RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 9 विविधता में एकता

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 9 विविधता में एकता is part of RBSE Solutions for Class 6 Social Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Chapter 9 विविधता में एकता.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 6
Subject Social Science
Chapter Chapter 9
Chapter Name विविधता में एकता
Number of Questions 37
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Chapter 9 विविधता में एकता

पाठगत गतिविधि आधारित प्रश्न

प्रश्न 1.
10 रुपये के नोट पर कुल कितनी भाषाएँ अंकित हैं-उन भाषाओं के नाम तथा वे जहाँ बोली जाती हैं, उन राज्यों की सूची बनाइए। (पृष्ठ सं. 65)
उत्तर:
10 रुपये के नोट पर 17 भाषाएँ अंकित हैं, जो निम्न राज्यों में बोली जाती हैं
RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 9 विविधता में एकता 1

प्रश्न 2.
भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के चित्र बनाकर कक्षा-कक्ष में त कीजिए। (पृष्ठ सं. 67)
उत्तर:
भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के चित्र निम्नानुसार हैं।
RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 9 विविधता में एकता 2
RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 9 विविधता में एकता 3
RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 9 विविधता में एकता 4

प्रश्न 3.
अपने गाँव/मोहल्ले में प्राप्त नागरिक सुविधाओं की सूची बनाइए। (पृष्ठ सं. 69)
उत्तर:
हमारे गाँव/मोहल्ले में निम्न नागरिक सुविधाएँ प्राप्त हैं

  • संचार के साधनों की सुविधा
  • बगीचे की सुविधा
  • स्थानीय सुविधाएँ; जैसे-कृषि से प्राप्त अनाज, शाकसब्जी, दूध आदि की सुविधाएँ
  • प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की सुविधा
  • पुलिस-चौकी (सुरक्षा) की सुविधा
  • आवागमन हेतु सड़क व्यवस्था
  • समाचार-पत्रों की सीमित सुविधा
  • मनोरंजन की सीमित सुविधा
  • यातायात की सीमित सुविधा
  • स्वच्छ जल की सीमित सुविधा आदि।

पाठ्यपुस्तक के अभ्यास प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(i) भारत के उत्तर में …………. पर्वत और …………….. के उपजाऊ मैदान हैं।
(ii) गाँवों में अधिकांश लोग ………………’ और …………… से जुड़े हुए काम-धन्धे करते हैं।
उत्तर:
(i) हिमालय, गंगा-यमुना
(ii) खेती, पशुपालन।

प्रश्न 2.
स्तम्भ’अ’ को स्तम्भ’ब’ से सुमेलित कीजिए
RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 9 विविधता में एकता 5
उत्तर:
(i) (स)
(ii) (द)
(iii) (ब)
(iv) (अ)।

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 9 विविधता में एकता 6
उत्तर:
(i) (स)
(ii) (अ)
(iii) (द)
(iv) (ब).

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 9 विविधता में एकता 7
उत्तर:
(i) (स)
(ii) (अ)
(iii) (ब)
(iv) (य)
(v) (द).

प्रश्न 3.
भारत में विविधता के कौन-कौन से पक्ष हैं?
उत्तर:
भारत में विविधता के प्रमुख पक्ष निम्नलिखित हैं

  • भौगोलिक विविधता
  • नृजातीयता-मानव की प्रजातियाँ-आर्य, द्रविड़ आदि
  • भाषा-भारत में सैकड़ों बोलियाँ और अनेक भाषाएँ बोली जाती हैं
  • जाति, कला एवं संस्कृति में विविधता
  • शरीर की बनावट-पहाड़ों में ठिगने मजबूत पैर वाले, मैदानों में लम्बे-चौड़े व समुद्र तटीय भागों में मजबूत सीने व भुजाओं वाले लोग मिलते हैं
  • खान-पान एवं रुचि में विविधता
  • वस्त्र एवं पहनावे की विविधता
  • पूजा-पद्धतियाँ
  • काम करने की पद्धतियाँ आदि।

प्रश्न 4.
भारत की राष्ट्रीय एकता के कारक कौन-कौन से हैं ?
उत्तर:
विविधता में एकता भारतीय संस्कृति की विशेषता है। भारत की राष्ट्रीय एकता के प्रमुख कारक निम्नलिखित

