RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 8 हमारा सामाजिक परिवेश

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 8 हमारा सामाजिक परिवेश is part of RBSE Solutions for Class 6 Social Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Chapter 8 हमारा सामाजिक परिवेश.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 6
Subject Social Science
Chapter Chapter 8
Chapter Name  हमारा सामाजिक परिवेश
Number of Questions 42
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Chapter 8 हमारा सामाजिक परिवेश

पाठठात गतिविधि आधारित प्रश्न

प्रश्न 1.
आप अपने परिवार में कौन-कौन से कार्य करते हैं ? उनकी एक सूची बनाइये। (पृष्ठ सं. 59)
उत्तर:
परिवार में सभी सदस्य मिल जुलकर रहते हैं और सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारियाँ निभाते हैं। हम परिवार में रहकर परिवार के सदस्यों के छोटे-मोटे कार्यों में सहयोग करते हैं। माँ के घरेलू कार्यों में तथा पुरुषों के साथ कृषि और पशुपालन में हम उनकी मदद करते हैं। इसके अलावा अपने पठन-पाठन व अपने स्वयं से जुड़े स्वास्थ्य-स्वच्छता सम्बन्धी विभिन्न कार्य करते हैं।

प्रश्न 2.
आप अपने परिवार के निम्नलिखित सदस्यों पर किस प्रकार निर्भर हैं? चर्चा करके इस तालिका को पूरा कीजिए। (पृष्ठ सं. 60)
उत्तर:

प्रश्न 3.
आपके घर और विद्यालय भवन के निर्माण में किन-किन व्यवसायों से जुड़े व्यक्तियों का सहयोग लिया गया है-उनकी एक सूची बनाइए। (पृष्ठसं. 61)
उत्तर:
घर और विद्यालय भवन के निर्माण में सामान्यत:निम्न व्यवसायों से जुड़े व्यक्तियों का सहयोग लिया गया है

  •  वास्तुकार – भवन के नक्शे बनाने हेतु।
  • राजगीर – भवन निर्माण के लिए।
  • श्रमिक – भवन निर्माण में सहयोग।
  • बढ़ई – खिड़की-दरवाजों को बनाने के लिए।
  • लौहार – लोहे से सम्बन्धित कार्यों के लिए।
  •  इलेक्ट्रीशियन – बिजली फिटिंग आदि के लिए।
  • प्लम्बर -पानी से सम्बन्धित कार्य के लिए।

सोचिए! क्या होगा, यदि- (पृष्ठ सं. 61)

प्रश्न 1.
आपके गाँव का एकमात्र डॉक्टर लम्बे समय के लिए बाहर चला जाए?
उत्तर:
यदि हमारे गाँव का एकमात्र डॉक्टर लम्बे समय के लिए बाहर चला जाए तो गाँव में स्वास्थ्य सम्बन्धी तकलीफों के निदान के अभाव में परेशानियाँ होंगी और लोग विभिन्न बीमारियों से उबर नहीं पाएँगे।

प्रश्न 2.
किसान को फसल काटने के लिए मजदूर न मिलें ?
उत्तर:
मजदूरों के अभाव में फसलों की कटाई समय से नहीं हो पायेगी जिससे फसल के सूखने से उसकी क्षति होगी व मौसमी अनियमितताओं से फसलों को नुकसान हो सकता है।

प्रश्न 3.
नाई बाल काटना बन्द कर दे ?
उत्तर:
बाल कटाने में असुविधा होगी। या तो बाहर जाना पड़ेगा या स्वयं व्यवस्था करनी पड़ेगी। या फिर बाल बड़े हो जाएँगे।

परिवार के सदस्य वे कार्य जिनके लिए आप इन पर निर्भर हैं।
1. माता भोजन व सफाई
2. पिता खर्च सम्बन्धी व्यवस्था व देख-रेख
3. भाई देख-रेख व पढ़ाई में सहयोग
4. बहिन देख-रेख, सफाई व पढ़ाई में सहयोग
5.दादा जीवन के अनुभवों का ज्ञान
6. दादी प्यार और उनकी कहानियाँ

 

प्रश्न 4.
कुम्हार यदि मटके बनाना बन्द कर दे ?
उत्तर:
मटके न मिलने से मटके का ठण्डा जल नहीं मिलेगा और कुछ सामान (जो मटकों में रखना ज्यादा उपयुक्त माना जाता है) रखने में असुविधा होगी।

