RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 12 सरकार और लोकतंत्र

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 12 सरकार और लोकतंत्र is part of RBSE Solutions for Class 6 Social Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Chapter 12 सरकार और लोकतंत्र.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 6
Subject Social Science
Chapter Chapter 12
Chapter Name सरकार और लोकतंत्र
Number of Questions 37
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Chapter 12 सरकार और लोकतंत्र

पाठठात गतिविधि आधारित प्रश्न

प्रश्न 1.
सरकारें कितने प्रकार की होती हैं ? संक्षेप में बताइए। (पृष्ठ सं. 85)
उत्तर:
सरकारें निम्नलिखित तीन प्रकार की होती हैं

  1. राजतंत्रीय सरकार- इस सरकार में समस्त निर्णय राजतंत्र अर्थात् राजा या रानी द्वारा लिए जाते हैं। वह अपने द्वारा चयनित मन्त्रिपरिषद की सलाह से सरकार चलाता है। इस प्रकार की सरकार जनता के प्रति जवाबदेह नहीं होती है।
  2. तानाशाही सरकार- तानाशाही सरकार में शासक तानाशाह होता है। वह प्रत्येक कार्य स्वविवेक और अपनी सुविधानुसार करता है। वह जनता के प्रति जिम्मेदार नहीं होता।
  3. लोकतांत्रिक सरकार- यह जनता द्वारा चुनी हुई सरकार है जो जनप्रतिनिधियों के द्वारा संचालित होती है। यह सरकार जनता के प्रति पूर्णरूप से जवाबदेह होती है। यह सरकार लोक कल्याणकारी कार्य करती है। इस सरकार के कार्यों में पारदर्शिता होती है।

प्रश्न 2.
आपके क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यों का अवलोकन करके उनकी सूची बनाइए। (पृष्ठ सं. 87)
उत्तर:
सरकार द्वारा लोक कल्याणकारी कार्यों के सन्दर्भ में जनसामान्य के लिए निम्नलिखित योजनाएँ संचालित की जा रही हैं

  • महात्मा गाँधी नरेगा योजना
  • वृद्धावस्था पेंशन योजना
  • गरीब परिवारों के लिए खाद्य वितरण योजना
  • रोजगार के लिए बैंकों से ऋण दिलाने की योजना
  • अकाल पीड़ितों हेतु विभिन्न योजनाएँ
  • कृषि व फसल बीमा योजना
  • नि:शुल्क दवाइयाँ व जाँच
  • इंदिरा आवास योजना आदि।

प्रश्न 3.
उन लोक कल्याणकारी योजनाओं की सूची बनाइए जो विद्यार्थियों के लिए उपयोगी हैं ? (पृष्ठसं. 87)
उत्तर:
वर्तमान समय में सरकार ने विद्यार्थियों के हित के लिए अनेक योजनाएँ संचालित की हैं। उनमें से कुछ अग्रलिखित हैं

  • अनिवार्य प्रारम्भिक शिक्षा ।
  • सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की योजना ।
  • गरीब व पिछड़े विद्यार्थियों तथा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए शुल्क प्रतिपूर्ति योजना।
  • अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग व्यवस्था ।
  • उच्च शिक्षा तथा शोध कार्यों में कई माध्यमों से छात्रवृत्ति योजना ।
  • आंगनबाड़ी कार्यक्रम, आदि।

पाठ्यपुस्तक के अभ्यास प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
सही विकल्प को चुनिए

(i) जनता द्वारा चुने गये प्रतिनिधि जनता की ओर से सरकार में भागीदारी निभाते हैं, उसे कहते हैं
(अ) प्रतिनिध्यात्मक लोकतंत्र
(ब) तानाशाही
(स) राजतंत्र
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
उत्तर:
(अ) प्रतिनिध्यात्मक लोकतंत्र

(ii) जनता के प्रति जवाबदेह और उत्तरदायी सरकार है
(अ) राजतंत्रीय सरकार
(ब) तानाशाही सरकार
(स) लोकतांत्रिक सरकार
(द) उपर्युक्त से कोई नहीं ।
उत्तर:
(स) लोकतांत्रिक सरकार

प्रश्न 2.

निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. सरकार का चुनाव ……………. वर्ष की आयु पूरी कर चुके वयस्क नागरिक करते हैं।
  2. जनता अपने ………. के माध्यम से सरकार में भागीदारी निभाती है।
  3. राजतंत्रीय सरकार में अन्तिम निर्णय लेने का अधिकार ………… के पास होता है।

उत्तर:

  1. 18
  2. प्रतिनिधियों
  3. राजा या रानी।

प्रश्न 3.
स्तम्भ’अ’ का मिलान स्तम्भ’ब’ से कीजिए
RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 12 सरकार और लोकतंत्र 1
RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 12 सरकार और लोकतंत्र 2
उत्तर:
(i) (ब)
(ii) (स)
(iii) (अ)

प्रश्न 4.
प्रतिनिध्यात्मक लोकतंत्र से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
वयस्क जनता मताधिकार द्वारा जिन सदस्यों का चुनाव करती है, उन्हें जन-प्रतिनिधि कहा जाता है। इन जन प्रतिनिधियों में-वार्डपंच, सरपंच, प्रधान, जिला प्रमुख, पार्षद वे मेयर, विधायक, सांसद आदि को शामिल करते हैं। जनता द्वारा चयनित इन प्रतिनिधियों द्वारा शासन व्यवस्था संचालित होती है, इसे ही प्रतिनिध्यात्मक लोकतंत्र कहते हैं।

प्रश्न 5.
लोग विभिन्न विषयों पर अपनी राय किस प्रकार बना पाते हैं ? समझाइए।
उत्तर:
वर्तमान समय में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बहुत विकास हुआ है। लोकतांत्रिक सरकार में सरकार के कार्यों में पारदर्शिता होती है। प्रत्येक व्यक्ति को सरकार के कार्यों में हस्तक्षेप करने और प्रत्येक विषय पर अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार प्राप्त है। समाचार पत्रों, रेडियो, टेलीविजन, इण्टरनेट सेवा युक्त कम्प्यूटर जैसे संचारमाध्यमों से मिली सूचनाओं के आधार पर देश के लोग विभिन्न विषयों पर आपस में विचार-विमर्श करके सरकार के कार्यों के बारे में अपनी राय बनाते हैं।

प्रश्न 6.
सरकार के लोक कल्याणकारी कार्यों के बारे में बताइए।
उत्तर:
लोकतांत्रिक सरकार जनता के लिए होती है। यह सरकार जनता के कल्याण के लिए ही कार्य करती है। यह ऐसे कार्यक्रम एवं योजनाओं का संचालन करती है जिनसे सभी लोगों का कल्याण हो । गरीब, कमजोर और पिछड़े लोगों के कल्याण पर विशेष बल दिया जाता है। सरकार द्वारा संचालित प्रमुख लोक कल्याणकारी कार्य निम्नलिखित हैं

  1. सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था।
  2. प्रारम्भिक शिक्षा का सार्वभौमीकरण
  3. ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार हेतु महात्मा गाँधी नरेगा योजना
  4. नि:शुल्क दवा वितरण एवं जाँच योजना
  5. आंगनबाड़ी कार्यक्रम।
  6. प्रधानमंत्री जन-धन योजना
  7. वृद्धावस्था पेंशन योजना
  8. अकाल पीड़ितों हेतु विभिन्न योजनाएँ।
  9. गरीब विद्यार्थियों के लिए शुल्क प्रतिपूर्ति योजना।
  10. कृषि व फसल बीमा योजना।
  11. इंदिरा आवास व राजीव गाँधी आवासीय योजना
  12. मुद्रा योजना आदि।

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
(i) किसी देश की शासन व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने का निर्णय कौन करता है ?
(अ) सरकार
(ब) लोग
(स) वकील
(द) नेता।
उत्तर:
(अ) सरकार

(ii) जनता के हित में निर्णय मुख्यतः किस सरकार द्वारा लिया जाता है ?
(अ) तानाशाही सरकार
(ब) लोकतांत्रिक सरकार
(स) राजतन्त्रीय सरकार
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(ब) लोकतांत्रिक सरकार

(iii) नगरपालिका किस स्तर पर सरकार के रूप में कार्य करती है ?
(अ) स्थानीय स्तर पर
(ब) राज्य स्तर पर
(स) राष्ट्रीय स्तर पर
(द) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(अ) स्थानीय स्तर पर

(iv) राजतंत्रीय सरकार का मुखिया होता है|
(अ) निर्वाचित
(ब) तानाशाह
(स) वंशानुगत
(द) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(स) वंशानुगत

(v) लोकतंत्र में कानून का पालन कराने का दायित्व होता
(अ) सरकार पर
(ब) जनप्रतिनिधियों पर
(स) केन्द्रीय प्रशासन पर
(द) न्यायपालिका पर
उत्तर:
(द) न्यायपालिका पर

(vi) निम्न में से जो तानाशाही सरकार की विशेषता नहीं है, बताइए|
(अ) किसी एक हित को जबरदस्ती लागू करती है।
(ब) जनता के पास विरोध व समर्थन करने का अधिकार नहीं होता
(स) सबको अपने-अपने हितों को प्रकट करने और संगठन बनाने की स्वतन्त्रता होती है।
(द) शासक जनता के प्रति जवाबदेह नहीं होता।
उत्तर:
(स) सबको अपने-अपने हितों को प्रकट करने और संगठन बनाने की स्वतन्त्रता होती है।

निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. वाहन चालकों को सरकार द्वारा निर्धारित ………. सुरक्षा कानूनों का पालन करना चाहिए।
  2. तानाशाह शासक जनता के प्रति ………….. नहीं होता।
  3. जनता वोट देकर अपना …………….. ‘चुनती है जो जनता की ओर से सरकार में भागीदारी निभाता है।
  4. जनता को एक व्यक्ति, एक वोट ………….. के आधार पर सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार प्राप्त है।
  5. लोकतांत्रिक सरकार ऐसे कार्यक्रम और योजनाएँ बनाती है जिनसे सभी लोगों को ………….. हो।

उत्तर:

  1. सड़क
  2. जिम्मेदार
  3. प्रतिनिधि
  4. एक मोल
  5. कल्याण।

अति लघूत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
तानाशाह किसे कहते हैं?
उत्तर:
किसी राष्ट्र का ऐसा शासक जो अपनी प्रभुसत्ता में। राष्ट्र का संचालन करता है।

प्रश्न 2.
लोकतंत्र से क्या आशय है?
उत्तर:
शासन का वह स्वरूप, जिसमें शासक जनता के मत से चुने जाते हैं और वह जनता के प्रति उत्तरदायी होते हैं।

प्रश्न 3.
सरकार से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
राज्य की इच्छापूर्ति जिस ऐजेंसी द्वारा की जाए, वह सरकार है।

प्रश्न 4.
राजतंत्रीय सरकार में प्रमुख कौन होता है?
उत्तर:
राजतंत्रीय शासन में प्रमुख रानी या राजा होता है, जो वंशानुगत आधार पर होते हैं।

प्रश्न 5.
मंत्रिपरिषद क्या है?
उत्तर:
शासन में राष्ट्राध्यक्ष की एक समिति जिसके परामर्श के आधार पर वह शासन करता है।

प्रश्न 6.
जनता द्वारा चुनी गई सरकार क्या कहलाती है?
उत्तर:
लोकतांत्रिक सरकार।

प्रश्न 7.
‘सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार’ को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
आर्थिक स्तर के आधार पर भेदभाव किए बिना सभी वयस्क नागरिकों को मत डालने का अधिकार ही सार्वभौमिक मताधिकार है।

प्रश्न 8.
सांसद कौन होते हैं?
उत्तर:
संसद में दोनों सदनों लोकसभा/राज्यसभा का सदस्य सांसद कहलाता है।

प्रश्न 9.
‘जनमत’ से आप क्या समझते हो?
उत्तर:
किसी भी वाद-विवाद, नियम, विधेयक, कानून पर जनता द्वारा दिया गया निर्णय जनमत कहलाता है।

लघूत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
सरकार क्या होती है ?
उत्तर:
सरकार किसी देश की शासन व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने व विभिन्न निर्णय लेने का कार्य करती है। इसके द्वारा मुख्यतः न्याय, जनहित, जनसुविधाएँ, मूलभूत आवश्यकताएँ, सुरक्षा व लोगों के पोषण सम्बन्धी कार्य निर्धारित व संचालित किए जाते हैं।

प्रश्न 2.
स्थानीय सरकार से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
स्थानीय सरकार का अभिप्राय गाँव या शहर के लिए कार्य करने वाली सरकार से है। गाँव में ग्राम पंचायत, शहर में नगरपालिका आदि निकाय स्थानीय सरकार के रूप में कार्य करते हैं। ये सरकारें सड़क बनवाना, सफाई, बिजली व्यवस्था आदि स्थानीय महत्त्व के कार्य करती हैं।

प्रश्न 3.
सरकार को कानून बनाने की शक्ति कहाँ से प्राप्त होती है ?
उत्तर:
सरकार कानूनों के आधार पर अपना कार्य करती है। उसके पास कानून बनाने और लागू करने की शक्ति होती है। सरकार को कानून बनाने की शक्ति जनता अपने वोटों के माध्यम से प्रदान करती है।

प्रश्न 4.
राजतंत्रीय सरकार से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर:
राजतंत्रीय सरकार में निर्णय लेने और सरकार चलाने की शक्ति अकेले एक ही व्यक्ति अर्थात् राजा या रानी के पास होती है। इसमें राजा अपने कुछ सलाहकारों एवं मंत्रिपरिषद् की मदद से सरकार चलाता है। अन्तिम निर्णय लेने की शक्ति उसी (राजा/रानी) के पास होती है।

