RBSE Class 5 Hindi व्याकरण

RBSE Solutions for Class 5 Hindi व्याकरण is part of RBSE Solutions for Class 5 Hindi .Here we have given Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 hindi व्याकरण

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Hindi
Chapter Name व्याकरण
Number of Questions 85
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 5 Hindi व्याकरण

1. संज्ञा

प्रश्न 1.
संज्ञा किसे कहते हैं? इसके भेद भी बताइए।
उत्तर-
किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, भाव आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं। जैसे राम, पुस्तक, जयपुर, कमजोर आदि। संज्ञा के तीन भेद होते हैं-

  1. व्यक्तिवाचक संज्ञा
  2.  जातिवाचक संज्ञा, तथा
  3. भाववाचक संज्ञा

प्रश्न 2.
व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
जिस संज्ञा से किसी एक वस्तु, व्यक्ति या स्थान का बोध हो, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसेशिवाजी, ताजमहल, तिरंगा आदि।

प्रश्न 3.
जातिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
जिस संज्ञा से किसी एक ही जाति की सभी वस्तुओं का बोध होता है, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे मनुष्य, गाय, फूल आदि।

प्रश्न 4.
भाववाचक संज्ञा किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
जिस संज्ञा से किसी वस्तु के गुण, दशा, व्यापार या धर्म का बोध होता है, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे अच्छाई, बुढ़ापा, मिठास, गरीबी आदि।

प्रश्न 5.
निम्न शब्दों में से व्यक्तिवाचक, जातिवाचक और भाववाचक संज्ञा शब्दों को छाँटकर अलगअलग लिखिएदशहरा, मैदान, सुख, हॉकी, कक्षा, लाल किला, सर्कस, आनन्द, लड़की, गरमी, मोर, माता, ममता।
उत्तर:
व्यक्तिवाचक–दशहरा, हॉकी, लाल किला, मोर।जातिवाचक मैदान, कक्षा, सर्कस, लड़की, माता। भाववाचक–सुख, आनन्द, गरमी, ममता।।

प्रश्न 6.
भाववाचक संज्ञा शब्द किन शब्दों से बनते हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
भाववाचक संज्ञा जातिवाचक संज्ञा से, सर्वनाम से, विशेषण से और क्रिया शब्दों से बनते हैं। जैसेजातिवाचक संज्ञा से मानव से मानवता बूढ़ा से बुढ़ापा । सर्वनाम से  अपना से अपनापन निज से निजत्व विशेषण से अच्छा से अच्छाई मोटा से मोटापा क्रिया से पढ़ना से पढ़ाई खेलना से खेल

2. सर्वनाम

प्रश्न 1.
सर्वनाम किसे कहते हैं ?
उत्तर:
संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। जैसे-मैं, तुम, वे, वहाँ इत्यादि।

प्रश्न 2.
सर्वनाम के कितने भेद होते हैं ? लिखिए।
उत्तर:
सर्वनाम के छह भेद होते हैं

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम
  3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  4. संबंधवाचक सर्वनाम
  5. प्रश्नवाचक सर्वनाम
  6. निजवाचक सर्वनाम् ।

प्रश्न 3.
पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर;
जो सर्वनाम वक्ता (बोलने वाले), श्रोता (सुनने वाले) या किसी अन्य व्यक्ति के बारे में प्रयोग में आते हैं, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते हैं

  1. उत्तम पुरुष (बोलने वाला) जैसे-मैं, हम, मैंने, हमने।
  2. मध्यम पुरुष (सुनने वाला) जैसे-तू, तुम, तुमने, आप।।
  3. अन्य पुरुष जैसे-वह, वे, उसने, उन्होंने, उसका इत्यादि।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित वाक्य में से सर्वनाम छाँटिये”कल मैं बाजार जाऊँगा, राज और रश्मि भी मेरे साथ जाएँगे। क्या तुम मेरे साथ चलोगे ? हम उनके लिए पुस्तकें लाएँगे।”
उत्तर:
मैं, मेरे, हम, तुम, उनके।

प्रश्न 5.
निजवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? उदाहरण सहित बताइये।
उत्तर:
जिस सर्वनाम शब्द का प्रयोग कर्ता स्वयं के लिए करता है, उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे-आप, अपने आप।

