RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 7 वृक्षों की महिमा

RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 7 वृक्षों की महिमा is part of RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 7 वृक्षों की महिमा.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Environmental Studies
Chapter Chapter 7
Chapter Name वृक्षों की महिमा
Number of Questions 54
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 7 वृक्षों की महिमा

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

सोचिए और बताइए ( पेज संख्या-36)

प्रश्न 1.
आपके आस-पास किन-किन पेड़-पौधों की पूजा की जाती है?
उत्तर:
पीपल, तुलसी, आँवला, केला और बड़ के पेड़-पौधों की पूजा होती है।

प्रश्न 2.
पता कीजिए कि किस वृक्ष को हमारा राज्य वृक्ष घोषित किया गया है?
उत्तर:
खेजड़ी के वृक्ष को हमारा राज्य वृक्ष घोषित किया गया है।

प्रश्न 3.
वृक्षों को कटने से बचाने के लिए लोगों द्वारा क्या-क्या प्रयास किए जा रहे हैं?
उत्तर:
वृक्षों को कटने से बचाने के लिए लोगों द्वारा पेड़ों को पूजा जाता है। वृक्षों के लिए कुछ क्षेत्र संरक्षित कर दिये गये हैं, वृक्षों से होने वाले फायदे को समझाया जा रहा है तथा वृक्षों को कटने से बचाने के लिए विभिन्न प्रकार के आंदोलन किये जा रहे हैं।

प्रश्न 4.
आपके आस-पास किस अवसर पर पेड़पौधे लगाने की परम्परा है?
उत्तर:
हमारे आस-पास नये वर्ष के दिन, वन महोत्सव के दिन तथा विभिन्न महापुरुषों की जयन्तियों पर पेड़-पौधे लगाने की परम्परा है।

सोचिए और बताइए (पेज संख्या-37 )

प्रश्न 1.
आपके आस-पास इस प्रकार संरक्षित भूमि को क्या कहते हैं?
उत्तर:
हमारे आस-पास इस प्रकार की संरक्षित भूमि को ओरण भूमि कहते हैं।

प्रश्न 2.
वृक्षों को काटने से बचाने के लिए गाँवों में प्राचीनकाल से ही किस प्रकार की जनचेतना थी?
उत्तर:
वृक्षों को काटने से बचाने के लिए गाँवों के आस-पास की भूमि को किसी लोक देवता, लोक देवी, संत और महापुरुष के नाम से संरक्षित करते थे तथा वृक्षों को विभिन्न अवसरों पर पूजा जाता था। गोचर व चरागाह की भूमि को भी संरक्षित किया जाता था।

प्रश्न 3.
गोचर, ओरण व चरागाह के बारे में राजस्थान सरकार ने क्या प्रयास किया?
उत्तर:
गोचर, ओरण व चरागाह भूमि को राजस्थान | सरकार के द्वारा कानून बनाकर संरक्षण किया गया

चर्चा कीजिए (पेज संख्या-37 )

प्रश्न 1.
जंगल किसे कहते हैं?
उत्तर:
जंगल वह क्षेत्र होता है जहाँ बहुत अधिक पेड़-पौधे तथा जीव-जन्तु-जानवर रहते हैं।

प्रश्न 2.
जंगल में वृक्षों की कमी होगी तो क्या होगा?
उत्तर:
जंगल में वृक्षों की कमी से फल, फूल, सब्जियाँ, लकड़ियाँ, औषधियाँ व ऑक्सीजन की कमी होगी।

प्रश्न 3.
जंगल में वृक्षों के अलावा और क्या-क्या होता है?
उत्तर:
जंगल में वृक्षों के अलावा जंगली जानवर होते हैं।

प्रश्न 4.
क्या आप अपने विद्यालय में पेड़ लगाते उत्तर-हाँ, हम अपने विद्यालय में पेड़ लगाते हैं।

प्रश्न 5.
पेड़ों की देखभाल आप और आपके साथी किस प्रकार करते हैं?
उत्तर:
हम पेड़ों को समय-समय पर पानी देते हैं, उनकी काट-छाँट करते हैं तथा समय-समय पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करके उनकी देखभाल करते हैं।