प्रश्न 5.
तान्न:शाही सरकार की कोई दो विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
तानाशाही सरकार की दो प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

  • तानाशाह शासक जनता के प्रति जिम्मेदार नहीं होता।
  • जनता के पास अपना समर्थन देने या कानून बनाने की प्रक्रिया में भागीदारी का कोई अधिकार नहीं होता।

प्रश्न 6.
लोकतांत्रिक सरकार की चार विशेषताएँ बताइये।
उत्तर:
लोकतांत्रिक सरकार की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

  • यह सरकार जनता द्वारा चुनी जाती है।
  • यह जनता के लिए, जनता द्वारा, जनता का शासन होता है।
  • यह सरकार जनता के प्रति जवाबदेह होती है।
  • सरपंच, पार्षद, सांसद व विधायक इसमें जन-प्रतिनिधि होते हैं।

प्रश्न 7.
लोकतांत्रिक सरकार ने उपेक्षित व पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए क्या प्रावधान किये हैं ? कोई दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
लोकतांत्रिक सरकार समानता एवं न्याय के आधार पर उपेक्षित व पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए विशेष प्रावधान करती है। उदाहरणार्थ

  • लड़की एवं लड़कों के बीच होने वाले भेदभाव को दूर करने के लिए सरकार ने लड़कियों के लिए कुछ विशेष प्रावधान किए हैं।
  • कुछ पिछड़े व वंचित वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए विशेष प्रावधान किये गए हैं।

प्रश्न 8.
जनसूचना अधिकार के कोई तीन लाभ बताइए।
उत्तर:
जनसूचना अधिकार के प्रमुख तीन लाभ निम्नलिखित हैं

  • इससे सरकार के कार्यों में पारदर्शिता बढ़ी है।
  • भ्रष्टाचार पर रोक लगी है।
  • सरकार एवं लोगों के बीच की दूरी कम हो रही है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
लोकतांत्रिक सरकार में विवादों के समाधान की क्या व्यवस्था है ?
उत्तर:
भारत विविधताओं का देश है। यहाँ विभिन्न धर्म, सम्प्रदाय, जाति, विचार, संस्कृति व भाषा-भाषी लोग निवास करते हैं। अतएव उनके बीच विवादों की स्थिति का आना स्वाभाविक है। इन विवादों तथा समस्याओं का समाधान सरकार करती है। सरकार यह प्रयास करती है कि विवादों का समाधान शान्तिपूर्ण ढंग से व कानून के माध्यम से हो। लोकतन्त्र में सरकार विवादों के समाधान में जनमत का सम्मान करती है। समाज की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाएँ लागू करती है।

प्रश्न 2.
लोकतांत्रिक सरकार के प्रमुख कार्यों को बताइए।
उत्तर:
लोकतांत्रिक सरकार जो भी निर्णय लेती है उसका उद्देश्य जनता के हित को सर्वोपरि रखना होता है। सामान्यतः लोकतांत्रिक सरकार द्वारा निम्नलिखित कार्य किये जातेहैं

  • सरकार जनता को विभिन्न प्रकार की जन-सुविधाएँ जैसे सड़कें, स्कूल, अस्पताल, बिजली आदि उपलब्ध कराती है।
  • सरकार विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर कार्य करती हैं। जैसे गरीबों व वंचितों के उत्थान के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाना ।
  • सरकार रेल व डाक सेवाओं का संचालन आदि महत्वपूर्ण कार्य करती है।
  • सरकार का प्रमुख काम देश की सीमाओं की सुरक्षा करना तथा दूसरे देशों से शान्तिपूर्ण सम्बन्ध बनाये रखना है।
  • देश के सभी नागरिकों को पर्याप्त व पौष्टिक भोजन तथा अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करना लोकतांत्रिक सरकार के प्रमुख कार्य हैं।

प्रश्न 3.
महात्मा गाँधी नरेगा योजना का क्या महत्व बताइए
उत्तर:
महात्मा गाँधी नरेगा योजना का महत्व निम्नलिखित है

  • इस योजना ने ग्रामीण लोगों को रोजगार प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  • इस योजना ने काम के बदले दाम के माध्यम से लोगों को रोजगार प्रदान किया है।
  • इस योजना ने ठेकेदारी प्रथा का अन्त किया है।
  • यह योजना मेंड़बंदी, एनिकट निर्माण, तालाब, बावड़ियों के निर्माण में सहायक सिद्ध हुई है।
  • यह योजना व्यापक रूप से सम्पन्न होने वाली भारत की मुख्य रोजगार योजना सिद्ध हुई है।

We hope the RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 12 सरकार और लोकतंत्र will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Chapter 12 सरकार और लोकतंत्र, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.