RBSE Class 6 Hindi व्याकरण सर्वनाम

RBSE Class 6 Hindi व्याकरण सर्वनाम are part of RBSE Solutions for Class 6 Hindi. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 6 Hindi व्याकरण सर्वनाम.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 6
Subject Hindi
Chapter Hindi व्याकरण
Chapter Name सर्वनाम
Number of Questions Solved 12
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 6 Hindi व्याकरण सर्वनाम

“राम कोटा में रहता है। राम पैदल घर जाता है। राम तथा राम का भाई एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं।”
उपर्युक्त वाक्यों में राम का बार-बार प्रयोग उचित नहीं लग रहा है। अत: निम्न प्रकार कहा जाये तो अधिक उचित रहेगा—
“राम कांटा में रहता है। वह पैदल घर जाता है। राम तथा उसका भाई एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं।
उपर्युक्त वाक्यों में राम (संज्ञा) के स्थान पर प्रयुक्त मोटे छपे पद सर्वनाम कहलाते हैं।

परीक्षोपयोगी महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
सर्वनाम की परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
संज्ञा के स्थान पर जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें सर्वनाम कहते हैं।

प्रश्न 2.
सर्वनाम के भेदों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
सर्वनाम के छः भेद हैं-

  1. पुरुषवाचक
  2. निजवाचक
  3. निश्चयवाचक
  4. अनिश्चयवाचक
  5. संबंधवाचक
  6. प्रश्नवाचक

प्रश्न 3.
निश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं?
उत्तर:
जिस सर्वनाम से किसी निश्चित वस्तु का बोध होता हो, उसे ‘निश्चयवाचक सर्वनाम’ कहते हैं।

प्रश्न 4.
संबंधवाचक सर्वनाम को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
एक सर्वनाम का संबंध दूसरे सर्वनाम से जोड़ने वाले शब्द संबंधवाचक सर्वनाम हैं। जैसे-जो, सो आदि।

प्रश्न 5.
निश्चयवाचक व अनिश्चयवाचक सर्वनाम में अंतर लिखिए।
उत्तर:
निश्चयवाचक सर्वनाम से निश्चित वस्तु का बोध होता है, जबकि अनिश्चयवाचक सर्वनाम में अनिश्चित वस्तु का बोध होता है।

प्रश्न 6.
प्रश्नवाचक सर्वनाम को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
जिस सर्वनाम शब्द से किसी प्रश्न का बोध हो, उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं।

प्रश्न 7.
निजवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं?
उत्तर:
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर्ता अपने स्वयं के लिए करता है, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे-अपना, आप, स्वयं आदि।

प्रश्न 8.
पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
व्यक्तिवाचक संज्ञा के बदले जिस सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है, उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।

प्रश्न 9.
पुरुषवाचक सर्वनाम के भेदों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:

  1. उत्तम पुरुष—बात के कहने वाले को उत्तम पुरुष कहते हैं। जैसे—मैं, हम, मेरा, हमारा, मुझको, हमको आदि।
  2. मध्यम पुरुष—बात सुनने वाले को मध्यम पुरुष कहते हैं। जैसे—तू, तुम, तुमको, तुम्हारा आदि।
  3. अन्य पुरुष—श्रोता व वक्ता के अतिरिक्त जिसके लिए बात की जाती है, उसे अन्य पुरुष कहते हैं। जैसेवह, वे, उसका, उनका आदि।

प्रश्न 10.
‘तुम्हारे घर उस दिन, जिसे मैंने देखा, वह कौन था?’ इस वाक्य में प्रश्नवाचक सर्वनाम है
(क) तुम्हारे
(ख) उस
(ग) जिसे
(घ) कौन।
उत्तर:
(घ) कौन

प्रश्न 11.
‘वह’ सर्वनाम है
(क) निश्चयवाचक
(ख) पुरुषवाचक
(ग) निजवाचक
(घ) प्रश्नवाचक
उत्तर:
(ख) पुरुषवाचक

प्रश्न 12.
निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त सर्वनामों के भेद बताइए
(क) वह अपने घर में है।
(ख) जिसकी लाठी उसकी भैंस।
(ग) मैं उसके घर स्वयं गया था।
(घ) जो आयेगा वह खायेगा।
उत्तर:
(क) वह पुरुषवाचक, अपने-निजवाचक।
(ख) जिसकी, उसकी-संबंधवाचक।
(ग) मैं, उसकेपुरुषवाचक, स्वयं-निजवाचक।
(घ) जो, वह-संबंध वाचक।

We hope the RBSE Class 6 Hindi व्याकरण सर्वनाम will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 6 Hindi व्याकरण सर्वनाम, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.