RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 7 कोशिका

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 7 कोशिका are part of RBSE Solutions for Class 6 Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 6 Science Chapter 7 कोशिका.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 6
Subject Science
Chapter Chapter 7
Chapter Name कोशिका
Number of Questions Solved 51
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 6 Science Chapter 7 कोशिका

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर

सही विकल्प का चयन कीजिए

प्रश्न 1.
कोशिका की खोज किसने की
(अ) रॉबर्ट ब्राउन
(ब) रॉबर्ट हुक
(स) स्लाइडेन
(द) स्वान
उत्तर:
(ब) रॉबर्ट हुक

प्रश्न 2.
जन्तु कोशिका में नहीं पाया जाता है
(अ) माइटोकोन्ड्रिया
(ब) केन्द्रक
(स) कोशिका द्रव्य
(द) प्लेस्टिड
उत्तर:
(द) प्लेस्टिड

प्रश्न 3.
समान कोशिकाओं का समूह जो एक विशिष्ट कार्य करता है
(अ) अंग
(ब) कोशिका
(स) तंत्र
(द) ऊतक
उत्तर:
(द) ऊतक

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. केन्द्रक में धागे के समान संरचनाएँ पाई जाती हैं जिसे ……….. कहते हैं।
  2. अमीबा …………. जीव है।
  3. एक से अधिक कोशिकाओं से मिलकर बने जीव को………… जीव कहते हैं।
  4. तंत्रिका कोशिका ………… एवं ………… होती है।

उत्तर:

  1. गुणसूत्र
  2. एककोशिकीय
  3. बहुकोशिकीय
  4. लम्बी, शाखित

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
प्रोकैरियोटिक एवं यूकैरियोटिक कोशिका में क्या अन्तर है ?
उत्तर:
प्रोकैरियोटिक कोशिका तथा यूकैरियोटिक कोशिका में अन्तर

प्रोकैरियोटिक कोशिका यूकैरियोटिक कोशिका
1. केन्द्रक के चारों ओर केन्द्रक झिल्ली नहीं पायी जाती है। 1. केन्द्रक के चारों ओर केन्द्रक झिल्ली पायी जाती है।
2. इनमें माइटोकोन्डिया, प्लेस्टिड, गॉल्जीकाय आदि कोशिकांग नहीं होते हैं। 2. इनमें ये कोशिकांग होते हैं।

प्रश्न 2.
ऊतक की परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
ऊतक (Tissue): कोशिकाओं का ऐसा समूह जो संरचना में समान होती हैं तथा मिलकर एक विशिष्ट कार्य करती हैं, यह समूह ऊतक कहलाता है।

प्रश्न 3.
माइटोकोन्ड्रिया को कोशिका का शक्तिगृह क्यों कहा जाता है ?
उत्तर:
माइटोकोन्ड्रिया (Mitochondria) के अन्दर श्वसन क्रिया सम्पन्न होती है जिसमें ग्लूकोज के विघटन से ऊर्जा उत्पादित होती है और एटीपी का निर्माण होता है। एटीपी कोशिका की ऊर्जा है। इसीलिए कोशिका को शक्तिगृह (Powerhouse) कहते हैं।

प्रश्न 4.
लाइसोसोम को आत्मघाती थैली क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
लाइसोसोम (Lysosomes) के अन्दर शक्तिशाली पाचक एन्जाइम होते हैं। जब कोशिका क्षतिग्रस्त या मृत हो जाती है तो लाइसोसोम फट जाते हैं और पाचक एन्जाइम अपनी ही कोशिका को पचा देते हैं। इसीलिए लाइसोसोम को आत्मघाती थैली कहते हैं।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
कोशिका के निम्नांकित भागों का सचित्र वर्णन कीजिए

  1. केन्द्रक
  2. कोशिका झिल्ली
  3. कोशिका द्रव्य

उत्तर:

