RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 9 कहाँ-कहाँ से पानी

RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 9 कहाँ-कहाँ से पानी is part of RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 9 कहाँ-कहाँ से पानी.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Environmental Studies
Chapter Chapter 9
Chapter Name कहाँ-कहाँ से पानी
Number of Questions 57
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 9 कहाँ-कहाँ से पानी

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

सोचिए और बताइये (पेज संख्या-46)

प्रश्न 1.
पीने के लिए कैसा पानी काम में लेना चाहिए।
उत्तर:
पीने के लिए हमें साफ व मीठा पानी काम में लेना चाहिए।

पता कीजिए और बताइए (पेज संख्या-46)

प्रश्न 1.
आपके गाँव और आस-पास पानी के कौनकौनसे स्रोत हैं?
उत्तर:
हमारे गाँव और आस-पास कुएँ, बावड़ी, तालाब, नदी, झील, ट्यूबवेल और हैंडपम्प आदि पानी के स्रोत हैं।

प्रश्न 2.
आपके गाँव/शहर के आस-पास कोई तालाब, झील या बाँध हो तो उसके बारे में निम्नलिखित जानकारियाँ एकत्र कीजिए
– इसका नाम क्या है?
– यह कितना पुराना है?
– इसे किसने बनवाया?
– इसमें पानी कहाँ से आता है?
– इसके पानी का उपयोग किन-किन कामों में होता है?
– इसके पास कौन-कौनसे मेले, त्योहार आयोजित किए जाते हैं?
उत्तर:
विद्यार्थी अपने गाँव/शहर के आस-पास के तालाब, झील या बाँध के बारे में ये जानकारियाँ स्वयं एकत्रित करें।

पता कीजिए और लिखिए (पेज संख्या-47)

प्रश्न 1.
वर्षा जल के प्रवाह क्षेत्र में आए नालों, नहरों को रोकने से क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर:
वर्षा जल के प्रवाह क्षेत्र में आए नालों, नहरों को रोकने से बाढ़ के हालात बन सकते हैं।

प्रश्न 2.
क्या आपके आस-पास कोई बड़ा तालाब या बाँध है?
उत्तर:
हाँ, हमारे आस-पास एक बड़ा तालाब है।

प्रश्न 3.
इससे कितने तालाब नाड़ी जुड़े हैं?
उत्तर:
इसमें दो नाड़ी जुड़ी हुई हैं।

प्रश्न 4.
इन तालाबों में किस महीने में पानी अधिक रहता है?
उत्तर:
इन तालाबों में बारिश के महीने-जुलाई तथा अगस्त में पानी अधिक रहता है।

प्रश्न 5.
क्या: अलग-अलग तालाबों के पानी का उपयोग भी अलग-अलग किया जाता है?
उत्तर:
नहीं, अलग-अलग तालाबों के पानी का उपयोग अलग-अलग नहीं किया जाता है। लगभग सभी तालाबों का उपयोग सिंचाई तथा पीने आदि के लिए किया जाता

सोचिए और बताइए ( पेज संख्या-48)

प्रश्न 1.
झील/तालाब के पानी को फिल्टर क्यों करते हैं?
उत्तर:
झील/तालाब का पानी दूषित होता है। इसलिए इसके पानी को फिल्टर करके पीने योग्य बनाया जाता है।

प्रश्न 2.
झील/तालाबों का पानी किन-किन कारणों से दूषित होता है?
उत्तर:
झीलों/तालाबों के पानी में नहाने, पशुओं के नहाने तथा कूड़ा-करकट, धूल व मल-मूत्र आदि के मिलने से पानी दूषित होता है।

प्रश्न 3.
आपके घर में जल का शुद्धीकरण किस प्रकार किया जाता है?
उत्तर:
हमारे घर में जल का शुद्धीकरण कपड़े से छानकर, उबालकर तथा आर.ओ. मशीन द्वारा किया जाता

देखिए और चर्चा कीजिए (पेज संख्या-48)

प्रश्न 1.
बावड़ियों में सीढ़ियाँ क्यों बनाई जाती हैं?
उत्तर:
बावड़ियों में सीढ़ियाँ पानी तक पहुँचने के लिए बनाई जाती हैं।

प्रश्न 2.
अपने आस-पास किसी बावड़ी के बारे में पता कीजिए और लिखिए। इसे कब व किसने बनवाया? इसका पानी कितना व कैसा है?
उत्तर:
हमारे आस-पास एक चांदनी बावड़ी है। इसे बहुत समय पहले राजाओं ने बनवाया था। अब बावड़ी का रखरखाव ना होने से इसका पानी कम हो गया है तथा दूषित भी हो गया है। अब पुनः इसका रखरखाव किया जा रहा है।