3. विशेषण

प्रश्न 1.
विशेषण किसे कहते हैं? इसके कितने भेद होते हैं?
उत्तर:
जो शब्द संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बताते हैं, उन्हें विशेषण कहते हैं। विशेषण के चार भेद होते हैं

  1. गुणवाचक विशेषण
  2. संख्यावाचक विशेषण
  3. परिमाणवाचक विशेषण
  4. सार्वनामिक विशेषण।

प्रश्न 2.
निम्न शब्दों में से गुणवाचक और परिमाणवाचक शब्द छाँटिएअच्छा, गोल, थोड़ा, झूठा, तीन मीटर, कोमल, ईमानदार, पूरी, बहुत, मीठा, कुछ।
उत्तर:
गुणवाचक विशेषण-अच्छा, गोल, झूठा, कोमल, ईमानदार, मीठा। परिमाणवाचक विशेषण-थोड़ा, तीन मीटर, पूरी, बहुत, कुछ।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्य में से विशेषण छाँटिए| “रश्मि और राज अच्छे मित्र हैं। वे एक-दूसरे के प्रति ईमानदार हैं। राज जहाँ कोमल स्वभाव का है, वहीं रश्मि उग्र स्वभाव की है, फिर भी वे पूरे समय साथ रहते हैं।”
उत्तर:
अच्छे, ईमानदार, कोमल, उग्र, पूरे।’

प्रश्न 4.
गुणवाचक विशेषण किसे कहते हैं? सोदाहरण बताइये।।
उत्तर:
जो शब्द किसी वस्तु अथवा व्यक्ति के रूप, रंग, अवस्था, आकार या दोष आदि को प्रकट करते हैं, उन्हें गुणवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे-शुद्ध, अच्छा, छोटा, सुन्दर, मोटा, कड़वा, मीठा, डरपोक, ईमानदार, बेईमान, दानी, सत्यवादी, घना, गहरा, चमकीला, पूरा आदि।

प्रश्न 5.
विशेषण की कितनी अवस्थाएँ मानी गई हैं? बताइए।
उत्तर:
विशेषण की तुलना की दृष्टि से तीन अवस्थाएँ मानी गई हैं। जैसे

  1. मूलावस्था- उच्च, लघु, गुरु, ज्येष्ठ।
  2. उत्तरावस्था- उच्चतर, लघुतर, गुरुतर, ज्येष्ठतर।
  3. उत्तमावस्था- उच्चतम, लघुतम, गुरुतम, श्रेष्ठतम्।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित वाक्यों में से संज्ञा और विशेषण शब्दों को छाँटकर लिखिए
(क) रमेश बुद्धिमान लड़का है।
उत्तर:
संज्ञा : रमेश, लड़का
विशेषण : बुद्धिमान
(ख) गाय का दूध पौष्टिक होता है।
उत्तर:
संज्ञा : गाय, दूध
विशेषण : पौष्टिक

प्रश्न 7.
निम्नलिखित वाक्यों में से संज्ञा व विशेषण शब्दों को छाँटकर लिखिए
( क ) मैं ताजा फल खाता हूँ।
उत्तर:
संज्ञा : फल।
विशेषण : ताजा
( ख )सुयश के कपड़े सुन्दर हैं।
उत्तर:
संज्ञा : सुयश, कपड़े
विशेषण : सुन्दर

प्रश्न 8.
निम्नलिखित वाक्यों में से संज्ञा और विशेषण शब्दों को छाँटकर लिखिए
( क ) राज और रश्मि अच्छे मित्र हैं।
उत्तर:
संज्ञा : राज, रश्मि ।
विशेषण : अच्छे
( ख )दादाजी ताजा और पौष्टिक खाना खाते हैं।
उत्तर:
संज्ञा : दादाजी, खाना
विशेषण : ताजा, पौष्टिक

प्रश्न 9.
निम्नलिखित वाक्यों में से संज्ञा और विशेषण शब्दों को छाँटकर लिखिए
(क ) मोहन डरपोक है।
उत्तर:
संज्ञा : मोहन
विशेषण : डरपोक
( ख ) सुयश होशियार लड़का है।
उत्तर:
संज्ञा : सुयश, लड़का
विशेषण : होशियार

