RBSE Class 6 Hindi व्याकरण विशेषण

RBSE Class 6 Hindi व्याकरण विशेषण are part of RBSE Solutions for Class 6 Hindi. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 6 Hindi व्याकरण विशेषण.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 6
Subject Hindi
Chapter Hindi व्याकरण
Chapter Name विशेषण
Number of Questions Solved 15
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 6 Hindi व्याकरण विशेषण

  1. वह परिश्रमी छात्र है।
  2. उसके पास दो पेन हैं।
  3. वह हमारे विद्यालय में पढ़ता है।
  4. वह हमारे विद्यालय में पढ़ता है।

उपर्युक्त वाक्यों में रेखांकित पद संज्ञा की कोई-न-कोई विशेषता बताने के कारण विशेषण हैं। रेखांकित पद जिस संज्ञा की विशेषता बता रहे हैं, वे विशेष्य हैं।

परीक्षोपयोगी महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
विशेषण किसे कहते हैं? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
संज्ञा पदों की विशेषता व्यक्त करने वाले शब्द विशेषण कहे जाते हैं। यथा-स्वच्छ जल, ऊँचा पर्वत। यहाँ ‘स्वच्छ’ शब्द जल संज्ञा की विशेषता बता रहा है। ‘ऊँचा’ शब्द पर्वत संज्ञा की विशेषता बता रहा है। अत: ये शब्द विशेषणे हैं।

प्रश्न 2.
विशेषण के कितने भेद हैं ?
उत्तर:
विशेषण के चार भेद हैं—

  1. गुणवाचक
  2. संख्यावाचक
  3. परिमाणवाचक
  4. संकेतवाचक या सार्वनामिक

प्रश्न 3.
गुणवाचक विशेषण किसे कहते हैं?
उत्तर:
संज्ञा के किसी गुण, रूप, रंग, आकार, दशा आदि बताने वाले विशेषण गुणवाचक विशेषण कहे जाते हैं। यथा-सुंदर लड़की, काला साँप, टेढा बाँस, बीमार स्त्री आदि।

प्रश्न 4.
संख्यावाचक विशेषण की परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
संज्ञा की संख्या प्रकट करने वाले विशेषण संख्यावाचक विशेषण कहे जाते हैं। यथा-दो पुस्तकें, पाँच पंच, पहला लड़का, तीसरी गली आदि।

प्रश्न 5.
परिमाणवाचक विशेषण को समझाइए।
उत्तर:
किसी वस्तु की माप या मात्रा को व्यक्त करने वाले विशेषण को परिमाणवाचक विशेषण कहा जाता है। यथा-थोड़ा पानी, बहुत काम, दो किलो आम, पाँच मीटर खादी आदि।

प्रश्न 6.
संकेतवाचक विशेषण को स्पष्ट कीजिए।
अथवा
सार्वनामिक विशेषण की परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
किसी संज्ञा की ओर संकेत करने वाले सर्वनाम शब्द संकेतवाचक विशेषण कहे जाते हैं। इसे सार्वनामिक विशेषण भी कहा जाता है। यथा-यह बच्चा, वह पक्षी, ये पुस्तकें; जो बात आदि।

प्रश्न 7.
विशेष्य किसे कहते हैं?
उत्तर:
जिस शब्द की विशेषता बतायी जाए, उसे विशेष्य कहते हैं। जैसे-काला घोड़ा। उक्त वाक्य में काला विशेषण है, जबकि घोड़ा विशेष्य।

प्रश्न 8.
विशेषणों की अवस्थाओं को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
विशेषणों की निम्न तीन अवस्थाएँ होती हैं

  1. मूल अवस्था—इसमें किसी व्यक्ति या वस्तु की सामान्य विशेषता बताई जाती है। जैसे—राम सुंदर है।
  2. उत्तर अवस्था—इसमें दो व्यक्तियों या वस्तुओं की तुलना करके एक की अधिकता या न्यूनता बताई जाती है। जैसे-राम मोहन से सुंदर है।
  3. उत्तम अवस्था—इसमें दो से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं की तुलना करके किसी एक को सबसे अधिक या न्यून बताया जाता है। जैसे-राम सबसे सुंदर है।

प्रश्न 9.
प्रविशेषण किसे कहते हैं?
उत्तर:
जो शब्द विशेषण शब्दों की विशेषता बताते हैं, उन्हें प्रविशेषण कहते हैं। जैसे-राम बहुत सुंदर लड़का है।

प्रश्न 10.
यौगिक विशेषण किसे कहते हैं?
उत्तर:
कुछ विशेषण संज्ञा, सर्वनाम तथा क्रिया-शब्दों में प्रत्यय लगाकर बनते हैं, इन्हें यौगिक विशेषण कहा जा सकता है। जैसे-वर्ष-वार्षिक, दया-दयालु, इतिहासऐतिहासिक आदि।

प्रश्न 11.
निम्नलिखित में किस वाक्य में परिमाणवाचक विशेषण का प्रयोग हुआ है-
(क) वह बहुत सुंदर दृश्य था
(ख) आप तीस दिन से कहाँ थे
(ग) इस बर्तन में थोड़ा दूध और डालो
(घ) यह कुत्ता किस जाति का है
उत्तर:
(ग) इस बर्तन में थोड़ा दूध और डालो

प्रश्न 12.
निम्न में विशेषण शब्द है
(क) अच्छा
(ख) पक्षी
(ग) राम
(घ) पढ़ाई
उत्तर:
(क) अच्छा।

प्रश्न 13.
निम्न वाक्यों में से विशेषण छाँटकर लिखिए
(क) बुद्धिमान आदमी दोनों समय स्वच्छ वायु में घूमते हैं।
(ख) इलाहाबादी अमरूद भारत के कोने-कोने में प्रसिद्ध है।
(ग) उन लड़कों ने बुरा काम किया।
(घ) वह एक अच्छा छात्र है।
उत्तर:
(क) बुद्धिमान, दोनों, स्वच्छ
(ख) इलाहाबादी
(ग) उन, बुरा
(घ) अच्छा

प्रश्न 14.
अग्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त विशेषण तथा विशेष्य छाँटकर लिखिए :

  1. राम अच्छा लड़का है।
  2. यह पुस्तक अच्छी है।
  3. वह बड़ा मैदान है।
  4. श्याम बुद्धिमान लड़का

उत्तर:
विशेषण —

  1. अच्छा
  2. अच्छी
  3. बड़ा
  4. बुद्धिमान

विशेष्य —

  1. लड़का
  2. पुस्तक
  3. मैदान
  4. लड़का।

प्रश्न 15.
निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त प्रविशेषण छाँटकर लिखिए :

  1. वह बहुत अच्छा लड़का है।
  2. आकाश गहरा नीला है।
  3. कश्मीरी सेव सिंदूरी लाल होता है।
  4. यह किसान बहुत परिश्रमी है।

उत्तर:

  1. बहुत
  2. गहरा
  3. सिंदूरी
  4. बहुत।

We hope the RBSE Class 6 Hindi व्याकरण विशेषण will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 6 Hindi व्याकरण विशेषण, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.