RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश

RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश is part of RBSE Solutions for Class 5 Hindi .Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 5 Hindi Solutions Chapter 4 त्योहारों का देश

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Hindi
Chapter Chapter 4
Chapter Name त्योहारों का देश
Number of Questions 35
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 5 Hindi Solutions Chapter 4 त्योहारों का देश

पाठ का सार- ‘त्योहारों का देश’ कविता में बताया गया है कि भारत में अनेक त्योहार मनाये जाते हैं। यहाँ के लोग उत्सव-प्रिय हैं। यहाँ हर एक दिन, हर ऋतु, जीवन से जुड़े हर कार्य-कलापों को उत्सव की भाँति मनाया जाता है। भारत में रक्षाबन्धन, स्वतन्त्रता दिवस, दशहरा, दीपावली, ईद, क्रिसमस, मकर संक्रान्ति, गणतन्त्र दिवस, होली आदि अनेक त्योहार मनाये जाते हैं। यहाँ अलग-अलग धर्मों के लोग सभी धर्मों के ‘त्योहार मिलकर मनाते हैं। त्योहार और उत्सव यहाँ की संस्कृति के अभिन्न अंग हैं, जो जीवन में उमंग और उत्साह का संचार करते हैं, वहीं यहाँ के राष्ट्रीय पर्व लोगों में एकता और अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखते हैं। इन सब से हमारी महान् संस्कृति में विविधताएँ होते हुए भी एकता के दर्शन होते हैं।

कठिन-शब्दार्थ एवं सरलार्थ

(1)
हुलस रहा माटी का कण-कण, उमड़ रही रस धार है।
त्योहारों का देश हमारा, हमको इससे प्यार है॥
मन-भावन सावन आते ही,
हरियाली छा जाती है।
राखी के दिन बहिन खुशी से,
फूली नहीं समाती है॥
घर बाहर झूले ही झुले
गाते राग मल्हार है।
त्योहारों का देश हमारा,
हमको इससे प्यार है॥

कठिन-शब्दार्थ- हुलसना = प्रसन्न होना। उमड़ना = उफ़ान मारना। रसधार = रस की धारा । मनभावन = मन को प्रसन्न करने वाला। फूला नहीं समाना = बहुत खुश होना। राग = गीत। मल्हार = वर्षा ऋतु में गाया जाने वाला एक राग ।
सरलार्थ- हमारे देश की मिट्टी का कण-कण प्रसन्नता से भरा है और यहाँ रस की धारा उमड़ रही। है। भावार्थ यह है कि हमारे देश में प्रत्येक व्यक्ति के दिल में खुशियाँ भरी हुई हैं, वह उत्साह और उमंग से भरा हुआ है और हर एक के दिलों में दूसरों के लिए प्यार और सम्मान है। ऐसा हमारा भारत देश है जो त्योहारों का देश है, और हम सबको इससे बहुत प्यार है।
जैसे ही सावन का महीना आता है, वह सबके लिए खुशियाँ ही खुशियाँ लेकर आता है। सब तरफ धरती पर हरियाली की चादर बिछ जाती है। राखी का त्योहार भी इसी महीने में आता है। भाई-बहिन के प्यार के प्रतीक इस त्योहार पर बहिनें अपने भाई के राखी बाँध कर बहुत खुश होती हैं। सावन में पेड़ों पर लगे झूलों पर झूलती ललनाएँ वर्षा ऋतु का गीत गाती हुई अपनी खुशियाँ प्रकट करती हैं। उमंग भरे त्योहारों के हमारे देश से हमें बहुत प्यार है।

(2)
आजादी के दिवस तिरंगा,
घर-घर पर लहराता है।
वीर शहीदों की गाथाएँ।
हमको याद दिलाता है।
मन भावों से भर जाता है।
माँ की जय जयकार है।
त्योहारों का देश हमारा,
हमका इससे प्यार है॥