  1. केन्द्रक (Nucleus): यह सामान्यत: गोलाकार संरचना है। जन्तु कोशिका में यह लगभग मध्य में जबकि पादप कोशिकाओं में यह बड़ी रिक्तिकाओं के कारण एक तरफ होता है। यह दोहरी इकाई झिल्ली से घिरा रहता है। इस झिल्ली में पदार्थों के आने-जाने के लिए सूक्ष्म छिद्र होते हैं। केन्द्रक में एक छोटी सघन संरचना होती हैं जिसे – केन्द्रिका (Nucleolus) कहते हैं। केन्द्रक में धागे के समान संरचनाएँ होती हैं, जिन्हें गुणसूत्र (Chromosomes) कहते हैं। गुणसूत्रों पर जीन (Genes) पाए जाते हैं। ये आनुवंशिक गुणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में पहुँचाते हैं। केन्द्रक कोशिका के सभी कार्यों पर नियन्त्रण रखता है।
  2. कोशिका झिल्ली (Cell Membrane): यह सभी कोशिकाओं में पायी जाती है और कोशिका का बाहरी आवरण बनाती है। यह सरन्ध्र (छिद्रयुक्त) होती है। यह वसा एवं प्रोटीन की बनी होती है। यह कोशिका के अन्दर चयनित पदार्थों को ही प्रवेश करने देती है तथा अनुपयोगी। पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक है। यह जन्तु व पादप कोशिकाओं में समान होती है।
  3. कोशिका द्रव्य (Cytoplasm): कोशिका झिल्ली और केन्द्रक झिल्ली के मध्य उपस्थित द्रव्य को कोशिकाद्रव्य कहते हैं। यह जैली जैसा पदार्थ है। इसमें माइटोकोन्डिया, रिक्तिकाएँ, गॉल्जीकाय, अन्त:प्रद्रव्यी जाल, लवक आदि । संरचनाएँ पायी जाती हैं। इन्हें कोशिकांग कहते हैं।

RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 7 कोशिका 1

प्रश्न 2.
जन्तु कोशिका एवं पादप कोशिका में क्या अन्तर है ?
उत्तर:
जन्तु कोशिका और पादप कोशिका में अन्तर

जन्तु कोशिका पादप कोशिका
1. इनमें कोशिका भित्ति नहीं पायी जाती है। 1. इनमें दृढ़ कोशिका भित्ति पायी जाती है।
2. इनमें लवक (plastid) नहीं पाए जाते हैं। 2. इनमें लवक पाए जाते हैं।
3. इनमें तारदा केन्द्र (Cent- rosome) पाये जाते हैं। 3. इनमें तारक केन्द्र नहीं पाए जाते हैं।
4. इनमें लाइसोसोम पाए जाते हैं। 4. इनमें प्रायः लाइसोसोम नहीं पाए जाते हैं।
5. इनमें रिक्तिकाएँ छोटी या अनुपस्थित होती हैं। 5. इनमें बड़ी रिक्तिकाएँ होती हैं।

प्रश्न 3.
जन्तु कोशिका का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 7 कोशिका 2

क्रियात्मक कार्य

प्रश्न 1.
अध्याय में आए कोशिका सम्बन्धी चित्रों के चार्ट बनाएँ।
उत्तर:
छात्र पादप कोशिका, जन्तु कोशिका एवं इनके प्रमुख भागों के चित्र चार्ट पर बनाएँ।

प्रश्न 2.
Qarhişt www.enchantedlearning.com/subjects/plants/cells/sj से कोशिका की अधिक जानकारी प्राप्त कर आलेख तैयार कीजिए।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें

प्रश्न 3.
खेल विधि से कोशिकांग एवं इनके कार्यों का कक्षा में प्रदर्शन कीजिए। इसमें विभिन्न विद्यार्थी माइटोकोन्ड्रिया, अन्तःप्रद्रव्यी जालिका, प्लेस्टिड, रिक्तिका आदि की भूमिका करके इनके बारे में बताएँ। एक विद्यार्थी सूत्रधार की भूमिका करें।
उत्तर:
कार्य: कक्षा के कुछ छात्र अपने-अपने नाम कोशिकांगों; जैसे-माइटोकोन्ड्रिया, अन्त:प्रद्रव्यी जालिका प्लेस्टिड, रिक्तिका, लाइसोसोम, गॉल्जीकाय आदि रख लें और इनके बारे में बताएँ; जैसे

