तु खाने से हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्न में से कौनसा खेती का कार्य नहीं है
(अ) जुताई
(ब) निराई/गुड़ाई।
(स) तेल निकालना
(द) कीटनाशक का छिड़काव करना
उत्तर:
(स) तेल निकालना

प्रश्न 2.
निम्न में से कौनसा खेती का उपकरण है-
(अ) सिल
(ब) चिमटा
(स) हंसिया
(द) गुनिया।
उत्तर:
(स) हंसिया

प्रश्न 3.
फसल पकने पर केरल में कौनसा त्यौहार मनाया जाता है?
(अ) मकर संक्रान्ति
(ब) पोंगल
(स) ओणम
(द) दीपावली
उत्तर:
(स) ओणम

प्रश्न 4.
गौशाला में कौन रहते हैं?
(अ) ऊँट
(ब) गाय
(स) घोड़ा
(द) बकरी
उत्तर:
(ब) गाय

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. कार्तिक पूर्णिमा को ………. में पशु मेला भरता है। (पुष्क/अजमेर)
2. हमें प्लास्टिक ……….. का उपयोग नहीं करना चाहिए। (पाइप/थैली)
3. ………… से विभिन्न प्रकार के उत्पाद प्राप्त होते हैं। (पशुओं/पक्षियों)
4. पोलो के खेल में ……….. का उपयोग होता है। (घोड़े/हाथी)
उत्तर:
1. पुष्कर
2. थैली
3. पशुओं
4. घोड़े

सत्य/असत्य कथन बताइये
(1) हमें प्लास्टिक थैलियों का उपयोग करना चाहिए। (सत्य/असत्य)
(2) प्लास्टिक थैलियाँ खाने से पशु मर सकता है। (सत्य/असत्य)
(3) आजकल ट्रैक्टर से जुताई कर बीज बोए जाते हैं। (सत्य/असत्य)
(4) रासायनिक खाद का उपयोग अधिक करना चाहिए। (सत्य/असत्य)
उत्तर:
(1) असत्य
(2) सत्य
(3) सत्य
(4) असत्य

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
सावनियाँ खेत में क्या बोया है?
उत्तर:
सावनियाँ खेत में बाजरा, तिल और ग्वार बोया है।

प्रश्न 2.
बिजुका क्या होता है?
उत्तर:
बिजुका आदमी जैसा दिखने वाला लकड़ी का पुतला होता है।

प्रश्न 3.
रासायनिक खाद का अधिक उपयोग करने से क्या होता है?
उत्तर:
रासायनिक खाद के अधिक उपयोग से जमीन की उपजाऊ क्षमता में कमी आ जाती है।

प्रश्न 4.
देशी खाद क्या है?
उत्तर:
जीव-जन्तु के मल को सड़ाकर जो खाद बनती है उसे देशी खाद कहते हैं।

प्रश्न 5.
शीत भंडार कक्ष क्या हैं?
उत्तर:
शीत भंडार कक्ष वे हैं जिनमें खाद्य वस्तुओं को सुरक्षित रखने के लिए रखा जाता है।

प्रश्न 6.
अनाज भण्डारण को किससे खतरा होता है?
उत्तर:
अनाज भण्डारण को नमी व जीव-जन्तुओं से खतरा होता है।

प्रश्न 7.
पुष्कर मेला कब लगता है?
उत्तर:
कार्तिक पूर्णिमा को।

प्रश्न 8.
पोंगल त्योहार कब होता है?
उत्तर:
मकर संक्रान्ति पर।

प्रश्न 9.
ओणम का त्यौहार किस राज्य में मनाया जाता है?
उत्तर:
केरल राज्य में।

प्रश्न 10.
पशुओं के होने वाले रोग कौन-कौनसे हैं?
उत्तर:
पशुओं के होने वाले रोग हैं-मुंहपका, खुरपका, थनैला आदि।

प्रश्न 11.
पशुओं से कौन-कौनसे उत्पाद प्राप्त होते हैं?
उत्तर:
पशुओं से दूध, दही, गोबर, चमड़ा, माँस, अण्डे, ऊन आदि उत्पाद प्राप्त होते हैं।

प्रश्न 12.
आपने घर के आस-पास कई पालतू पशुओं को देखा होगा। किन्हीं तीन पालतू पशुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. गाय
  2. बकरी
  3. कुत्ता

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
फसल पर वर्षा का क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
समय पर अच्छी वर्षा होने पर फसल अच्छी होती है तथा उत्पादन बढ़ जाता है। लेकिन जब समय पर वर्षा नहीं होती या कम वर्षा होती है या अत्यधिक वर्षा होती है तो फसल पर इनका विपरीत प्रभाव पड़ता है तथा उत्पादन घट जाता है।