प्रश्न 10.
निम्नलिखित वाक्यों में संज्ञा और विशेषण छाँटकर लिखिए
(i) रीता मेहनती महिला है।
उत्तर:
संज्ञा : रीता, महिला
विशेषण : मेहनती
(ii) वह भला आदमी है।
उत्तर:
संज्ञा : आदमी
विशेषण : भला

4. क्रिया

प्रश्न 1.
क्रिया किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
जिस शब्द से किसी काम को करना या होना पाया जाए, उसे क्रिया कहते हैं। जैसे वह लिखता है। बालक रोता है। तू गाता है। इन वाक्यों में लिखना, रोना और गाना शब्द क्रिया हैं।

प्रश्न 2.
क्रिया के प्रमुख भेदों के नाम लिखिए।
उत्तर:
क्रिया के प्रमुख भेदों के नाम हैं-

  • सकर्मक क्रिया और
  • अकर्मक क्रिया।

प्रश्न 3.
क्रिया के कितने काल होते हैं? नाम लिखिए।
उत्तर:
क्रिया के तीन काल होते हैं|

  1. भूतकाल, जैसे-पढ़ा, गया था।
  2. वर्तमान काल, जैसे-पढ़ता है, जाता है।
  3. भविष्यत् काल, जैसे–पढ़ेगा, जायेगा।

प्रश्न 4.
क्रिया के और भेदों के नाम बताइए।
उत्तर:
क्रिया के रचना की दृष्टि से और पाँच भेद होते हैं। इनके नाम हैं

  1.  संयुक्त क्रिया
  2. नामधातु क्रिया
  3. प्रेरणार्थक क्रिया
  4. पूर्वकालिक क्रिया
  5. आज्ञार्थक क्रिया।

5. वचन

प्रश्न 1.
वचन किसे कहते हैं ? वचन कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर:
शब्द के जिस रूप से संज्ञा के एक या एक से अधिक होने का पता चलता हो, उसे वचन कहते हैं। वचन दो प्रकार के होते हैंएकवचन-जैसे-रानी, दासी, कुर्सी, मिठाई इत्यादि। बहुवचन-जैसे-मिठाइयाँ, कुर्सियाँ, लड़कियाँ, बस्ते, पुस्तकें इत्यादि।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों के बहुवचन बनाइयेबहन, दीवार, किताब, माला, जूता, डाली, तितली ।
उत्तर:
बहन = बहनें
दीवार = दीवारें
किताब = किताबें
माला = मालाएँ
जूता = जूते
डाली = डालियाँ
तितली = तितलियाँ।

प्रश्न 3.
अग्र शब्दों को वचन बदलकर लिखो
बालिकाएँ, भाषाएँ, आँखें, बातें, तोते, दरवाजे, मछलियाँ, चिड़ियाएँ, सवारियाँ, क्यारियाँ, पहाड़ी, बस्ता।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता 1

प्रश्न 4.
नीचे लिखे वाक्यों में दिए गए रेखांकित शब्दों को शामिल करते हुए बहुवचन के वाक्य बनायें।
पेड़ पर कबूतर बैठा है।
उसका मित्र आया है।
उत्तर:
पेड़ पर कबूतर बैठे हैं। (बहुवचन)
उसके मित्र आए हैं। (बहुवचन)

6. लिंग

प्रश्न 1.
लिंग किसे कहते हैं ? ये कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर:
जो शब्द किसी वस्तु अथवा प्राणी के पुरुष अथवा स्त्री जाति होने का बोध कराता है, उसे लिंग कहते हैं। लिंग दो प्रकार के होते हैं
1. पुल्लिंग ।
2. स्त्रीलिंग।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों में से पुल्लिंग व स्त्रीलिंग छाँटकर लिखोराजा, दासी, मोर, मजदूर, बेटी, नौकरानी, श्रीमती, रस्सी, लड़का, पिता, सेठ, किला, मिट्टी, सड़क, तलवार, दादा। ।
उत्तर:
पुल्लिंग- राजा, मोर, मजदूर, लड़का, पिता, सेठ, किला, दादा।
स्त्रीलिंग- दासी, बेटी, नौकरानी, श्रीमती, रस्सी, मिट्टी, सड़क, तलवार।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों को लिंग बदलकर लिखिएपुजारी, पुत्र, डिबिया, बंदर, छात्र, राजा, अध्यापक।
उत्तर:
पुजारी = पुजारिन
पुत्र = पुत्री
डिबिया = डिब्बा
बंदर = बंदरिया
छात्र = छात्रा
राजा = रानी
अध्यापक = अध्यापिका