  1. माइटोकोन्ड्रिया-मैं माइटोकोन्ड्रिया हूँ। मैं दोहरी कला से बनी हूँ। मैं श्वसन क्रिया में भाग लेती हूँ। मुझे कोशिका का ऊर्जाग्रह कहते हैं।
  2. अन्तःप्रद्रव्यी जालिका-मैं अन्त:प्रद्रव्यी जालिका हूँ। मैं भी दोहरी कला से बनी हूँ। मैं केन्द्रक से लेकर कोशिका झिल्ली तक पायी जाती हूँ। मैं राइबोसोम को अपने से चिपका कर रखती हैं तथा कुछ पदार्थ भी बनाती हूँ।
  3. प्लास्टिड-मैं प्लास्टिड हूँ। मैं भी दोहरी कला से बना हूँ। मेरे अन्दर अनेक पटलिकाएँ होती हैं। मैं केवल पादपों की कोशिकाओं में पाया जाता हूँ। मैं सूर्य के प्रकाश को ग्रहण करके प्रकाश संश्लेषण करता हूँ और भोजन बनाता हूँ।
  4. रिक्तिका-मैं रिक्तिका हूँ। मेरे अन्दर बहुत से एन्जाइम और जल भरा रहता है।
  5. लाइसोसोम-मैं लाइसोसोम हूँ। मेरे अन्दर शक्तिशाली पाचक एन्जाइम हैं। मैं क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को पचा लेता हूँ।

प्रश्न 4.
अध्यापक की सहायता से अमीबा की स्थायी स्लाइड सूक्ष्मदर्शी यन्त्र से देखिए। इसके अतिरिक्त तालाब से जल एकत्र करके उसकी एक बूंद अन्य खाली स्लाइड पर रखकर उस जल में उपस्थित जीवों को देख सकते हैं।
कार्य:
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 7 कोशिका 3

पाठगत प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि हमारा शरीर कितनी कोशिकाओं से मिलकर बना है ? (पृष्ठ 54)
उत्तर:
हाँ, हमारे शरीर में खरबों कोशिकाएँ होती हैं। एक 80 किलोग्राम वजन के व्यक्ति में लगभग 1015 कोशिकाएँ पायी जाती हैं।

प्रश्न 2.
हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार की कोशिकाएँ पायी जाती हैं, इनका आकार कैसा होता है ? (पृष्ठ 55)
उत्तर:
हमारे शरीर में पायी जाने वाली कोशिकाएँ गोल, चपटी, तरूपी, लम्बी एवं शाखित होती हैं।

प्रश्न 3.
क्या बड़े आकार के जीवों की कोशिकाओं का आकार बड़ा होता है ? (पृष्ठ 56)
उत्तर:
यह आवश्यक नहीं है। प्रायः बड़े आकार के जीवों में कोशिकाओं की संख्या ज्यादा होती है।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित सारणी में सही विकल्प पर (✓ ) चिह्न लगाइए। (पृष्ठ 59)
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 7 कोशिका 4

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

बहुविकल्पीय प्रश्न
निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प का चयन कीजिए
प्रश्न 1.
लाल रक्त कणिकाएँ होती हैं
(अ) तरूपी
(ब) चौकोर
(स) गोलाकार
(द) शाखित
उत्तर:
(स) गोलाकार

प्रश्न 2.
प्रत्येक जीव की संरचनात्मक इकाई है
(अ) ऊतक
(ब) अंग
(स) कोशिका
(द) तंत्र
उत्तर:
(स) कोशिका

प्रश्न 3.
पादप कोशिका में नहीं पाया जाता है
(अ) प्लेस्टिड
(ब) माइटोकोन्ड्रिया
(स) केन्द्रक
(द) सेन्ट्रोसोम
उत्तर:
(द) सेन्ट्रोसोम

प्रश्न 4.
जन्तु कोशिका में नहीं पाए जाते हैं
(अ) लाइसोसोम
(ब) गॉल्जीकाय
(स) प्लेस्टिड
(द) केन्द्रिका
उत्तर:
(स)  प्लेस्टिड

प्रश्न 5.
क्लोरोफिल युक्त प्लेस्टिड कहलाते हैं
(अ) क्रोमोप्लास्ट
(ब) क्लोरोप्लास्ट
(स) ल्यूकोप्लास्ट
(द) एमाइलोप्लास्ट
उत्तर:
(ब) क्लोरोप्लास्ट

