RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 3 कुछ खास हैं हम

RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 3 कुछ खास हैं हम is part of RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 3 कुछ खास हैं हम.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Environmental Studies
Chapter Chapter 3
Chapter Name कुछ खास हैं हम
Number of Questions 45
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 3 कुछ खास हैं हम

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

चर्चा कीजिए (पेज संख्या-13)

प्रश्न 1.
जो लोग देख नहीं पाते वे किताबों को कैसे पढ़ते होंगे?
उत्तर:
जो लोग देख नहीं पाते वे किताबों को ब्रेल लिपि की सहायता से पढ़ते हैं। ब्रेल लिपि में हर अक्षर के लिए विशेष उभरे हुए संकेत होते हैं जिन्हें छूकर वे वर्षों को पहचानते हैं।

चर्चा कीजिए (पेज संख्या-13)

प्रश्न 1.
आपने कपड़े के मोटे थैले में रखी कुछ मिलती-जुलती चीजों को कैसे-कैसे पहचाना?
उत्तर:
हमने थैले में पड़ी उन चीजों को हाथ से छूकर पहचाना।

यह भी लिखिए (पेज संख्या-14)

प्रश्न 1.
नीचे ब्रेल लिपि में INDIA लिखा गया है। आप भी ब्रेल लिपि चार्ट की मदद से अपना नाम ब्रेल लिपि में लिखिए।
RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 3 कुछ खास हैं हम 1
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 3 कुछ खास हैं हम 2

सोचिए और बताइए (पेज संख्या-16)

प्रश्न 1.
यदि आपकी कक्षा में इस तरह के कोई साथी हों, जो देख, बोल नहीं सकते या चल-फिर नहीं सकते तो आप उसकी किस-किस प्रकार से मदद करेंगे?
उत्तर:

  1. जो साथी मेरी कक्षा में चल-फिर नहीं सकते, मैं उनकी सहायता उनका काम करके करूंगा; जैसे| पानी लाना, किताब-कॉपी लाकर देना आदि।
  2. जो साथी मेरी कक्षा में देख नहीं पाते, उनको मैं विद्यालय में हाथ पकड़कर एक स्थान से दूसरे स्थान पर छेडूंगा।
  3. जो साथी मेरी कक्षा में बोल नहीं पाते, उनकी सांकेतिक भाषा को समझकर दूसरों को बोलकर समझाऊँगा।

यह भी कीजिए (पेज संख्या-16)

प्रश्न 1.
यदि आपके आस-पास के विशेष आवश्यकता वाले बच्चे पढ़ने नहीं आते हैं तो उन्हें प्रेरित कर अपने साथ पढ़ने लाइए।
उत्तर:
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को, पढ़ने से होने वाले लाभों तथा सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में उनकी आरक्षित सीटों में होने वाले प्रवेश से वह आत्मनिर्भर बन सकने जैसी बातों से प्रेरित कर हम अपने साथ पढ़ने के – लिए ला सकते हैं।

प्रश्न 2.
भारत के मानचित्र में किन्हीं चार राज्यों की सीमाओं पर मोटा धागा चिपकाइए। अपनी आँखें बंद कर धागे पर अंगुली घुमाते हुए अलग-अलग राज्यों को पहचानने का प्रयास कीजिए, जैसे-राजस्थान, गुजराल, जम्मू-कश्मीर, केरल आदि।
उत्तर:
नोट-विद्यार्थी इस कार्य को अपने अनुसार करें।

प्रश्न 3.
आपके आस-पास ऐसे कौन लोग हैं, जिन्होंने शारीरिक अक्षमता के बावजूद सफलता अर्जित की?
उत्तर:
विद्यार्थी अपने आस-पास के ऐसे सफल लोगों की सफलता का उल्लेख करें।

प्रश्न 4.
इन लोगों ( शारीरिक रूप से अक्षम सफल व्यक्तियों) से बातचीत कर जानिए कि उन्होंने किस प्रकार संघर्ष किया?
उत्तर:
इन लोगों से बातचीत करने पर हमें निम्न बातें ज्ञात हुई हैं-

  1. इन लोगों पर जब लोग हैरानी, मजाक या दया से देखते हैं तो इन लोगों को अच्छा नहीं लगता है।
  2. जो दैनिक कार्य एक आम आदमी के लिए सरल होता है, वह कार्य इन लोगों के लिए कठिन होता है।
  3. इन कार्यों को करने में इनको अधिक समय लगता है।
  4. इन लोगों ने अथक कठिन परिश्रम कुरै अपनी सफलताएँ हासिल की हैं।

जाना-समझा, अब बताइए ( पेज संख्या-17)

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

प्रश्न 1.
ब्रेल लिपि का विकास ……. ने किया था। यह ………. बिन्दुओं पर आधारित उभरे हुए संकेत होते हैं।
उत्तर:
लुई ब्रेल, 6 (छः)

प्रश्न 2.
ब्रेल लिपि लिखने में नुकीली ……….. काम आती है। नुकीली कलम को ……..कहते हैं।
उत्तर:
कलम, स्टाइलस।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए चित्र का अवलोकन करे बताइए कि ब्रेल लिपि में I है-
RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 3 कुछ खास हैं हम 3
उत्तर:
(ब)