7. कारक

प्रश्न 1.
कारक किसे कहते हैं ?
उत्तर:
संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से वाक्य के किसी दूसरे शब्दों के साथ उसका सम्बन्ध जाना जाए, उसे कारक कहते हैं।

प्रश्न 2.
कारक के कितने भेद होते हैं ? विभक्तियों सहित बताओ।
उत्तर:
कारक के आठ भेद होते हैं
RBSE Solutions for Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता 2

प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों से कारक शब्द छाँटिए। कारक का नाम भी लिखिए।
1. सुयश, ईशिता का भाई है।
2. ये हमारी पुस्तकें नई हैं।
3. निहिल के कपड़े सुन्दर हैं।
उत्तर:
1. का
2. री
3. के तीनों ही शब्द सम्बन्ध कारक से हैं।

8. प्रत्यय

प्रश्न 1.
प्रत्यय किसे कहते हैं?
उत्तर:
जो शब्दांश किसी शब्द के अंत में जुड़कर उसके अर्थ को बदल देते हैं, या नए शब्द का निर्माण कर देते हैं, उन्हें प्रत्यय कहते हैं।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रत्यय जोड़कर नए शब्द बनाओता, दार, ना, ईन, आन, आई, ईला, आवट।
उत्तर:
मानवता, ईमानदार, सजाना, रंगीन, उड़ान, लिखाई, रंगीला, लिखावट।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों में से प्रत्यय छाँटिए
1. घुमक्कड़
2. कमाऊ
3. झगड़ालू
4. तैराक
5. खिलाड़ी
6. सम्पूर्ण
उत्तर:
1. अक्कड़
2. ऊ
3. आलू
4. आक
5. आड़ी
6. पूर्ण

प्रश्न 4.
दार, बाज, गर प्रत्यय लगाकर दो-दो शब्द बनाइए।
उत्तर:
दार- जमींदार, दुकानदार।
बाज- दगाबाज, धोखेबाज ।
गर- बाजीगर, कारीगर।

प्रश्न 5.
समाज + इक = ‘सामाजिक’ बना। इसी तरह ‘इक’ प्रत्यय जोड़कर चार नये शब्द बनाइए।
उत्तर:
1. इतिहास + इक = ऐतिहासिक
2. पुराण + इक = पौराणिक
3. परिवार + इक = पारिवारिक
4. लोक + इक = लौकिक।

प्रश्न 6.
कला + बाज = ‘कलाबाज’ बना। इसी तरह ‘बाज’ प्रत्यय जोड़कर चार नये शब्द बनाइये।
उत्तर:
1. धोखा + बाज = धोखेबाज
2. निशाना + बाज = निशानेबाज
3. दगा + बाज = दगाबाज
4. पतंग + बाज = पतंगबाज ।

प्रश्न 7.
दुकान + दार = दुकानदार’ बना। इसी तरह ‘दार’ प्रत्यय जोड़कर चार नये शब्द बनाइए।
उत्तर:
1. जमीन + दार = जमींदार
2. शान + दार = शानदार
3. ईमान + दार = ईमानदार
4. जिम्मे + दार = जिम्मेदार।

प्रश्न 8.
सज्जन + ता = ‘सज्जनता’ बना। इसी तरह ‘ता’ प्रत्यय जोड़कर चार नये शब्द बनाइये।
उत्तर:
1. मानव + ता = मानवता
2. लघु + ता = लघुता
3. मित्र + ता = मित्रता
4. दुष्ट + ता = दुष्टता।