प्रश्न 3.
बावड़ियों का पानी गंदा न हो इसके लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर:
बावड़ियों का पानी गंदा न हो इसके लिए हमें बावड़ियों के पानी में गंदगी नहीं करनी चाहिए तथा समयसमय पर इनकी सफाई करते रहना चाहिए।

सोचिए और बताइए ( पेज संख्या-49)

प्रश्न 1.
कुएँ और बावड़ी में क्या अन्तर है?
उत्तर:
कुएँ में पानी तक पहुँचने के लिए सीढ़ियाँ नहीं। होती हैं जबकि बावड़ी में पानी तक पहुँचने के लिए सीढ़ियाँ होती हैं।

प्रश्न 2.
कुएँ में पानी कहाँ से आता होगा?
उत्तर:
कुएँ में पानी पृथ्वी के अन्दर के जलस्रोतों से आता होगा।

प्रश्न 3.
पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ 49 पर दिए गए चित्र में जो तालाब दिया गया है, क्या उसका पानी पीने योग्य
उत्तर:
नहीं, इसका पानी पीने योग्य नहीं है।

प्रश्न 4.
पेयजल स्रोत किन-किन कारणों से प्रदूषित हो रहे हैं?
उत्तर:
पेयजल स्रोत में स्नान करने से, पशुओं के पानी पीने एवं नहलाने से, मल-मूत्र करने से, कूड़ा-करकट डालने से पेयजल स्रोत प्रदूषित हो जाते हैं।

प्रश्न 5.
पेयजल स्रोतों का पानी साफ रहे, इस केलिए हमें क्या-क्या करना चाहिए?
उत्तर:
पेयजल स्रोतों का पानी साफ रहे, इसके लिए हमें इन स्रोतों में कूड़ा-करकट, मल-मूत्र, स्नान आदि नहीं करना चाहिए तथा समय-समय पर इन स्रोतों को साफ करते रहना चाहिए।

जाना-समझा, अब बताइए (पेज संख्या-50)

प्रश्न 1.
पेयजल के स्रोत कुआँ, बावड़ी और .
उत्तर:
हैंडपम्प

प्रश्न 2.
घर में पानी नल से और ……. से आता है।
उत्तर:
हैंडपम्प।

प्रश्न 3.
कुआँ गोल होता है और बावड़ी ……. होती है।
उत्तर:
चौकोर

प्रश्न 4.
पानी छानकर, उबालकर और ……… से साफ करते हैं।
उत्तर:
मशीनों।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
खिन्नी बावड़ी स्थित है
(अ) उदयपुर में
(ब) जालौर में
(स) रामदेवरा में
(द) बूंदी में
उत्तर:
(ब) जालौर में

प्रश्न 2.
माही बाँध स्थित है
(अ) बाँसवाड़ा में
(ब) अजमेर में
(स) कोटा में
(द) उदयपुर में
उत्तर:
(अ) बाँसवाड़ा में

प्रश्न 3.
पहले निम्न में से किसका पानी ही पीने के काम आता था
(अ) तालाबों का
(ब) कुओं का
(स) बावड़ियों का
(द) उपर्युक्त सभी का
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी का

प्रश्न 4.
आजकल निम्न में से किसका पानी फिल्टर कर पाइप लाइनों द्वारा घरों तक पहुँचाया जाता है?
(अ) कुओं का
(ब) बावड़ियों का
(स) तालाबों का
(द) झीलों व बांधों के जलाशयों का
उत्तर:
(द) झीलों व बांधों के जलाशयों का

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. आजकल मशीनों से भी पानी को ………. हैं। (फिल्टर करते/उबालते)
2. मेडतनी बावड़ी ……. फीट गहरी है।( 150/160)
3. कुएँ ………. होते हैं। (गोलाकार/चौकोर)
4. ‘बाँधों से …….. उत्पादन होता है। (जलविद्युत)
उत्तर:
1. फिल्टर करते
2. 150
3. गोलाकार
4.विद्युत

सत्य/असत्य कथन बताइये

(1) लम्बे समय से कुएँ-बावड़ियाँ राजस्थान में पेयजल और सिंचाई के स्रोत रहे हैं। (सत्य/असत्य)
(2) हमें वर्षा का जल संग्रहित नहीं करना चाहिए। (सत्य/असत्य)
(3) हमें पानी छानकर व उबालकर पीना चाहिए। (सत्य/असत्य)
(4) बाँध केवल पर्यटन के लिए महत्त्वपूर्ण हैं। (सत्य/असत्य)
उत्तर:
(1) सत्य
(2) असत्य
(3) सत्य
(4) असत्य।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
शहरों में घर-घर पानी पहुंचाने का क्या साधन
उत्तर:
शहरों में घर-घर पानी पहुंचाने का साधन नल है।