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए चित्र का अवलोकन कर बताइए कि ब्रेल लिपि में U है
RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 3 कुछ खास हैं हम 4
RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 3 कुछ खास हैं हम 5
उत्तर:
(ब)

प्रश्न 3.
नीचे दिए गए चित्र BOY का अवलोकन करें और बताएँ कि सांकेतिक भाषा में O है-
उत्तर:
(स)

प्रश्न 4.
नुकीली कलम को क्या कहते हैं?
(अ) स्टाइलस
(ब) स्केल
(स) बाक्स
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) स्टाइलस

प्रश्न 5.
ब्रेल लिपि के आविष्कारक थे
(अ) अवलोकित
(ब) लुई ब्रेल
(स) रोनाल्ड रॉस
(द) गेलीलियो
उत्तर:
(ब) लुई ब्रेल

प्रश्न 6.
लुई ब्रेल निवासी थे
(अ) इंग्लैण्ड के
(ब) अमेरिका के
(स) फ्रांस के
(द) इटली के
उत्तर:
(स) फ्रांस के

प्रश्न 7.
ब्रेल लिपि में कितने बिन्दुओं से वर्षों की आकृतियों का निर्माण किया जाता है?
(अ) चार
(ब) पाँच
(स) बारह
(द) छह
उत्तर:
(द) छह

प्रश्न 8.
सेरेब्रल पॉल्सी क्या है?
(अ) एक मशीन
(ब) एक बीमारी
(स) एक वैज्ञानिक
(द) एक स्थान
उत्तर:
(ब) एक बीमारी

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
प्रश्न 1.
विशेष ……….. पर 6-6 बिन्दु का समूह होता है। (स्केल/स्टाइलस)
उत्तर:
स्केल

प्रश्न 2.
………. के मरीज के मस्तिष्क का उनके अंगों पर नियंत्रण नहीं होता है। (सेरेब्रल पॉल्सी/टी.बी.)
उत्तर:
सेरेब्रल पॉल्सी

प्रश्न 3.
जो व्यक्ति ठीक से देख नहीं पाते वे ……… लिपि द्वारा पढ़-लिख सकते हैं। (जोन/ब्रेल)
उत्तर:
ब्रेल

प्रश्न 4.
ब्रेल लिपि को ……… द्वारा पढ़ा-लिखा जा सकता (स्पर्श/लिखकर)
उत्तर:
स्पर्श

प्रश्न 5.
ब्रेल लिपि में छेद करने वाली नुकीली कलम को …….. कहते हैं। (स्केल/स्टाइलस)
उत्तर:
स्टाइलस

सत्य/असत्य कथन बताइये

प्रश्न 1.
ब्रेल लिपि में 8 बिन्दु होते हैं। (सत्य/असत्य)
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 2.
नुकीली कलम को स्टाइलस कहते हैं। (सत्य/असत्य)
असत्य
सत्य

प्रश्न 3.
सेरेब्रल पॉल्सी बीमारी में विशेष तरह का व्यायाम आवश्यक है। (सत्य/असत्य)
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 4.
सेरेब्रल से पीड़ित व्यक्ति कभी सामान्य नहीं हो पाता है। (सत्य/असत्य)
उत्तर:
असत्य

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
हेलन केलर कौन थी?
उत्तर:
हेलन केलर एक लेखिका थीं जो आँखों से नहीं देख सकती थीं।

प्रश्न 2.
जो लोग सुन-बोल नहीं सकते वे कौनसी भाषा में बात करते हैं।
उत्तर:
सांकेतिक भाषा में।

प्रश्न 3.
ब्रेल लिपि में कितने बिन्दु हैं?
उत्तर:
छः बिन्दु।

प्रश्न 4.
लुई ब्रेल की आंखों की रोशनी कैसे गई?
उत्तर:
उनके पिता की कार्यशाला में नुकीले औजार से आँख में चोट लगने पर लुई ब्रेल की आँखों की रोशनी चली गई।

प्रश्न 5.
लुई ब्रेल का जन्म फ्रांस के किस गाँव में हुआ?
उत्तर:
कुत्रे नामक गाँव में।

प्रश्न 6.
ब्रेल लिपि के आविष्कारकर्ता कौन थे?
उत्तर:
लुई ब्रेल

प्रश्न 7.
सेरेब्रल पॉल्सी क्या है?
उत्तर:
सेरेब्रल पॉल्सी एक बीमारी का नाम है।

प्रश्न 8.
सेरेब्रल पॉल्सी बीमारी कैसे सही होती है?
उत्तर:
शारीरिक व्यायाम करके।

प्रश्न 9.
ब्रेल लिपि में छेद करने वाली नुकीली कलम को क्या कहते हैं?
उत्तर:
स्टाइलस।