प्रश्न 9.
वीरता + पूर्ण = ‘वीरतापूर्ण’ शब्द बना। इसी तरह ‘पूर्ण’ प्रत्यय जोड़कर चार नये शब्द बनाइये।
उत्तर:
1. मित्रता + पूर्ण = मित्रतापूर्ण
2. कायरता + पूर्ण = कायरतापूर्ण
3. उत्साह + पूर्ण = उत्साहपूर्ण
4. सम् + पूर्ण = सम्पूर्ण।

प्रश्न 10.
नाटक + कार = ‘नाटककार’ बना। इसी तरह ‘कार’ प्रत्यय जोड़कर चार नये शब्द बताइये।
उत्तर:
1. कहानी + कार = कहानीकार
2. कला + कार = कलाकार
3. पत्र + कार = पत्रकार
4. उपन्यास + कार = उपन्यासकार

9. उपसर्ग

प्रश्न 1.
उपसर्ग किसे कहते हैं?
उत्तर:
जो शब्दांश किसी शब्द से पहले जुड़कर उसका अर्थ या विशेषता में परिवर्तन कर देते हैं, उसे उपसर्ग कहते हैं।

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए उपसर्ग प्रयोग कर शब्द बनाओनिर्, अव, उप, स्व, परि, अभि।
उत्तर:
निर्गुण, अवगुण, उपयोग, स्वदेश, परिचालक, अभिमान ।

प्रश्न 3.
निम्न शब्दों में से उपसर्ग पृथक् कीजिए
1. अनपढ़
2. कपूत
3. परदेस
4. दुबला
5. भरपेट
6. चौराहा
7. परदादा
8. सपूत
9. अधमरा
10. बिनकहे
उत्तर:
1. अन
2. क.
3. पर
4. दु
5. भर
6. चौ
7. पर
8. स
9. अध
10. बिन

प्रश्न 4.
अनु, बे, पर, सु, बद उपसर्ग जोड़कर दोदो शब्द बनाइए।
उत्तर:
अनु – अनुशासन, अनुरूप ।
बे – बेइज्जत, बेईमान।
पर परोपकार, परकोटा।
सु – सुयश, सुलेख।
बद – बदनाम, बदबू ।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में से मूल शब्द व उपसर्ग को अलग-अलग कीजिए अज्ञान, विदेश, अपमान, प्रचार ।
RBSE Solutions for Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता 3

प्रश्न 6.
निम्नलिखित शब्दों में से मूल शब्द व उपसर्ग को अलग-अलग कीजिए सपूत, अवगुण, उपयोग, स्वदेश
RBSE Solutions for Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता 4

प्रश्न 7.
निम्नलिखित शब्दों में से मूल शब्द व उपसर्ग को अलग-अलग कीजिए अनपढ़, कपूत, अधमरा, परदेश |
RBSE Solutions for Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता 5
प्रश्न 8.
निम्नलिखित शब्दों में से मूल शब्द वे उपसर्ग को अलग-अलग कीजिए दुबला, भरपेट, चौराहा, परदादा
RBSE Solutions for Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता 6

प्रश्न 9.
निम्नलिखित शब्दों में से मूल शब्द व उपसर्ग को अलग-अलग कीजिए
RBSE Solutions for Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता 23
RBSE Solutions for Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता 8

प्रश्न 10.
निम्नलिखित शब्दों में से मूल शब्द व उपसर्ग को अलग-अलग कीजिएपराजय, सुमार्ग, आहार, प्रतिदिन
RBSE Solutions for Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता 9

10. विलोम शब्द/विपरीतार्थी शब्द

प्रश्न 1.
विलोम अथवा विपरीतार्थी शब्द किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जो शब्द एक-दूसरे के विपरीत अर्थ प्रकट करते हैं, उन्हें विलोम अथवा विपरीतार्थी शब्द कहते हैं।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखोअमीर, अनुभवी, दयालु, झूठ, लोक, देवता, बड़ा, सदाचार, सम्मान, अवगुण, ईमानदार, ज्यादा, सरल, दंड, मौखिक, दुर्गम, सूर्यास्त, सपूत, निश्चय, सत्य, अँधेरा, कायर, मित्र, हिंसा, सावधान, जीवन, लाभ, बुरा, सुगंध, सुबह, उन्नति, अनुकूल, रात, आदर, हँसना, जगना।।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता 10