प्रश्न 6.
नीचे तालिका में राजस्थान के अभयारण्य दिए गए हैं, उनके सामने उन जिलों के नाम हैं जहाँ वे स्थित हैं। राजस्थान का मानचित्र लेकर उन जिलों को अंकित करो जहाँ ये अभयारण्य स्थित हैं।
उत्तर:
[नोट-देखें मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न ।]

उद्यान/अभयारण्य जिला
1. रणथम्भौर बाघ संरक्षण राष्ट्रीय उद्यान सवाई माधोपुर
2. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, घना  पक्षी विहार भरतपुर
3. राष्ट्रीय मरु उद्यान जैसलमेर, बाड़मेर
4. राष्ट्रीय उद्यान सरिस्का  अलवर

खाद्य श्रृंखला (पेज संख्या-38 )

प्रश्न 1.
सूची बनाइए कि कौन किसको खाता है?
(1) पौधे
(2) हिरण
(3) मुर्गी
(4) बीज
(5) चूहा।
उत्तर:

भोजन खाने वाला जीव
1. पौधे खरगोश, हिरण
2. हिरण शेर
3. मुर्गी सियार
4. बीज चूहा, मुर्गी
5. चूहा बिल्ली

प्रश्न 2.
चित्रों को देखकर बताओ-कौन किसको खाता है।
RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 7 वृक्षों की महिमा 1
उत्तर:

भोजन खाने वाला
घास टिड्डा
टिड्डा मेंढक
मेंढक साँप
साँप बाज
बाज कोई नहीं


सोचिए और बताइए (पेज संख्या-39)

प्रश्न 1.
तोता क्या खाता है?
उत्तर:
तोता हरी मिर्च, अमरूद और बीज खाता है।

प्रश्न 2.
गाय क्या खाती है?
उत्तर:
गाय घास, भूसा तथा हरा चारा खाती है।

प्रश्न 3.
गिलहरी क्या खाती है?
उत्तर:
गिलहरी अनाज के दाने तथा फल खाती है।

जाना-समझा, अब बताइए (पेज संख्या-39)

प्रश्न 1.
खाद्य श्रृंखला से आप क्या समझते हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
पेड़-पौधे व जीव-जन्तुओं के भोजन के आधार पर सम्बन्ध को खाद्य श्रृंखला कहते हैं। उदाहरण के लिए, टिड्डा घास खाती है, टिड्डे के मेंढक खाता है, मेंढक को सांप खाता है एवं सांप को आज खाता है।

प्रश्न 2.
अभयारण्य से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
अभयारण्य वह स्थान होता है जो जीव-जन्तु और पेड़-पौधों के लिए संरक्षित होता है।

प्रश्न 3.
चिपको आन्दोलन के बारे में लिखिए।
उत्तर:
उत्तरप्रदेश के गढ़वाल क्षेत्र में ठेकेदारों ने अपने व्यवसाय के लिए पेड़ों को काटना शुरू किया तो लोगों ने उसका विरोध किया। वे लोग पेड़ों को बचाने के लिए पेड़ों से चिपक गये । इसे चिपको आंदोलन कहा गया। सुन्दरलाल बहुगुणा ने इस आंदोलन का नेतृत्व किया था।

प्रश्न 4.
पेड़ों से होने वाले लाभों की सूची बनाइए।
उत्तर:
पेड़ों से हमें निम्नलिखित लाभ होते हैं
1. पेड़ों से हमें

  • फल
  • फूल
  • लकड़ियाँ
  • औषधियाँ
  • ऑक्सीजन
  • सब्जियाँ आदि वस्तुएँ मिलती हैं।

2. पेड़ वर्षा करने में सहायक होते हैं।
3. इनसे जानवरों के लिए चारा प्राप्त होता है।
4. पेड़ पर्यावरण सन्तुलन में सहायक होते हैं।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
खेजड़ली गाँव में चिपको आन्दोलन का नेतृत्व किया था
(अ) अमृता देवी विश्नोई ने
(ब) सुन्दरलाल बहुगुणा ने
(स) ईशा ने
(द) आर्यन ने
उत्तर:
(अ) अमृता देवी विश्नोई ने

प्रश्न 2.
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है?
(अ) सवाई माधोपुर में
(ब) अलवर में
(स) भरतपुर में
(द) बाड़मेर में
उत्तर:
(स) भरतपुर में

प्रश्न 3.
चिपको आन्दोलन में कितने लोगों ने अमृता देवी विश्नोई के साथ बलिदान दिया था?
(अ) 369
(ब) 363
(स) 360
(द) 400
उत्तर:
(ब) 363