प्रश्न 2.
पानी स्वच्छ करने के कोई दो तरीके बताइये।
उत्तर:

  1. कपड़े से छानना
  2. उवालना

प्रश्न 3.
आजकल बारिश के पानी को इकट्ठा करने के लिए नदियों पर क्या बनाए जा रहे हैं?
उत्तर:
वाँध।

प्रश्न 4.
बाँध से बने जलाशय से भर पानी का उपयोग किसके लिए किया जाता है?
उत्तर:
सिंचाई व बिजली बनाने तथा पेयजल केलिए।

प्रश्न 5.
हमें शुद्ध व स्वच्छ पानी ही क्यों पीना चाहिए?
उत्तर:
शुद्ध व स्वच्छ पानी पीने से अनेक बीमारियों से क्या बचा जा सकता है।

प्रश्न 6.
कुओं का आकार कैसा होता है?
उत्तर:
कुओं का आकार गोलाकार होता है।

प्रश्न 7.
राजस्थान में दो बड़े बाध कहाँ बनाये गये
उत्तर:

  1. बांसवाड़ा में माही नदी पर
  2. कोटा में चंबल नदी पर।

प्रश्न 8.
पेयजल के दो स्रोत बताइये।
उत्तर:

  • कुएँ
  • हैंडपम्प।

प्रश्न 9.
कलात्मक जल स्रोत कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
कुएँ व बावड़ियाँ।

प्रश्न 10.
रामदेवरा में कौनसी बावड़ियाँ हैं?
उत्तर:
परचा बावड़ी।

प्रश्न 11.
कोटा में किस नदी पर बाँध है?
उत्तर:
चम्बल नदी।

प्रश्न 12.
मेड़तनी बावड़ी क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर:
मेड़तनी बावड़ी अपनी प्राचीनता, सुन्दरता और कलात्मकता के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न 13.
गाँव में पानी की टंकियाँ किस विभाग ने बनवायी हैं।
उत्तर:
जलदाय विभाग ने।

प्रश्न 14.
राजस्थान की दो नदियों के नाम लिखिये।
उत्तर:

  • माही नदी
  • चम्बल नदी

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित तालिका में राजस्थान की प्रसिद्ध बाइयों के नाम पढ़कर उनके आगे स्थान का नाम लिखए

क्र.सं. बावड़ी का नाम  स्थान का नाम
1. परचा बावड़ी
2. खिन्नी बावड़ी
3. चाँद बावड़ी

उत्तर:

  1. रामदेवरा
  2. जालौर
  3. आभानेरी।

प्रश्न 2.
बावड़यो की विशेषताएँ बताइये।
उत्तर:
वावड़िया का प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

  1. वावड़ा चौकोर बनी होती हैं।
  2. वावड़ी में चारों तरफ सीढ़ी बनी होती हैं।
  3. बावड़ी त्नोगो को धार्मिक व सामाजिक जरूरतों को पूरा करती है।
  4. कुछ चावड़ियाँ भव्य तथा कलात्मक होती हैं।

प्रश्न 3.
राजस्थान की चार बावड़ियों के नाम लिखिये।
उत्तर:

  1. आभानेरी की चांद बावड़ी
  2. झुंझुनूं की मेड़तनी बावड़ी
  3. जालौर की खिन्नी बावड़ी
  4. रामदेवरा की परचा बावड़ी।

प्रश्न 4.
पुराने समय में जमीन के नीचे जमा पानी को किनके माध्यम से निकालते थे? उनका क्या महत्त्व था?
उत्तर:
पुराने समय में लोग कुओं, बावड़ियों से जमीन के नीचे जमा हुए पानी को निकालते थे और पीने के काम में लेते थे। कुएँ तथा वावड़ियाँ पुराने समय से ही पीने के पानी और सिंचाई के प्रमुख स्रोत रहे हैं।

प्रश्न 5.
परचा बावड़ी कहाँ स्थित है? इसका वर्णन कीजिए।
उत्तर:
परचा बावड़ी रामदेवरा में स्थित है। यह एक भव्य तथा कलात्मक बावड़ी है। रामदेवरा में आने वाले तीर्थयात्री परचा बावड़ी के पानी को पवित्र जल के रूप में मानते हैं और अपने साथ ले जाते हैं। यह बावड़ी यहाँ के लोगों की धार्मिक और सामाजिक जरूरतों को भी पूरा करती है।

प्रश्न 6. बाँध क्यों बनाए जाते हैं?
उत्तर:
समय के साथ बढ़ती जनसंख्या के लिए पीने के पानी, बिजली और सिंचाई की आवश्यकता की पूर्ति हेतु बाँध बनाए जाते हैं।