प्रश्न 3.
सत्य का विलोम है
(अ) असत्य
(ब) सहज
(स) सच
(द) सरल
उत्तर:
(अ) असत्य

11. पर्यायवाची (समानार्थी ) शब्द

प्रश्न 1.
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं? उत्तर-एक समान अर्थ बताने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए।
उत्तर:
शब्द पर्यायवाची शब्द
1. फूल – सुमन, कुसुम, प्रसून, पुष्प
2. संसार – जग, दुनिया, विश्व, जगत
3. हवा – वायु, अनिल, समीर, पवन
4. पानी – जल, नीर, तोय, अम्बु
5. आकाश – गगन, आसमान, नभ, व्योम :
6. किताब – पुस्तक, पोथी, ग्रंथ
7. मनुष्य – नर, आदमी, मानव, मनुज
8. बादल – मेघ, घन, वारिद, जलद
9. पत्थर – पाषाण, पाहन, प्रस्तर, शिला।
10. तालाब – सरोवर, जलाशय, सर, पोखर
11. बगीचा बाग, वाटिका, उपवन, उद्यान
12. मंदिर देवालय, देवस्थान, धाम, देवगृह
13. अग्नि – आग, अनल, पावक, हुताशन
14. अतिथि – मेहमान, अभ्यागत, पाहुना
15. चंद्रमा – चाँद, शशि, चंद्र, मयंक
16. सूर्य – रवि, सूरज, दिनकर, आदित्य
17. मित्र – सखा, सहचर, साथी, दोस्त
18. कमल – जलज, पंकज, नीरज, सरोज
19. झंडा – पताका, ध्वज, निशान, केतु
20. गंगा – देवनदी, सुरसरी, भागीरथी, मंदाकिनी

प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्द-समूह किसके समानार्थी – हैं?
(1) सुत, तनय, आत्मज।
(2) पर्वत, गिरि, नग, अचल।
(3) वृक्ष, तरु, विटप।
(4) सारंग, हरिण, कुरंग।
(5) सागर, सिन्धु, जलधि।
उत्तर:
(1) पुत्र
(2) पहाड़
(3) पेड़
(4) मृग
(5) समुद्र।

प्रश्न 4.
फूल का पर्यायवाची शब्द है
(अ) सुमन
(ब) पंकज
(स) जलज
(द) सरोज
उत्तर:
(अ) सुमन

प्रश्न 5.
हवा का पर्यायवाची शब्द है|
(अ) गगन
(ब). जग
(स) पवन
(द) नभ
उत्तर:
(स) पवन

प्रश्न 6.
चन्द्रमा शब्द का पर्यायवाची शब्द है
(अ) दिनकर
(ब) सहचर
(स) मयंक.
(द) पावक
उत्तर:
(स) मयंक

प्रश्न 7.
मनुष्य का पर्यायवाची शब्द है
(अ) मनुज
(ब) सख
(स) साथी
(द) आदिल
उत्तर:
(अ) मनुज

प्रश्न 8, बगीचा का पर्यायवाची शब्द है
(अ) सरोवर
(ब) वाटिका
(स) देवालय
(द) प्रस्तर
उत्तर:
(ब) वाटिका

प्रश्न 9.
खण्ड ‘अ’ के शब्दों को खण्ड ‘ब’ के समानार्थी शब्दों से रेखा खींचकर मिलान कीजिए।
RBSE Solutions for Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता 11

प्रश्न 10.
खण्ड ‘अ’ के शब्दों को खण्ड ‘ब’ के समानार्थी शब्दों से चयन कर मिलान कीजिए।
RBSE Solutions for Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता 12

प्रश्न 11.
खण्ड ‘अ’ के शब्दों को खण्ड ‘ब’ के समानार्थी शब्दों से चयन कर मिलान कीजिए।
RBSE Solutions for Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता 13

प्रश्न 12.
खण्ड ‘अ’ के शब्दों को खण्ड ‘ब’ के समानार्थी शब्दों से चयन कर मिलान कीजिए
RBSE Solutions for Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता 14

प्रश्न 13.
खण्ड ‘अ’ के शब्दों को खण्ड ‘ब’ के समानार्थी शब्दों से चयन कर मिलान कीजिए।
RBSE Solutions for Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता 15a
RBSE Solutions for Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता 15