प्रश्न 5.
व्यक्ति अकेले जीवनयापन करना शुरू कर दे ?
उत्तर:
अकेले जीवनयापन करने से व्यक्ति में सामाजिकता का विकास नहीं होगा। एकान्त महसूस करेगी और अस्वस्थता की स्थिति में परेशानी होगी तथा समाज का विकास नहीं होगा।

पाठ्यपुस्तक के अभ्यास प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
सही विकल्प को चुनिए

(i) हमारी प्रथम पाठशाला है-
(अ) परिवार
(ब) विद्यालय
(स) समाज
(द) पड़ोसी।
उत्तर:
(अ) परिवार

(ii) समाज की सबसे छोटी इकाई है
(अ) विद्यालय
(ब) अस्पताल
(स) परिवार
(द) जाति
उत्तर:
(स) परिवार

(iii) परिवार के सदस्यों के बाद हमारे सबसे निकट होते
(अ) रिश्तेदार
(ब) पड़ोसी
(स) मित्र
(द) कर्मचारी।
उत्तर:
(ब) पड़ोसी

प्रश्न 2.
परिवार में रहकर व्यक्ति क्या-क्या सीखता है ?
उत्तर:
परिवार में रहकर व्यक्ति निम्न गुणों को सीखता है

  • परिवार में बालक में स्नेह, दया, सहयोग, सहिष्णुता क्षमाशीलता आदि गुणों का विकास होता है।
  • बड़ों का आदर करना।
  • अतिथियों का सत्कार करना।
  •  सभी के साथ मिल-जुलकर रहना।
  •  समाज की परम्पराएँ एवं संस्कार आदि।

प्रश्न 3.
एकल परिवार व संयुक्त परिवार में क्या अन्तर
उत्तर:
एकल परिवार में केवल विवाहित युगल और उनके बच्चे होते हैं जबकि संयुक्त परिवार में कई पीढ़ियों के लोग एक साथ रहते हैं जिनमें दादा-दादी, ताऊ-ताई, चाचा-चाची, बुआ आदि सभी एक साथ रहते हैं।

प्रश्न 4.
हमें घर के बड़े-बुजुर्गों से कौन से लाभ प्राप्त होते हैं ?
उत्तर:
परिवार के लिए बड़े-बुजुर्गों का बड़ा महत्व है। परिवार में बड़े-बुजुर्गों को देखकर बड़ों का आदर करना और छोटों से स्नेह करना सीखते हैं। बड़े-बुजुर्गों में जीवन का अनुभव होता है जिसका लाभ परिवार के अन्य सदस्यों को मिलता है। जीवन के इन अनुभवों का लाभ व्यक्ति को जीवन की। विपरीत परिस्थितियों में मिलता है।

दादी-नानी का स्नेह और उनकी उपदेशात्मक रोचक कहानियाँ जीवन में बहुत काम आती हैं। बड़ों का संरक्षण प्राप्त होने से परिवार के सभी सदस्य निश्चिंत रहते हैं और आनन्द का जीवन बिताते हैं। बड़ों के निर्देशन में हमें अपने जीवन का उद्देश्य व उसे सार्थक सिद्ध करने का अवसर मिलता है।

प्रश्न 5.
पड़ोसियों का हमारे जीवन में क्या महत्व है?
उत्तर:
परिवार के बाद व्यक्ति के जीवन में पड़ोसियों की भूमिको सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। अच्छे पड़ोसी का होना जीवन का महत्वपूर्ण सुख माना जाता है। अच्छे पड़ोसी मिल-जुलकर परिवार की तरह रहते हैं और सुख-दुख में एक-दूसरे की मदद करते हैं। विवाह आदि मांगलिक अवसरों पर पूर्ण सहयोग करते हुए आनन्द में वृद्धि करते हैं। जीवन में सुख-दुख का चक्र चलता रहता है।

यदि पड़ोसी अच्छा है। तो जीवन का कष्टमय समय भी उनके सहयोग से आसानी से गुजर जाता है। इसलिए यदि जीवन में निश्चिंत व पारस्परिक सहयोग की भावना के साथ प्रेमपूर्वक समय बिताना है तो छोटे-मोटे मतभेदों को भुलाकर पड़ोसियों के साथ अच्छे सम्बन्ध बनाये रखने का प्रयास करना चाहिए।