कठिन-शब्दार्थ- तिरंगा = भारत का राष्ट्रध्वज । शहीद = बलिदान होने वाले । गाथाएँ = कहानियाँ ।
सरलार्थ- कवि वर्णन करता है कि स्वतन्त्रता दिवस पर हम सभी भारतीय हर घर या हर जगह तिरंगा झंडा फहराकर आजादी का पर्व मनाते हैं। यह दिवस हमें देश की खातिर शहीद हुए लोगों की गाथाओं की याद दिलाता है। उनके बलिदान की वीरतापूर्ण कहानियाँ सुनकर हमारा मन श्रद्धा से भर जाता है। हम सभी भारत माता की जयकार कर प्रसन्नता प्रकट करते हैं। हमारा देश भारत त्योहारों का देश है और हमें इससे बहुत प्यार है।

( 3 )
आता है हर वर्ष दशहरा,
होते खेल तमाशे हैं।
दीवाली पर दीप-दान, फुलझड़ियाँ खील बताशे हैं॥
धूम-धड़ाके और पटाखों,
की कैसी भरमार है।
त्योहारों का देश हमारा,
हमको इससे प्यार है॥

कठिन-शब्दार्थ- दीप-दान = दीपक जलाना । फुलझड़ियाँ = आतिशबाजी का एक प्रकार जिससे सितारे निकलते प्रतीत होते हैं। भरमार = बहुत सारा।।
सरलार्थ- वर्षा ऋतु के बाद आश्विन माह में प्रतिवर्ष विजय दशमी या देशहरे का पर्व होता है। इस दिन कई खेल-तमाशे होते हैं। दीपावली का त्योहार लोगों के जीवन को उत्साह और उमंग से भरता है। इस पर्व पर सब जगह दीपक जलाकर रोशनी की जाती है। मिठाइयाँ बाँटी जाती हैं। विभिन्न प्रकार की
आतिशबाजी और पटाखे चलाकर अपनी खुशियाँ जताई जाती हैं। धूम-धड़ाकों की इन आवाजों से दिलों | में खुशियों का संचार होता है। ऐसे त्योहारों से परिपूर्ण हमारे देश से हमें बहुत प्यार है।

(4)
भाईचारे का संदेशा,
ले ईद-मुबारक आती है।
मीठी खीर, सिवैयाँ,
सब के मन को भाती हैं।

कठिन-शब्दार्थ- भाईचारा = भाइयों की तरह रहना। संदेशा = संदेश। मुबारक = शुभ । सिवैयाँ = आटे से बना खाद्य पदार्थ। मन को भाना = अच्छा लगना।
सरलार्थ- आपस में भाईचारे का संदेश देता हुआ ईद का पर्व आता है। इस दिन लोग अपने घरों में विशेष रूप से खीर और सिवैयाँ बनाते हैं, जो सब को बहुत अच्छी लगती हैं। सब लोग आपस में गले मिलकर ईद-मुबारक कहते हैं। यह त्योहार आपसी भाईचारे को बढ़ाने वाला होता है।

(5)
खेल-खिलौने पाते बच्चे,
क्रिसमस के उपहार हैं।
त्योहारों का देश हमारा,
हमको इससे प्यार है॥

कठिन-शब्दार्थ- क्रिसमस = ईसा मसीह के जन्म के अवसर पर मनाया जाने वाला त्योहार। उपहार = भेंट/तोहफा ।
सरलार्थ- इसके बाद आता है क्रिसमस का त्योहार। बच्चों को बड़ों से तथा सांता से उपहार में खेलखिलौने मिलते हैं। सब लोग इस त्योहार पर बहुत प्रसन्न रहते हैं। त्योहारों के ऐसे हमारे देश से हमें बहुत प्यार है।

(6)
लोकतंत्र की झाँकी ले,
छब्बीस जनवरी आती है।
बासंती फूलों की खुशबू,
झोली में भर जाती है।