प्रश्न 14. खण्ड ‘अ’ के शब्दों को खण्ड ‘ब’ के समानार्थी शब्दों से चयन कर मिलान कीजिए।
RBSE Solutions for Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता 16

12. शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिए विद्यालय, पेड़, मेहनत, पुस्तक
उत्तर:
1. विद्यालयः हम प्रतिदिन विद्यालय जाते हैं।
2. पेड़ : पेड़ धरती के आभूषण हैं।
3. मेहनत : मेहनत करने से सफलता प्राप्त होती है।
4. पुस्तक : एक पुस्तक सौ मित्रों के बराबर होती है।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिएकाम, सत्य, अंधेरा, परिश्रम
उत्तर:
1. काम : राम को स्कूल का काम पूरा करना चाहिए।
2. सत्य : सदा सत्य बोलना चाहिए।
3. अँधेरा : शाम होते ही अंधेरा छाने लगता
4. परिश्रम : परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिएस्नान, बालक, इतिहास, जन्म
उत्तर:
1. स्नान : हमें प्रतिदिन स्नान करना चाहिए।
2. बालक : बालक देश के भविष्य हैं।
3. इतिहास : इतिहास ही भविष्य की आधारशिला है।
4. जन्म : राम का जन्म अयोध्या में हुआ था।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिएमित्र, परिवर्तन, समाज, मौहल्ला .
उत्तर:
1. मित्र : कृष्ण और सुदामा मित्र थे।
2. परिवर्तन : परिवर्तन संसार का नियम है।
3. समाज : हम समाज में रहते हैं।
4. मौहल्ला : हमारा मौहल्ला बहुत शांतिपूर्ण

प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए विद्वान्, घर, अनुभव, महान्
उत्तर:
1. विद्वान् : राम के गुरुजी विद्वान् थे।
2. घर : हमारा घर बहुत सुन्दर है।
3. अनुभव : काम करने से अनुभव होता है।
4. महान् : गाँधीजी महान् व्यक्ति थे।

प्रश्न 6. निम्नलिखित शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिए पानी, ईद, पुस्तक, भोजन
उत्तर:
1. पानी : पानी ही जीवन है।
2. ईद : ईद भाईचारे का त्योहार है।
3. पुस्तक : पुस्तक सबसे अच्छी दोस्त होती
4. भोजन : हमें साफ हाथों से भोजन करना चाहिए।

13. वर्ग पहेली से सार्थक शब्द बनाना

प्रश्न 1.
सार्थक अक्षरों के समूह से शब्द बनते हैं। आप निम्नांकित वर्ग पहेली में से अक्षरों का प्रयोग करते हुए छः सार्थक शब्द बताइए।
RBSE Solutions for Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता 17
उत्तर:
1. शौक,
2. अभी
3. राम
4. सीता
5. कमल
6. असीम

प्रश्न 2.
सार्थक अक्षरों के समूह से शब्द बनते हैं। आप निम्नांकित वर्ग पहेली में से अक्षरों का प्रयोग करते हुए छः सार्थक शब्द बनाइए।
RBSE Solutions for Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता 18
उत्तर:
1. मानव
2. माधव
3. नमकीन
4. वकील
5. धमक
6. मनन

प्रश्न 3.
सार्थक अक्षरों के समूह से शब्द बनते हैं। आप निम्नांकित वर्ग पहेली में से अक्षरों का प्रयोग करते हुए छः सार्थक शब्द बनाइए।
RBSE Solutions for Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता 19
उत्तर:
1. कोशिश
2. मकान
3. कोमल
4. शिकायत
5. वतन
6. नमन

प्रश्न 4.
सार्थक अक्षरों के समूह से शब्द बनते हैं। आप निम्नांकित वर्ग पहेली में से अक्षरों का प्रयोग करते हुए छः सार्थक शब्द बनाइए।
RBSE Solutions for Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता 20
उत्तर:
1. खराब
2. बजाना
3. कलम
4. उपनाम
5. जान
6. राजा