प्रश्न 7.
शहरों व कस्बों में सरकार द्वारा लोगों के लिए पानी की व्यवस्था किस प्रकार की जाती है?
उत्तर:
शहरों, कस्बों में सरकार द्वारा पहले पानी फिल्टर कर ऊँचाई पर जलदाय विभाग द्वारा बनी टंकी में मोटर द्वारा चढ़ाया जाता है। फिर पाइप लाइन द्वारा घरों तक पानी पहुँचाया जाता है।

प्रश्न 8.
दिए गए चित्र को देखकर वर्षा जल संग्रहण की प्रक्रिया के चरण लिखिए।
RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 9 कहाँ-कहाँ से पानी 1
उत्तर:
वर्षा जल संग्रहण की प्रक्रिया के प्रमुख चरण निम्नलिखित हैं-

  1. वर्षा के जल का घर की इन पर गिरना।
  2. पानी का छत की नालियों की तरफ बहना।
  3. छत पर बनी एवं नालियों से जुड़े पाइपों के सहारे जल का नीचे आना।
  4. पाइपों में लगे फिल्टरों से साफ होकर पानी टैंक में इकट्ठा होना।
  5. टैंक में एकत्रित जल को विभिन्न घरलू एवं खेती के कार्यों में काम में लेना।

प्रश्न 9.
दिए गए चित्र को देखकर जल के शुद्धीकरण के तरीकों को लिखिए।
RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 9 कहाँ-कहाँ से पानी 2
उत्तर:
जन के शुद्धीकरण के तरीके निम्नलिखित हैं

  • जल को उबालकर शुद्ध करना।
  • जल में रासायनिक पदार्थ मिलाकर शुद्ध करना।
  • जल को कपड़े से छानकर पीने योग्य बनाना।
  • आर.ओ. मशीन के द्वारा जल को शुद्ध करना।

प्रश्न 10.
रामदेवरा की परचा बावड़ी को देखकर | उसके बारे में और जानकारी प्राप्त करने के लिए कोई तीन प्रश्न लिखिए।
RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 9 कहाँ-कहाँ से पानी 3
उत्तर:

  1. बावड़ी में सीढ़ियाँ क्यों बनाई गई हैं?
  2. इस यावड़ी को कब और किसने बनवाया?
  3. इसका पानी कैसा है?

प्रश्न 11.
दिए गए माही बाँध के चित्र को देखकर उसके बारे में और जानकारी प्राप्त करने के लिए कोई तीन प्रश्न लिखिए।
RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 9 कहाँ-कहाँ से पानी 4
उत्तर:

  1. माहीं बाँध का निर्माण किस नदी पर किया गया है?
  2. माही बाँध राजस्थान के किस जिले में स्थित
  3. माही बाँध के पानी का उपयोग किन-किन कार्यों के लिए किया जा रहा है?

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
कुएँ क्यों बनाये जाते हैं? इनका आकार कैसा होता है?
उत्तर:
कुएँ पीने के पानी तथा सिंचाई हेतु बनाए जाते हैं। इनके माध्यम से जमीन के नीचे जमा पानी को निकाला जाती हैं। कुएँ गोलाकार होते हैं। अनेक कुएँ कलात्मक भी होते हैं। इनमें पक्की दीवारें बनी होती हैं। इनके पास बने चौकोर चबूतरे पर कलात्मक छतरियाँ, खेलियाँ, कुंडियां भी बनाई जाती थीं। कुओं से पानी कई तरीकों से निकालते
थे।

प्रश्न 2.
नदियों पर बड़े बाँध क्यों बनाये जाने लगे
उत्तर:
समय के साथ बढ़ती जनसंख्या के लिए पानी की आवश्यकता की पूर्ति हेतु नदियों पर बड़े बाँध बनाये जाने लगे हैं। जैसे—बांसवाड़ा में माही नदी पर और कोटा | में चम्बल नदी पर बाँध बनाए गए हैं। ये बाँध विद्युत उत्पादन के साथ सिंचाई और पेयजल के स्रोत के रूप में काम आते हैं।

प्रश्न 3.
राजस्थान में वर्षा जल संग्रहण का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
राजस्थान में वर्षा जल संग्रहण-राजस्थान में जल की महत्ता को प्राचीनकाल से ही समझा गया है। पूर्व में राजाओं-महाराजाओं तथा जनसामान्य ने मिलकर जल संग्रह के लिए समृद्ध तंत्र विकसित किये थे, जिसमें एक या एक से अधिक तालाब आपस में नहरों द्वारा जुड़े होते थे। एक-एक कर सभी तालाब वर्षा जल से भरते और उसके बाद उस क्षेत्र से पानी बाहर निकलता था। इसी तरह घरों में भी वर्षा जल को संग्रहित किया जाता था।

We hope the RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 9 कहाँ-कहाँ से पानी will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 9 कहाँ-कहाँ से पानी, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.