RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 21 हमारी सांस्कृतिक विरासत

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 21 हमारी सांस्कृतिक विरासत is part of RBSE Solutions for Class 6 Social Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Chapter 21 हमारी सांस्कृतिक विरासत

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 6
Subject Social Science
Chapter Chapter 21
Chapter Name हमारी सांस्कृतिक विरासत
Number of Questions 50
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Chapter 21 हमारी सांस्कृतिक विरासत

पाठात गतिविधि आधारित प्रश्न

पता करें। (पृष्ठ सं. 153)

प्रश्न 1.
स्वतंत्र भारत में उत्तरप्रकाशित होने वाली पहली डाक टिकट कौन-सी थी, जिसमें राष्ट्रीय चिह्न के प्रतीक को दर्शाया गया है
RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 21 हमारी सांस्कृतिक विरासत 1

गतिविधि

प्रश्न 1.
हमारे राष्ट्रीय चिह्न का उपयोग कहाँ-कहाँ होता है ? सूची बनाइए। (पृष्ठ सं. 156)
उत्तर:
हमारे राष्ट्रीय चिन्ह का उपयोग निम्नांकित स्थानों पर होता है

  • भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल के लेटर पैड पर।
  • भारत की मुद्रा पर।
  • भारत की जल, थल, वायु सेना की वेशभूषा के साथ।

प्रश्न 2.
कुछ जातक कथाओं का संकलन कीजिए एवं अपने मित्रों को सुनाइए। (पृष्ठ सं. 156)
उत्तर:
बौद्ध धर्म के जन्म दाता महात्मा बुद्ध थे। इनका जन्म लुम्बिनी में हुआ। इनकी माता का नाम महामाया था। इनका विवाह 16 वर्ष की आयु में यशोधरा से हुआ। इनके पुत्र का नाम राहुल था। 29 वर्ष की उम्र में ये घर को छोड़कर सत्य की खोज में चले गये थे। बोधिवृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई।

पाठ्यपुस्तक के अभ्यास प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
स्तूप निर्माण में होने वाला खर्च कौन वहन करता था ?
उत्तर:
स्तूप निर्माण में होने वाला खर्च राजा, श्रेष्ठ, व्यापारी तथा अन्य लोग वहन करते थे।

प्रश्न 2.
अजन्ता की गुफाएँ कौन-सी नदी घाटी के पहाड़ को काट कर बनाई गई थीं ?
उत्तर:
अजन्ता की गुफाएँ बाघोरा नदी घाटी के पहाड़ को काटकर बनाई गई थीं।

प्रश्न 3.
स्तूप किसे कहते हैं ?
उत्तर:
अस्थियों के ऊपर मिट्टी एवं ईंटों आदि से बनाए जाने वाले अर्द्ध-गोलाकार टीले को स्तूप कहते हैं।

प्रश्न 4.
अमरावती का स्तूप कहाँ स्थित है ?
उत्तर:
अमरावती का स्तूप वर्तमान आन्ध्र प्रदेश में कृष्णा नदी के तट पर स्थित अमरावती शहर में स्थित है।

प्रश्न 5.
जातक कथाएँ किससे सम्बन्धित हैं ?
उत्तर:
जातक कथाएँ बुद्ध के पूर्व जन्म की घटनाओं से सम्बन्धित हैं।

प्रश्न 6.
विहार किसे कहते हैं ?
उत्तर:
विहार बौद्ध भिक्षुओं के निवास के लिए पहाड़ काटकर बनाई गई गुफाओं को कहते हैं।

प्रश्न 7.
आर्यभट्टीय ग्रन्थ की रचना किसने की ?
उत्तर:
आर्यभट्टीय ग्रन्थ की रचना आर्यभट्ट ने की।

प्रश्न 8.
चरक ने किस ग्रन्थ की रचना की ?
उत्तर:
चरक ने ‘चरक संहिता’ नामक ग्रन्थ की रचना की।