प्रश्न 5.
सार्थक अक्षरों के समूह से शब्द बनते हैं। आप अग्नांकित वर्ग पहेली में से अक्षरों का प्रयोग करते हुए छः सार्थक शब्द बनाइए।
RBSE Solutions for Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता 21
उत्तर:
1. बारात
2. जहर
3. विकास
4. रात
5. तरकस
6. राहत

प्रश्न 6.
सार्थक अक्षरों के समूह से शब्द बनते हैं।
आप निम्नांकित वर्ग पहेली में से अक्षरों का प्रयोग करते हुए छः सार्थक शब्द बनाइए।
RBSE Solutions for Class 5 Hindi परिवेशीय सजगता 22
उत्तर:
1. सारथी
2. सारस
3. मिलन
4. सकल
5. चलन
6. फल

14. मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ

प्रश्न 1.
मुहावरा किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जब कोई वाक्यांश अपने प्रचलित अर्थ को छोड़कर लाक्षणिक अर्थ ग्रहण करता है, उसे मुहावरा कहते हैं।

प्रश्न 2.
निम्न मुहावरों का अर्थ लिखिए।
उत्तर;
1. आँखों का तारा = बहुत प्यारा
2. दाँतों तले अँगुली दबाना = आश्चर्यचकित होना
3. नौ दो ग्यारह होना = भाग जाना
4. पसीना-पसीना होना = घबरा जाना ।
5. टूट पड़ना = जोरदार हमला करना झपटना।
6. चूर-चूर होना = बिखर जाना
7. सूझ-बूझ दिखाना = अक्ल से काम लेना
8. कान काटना = चालाक होना
9. मक्खी मारना= समय बरबाद करना
10. दाँत खट्टे करना = हरा देना
11. दाँत पीसना = गुस्सा करना
12. पीठ दिखाना = हारकर भाग जाना
13. आँख लगना = नींद आना
14. नाच नचाना = परेशान करना
15. लोहे के चने चबाना = बहुत परेशान होना
16. टाँग अड़ाना = रुकावट पैदा करना
17. औंधे मुंह गिरना = एकदम नीचे आ जाना
18. ढेर हो जाना = मर जाना
19. दबे पाँव आना = चुपके से आना
20. पाँव उखड़ जाना = लड़ाई में ठहर न पाना

प्रश्न 3.
निम्नलिखित मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
उत्तर:
1. हवा से बातें करना- बहुत तेज़ दौड़ना वाक्यों में प्रयोग-राजधानी एक्सप्रेस हवा से बातें करती है।
2. हाथ-पाँव फूल जाना- घबरा जाना। वाक्यों में प्रयोग-पुलिस को देखकर चोर के हाथपाँव फूल गये।
3. हाथ मलते रह जाना- पछताना वाक्यों में प्रयोग-जो समय का सदुपयोग नहीं करते हैं, वे हाथ मलते रह जाते हैं।
4. बाल-बाल बचना- मुश्किल से बचना वाक्यों में प्रयोग-आतंकवादियों के हमले में वह बाल-बाल बच गया।
5. नानी याद आना- घबरा जाना। वाक्यों में प्रयोग-परीक्षा में कठिन प्रश्न देखकर छात्रों को नानी याद आ गई।

लोकोक्तियाँ

प्रश्न 4.
नीचे लिखी लोकोक्तियों का अर्थ लिखिए।
उत्तर:

  1. कालो अक्षर भैंस बराबर–अनपढ़, मूर्ख।
  2. गागर में सागर– थोडे में बहुत कहना।।
  3. आम के आम गुठलियों के दाम- दुहरा लाभ।
  4. खोदा पहाड़ निकली चुहिया– अधिक मेहनत से कम लाभ।।
  5. अक्ल बड़ी या भैंस– ताकत से बुद्धि बड़ी है।
  6. चोर की दाढ़ी में तिनका- अपराधी का भयभीत होना।
  7. ढाक के तीन पात- सदा एक हालत में रहना।
  8. आ बैल मुझे मार- जानबूझकर मुसीबत में फँसना।
  9. नाच न जाने आँगन टेढ़ा- काम करना न आने पर बहाने बनाना।।
  10. जितने मुँह उतनी बातें अलग- अलग तरह की बातें।

We hope the RBSE Solutions for Class 5 Hindi व्याकरण will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Solutions for Class 5 Hindi व्याकरण, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.