कठिन-शब्दार्थ- लोकतंत्र = जहाँ जनता का शासन होता है। छब्बीस जनवरी = भारत का गणतंत्र दिवस । बासंती फूल = बसंत ऋतु में खिलने वाले फूल। झोली में भर जाती है = वातावरण में फैल जाती है।
सरलार्थ- छब्बीस जनवरी को हमारे लोकतंत्र का उत्सव गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप में अत्यन्त हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। बसंत ऋतु में सारी प्रकृति अपना श्रृंगार करती है। हर तरफ रंग-बिरंगे फूल खिले होते हैं और उनकी खुशबू से वातावरण महक उठता है।

(7)
होली में डफ, ढोल, मंजीरे,
रंगों की बौछार है।
त्योहारों का देश हमारा,
हमको इससे प्यार है॥

कठिन-शब्दार्थ- डफ = चमड़े से मढ़ा हुआ एक गोलाकार वाद्य यंत्र। रंगों की बौछार = रंग-बिरंगा वातावरण। मंजीरे = धातु से बने प्लेटनुमा वाद्य यंत्र।
सरलार्थ- फाल्गुन मास में होली का त्योहार आता है। रंगों के इस त्योहार में हर तरफ मस्ती का माहौल रहता है। डफ, ढोल और मंजीरों के साथ लोग नाचते-गाते हैं। एक-दूसरे के रंग-गुलाल लगाकर गले मिलते हैं। हमारा देश त्योहारों का देश है, इससे हमें बहुत प्यार है।

पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर सोचें और बताएँ

सोचें और बताएँ।

प्रश्न 1.
त्योहारों को देश किसे कहते हैं?
उत्तर:
त्योहारों का देश भारत को कहते हैं।

प्रश्न 2.
आजादी के दिन तिरंगा किस बात की याद दिलाता है?
उत्तर:
आजादी के दिन तिरंगा वीर शहीदों की गाथाओं की याद दिलाता है।

प्रश्न 3.
गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर:
गणतंत्र दिवस प्रतिवर्ष छब्बीस जनवरी को मनाया जाता है।

लिखें

प्रश्न 1.
रिक्त स्थान की पूर्ति करें

त्योहारों का देश हमारा ……………
……………….फूली नहीं समाती है।
दीवाली पर दीप दान ………………
……………रंगों की बौछार है।

उत्तर:
हमको इससे प्यार है।
राखी के दिन बहिन खुशी से
फुलझड़ियाँ खील-बताशे हैं।
होली में डफ, ढोल, मंजीरे,

प्रश्न 2.
सही उत्तर का क्रमाक्षर कोष्ठक में लिखिए

(क) पन्द्रह अगस्त’ है
(अ) महिला दिवस
(ब) शिक्षक दिवस
(स) आजादी का दिवस
(द) बाल दिवस
उत्तर:
(स) आजादी का दिवस।

(ख) लोकतन्त्र की झाँकी लेकर आती है
(अ) होली ।
(ब) छब्बीस जनवरी
(स) दीवाली
(द) ईद
उत्तर:
(ब)छब्बीस जनवरी।

प्रश्न 3.
राखी का त्योहार कैसे मनाया जाता है?
अथवा
राखी का त्योहार किस प्रकार मनाया जाता है?
उत्तर:
राखी के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बाँधती है, और भाई अपनी बहिन को उपहार देते हैं। इस प्रकार राखी का त्योहार मनाया जाता है।

प्रश्न 4,
क्रिसमस पर क्या उपहार मिलते हैं?
उत्तर:
क्रिसमस पर बच्चों को खेल-खिलौने के उपहार | मिलते हैं।

प्रश्न 5.
हमारे देश को त्योहारों का देश क्यों कहते
उत्तर:
हमारे देश में हर माह कोई न कोई त्योहार मनाया जाता है। इसलिए इसे त्योहारों का देश कहते हैं।