प्रश्न 9.
स्तूप की संरचना के बारे में वर्णन कीजिए।
उत्तर:
स्तूप की संरचना अर्द्ध-गोलाकार टीलों के रूप में की जाती थी। इसका आकार ईंट अथवा पत्थरों से बड़ा बनाया जाता था जिसके ऊपर छत्र लगाया जाता था। स्तूप के चारों ओर परिक्रमा के लिए वेदिका बनाकर प्रदक्षिणा पथ का निर्माण किया जाता था। स्तूप के गलियारे को सजाया जाता था।

प्रश्न 10.
प्राचीन काल के साहित्य के बारे में लेख लिखिए।
उत्तर:
प्राचीन काल का साहित्य कई तरह का था। कुछ धर्म से सम्बन्धित तथा कुछ धर्मनिरपेक्ष था। धर्म से सम्बन्धित | साहित्य में वैदिक साहित्य, जातक कथाएँ, रामायण, महाभारत, भगवद्गीता तथा धर्मनिरपेक्ष साहित्य में संगम साहित्य, अभिज्ञान शाकुन्तलम्, नाट्यशास्त्र, पंचतंत्र, हर्षचरित आदि साहित्य का सृजन हुआ था।

प्रश्न 11.
भाग ‘अ’ को भाग ‘ब’ से सुमेलित कीजिए
RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 21 हमारी सांस्कृतिक विरासत 3
उत्तर:
1. (स)
2. (द)
3. (य)
4. (ब)
5. (अ)

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

(i) चैत्य सम्बन्धित है
(अ) हिन्दुओं से
(ब) जैनों से
(स) यूनानियों से
(द) बौद्धों से।

(ii) गान्धार मूर्तिकला के शिल्पकार थे
(अ) गुप्त
(ब) यूनानी
(स) बौद्ध
(द) कुषाण

(iii) कालिदास ने किस भाषा में काव्य रचनाएँ की थीं?
(अ) संस्कृत
(ब) हिन्दी
(स) पाली
(द) प्राकृत।।

(iv) रत्नावली की रचना की थी
(अ) विष्णु शर्मा
(ब) अमर सिंह
(स) हर्ष
(द) बाण भट्ट।।

(v) पृथ्वी गोल है, और वह अपनी धुरी पर घूमती है। यह सर्वप्रथम किसने बताया था ?
(अ) चरक
(ब) सुश्रुत
(द) आर्यभट्ट।

उत्तर:
(i) (द)
(ii) (ब)
(iii) (अ)
(iv) (स)
(v) (द)।

निम्न रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(i) स्तूप का शाब्दिक अर्थ ………….. है।
(ii) ……………. के अवशेष भारतीय संग्रहालय कोलकाता में स्थापित हैं।
(iii) सर्वप्रथम बुद्ध की मानव रूप में मूर्तियाँ ……. काल में बनी थीं।
(iv) रामायण की रचना ……. ने की थी।
(v) ………. इलांगरे आदिगल की रचना है।।
उत्तर:
(i) टीला
(ii) भारहुतस्तूप
(iii) कुषाण
(iv) महर्षि वाल्मीकि
(v) सिल्पादिकरम् (तमिल)

स्तम्भ अ को स्तम्भ ब से सुमेलित कीजिए
RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 21 हमारी सांस्कृतिक विरासत 2
उत्तर:
(i) (द)
(ii) (अ)
(iii) (ब)
(iv) (स)

अतिलघूत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
संस्कृति के अन्तर्गत कौन-कौन से विषय आते हैं?
उत्तर:
संस्कृति के अन्तर्गत मानव द्वारा सृजित कला, शिल्प, स्थापत्य, साधना, संगीत, नृत्य, वैयक्तिक जीवन के नियम, आस्था आदि विषय आते हैं।

प्रश्न 2.
स्तूप किसके सम्मान में बनवाए जाते थे?
उत्तर:
स्तूप श्रेष्ठ बौद्ध भिक्षुओं के सम्मान में बनवाए जाते थे।