प्रश्न 10.
शारीरिक अक्षम लोगों की क्या विशेषता
उत्तर:
शारीरिक अक्षम लोगों में उनकी शारीरिक अक्षमता के बावजूद विशेष योग्यता होती है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
ब्रेल लिपि क्या है?
उत्तर:
ब्रेल लिपि देखने में असमर्थ लोगों के पढ़ने के लिए तैयार की गई एक विशेष लिपि है। इसमें ‘स्टाइलस’ नामक एक नुकीली कलम से कागज में छेद करके लिखा जाता है। कागज को उल्टा करके उभरे हुए बिन्दुओं को छूकर अन्धे लोग पढ़ लेते हैं। इसमें छः बिन्दुओं से वर्षों की आकृतियाँ बनायी जाती हैं।

प्रश्न 2.
सांकेतिक भाषा क्या है?
उत्तर:
शरीर के हाव-भाव और संकेतों के साथ बात बताने और जानने की भाषा को सांकेतिक भाषा कहा जाता है। इसमें हाथों के साथ-साथ बताने वाले व्यक्ति के होंठों का हिलना और चेहरे के भाव भी ध्यान से देखे जाते हैं।

प्रश्न 3.
सेरेब्रल पॉल्सी किस प्रकार का रोग है?
उत्तर:
सेरेब्रल पॉल्सी मस्तिष्क का रोग है। इसमें मस्तिष्क शरीर के अंगों को ठीक से नियंत्रित नहीं कर पाता है। इसमें मरीज के हाथ-पाँव व अन्य सभी अंग | ठीक होते हैं, परन्तु वे ठीक से काम नहीं करते। इसमें मस्तिष्क की कुछ कोशिकाएँ ठीक नहीं होने से वे शरीर के अन्य अंगों को आदेश भी ठीक से दे नहीं पाती हैं। और यही कारण है कि यह जानते हुए भी कि पानी का गिलास मेज पर है, मरीज गिलास उठाकर पानी पी नहीं पाता है।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
लुई ब्रेल ने ब्रेल लिपि का आविष्कार किस प्रकार किया?
अथवा
ब्रेल लिपि की कहानी लिखिये।
उत्तर:
ब्रेल लिपि का आविष्कार लुई ब्रेल ने किया। लुई ब्रेल फ्रांस के रहने वाले थे। एक बार अपने पिता की कार्यशाला में खेलते समय उनहें आँखों में चोट लग गई । इससे उनकी आँखों की रोशनी चली गई । लुई ब्रेल – एक मेधावी छात्र थे। उन्हें स्कूल में विशेष तरीके से | पढ़ाया जाता था। एक दिन सेना के एक कप्तान ने लुई ब्रेल के स्कूल का दौरा किया और उन्होंने अपने द्वारा विकसित 12 बिन्दुओं पर आधारित लिपि को स्कूल के छात्रों व शिक्षकों को दिखाया। लुई ब्रेल इस लिपि से बहुत प्रभावित हुआ। उसने इस लिपि को भलीभाँति | समझा और इसमें परिवर्तन लाने की चेष्टा करने लगा।
अन्त में इस 12 बिन्दुओं की लिपि को उसने 6 बिन्दुओं में बदल दिया।

इन्हीं 6 बिन्दुओं को आधार बनाकर अपनी लिपि का | सम्पूर्ण स्वरूप तैयार किया जिसे ब्रेल लिपि के नाम से जाना | गया। ब्रेल लिपि को दृष्टिहीन आज भी पढ़ने में उपयोग। | करते हैं।

प्रश्न 2.
ब्रेल लिपि को समझाइये।
उत्तर:
ब्रेल लिपि का परिचय ब्रेल लिपि के छह बिन्दुओं को उनके सामने लिखे अंकों द्वारा जाना जाता है। इस लिपि में इन्हीं छह बिन्दुओं से वर्षों की आकृतियों का निर्माण किया जाता है। इसे निम्न चित्र में देखा जा सकता है
RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 3 कुछ खास हैं हम 6

प्रश्न 3.
ब्रेल लिपि का प्रयोग किस प्रकार किया जाता है?
उत्तर:
ब्रेल लिपि का प्रयोग
एक मोटे कागज को एक लकड़ी की स्लेट और एक विशेष स्केल के बीच में रखा जाता है। स्केल में एक तरफ 6-6 बिन्दु के समूह लाइन से बने होते हैं।
और दूसरी तरफ खिड़कीनुमा खांचे बने होते हैं। कागज पर नुकीली कलम से जो अक्षर लिखना है, उसके अनुसार बिन्दु पर छेद कर दिया जाता है। जैसे अगर ‘A’ वर्ण लिखना है तो बिन्दु नं. 1 पर नुकीले कलम से छेद किया जाता है। इस नुकीले कलम को स्टाइलस कहते हैं। कागज पर छेद करने के बाद उसे उल्टा कर देते। हैं। उल्टी तरफ कागज में छेद उभरे होते हैं। इन उभरे छेदों को उँगली से छू कर यह पहचान लिया जाता है। कि क्या लिखा गया है।

We hope the RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 3 कुछ खास हैं हम will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 3 कुछ खास हैं हम drop a comment below and we will get back to you at the earliest.