प्रश्न 6.
वीर शहीदों की गाथाएँ सुनकर मन में क्या | भाव उठते हैं? .
उत्तर:
वीर शहीदों की गाथाएँ सुनकर मन में देशभक्ति के साथ ही त्याग और बलिदान की भावना के भाव उठते हैं।

प्रश्न 7.
भाईचारे का सन्देश कौनसा त्योहार देता
उत्तर:
ईद का त्योहार भाईचारे का सन्देश देता है।

भाषा की बात

एक शब्द में लिखें।

प्रश्न 1.
बहिनों का त्योहार है
उत्तर:
रक्षाबंधन

प्रश्न 2.
लोकतंत्र का दिवस है
उत्तर:
छब्बीस जनवरी

प्रश्न 3.
एक राग जिसे वर्षा ऋतु में गाया जाता है
उत्तर:
मल्हार

प्रश्न 4.
वह व्यक्ति जो मातृभूमि के लिए बलिदान होता है
उत्तर:
शहीद

यह भी करें

राजस्थान में मनाए जाने वाले त्योहारों व पर्वो की सारणी को उत्तर पुस्तिका में निम्न प्रारूप में सूचीबद्ध करें
RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश 1
RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश 2

प्रश्न 1
त्योहारों से संबंधित गीतों को उत्तरपुस्तिका में निम्न प्रकार से सूचीबद्ध करें।
उत्तर:
शिक्षक की सहायता से करें।

प्रश्न 2
किसी एक त्योहार पर अपने शब्दों में दस वाक्य लिखें।
उत्तर:
निबन्ध-लेखन भाग में
1. दीपावली
2. होली और
3. रक्षाबन्धन पर निबन्ध दिये गये हैं, उन्हें देखकर लिखिए।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर वस्तुनिष्ठ

प्रश्न 1.
राखी का त्योहार किस माह में आता है?
(अ) श्रावण
(ब) भाद्रपद
(स) कार्तिक
(द) फाल्गुन
उत्तर:
(अ) श्रावण

प्रश्न 2.
छब्बीस जनवरी को मनाया जाता है(अ) आजादी का दिवस
(ब) शहीद दिवस
(स) गणतंत्र दिवस
(द) बाल दिवस
उत्तर:
(स) गणतंत्र दिवस

प्रश्न 3.
त्योहारों पर अनेक पकवान बनाये जाते हैं। सिवैयाँ मुख्य रूप से किस त्योहार पर बनाई जाती हैं?
(अ) दीपावली
(ब) ईद
(स) क्रिसमस
(द) होली
उत्तर:
(ब) ईद

प्रश्न 4.
मल्हार राग मुख्य रूप से किस ऋतु में गाया जाता है?
(अ) सर्दी में
(ब) बसंत में।
(स) गर्मी में
(द) वर्षा ऋतु में
उत्तर:
(द) वर्षा ऋतु में

प्रश्न 5.
त्योहारों का देश है
(अ) अमेरिका
(ब) इंग्लैण्ड
(स) भारत
(द) रूस
उत्तर:
(स) भारत

रिक्त स्थान भरो

(बासंती, भाईचारे, फाल्गुनी, हरियाली, मल्हार, केदार)

1. मन भावन सावन आते ही ………… छा जाती है।
2. घर बाहर झूले ही झूले गाते राग ……….. है।
3. ………. फूलों की खुशबू झोली में भर जाती है।
4. ………. का संदेशा, ले ईद-मुबारक आती है।

उत्तर:
1. हरियाली,
2. मल्हार,
3. बासंती,
4. भाईचारे

नीचे दिए गए वाक्यों में सही होने पर (✓) तथा गलत होने पर (✗) का निशान लगाएँ

1. दशहरे पर खीर सिवैयाँ बनाई जाती हैं।
उत्तर:
(✗)

2. होली पर डफ, ढोल बजाकर नृत्य करते हैं।
उत्तर:
(✓)