रिक्त स्थान
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. …………… कोशिकाओं में केन्द्रक कला नहीं पायी जाती है।
  2. सबसे बड़ी कोशिका ………. का अण्डा है।
  3. तंत्रिका कोशिकाएँ ………. को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाती हैं।
  4. कोशिकाद्रव्य में पाया जाने वाली इन संरचनाओं को ……… कहते हैं।
  5. गॉल्जीकॉय का विवरण सर्वप्रथम ………… नामक वैज्ञानिक ने दिया था।

उत्तर:

  1. प्रोकैरियोटिक
  2. शुतुरमुर्ग
  3. सन्देशों
  4. कोशिकांग
  5. कैमिलो गॉल्जी

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
रॉबर्ट हुक ने कॉर्क की पतली परत में क्या देखा ?
उत्तर:
रॉबर्ट हुक ने कॉर्क की पतली परत में मधुमक्खी के छत्ते के समान कोष्ठक देखे।

प्रश्न 2.
दो एककोशिकीय जन्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
अमीबा, पैरामीशियम।

प्रश्न 3.
केन्द्रक कला की उपस्थिति तथा अनुपस्थिति के आधार पर कोशिकाएँ कितने प्रकार की होती हैं ?
उत्तर:
दो प्रकार की-प्रोकैरियोटिक तथा यूकैरियोटिक कोशिकाएँ।

प्रश्न 4.
दो ऐसी कोशिकाओं के नाम बताइए जो अपना आकार बदलती रहती हैं।
उत्तर:

  1. अमीबा
  2. माइकोप्लाज्मा।

प्रश्न 5.
कोशिका भित्ति किस पदार्थ की बनी होती है ?
उत्तर:
सेल्युलोज की।

प्रश्न 6.
केन्द्रिका किसे कहते हैं ?
उत्तर:
केन्द्रक में एक छोटी सघन संरचना होती है जिसे केन्द्रिका अथवा न्यूक्लिओलस कहते हैं।

प्रश्न 7.
पादप कोशिकाओं में हरे रंग का वर्णक क्या कहलाता है ?
उत्तर:
पर्ण-हरित (Chlorophyll)।

प्रश्न 8.
पादप एवं जन्तुओं में किस प्रकार की रिक्तिकाएँ पायी जाती हैं ?
उत्तर:
पादपों में रिक्तिकाएँ बड़ी-बड़ी एवं संख्या में कम होती हैं। जन्तुओं में ये अनुपस्थित या छोटी-छोटी होती हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कोशिका की खोज किस प्रकार हुई ?
उत्तर:
रॉबर्ट हुक ने स्वयं द्वारा निर्मित सूक्ष्मदर्शी के नीचे कॉर्क की पतली परत को रखकर देखा। कॉर्क की पतली परत में उन्हें मधुमक्खी के छत्ते के समान कोष्ठ दिखाई दिए। इन कोष्ठों को रॉबर्ट हुक ने कोशिका नाम दिया।

प्रश्न 2.
कोशिकाओं की माप क्या होती है ? समझाइए।
उत्तर:
कोशिका का आकार 1 मीटर के 10 लाख वें भाग (माइक्रोमीटर) के बराबर सूक्ष्म हो सकता है अथवा कुछ सेण्टीमीटर लम्बा हो सकता है। अधिकतर कोशिकाएँ अतिसूक्ष्म होती हैं। इन्हें नग्न आँखों से नहीं देखा जा सकता है। सूक्ष्मदर्शी यन्त्र की सहायता से कोशिका को देखा जा सकता है। सबसे छोटी कोशिका का आकार 0-1 से 0:5 माइक्रोमीटर है जो कि माइकोप्लाज्मा कोशिका है। सबसे बड़ी कोशिका शुतुरमुर्ग का अण्डा है जिसका आकार 170 x 130 मिमी होता है।

प्रश्न 3.
पेशी कोशिका तथा तंत्रिका कोशिका का चित्र बनाइए।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 7 कोशिका 5