प्रश्न 3.
अमरावती का स्तूप किससे निर्मित किया गया है?
उत्तर:
अमरावती का स्तूप श्वेत पाषाण (संगमरमर) से निर्मित किया गया है।

प्रश्न 4.
चैत्य एवं विहार किन स्थानों पर प्रमुख रूप से पाए गए हैं ?
उत्तर:
चैत्य एवं विहार कालें, अजन्ता, ऐलोरा एवं कान्हेरी नामक स्थानों पर प्रमुख रूप से पाए गए हैं।

प्रश्न 5.
अजन्ता की कितनी गुफाएँ पूजा स्थल(चैत्य) एवं विहार हैं ?
उत्तर:
अजन्ता की पाँच गुफाएँ पूजा स्थल (चैत्य) हैं। जबकि शेष 24 गुफाएँ विहार हैं।

प्रश्न 6.
अजन्ता को छोड़ने (490 ई.) के बाद बौद्ध समुदाय ने कहाँ अपना नवीन केन्द्र बनाया ?
उत्तर:
अजन्ता को छोड़ने (490 ई.) के बाद बौद्ध समुदाय ने एलोरा (स्थानीय भाषा में वेल्लूर) को अपना नवीन केन्द्र बनायो।

प्रश्न 7.
अजन्ता की गुफाओं में किन विषयों का चित्रण
उत्तर:
अजन्ता की गुफाओं में बुद्ध के चित्र, बुद्ध के समय की अनेक कथाएँ आदि विषयों का चित्रण है।

प्रश्न 8.
अजन्ता की चित्र परम्परा ने किन देशों की चित्र परम्परा को प्रभावित किया था ?
उत्तर:
अजन्ता की चित्र परम्परा ने पूर्वी एशिया में जावा, सुमात्रा, मलेशिया, श्रीलंका, चीन आदि देशों की चित्र परम्परा को प्रभावित किया था।

प्रश्न 9.
अशोक ने शिलालेखों का निर्माण क्यों कराया था ?
उत्तर:
अशोक ने शिलालेखों का निर्माण आम जनता के पास अपनी बात (संदेश) पहुँचाने के लिए कराया था।

प्रश्न 10.
मौर्यकालीन स्वतन्त्र मूर्तियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
मौर्यकालीन स्वतन्त्र मूर्तियाँ पाटलिपुत्र के समीप दीदारगंज की चँवर-धारिणी स्त्री की मूर्ति, पटना व परखम से प्राप्त यक्ष, लोहानुपुर से प्राप्त मानव धड़ आदि थीं।

प्रश्न 11.
कुषाण काल की सर्वोत्तम देन क्या रही ?
उत्तर:
कुषाण काल में सर्वप्रथम बुद्ध की मानव रूप में मूर्तियाँ बनी जो भारतीय कला को इस युग की सर्वोत्तम देन रही।

प्रश्न 12.
गुप्त काल में किन धर्मों से सम्बन्धित मूर्तियों का निर्माण हुआ था ?
उत्तर:
गुप्तकाल में हिन्दू, बौद्ध एवं जैन धर्मों से सम्बन्धित मूर्तियों का निर्माण हुआ था।

प्रश्न 13.
गुप्तकालीन समाज में किन भाषाओं का उपयोग होता था ?
उत्तर:
गुप्तकालीन समाज में उच्च वर्ग में संस्कृत तथा आम जनमानस में गैर-संस्कृत/प्राकृत भाषाओं का उपयोग होता था।

प्रश्न 14.
संगम साहित्य किस भाषा में लिखा गया था ?
उत्तर:
संगम साहित्य तमिल भाषा में लिखा गया था।

प्रश्न 15.
भरत के नाट्य शास्त्र से क्या जानकारी प्राप्त होती है ?
उत्तर:
भरत के नाट्यशास्त्र से नाट्य, नर्तन, अभिनय, संगीत आदि कलाओं की जानकारी प्राप्त होती है।