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

(i) समाज की परम्पराएँ व संस्कार व्यक्ति सीखता है
(अ) समाज से
(ब) परिवार से
(स) नगरों से
(द) पड़ोस से।
उत्तर:
(ब) परिवार से

(ii) परिवार कितने प्रकार के होते हैं ?
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) चार।
उत्तर:
(ब) दो

(iii) संयुक्त परिवार के विघटन का कारण है.
(अ) उत्तम शिक्षा
(ब) रोजगार की तलाश
(स) बेहतरीन जीवन की तलाश
(द) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी।

(iv) परिवार में दादी-नानी का महत्व है
(अ) खाना बनाने के लिए।
(ब) घर से बाहर का काम करने के लिए
(स) नियन्त्रण रखने के लिए।
(द) प्यार देने और लोरी सुनाने के लिए।
उत्तर:
(द) प्यार देने और लोरी सुनाने के लिए।

(v) पड़ोस के सम्बन्ध में जो बात सही नहीं है, बताइये
(अ) दु:ख-दर्द में सहभागी
(ब) उत्सव में सहयोगी
(स) मिल-जुलकर रहना
(द) विकास में ईष्र्यालु।
उत्तर:
(द) विकास में ईष्र्यालु।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) बालक की प्रथम पाठशाला उसका ………. ही होता है।
(ख) व्यक्ति समाज की………..‘व संस्कार परिवार में रहकर ही सीखता है।
(ग) घर के सभी सदस्य अपनी क्षमता अनुसार ………. करते हैं।
(घ) भारत में सामान्यत ………… परिवार प्रथा का ज्यादा प्रचलन रहा है।

उत्तर:
(क) परिवार
(ख) परम्पराएँ
(ग) सहयोग
(घ) संयुक्त।

अति लघूत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
समाज से आप क्या समझते हो?
उत्तर:
समाज व्यक्ति, परिवार, पड़ोसियों व संस्थाओं का समूह होता है।

प्रश्न 2.
समाज की सबसे छोटी इकाई का नाम लिखिए।
उत्तर:
परिवार।

प्रश्न 3.
एकल परिवार किसे कहते हैं?
उत्तर:
ऐसा परिवार जिसमें केवल विवाहित युग्म व उनके बच्चे शामिल हों, एकल परिवार होता है।

प्रश्न 4.
संयुक्त परिवार की परिभाषा दीजिए।
उत्तर:
एक ऐसा परिवार जिसमें दादा-दादी, ताऊ-ताई, चाचा-चाची उनके बच्चे सभी एक साथ रहते हैं, संयुक्त परिवार कहलाता है।

प्रश्न 5.
पुराने समय से चले आ रहे रीति-रिवाज क्या कहलाते हैं?
उत्तर:
रीति-रिवाजों को सामाजिक परंपराएँ कहते हैं।

प्रश्न 6.
औद्योगिक उत्पाद क्या हैं?
उत्तर:
उद्योगों-कारखाने में निर्मित वस्तुएँ औद्योगिक उत्पाद कहलाते हैं।

प्रश्न 7.
समाज द्वारा मान्य संस्थाएँ क्या कहलाती हैं?
उत्तर:
सामाजिक संस्थाएँ कहलाती हैं। जैसे विवाह, परिवार एवं जाति आदि।

प्रश्न 8.
परिवार के कितने प्रकार हैं?
उत्तर:
परिवार के दो प्रकार हैं-संयुक्त परिवार व एकल परिवार।

प्रश्न 9.
विद्यालयी शिक्षा में किन-किन व्यक्तियों के सहयोग की आवश्यकता होती है ?
उत्तर:
विद्यालयी शिक्षा में प्रधानाध्यापक, अध्यापक तथा विद्यालय के अन्य कर्मचारियों के पूर्ण सहयोग की आवश्यकता होती है।

लघूत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
बालक के जीवन में परिवार के कोई दो लाभ बताइए।
उत्तर:
बालक के जीवन में परिवार से मिलने वाले प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं

  • बालक समाज की परम्पराएँ व संस्कार परिवार से ही सीखता है।
  • समाज में मिल-जुलकर रहने की शिक्षा परिवार से ही मिलती है।