प्रश्न 2.
रासायनिक खाद और कीटनाशक से क्या हानि है?
उत्तर:
रासायनिक खाद और कीटनाशक हमारी सेहत को हानि पहुँचाते हैं। लम्बे समय तक खेती में इनका उपयोग करने से ये मिट्टी को अनुपजाऊ बना देते हैं तथा दोनों ही अधिक खर्च वाले साधन हैं।

प्रश्न 3.
अनाज किन कारणों से खराब हो जाता
उत्तर:
यदि अनाज बारिश के कारण गीला हो जाए या कमरे में नमी के कारण उसमें सीलन आ जाए, उसमें कीड़ा लग जाए तो ये चीजें अनाज को खराब कर देती
हैं।

प्रश्न 4.
मण्डी में बिका हुआ अनाज कहाँ ले जाया जाता है? पता करो।
उत्तर:
मण्डी में बिका हुआ अनाज थोक अनाज व्यापारियों तथा सरकार द्वारा अनाज गोदामों में ले जाया जाता है।

प्रश्न 5.
रासायनिक खाद के उपयोग से होने वाली बीमारी बताइए।
उत्तर:
रासायनिक खाद के उपयोग से चर्मरोग, पेट सम्बन्धी बीमारी, सिरदर्द, बेचैनी इत्यादि रोग हो सकते।

प्रश्न 6.
जैविक खाद कैसे बनाते हैं, बताइये।
उत्तर:
एक गड्ढे के अन्दर पेड़ों से गिरी हुई पत्तियाँ, टहनियाँ, भोजन, सब्जियाँ, सड़े फल और पशुओं का गोबर मिलाकर पानी डालकर गड्ढे को बन्द कर दें। कुछ समय बाद सभी वस्तुएँ सड़ जाएंगी। इसे अब जैविक खाद के रूप में पेड़ों में डाल सकते हैं।

प्रश्न 7.
पहले लोग अनाज भण्डारण कैसे करते थे?
उत्तर:
पहले लोग अनाज भण्डारण हेतु कागज की। लुगदी से बड़े-बड़े बर्तन बनाते थे और उसमें सुरक्षित भण्डारण हेतु नीम की पत्तियाँ रखी जाती थीं, जिससे अनाज वर्षभर सुरक्षित रहता था।

प्रश्न 8.
ओणम का त्योहार किस उपलक्ष्य में मनाया जाता है?
उत्तर:
ओणम चाय, अदरक, इलायची, कालीमिर्च और धान की फसल पकने की खुशी एवं सुहावनी ऋतु आने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

प्रश्न 9.
पशुपालन में किन बातों का ध्यान रखा जाता है?
उत्तर:
पशुपालन के लिए पशु के स्वच्छ हवादार आवास, उचित एवं पौष्टिक आहार आदि का ध्यान रखा जाता है। इससे पशु स्वस्थ रहते हैं तथा उनकी कार्यक्षमता एवं उत्पादन अच्छा होता है।

प्रश्न 10.
अपने आस-पास पाए जाने वाले तीन पशुओं का नाम लिखते हुए उनसे होने वाले व्यवसायों का नाम तालिका बनाकर लिखिए।
उत्तर:

क्र.सं. पशु का नाम व्यवसाय
1. गाय दूध बेचना, डेयरी व्यवसाय
2. घोड़ा घुड़ दौड़, सवारी ढोने, पोलो खेल
3. ऊँट ऊन प्राप्त करने, सवारी करने,ऊँट गाड़ी में सामान ढोने

 

प्रश्न 11.
अपने आस-पास पाए जाने वाले तीन पशुओं के नाम लिखते हुए उनसे प्राप्त होने वाले उत्पादों के नाम लिखिए।
उत्तर:

क्र.सं. पशु का नाम उत्पाद
1. गाय दूध, गोबर
2. बकरी दूध, ऊन, मांस, मींगणी
3. भेड़ दूध, मांस, मींगणी

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नांकित खेती में किए जा रहे कार्यों के चित्र दिए गए हैं, चित्र को देखकर कार्य को लिखिए।
RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 20 खेती से खुशहाली 1

उत्तर:
जुताई

RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 20 खेती से खुशहाली 2
उत्तर:
रोपण

प्रश्न 2.
व्यवसाय के रूप में पशुपालन का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
व्यवसाय के रूप में भी पशुपालन का बहुत महत्त्व है। अनेक लोग पशुपालन को व्यवसाय के रूप में अपनाते हैं । जैसे—दुधारू पशुओं को पालकर दूध
RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 20 खेती से खुशहाली 3
उत्तर:
कीटनाशक छिडकाव
बेचने का व्यवसाय, डेयरी व्यवसाय कहलाता है । अनेक लोग घोडे पालने का व्यवसाय करते हैं । वे तांगा। चलाने, घुड़दौड़ में भाग लेने, खेलों के लिए, जुलूसों के लिए, शादी में दूल्हे के लिए घोड़े उपलब्ध कराते

We hope the RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 20 खेती से खुशहाली will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 20 खेती से खुशहाली, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.