प्रश्न 4.
कोशिका से शरीर का निर्णण किस क्रम में होता है ? समझाइए।
उत्तर:
कोशिका से शरीर का निर्माण निम्न क्रम में होता है

  1. प्रत्येक सजीव की संरचनात्मक इकाई कोशिका है।
  2. समान कार्य करने वाली कोशिकाओं के समूह को ऊतक बनाते हैं।
  3. समान कार्य करने वाले ऊतकों के समूह अंग बनाते हैं।
  4. विभिन्न अंगों से मिलकर अंग तंत्र का निर्माण होता है।
  5. विभिन्न अंग तंत्रों से मिलकर शरीर का निर्माण होता है।
कोशिका – ऊतक → अंग → तंत्र → शरीर

प्रश्न 5.
गॉल्जीकाय की संरचना तथा कार्य लिखिए।
उत्तर:
गॉल्जीकाय (Golgi body): ये झिल्ली युक्त पट्टिकाएँ होती हैं जो एक के ऊपर एक व्यवस्थित रहती हैं। अन्त:प्रद्रव्यी जालिका में संश्लेषित पदार्थ गॉल्जी उपकरण में बन्द किए जाते हैं तथा उन्हें कोशिका के अन्दर तथा बाहर विभिन्न क्षेत्रों में भेज दिया जाता है।

प्रश्न 6.
माइटोकोन्ड्रिया की संरचना तथा कार्य लिखिए।
उत्तर:
माइटोकोन्ड्रिया (Mitochondria): यह दोहरी इकाई झिल्ली से ढकी रचना है। इसकी भीतरी झिल्ली वलित होकर उँगली जैसे उभार बनाती है जो क्रिस्टी कहलाते हैं। क्रिस्टी पर श्वसन के एन्जाइम पाए जाते हैं। माइटोकोन्ड्रिया श्वसन में भाग लेती है और ऊर्जा (ATP) बनाती है।

प्रश्न 7.
अन्तःप्रद्रव्यी जालिका की रचना एवं कार्य लिखिए।
उत्तर:
अन्त:प्रद्रयी जालिका (Endoplasmic Reticulum): यह दोहरी झिल्ली से बनी पटलिकाएँ होती हैं जो कोशिका द्रव्य में फैली रहती हैं। ये दो प्रकार की होती हैं-

  1. खुरदरी अन्त:प्रद्रव्यी जालिका
  2. चिकनी अन्त:प्रद्रव्यी जालिका।

खुरदरी अन्त:प्रद्रव्यी जालिका की सतह पर राइबोसोम पाए जाते हैं, जो प्रोटीन संश्लेषण करते हैं।

प्रश्न 8.
प्लेस्टिड क्या हैं ? ये कितने प्रकार के होते हैं ? कार्य लिखिए।
उत्तर:
प्लेस्टिड (Plastid) केवल पादप कोशिकाओं में पाई जाने वाली संरचना हैं। ये तीन प्रकार के होते हैं और इनके अलग कार्य होते हैं।

  1. हरित लवक—हरे रंग के होते हैं। इनमें क्लोरोफिल होता है और प्रकाश संश्लेषण कर भोजन बनाते हैं।
  2. वर्णी लवक—रंगीन होते हैं। पुष्पों के विभिन्न रंग इन्हीं के कारण होते हैं।
  3. अवर्णी लवक—ये भोजन संचय करते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
कोशिका झिल्ली एवं कोशिका भित्ति का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर:
कोशिका झिल्ली (Cell Membrane)— यह कोशिका का बाहरी आवरण बनाती है। इसे प्लाज्मा झिल्ली भी कहते हैं। यह सरंध्र (छिद्रयुक्त) होती है तथा वसा व प्रोटीन की बनी होती है। कोशिका झिल्ली कुछ चयनित पदार्थों को ही कोशिका में प्रवेश करने देती है तथा अनुपयोगी पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक है। यह झिल्ली जन्तु एवं पादप कोशिकाओं में एक जैसी ही होती है। पादप कोशिका में इस झिल्ली के बाहर सेल्युलॉज पदार्थ का एक अतिरिक्त मोटा आवरण होता है जिसे कोशिका भित्ति (Cell wall) कहते हैं। कोशिका भित्ति के कारण ही पादप कोशिकाओं की आकृति निश्चित होती है।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए

  1. कोशिकाद्रव्य
  2. केन्द्रक

उत्तर:

  1. कोशिकाद्रव्य (Cytoplasm): कोशिका झिल्ली और केन्द्रक के मध्य स्थित द्रव्ये को कोशिकाद्रव्य कहते हैं। यह जैली जैसा पदार्थ होता है। इसमें माइटोकोन्ड्रिया, रिक्तिकाएँ, गॉल्जीकाय, अन्त:प्रद्रव्यी जालिकाएँ, हरितलवक आदि संरचनाएँ पायी जाती हैं। कोशिकाद्रव्य में पायी जाने वाली इन संरचनाओं को कोशिकांग कहते हैं।
  2. केन्द्रक (Nucleus)-यह सामान्यतः गोलाकार होता है। जन्तु कोशिका में केन्द्रक लगभग मध्य में पाया जाता है। जबकि पादप कोशिका में बड़ी रिक्तिकाओं के कारण केन्द्रक मध्य में नहीं रहकर एक तरफ होता है। यह दोहरी इकाई झिल्ली द्वारा घिरा रहता है। इस झिल्ली में पदार्थों के आने-जाने के लिए सूक्ष्म छिद्र होते हैं। केन्द्रक में एक छोटी सघन संरचना होती है जिसे केन्द्रिका अथवा न्यूक्लिओलस (Nucleolus) कहते हैं। केन्द्रक में धागे के समान संरचनाएँ होती हैं, जिन्हें गुणसूत्र कहते हैं। गुणसूत्रों पर जीन पाए जाते हैं।

प्रश्न 3.
पादप कोशिका का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 7 कोशिका 6

प्रश्न 4.
डॉ. हरगोविन्द खुराना के विषय में आप क्या जानते हैं ? लिखिए।
उत्तर:
डॉ. हरगोविन्द खुराना: इनका जन्म अविभाजित भारतवर्ष के रायपुर जिला मुल्तान, पंजाब नामक कस्बे में हुआ था। पंजाब विश्वविद्यालय से सन् 1943 में बी. एस-सी. (ऑनर्स) तथा सन् 1945 में एम.एस-सी. (ऑनर्स) परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए तथा भारत सरकार से छात्रवृत्ति पाकर इंग्लैण्ड गए। यहाँ लिवरपूल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ए. रॉबर्टसन के अधीन अनुसंधान कर इन्होंने डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। डॉ. खुराना ने सर्वप्रथम प्रोटीन संश्लेषण में न्यूक्लियोटाइड की भूमिका को प्रदर्शित किया। इन्हें सन् 1968 में आनुवंशिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों हेतु नोबल पुरस्कार प्रदान किया गया। इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण सम्मान से अलंकृत किया गया।

प्रश्न 5.
डॉ. सतीश सी. माहेश्वरी का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
उत्तर:
डॉ. सतीश सी. माहेश्वरी: सतीश सी. माहेश्वरी ने बी. एससी. (ऑनर्स), एम.एससी. एवं पीएच. डी. की उपाधि दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की। इन्होंने प्रो. बी. एम. जौहरी के मार्गदर्शन में डकवीड (लीमनेसी फैमेली का सबसे छोटा पुष्पी पादप) की एम्ब्रियोलोजी पर अनुसंधान कार्य किया। डॉ. माहेश्वरी के समूह ने पुंकेसर कल्चर तकनीक का उपयोग फसल, पशुपालन एवं सजावटी पौधों को उन्नत करने में किया। डॉ. माहेश्वरी के 200 रिसर्च पेपर प्रकाशित हुए एवं “सिग्नल ट्रांसडक्शन मैकेनिज्म इन प्लांट्स” नामक एक पुस्तक का लेखन कार्य किया। इन्हें इनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए भटनागर पुरस्कार, जे. सी. बोस गोल्ड मेडल, बीरबल साहनी गोल्ड मेडल एवं गोयल फाउन्डेशन अवार्ड भी प्रदान किया गया।

We hope the RBSE Solutions for Class 6 Science Chapter 7 कोशिका will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 6 Science Chapter 7 कोशिका, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.