प्रश्न 2.
संयुक्त परिवार विघटित हो रहे हैं। कोई तीन कारण बताइए।
उत्तर:
संयुक्त परिवारों के विघटित होने के प्रमुख तीन कारण निम्नलिखित हैं

  • उत्तम शिक्षा एवं अन्य सुविधाओं की तलाश।
  • रोजगार की प्राप्ति।
  •  जीवन में बेहतर सुविधाओं की लालसा आदि।

प्रश्न 3.
परिवार में पारस्परिक निर्भरता किस प्रकार देखी जा सकती है?
उत्तर:
परिवार में सभी सदस्य सुख-दुख में एक-दूसरे की मदद करते हैं। बच्चों की बाल सुलभ क्रीड़ाएँ परिवार के परिवेश को सुखमय बनाए रखती हैं। कुछ बड़े होने पर बच्चे बड़ों के कार्यों में सहयोग करते हैं और भागदौड़ के कार्यों को शीघ्रता से पूरा कर लेते हैं।

प्रश्न 4.
समाज क्या है?
उत्तर:
समाज परिवारों का समूह होता है। जिसमें अनेक व्यक्ति निवास करते हैं। साथ ही समाज के अंग के रूप में पड़ोसी व संस्थाओं को भी शामिल किया जाता है। एक समाज उसमें रहने वाले लोगों का दर्पण होता है। समाज की परम्पराएँ निर्धारित होती हैं और समाज में रहने वाला व्यक्ति इन परम्पराओं का निर्वहन करता है। किसी समाज के अपने निश्चित नियम होते हैं। समाज के सभी लोग एवं परिवार आपसी तालमेल के द्वारा सामाजिक कल्याण हेतु प्रयत्नशील रहते हैं। किसी राष्ट्र के विकास में समाज का प्रमुख योगदान रहता है।

प्रश्न 5.
समाज हमारे शरीर की भाँति है-व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
समाज हमारे शरीर की भाँति होती है। जिस प्रकार शरीर के सभी अंग शरीर के लिए महत्वपूर्ण हैं और उनके साथ ही शरीर की सम्पूर्णता बनती है। ठीक उसी प्रकार समाज के सभी व्यक्तियों के सहयोग से समाज में पूर्णता आती है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अलग-अलग रहे तो समाज बिखर जायेगी। समाज की प्रगति के लिए आवश्यक है कि सभी लोग मिलजुल कर कार्य करें, सभी में तालमेल हो, और सभी अपनी जिम्मेदारियाँ समझें ।

प्रश्न 6.
समाज का प्रत्येक सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियाँ किस प्रकार निभाता है, बताइये।
उत्तर:
समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी-अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार अपने-अपने कार्य करता है। कुम्हार, लोहार, सुनार, दर्जी सभी समाज के लिए आवश्यक अलग-अलग वस्तुओं का निर्माण करते हैं। कुछ नौकरी करते हैं, कुछ व्यापार करते हैं, अध्यापक, चिकित्सक व इन्जीनियर समाज को अपनी सेवाएँ देते हैं। पुलिस, प्रशासन, न्यायालय समाज की शान्ति एवं व्यवस्था में अपनी भूमिका निभाते हैं। इस प्रकार सभी के सहयोग से हम लोगों का जीवन सुखमय बनता है। सभी आपसी सहयोग और परस्पर निर्भरता द्वारा समाज के कल्याण में योगदान करते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
गमीण एवं नगरीय जीवन कैसे एक-दूसरे से सम्बन्धित हैं ? सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर:
ग्रामीण और नगरीय जीवन परस्पर सम्बन्धित हैं। गाँवों से उत्पन्न अनाज, शाक-सब्जी, श्रमिक व कारखानों (सूती मिल एवं गन्ना मिल) के लिए कच्चा माल गाँवों से शहरों में जाता है। वही शहरों में निर्मित विभिन्न औद्योगिक उत्पाद जैसे चीनी, दवाईयाँ, मशीनें आदि नगरों से ग्रामों में आती है। इस प्रकार ये दोनों एक दूसरे की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। गाँवों व शहरों का अन्तर्सम्बन्ध निम्न चित्रानुसार प्रदर्शित हैं।
RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 8 हमारा सामाजिक परिवेश 1

We hope the RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 8 हमारा सामाजिक परिवेश will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Chapter 8 हमारा सामाजिक परिवेश, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.