प्रश्न 4.
राष्ट्रीय उद्यान सरिस्का कहाँ स्थित है?
(अ) जयपुर में
(ब) भरतपुर में
(स) जैसलमेर में
(द) अलवर में
उत्तर:
(द) अलवर में

प्रश्न 5.
नीचे दिए गए चित्र का अवलोकन कर बताइए कि यह क्या खाता है
RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 7 वृक्षों की महिमा 2
उत्तर:
(अ)

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
प्रश्न 1.
जोधपुर के राजा ने ………. के वृक्षों को काटने का आदेश दिया। , (खेजड़ी/गुलाब)
उत्तर:
खेजड़ी

प्रश्न 2.
दशामाता के व्रत में ……….. के पेड़ की पूजा होती (पीपल/तुलसी)
उत्तर:
पीपल

प्रश्न 3.
एक जीव जीने के लिए ……… जीव को खाता है। और स्वयं किसी और का भोजन भी बनता है। (पहले/दूसरे)
उत्तर:
दूसरे

प्रश्न 4.
खरगोश ………. खाता है। (जन्तु / पौधे)
उत्तर:
पौधे

प्रश्न 5.
मांसाहारी जानवर …………… जानवरों को खाकर अपना पेट भरते हैं। (बड़े/छोटे)
उत्तर:
छोटे

सत्य/असत्य कथन बताइये
(i) पेड़ों से हमें ऑक्सीजन मिलती है। (सत्य/असत्य)
(ii) हमें औषधियाँ पेड़ों से नहीं प्राप्त होती हैं। (सत्य/असत्य)
(iii) खेजड़ी वृक्षों को बचाने में 363 लोगों ने बलिदान दिया। (सत्य/असत्य)
(iv) पर्यावरण के लिए जंगल महत्त्वपूर्ण हैं। (सत्य/असत्य)
उत्तर-
(i) सत्य
(ii) असत्य
(iii) सत्य
(iv) सत्य

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
जंगल अब किसके संरक्षण में है?
उत्तर:
सरकार के

प्रश्न 2.
पर्यावरण संतुलन के लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर:
पर्यावरण संतुलन के लिए हमें वर्तमान जंगलों को बचाना तथा नए जंगल लगाना चाहिए।

प्रश्न 3.
जोधपुर के राजा के सैनिक खेजड़ी के वृक्षों को किसलिए कांटना चाहते थे?
उत्तर:
राजा का महल बनाने के लिए आवश्यक लकड़ियों की पूर्ति के लिए।

प्रश्न 4.
राजा के आदेश पर सैनिक वृक्ष काटने किस गाँव में गए?
उत्तर:
खेजड़ली गाँव में।

प्रश्न 5.
किस समाज के लोग खेजड़ी के पेड़ों को बहुत मानते थे?
उत्तर:
विश्नोई समाज के।

प्रश्न 6.
खेजड़ी के वृक्षों के बचाने हेतु कितने लोगों ने अपना बलिदान दिया?
उत्तर:
363 लोगों ने।

प्रश्न 7.
राष्ट्रीय मरु उद्यान कहाँ स्थित है?
उत्तर:
बाड़मेर, जैसलमेर में।

प्रश्न 8.
रणथम्भौर बाघ संरक्षण राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है?
उत्तर:
सवाई माधोपुर में।

प्रश्न 9.
चिपको आन्दोलन की नेता कौन थी?
उत्तर:
अमृता देवी विश्नोई ।

प्रश्न 10.
पेड़ों से हमें क्या-क्या प्राप्त होता है?
उत्तर:
पेड़ों से हमें फल, फूल, अनाज, सब्जियाँ, लकड़ियाँ, औषधियाँ व ऑक्सीजन प्राप्त होती है।

प्रश्न 11.
शाकाहारी जानवर कहाँ से अपना भोजन प्राप्त करते हैं?
उत्तर:
पेड़-पौधों से।

प्रश्न 12.
मांसाहारी जानवर अपना पेट कैसे भरते हैं?
उत्तर:
छोटे जानवरों को खाकर।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
राजस्थान के चार राष्ट्रीय उद्यान तथा अभयारण्यों के नाम उनके जिलों सहित लिखिये।
उत्तर:

क्र.सं. राजस्थान के राष्ट्रीय उद्यान जिले का नाम
1. रणथम्भौर बाघ संरक्षण राष्ट्रीय उद्यान सवाई माधोपुर
2. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, घना भरतपुर
3. राष्ट्रीय मरु उद्यान बाड़मेर, जैसलमेर
4. राष्ट्रीय उद्यान सरिस्का अलवर

प्रश्न 2. बाघ यदि नहीं होंगे तो क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर:
बाघ कई जीवों को खाता है, जैसे—हिरण, नीलगाय आदि। अगर बाघ नहीं होंगे तो इन जानवरों की संख्या बढ़ने लगेगी और फिर ये हिरण, नीलगाय बहुत सारी घास या पत्तियाँ खा जायेंगे जिससे अन्य जीव जो घास या पत्तियाँ खाते हैं, उन्हें कम खाने को मिलेगा। इस प्रकार बाघों के समाप्त हो जाने से जंगल का जीवन प्रभावित होगा।

प्रश्न 3.
ओरण भूमि क्या है?
उत्तर:
गाँव के आस-पास की भूमि को किसी लोक देवता, लोक देवी, संत और महापुरुष के नाम से संरक्षित करते हैं, उसे ओरण भूमि कहते हैं।

प्रश्न 4.
अमृता देवी विश्नोई कौन थी?
उत्तर:
अमृता देवी विश्नोई खेजड़ली गाँव की एक महिला थी जिसने गाँव वालों का नेतृत्व करते हुए खेजड़ी के पेड़ों को काटने आये राजा के सैनिकों का विरोध किया तथा 363 लोगों के साथ अपना भी बलिदान दे दिया।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
“वन सम्पदा संरक्षण राजस्थान की प्राचीन संस्कृति है।” इसे स्पष्ट कीजिये।
उत्तर:
राजस्थान में पर्यावरण को बचाने की जन चेतना वर्षों पुरानी है। इसी कारण वन सम्पदा संरक्षण यहाँ की प्राचीन संस्कृति है। इसे निम्नलिखित तथ्यों से स्पष्ट किया जा सकता है|

  1. राजस्थान के गाँवों में गाँव के आस-पास की भूमि को किसी लोक देवता, लोक देवी, संत और महापुरुष के नाम से संरक्षित करते हैं। यह ओरण भूमि कहलाती है। इस भूमि से गाँव के लोग लकड़ी नहीं काटते हैं।
  2. राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में ओरण, गोचर तथाचरागाह की भूमि को प्राचीनकाल से ही संरिक्षत किया जा रहा है।
  3. यहाँ के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न प्रथा और परम्परा द्वारा भी वन तथा पेड़-पौधे संरक्षित किये जाते हैं।

यहाँ बड़, पीपल, आँवला, तुलसी आदि पेड़-पौधों की पूजा की जाती है। खेजड़ी के वृक्षों को काटने पर यहाँ के विश्नोई समाज ने चिपको आन्दोलन शुरू कर खेजड़ी के पेड़ों को बचाने के लिए अनेक लोगों ने अपना बलिदान कर दिया।

प्रश्न 2.
राजस्थान में वृक्षों की रक्षा हेतु किये गये बलिदान की घटना का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जोधपुर के राजा को अपने महल को बनाने के लिए लकड़ियों की जरूरत थी अतः राजा ने खेजड़ी के वृक्षों को काटने का आदेश दिया। इस पर विश्नोई समाज के लोगों ने विरोध किया था। अमृता देवी विश्नोई पेड़ों से चिपक गई और कहा मुझे काटकर ही तुम लोग पेड़ों को काट पाओगे। गाँव वाले भी पेड़ों से चिपक गए। विश्नोई समाज के लोगों का मानना था कि यदि अपनी जान के बदले एक पेड़ भी बचता है, तो भी यह सस्ता सौदा है। राजा के सैनिकों ने अमृता देवी व गाँव वालों को पेड़ों सहित काट दिया। इसमें 363 लोगों के साथ। अमृता देवी विश्नोई ने बलिदान दिया। इतिहास में ऐसी कोई घटना नहीं मिलती जहाँ लोगों ने वृक्षों के लिए अपने प्राण त्याग दिये।

We hope the RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 7 वृक्षों की महिमा पौधाwill help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 7 वृक्षों की महिमा, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.