प्रश्न 16.
चरक कौन थे ?
उत्तर:
चरक महान चिकित्सक थे जिन्होंने दवाओं और बीमारियों के इलाज से सम्बन्धित आयुर्वेद का ग्रन्थ लिखा थी।

प्रश्न 17.
खगोल शास्त्री आज भी किसके सिद्धान्तों को प्रामाणिक मानते हैं ?
उत्तर:
भारत के महान खगोलशास्त्री आर्यभट्ट के द्वारा खगोल शास्त्र के सम्बन्ध में दिए गए सिद्धान्तों को आज भी प्रामाणिक माना जाता है।

लघूत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
भारतीय मूर्तिकला का आरम्भ कब से माना जाता है ?
उत्तर:
भारतीय मूर्तिकला का आरम्भ सिन्धु सरस्वती सभ्यता से प्राप्त मृणशिल्पों, धातुओं एवं पाषाण निर्मित प्रतिमाओं से होता है। किन्तु इसके वास्तविक स्वरूप का आरम्भ मौर्य काल से माना जाता है।

प्रश्न 2.
गान्धार एवं मथुरा कला में किन मूर्तियों को निर्माण किया गया था ?
उत्तर:
गान्धार एवं मथुरा कला में बौद्ध; हिन्दू देवी-देवताओं, जैन तीर्थंकरों, शिव के दो रूप यथा एकलिंग व दूसरी मानव रूप, कृष्ण-बलराम, कार्तिकेय, इन्द्र, सूर्य, लक्ष्मी एवं सरस्वती की मूर्तियों का निर्माण किया गया था।

प्रश्न 3.
हमारी वर्तमान भाषाएँ कहाँ से उत्पन्न हुई है?
उत्तर:
भारत की प्राचीन भाषा संस्कृत थी किन्तु गुप्तकाल तक आते-आते संस्कृत के साथ-साथ प्राकृत भाषाओं का प्रचार-प्रसार हो गया था। इन्हीं प्राकृत भाषाओं से हमारी वर्तमान भाषाओं की उत्पत्ति हुयी।

प्रश्न 4.
संस्कृति से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
संस्कृति किसी भी देश की आत्मा होती है जो उसकी सम्पूर्ण मानसिक पहचान को सूचित करती है। यह किसी व्यक्ति या राजा के सुकृत्यों तथा सुकार्यों का परिणाम मात्र न होकर अनगिनत ज्ञात व अज्ञात व्यक्तियों के निरन्तर चिन्तन, दर्शन, कार्य व परम्पराओं का परिणाम होता है।

प्रश्न 5.
स्तूप से आप क्या समझते हैं? लिखिए
उत्तर:
स्तूप प्राचीन समय में अस्थियों के ऊपर मिट्टी एवं ईंटों से बनाए जाते थे। ये अर्द्ध-गोलाकार टीले के रूप में होते थे। शाक्यमुनि गौतम बुद्ध के आदेशानुसार उनके शिष्यों ने बुद्ध के अवशेषों को आठ भागों में बाँटकर अलग-अलग स्थानों पर आठ स्तूपों का निर्माण कराया था। ये पूजा स्थल के रूप में पवित्र स्थान होते थे।

प्रश्न 6.
निम्न परे संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए
(i) चैत्य
(ii) विहार
उत्तर:
(i) चैत्य- पहाड़ों को काटकर गुफाओं में पूजा के लिए ठोस पाषाण स्तूपों का निर्माण किया जाता था, ऐसे पूजा स्थलों को चैत्य कहा जाता था। चैत्य बौद्ध धर्म से सम्बन्धित पूजा स्थल होते हैं।

(ii) विहार- पहाड़ों को काटकर गुफाओं में बौद्ध भिक्षुओं के रहने के लिए जिन स्थानों को बनाया जाता है उन्हें विहार कहते थे। विहार दो अथवा तीन मंजिला होते थे जिनमें ठहरने के अलावा भिक्षु अध्ययन, ध्यान एवं अनेक विषयों पर विचार-विमर्श करते थे।