3. छब्बीस जनवरी को आजादी का दिवस मनाते हैं।
उत्तर:
(✗)

4. दीपावली के त्योहार पर दीप जलाए जाते हैं।
उत्तर:
(✓)

5. भाई-बहन का त्योहार बसंत पंचमी है।
उत्तर:
(✗)

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
रंगों का त्योहार किसे कहते हैं ?
उत्तर:
होली को रंगों का त्योहार कहते हैं।

प्रश्न 2.
हमारा देश कैसा है ?
उत्तर:
हमारा देश त्योहारों का देश है।

प्रश्न 3.
क्रिसमस बच्चों को क्यों अच्छा लगता है ?
उत्तर:
क्रिसमस पर बच्चों को उपहार मिलते हैं, इसलिए अच्छा लगता है।

प्रश्न 4.
फुलझड़ियों और पटाखों का त्योहार कौनसा है ?
उत्तर:
दीपावली फुलझड़ियों और पटाखों का त्योहार है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
होली का त्योहार कैसे मनाया जाता है ?
उत्तर:
होली पर लोग एक-दूसरे के रंग-गुलाल लगाते हैं। आपस में गले मिलते हैं और डफ, ढोल मंजीरों की धुन पर नाचते-गाते और मस्ती करते हैं।

प्रश्न 2.
दशहरा क्यों मनाया जाता है ?
उत्तर:
दशहरे के दिन भगवान राम ने बुराई के प्रतीक | रावण को मारा था। उसी की याद में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में दशहरा मनाया जाता है।

प्रश्न 3.
आप दीपावली का त्योहार किस प्रकार मनाते हैं?
उत्तर:
हमें दीपावली का त्योहार बड़े धूम-धड़ाके से मनाते हैं। हम इस दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हैं। घरों में सब ओर दीप जलाये जाते हैं। खील, पताशे और मिठाइयाँ आदि खाते हैं और फुलझड़ियाँ व पटाखे चलाकर खुशी प्रकट करते हैं।

प्रश्न 4.
स्वतन्त्रता-दिवस और गणतन्त्र-दिवस में क्या अन्तर है?
उत्तर:
जिस दिन देश को आजादी या स्वतन्त्रता मिली, उसे स्वतन्त्रता दिवस कहते हैं और जिस दिन स्वतन्त्र देश का अपना संविधान लागू हुआ, उसे गणतन्त्रदिवस कहते हैं। दोनों दिवस राष्ट्रीय पर्व के हैं, परन्तु उनमें थोड़ा-सा अन्तर भी है।

प्रश्न 5.
बसन्त ऋतु की क्या विशेषता बताई गई है?
उत्तर:
बसन्त ऋतु की यह विशेषता बताई गई है कि इस ऋतु में प्रकृति में परिवर्तन आने लगते हैं। पेड़पौधों पर नये पत्ते व फूल आ जाते हैं। बागों में बासन्ती फूलों की सुगन्ध फैल जाती है। कोयल कूकने लगती है और सरसों के खेतों में पीले फूल खिल जाते हैं।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1
भारत की संस्कृति विविधता में एकता की संस्कृति है। कैसे ? समझाइये।
उत्तर:
भारत में अनेक धर्म, जाति और भाषा के लोग रहते हैं। सभी धर्मों के लोग अपने-अपने त्योहार मनाते हैं, लेकिन सभी धर्मों के लोग मिलकर सारे त्योहार मनाते हैं। यहाँ दीवाली, ईद और क्रिसमस पर सब एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशियाँ जताते हैं। देखने में भले ही वे अलग-अलग धर्मों के त्योहार होते 1 हैं लेकिन उनमें सभी धर्मों के लोग शामिल होते हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि भारत की संस्कृति विविधता में एकता की संस्कृति है।

We hope the RBSE Solutions for Class 5 Hindi Chapter 4 त्योहारों का देश will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 5 Hindi Solutions Chapter 4 त्योहारों का देश, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.