प्रश्न 7.
गान्धार मूर्तिकला का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर:
गान्धार मूर्तिकला का आधार भारतीय विषय थे किन्तु इसके शिल्पकार यूनानी थे। इस मूर्तिकला में बुद्ध की मूर्तियों के सिर पर धुंघराले जूड़े में बँधे हुए बाल और प्रभा मण्डल को उकेरा गया है तथा मूर्तियों के वस्त्रों में पारदर्शिता एवं सलवटों का यथार्थ प्रभाव पाया जाता है।

प्रश्न 8.
गुप्तकालीन मूर्तिकला के विषय में बताइए।
उत्तर:
गुप्तकालीन मूर्तिकला भारतीय तत्वों से ओत- प्रोत थी। इस काल में बनी मूर्तियों में हिन्दू धर्म से सम्बन्धित शेषनाग शैय्या पर विश्राम करते हुए विष्णु (देवगढ़ मन्दिर, झाँसी उत्तर प्रदेश) शिव-पार्वती, त्रिमूर्ति, सारनाथ स्थित धर्म चक्र प्रवर्तन की मुद्रा में पद्मासन बुद्ध की प्रतिमा तथा अनेक जैन तीर्थंकरों की प्रतिमाएँ भारतीयता के आधार पर निर्मित की गई ।

प्रश्न 9.
भारतीय चिकित्सा सम्बन्धी ज्ञान का विदेशों में किस प्रकार प्रसार हुआ था ?
उत्तर:
भारतीय चिकित्सा सम्बन्धी ज्ञान को प्रसारित करने के लिए विशेष रूप से सुश्रुत संहिता को अरबी भाषा में अनुवादित किया गया था। इस तरह से भारतीय चिकित्सा सम्बन्धी ज्ञान अरब प्रदेशों में तथा वहाँ से यूरोप में पहुँचा था।

प्रश्न 10.
आर्यभट्ट पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
आर्यभट्ट भारत के खगोलशास्त्री थे उन्होंने अपने ग्रन्थ आर्यभट्टीय में बताया था कि पृथ्वी गोल है और वह अपनी धुरी पर घूमती है तथा ग्रहण के समय पृथ्वी की छाया चन्द्रमा पर पड़ती है।

प्रश्न 11.
प्रमुख बौद्ध ग्रन्थ कौन-कौन से हैं तथा उनमें क्या संगृहीत हैं ? बताइए
उत्तर:
प्रमुख बौद्ध ग्रन्थ तथा उनमें संगृहीत बातें निम्नांकित हैं
RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 21 हमारी सांस्कृतिक विरासत 4

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
साहित्य का हमारे जीवन में क्या महत्व है।
उत्तर:
साहित्य का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है जिसे निम्न बिन्दुओं से स्पष्ट किया गया है

  • साहित्य से हमें अनेक कहानियों व काव्यों की जानकारी मिलती है।
  • साहित्य बोलने व सुनने से हमें आनन्द प्राप्त होता है।
  • इसके द्वारा हम वर्तमान परम्पराओं को आगामी पीढ़ियों में हस्तान्तरित करते हैं।
  • साहित्य से हमें धार्मिक ज्ञान की प्राप्ति होती है।
  • साहित्य हमें हमारी पुरातन शैली का दर्शन कराता है।
  • साहित्य हमारी सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक व व्यावहारिक जीवन शैली को प्रदर्शित करने हेतु आधार प्रदान करता है।

प्रश्न 2.
रामायण एवं महाभारत से सम्बन्धित दो-दो वाक्य लिखिए।
उत्तर:
रामायण एवं महाभारत से सम्बन्धित दो-दो वाक्य निम्नांकित हैं

रामायण

  • वाल्मीकि द्वारा लिखित इस ग्रन्थ में अयोध्या के राजकुमार श्रीराम के साहसिक कार्यों एवं उनके मर्यादा पुरुषोत्तम जीवन की महागाथा है।
  • श्रीराम की जीवन कथा भारत के अलावा पूर्वी एशिया व विश्व के विभिन्न भागों में सुनी व मंचित की जाती है।

महाभारत

  • वेदव्यास द्वारा रचित महाभारत में कुरु परिवार के मध्य लड़े गए युद्ध से सम्बन्धित कथा है।।
  • महाभारत में ही कुरुक्षेत्र के युद्ध मैदान में श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए महान सन्देश आज भी प्रासंगिक हैं, वे भगवद्गीता के रूप में संगृहीत हैं।

प्रश्न 3.
प्राचीन काल के प्रमुख साहित्यकारों और उनकी रचनाओं की एक सूची बनाइए।
उत्तर:
प्राचीन काल के प्रमुख साहित्यकारों और उनकी रचनाओं की सूची निम्नांकित है
RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 21 हमारी सांस्कृतिक विरासत 5
RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 21 हमारी सांस्कृतिक विरासत 6

प्रश्न 4.
अजन्ता में चित्र बनाने की विधि पर लेख लिखिए।
अथवा
अजन्ता की फ्रेस्को विधि से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
अजन्ता में कुल 29 गुफाएँ हैं जिनमें भित्ति चित्र के निर्माण के लिए पहले पहाड़ की खुरदरी दीवार को तैयार किया जाता था। इसके लिए खड़िया, गोबर, बारीक बजरी का गारा, चावल की भूसी, उड़द की दाल के छिलके, अलसी को पानी में कई दिनों तक मिलाकर सड़ाया जाता था। इन सभी को मिलाकर, पीसकर पलस्तर हेतु गाढ़ा लेप तैयार कर दीवार पर एक इंच मोटा पलस्तर कर दिया जाता था।

इसके ऊपर अण्डे के छिलके के मोटाई के बराबर सफेद चूने के घोल को चढ़ाया जाता था। इसके बाद लाल रंग की रेखाओं से कच्चा चित्र बनाकर उसमें रंग भर दिया जाता था। चित्र में रंग भर देने और काली रेखाओं से पक्का चित्र बन जाने के बाद उसे कन्नी से पीटा जाता था जिससे रंग दीवार में गहराई तक बैठ जाता था। तत्पश्चात् पूरे चित्र को चिकने पत्थर से घोंटकर पॉलिश की जाती थी। इस विधि को भित्ति चित्र (फ्रेस्को) कहा जाता है।

प्रश्न 5.
अशोक के सारनाथ स्तम्भ का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
अशोक के सारनाथ के अशोक स्तम्भ को भारत के राष्ट्रीय चिह्न के रूप में स्वीकार किया गया है। सारनाथ की लाट (स्तम्भ) तत्कालीन कला का अभूतपूर्व उदाहरण है। सारनाथ स्तम्भ के शीर्ष पर चार सिंह पीठ सटाये बैठे हुए हैं। उसके शीर्ष भाग पर उत्कीर्ण सिंह आकर्षक और सुन्दर हैं। सारनाथ स्तम्भ के सिरे पर चार शेर चारों दिशाओं की ओर मुँह करके बैठे हैं जो राष्ट्र की शान्ति एवं शौर्य के प्रतीक हैं।

इनके तीचे गोलाकार चौकी है; उस पर उभारदार चक्र बैल, घोड़ा, हाथी, शेर की आकृतियाँ बनाई गई हैं तथा इस पर ओंपदार पॉलिश की गई है। अशोक के सारनाथ स्तम्भ का यह शीर्ष विश्व की मूर्तिकला में अपना विशिष्ट स्थान रखता है।

चित्रात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
भारतीय संस्कृति से सम्बन्धित कुछ चित्रों का संकलन कर उनके नाम लिखिए।
उत्तर:
भारतीय संस्कृति के कुछ प्रमुख चित्र निम्नानुसार हैं
RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 21 हमारी सांस्कृतिक विरासत 7

We hope the RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 21 हमारी सांस्कृतिक विरासत will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Chapter 21 हमारी सांस्कृतिक विरासत, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.