  • भौगोलिक बनावट
  •  भारत का स्वतन्त्रता संग्राम
  • भारतीय संविधान
  •  सांस्कृतिक एकता तथा
  •  क्षेत्रीय अन्तर्निर्भरता आदि।

प्रश्न 5.
ग्रामीण व शहरी जीवन में क्या अन्तर है ?
उत्तर:
ग्रामीण व शहरी जीवन में प्रमुख अन्तर निम्नलिखित हैं-

(i) गाँवों में पड़ोस का बड़ा महत्व है। उनमें आपस में घनिष्ठता और सुख-दुख में सहयोग की भावना रहती है। जबकि शहरों में अधिक व्यस्तता के कारण लोगों का जीवन व्यक्तिगत हो जाता है। पड़ोसी से सम्बन्ध मात्र औपचारिक होते हैं।

(ii) गाँवों में खुलापन एवं हरियाली होती है। जबकि शहरों में ऊँची-ऊँची इमारतों, वाहनों की बहुतायत से प्रदूषण युक्त वातावरण बन जाता है।

(iii) गाँवों में बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा, यातायात, मनोरंजन आदि सुविधाएँ कम विकसित हैं व कहीं-कहीं इनका अभाव रहता है। जबकि शहरों में इनके बेहतर होने की आशा की जाती है।

(iv) गाँवों में अधिकांश लोग खेती व पशुपालन तथा इनसे सम्बन्धित कार्यों में लगे रहते हैं। जबकि शहरों में अधिकांश लोग नौकरी करते हैं अथवा कुछ लोग विभिन्न व्यवसायों में लगे हैं।

(v) गाँवों में बेरोजगारी अधिक है। जबकि शहरों में अधिकांश लोग किसी-न-किसी व्यवसाय में लगे रहते हैं।

प्रश्न 6.
गाँव से शहरों की ओर पलायन रोकने हेतु कोई तीन उपाय बताइए।
उत्तर:
गाँवों में बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा, यातायात, मनोरंजन आदि की सुविधाएँ शहरों जैसी नहीं हैं। बेरोजगारी अधिक है एवं कुटीर उद्योगों का अभाव है। अतएव गाँवों से लोग शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। गाँव से शहरों की ओर पलायन रोकने के लिए निम्नलिखित तीन उपाय महत्वपूर्ण हो सकते हैं

  • कुटीर उद्योगों का विकास एवं व्यापारिक कृषि को प्रोत्साहित कर गाँवों में रोजगार के अवसर बढ़ाये जाएँ।
  •  ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व चिकित्सा सुविधाओं में वृद्धि की जाए।
  • जीवन के लिए आवश्यक आवश्यकताओं- बिजली, पानी, यातायात, मनोरंजन व बेहतर आवास आदि सुविधाओं को बढ़ाया जाए।

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

(i) चाय उत्पादक प्रमुख राज्य है
(अ) पंजाब
(ब) असम
(स) तमिलनाडुः
(द) राजस्थान।
उत्तर:
(ब) असम

(ii) बाजरा और मक्का के उत्पादन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है
(अ) पंजाब
(ब) हरियाणा
(स) केरल
(द) राजस्थान।
उत्तर:
(द) राजस्थान।

(iii) निम्नलिखित में से वह कारक बताइये जो भारत में विविधता को नहीं दर्शाता
(अ) भारतीय संविधान
(ब) नृजातीयता
(स) भाषा
(द) पूजा-पद्धतियाँ।।
उत्तर:
(अ) भारतीय संविधान

(iv) भारत में सर्वाधिक किस धर्म के लोग रहते हैं(
(अ) हिन्दू
(ब) मुस्लिम
(स) सिक्ख
(द) ईसाई
उत्तर:
अ) हिन्दू

(v) निम्नलिखित में से राजस्थान का प्रमुख त्योहार है
(अ) पोंगल
(ब) छठपूजा
(स) गणगौर और तीज
(द) बैसाखी।
उत्तर:
(स) गणगौर और तीज

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 9 विविधता में एकता 8
उत्तर:
(i) (ब)
(ii) (द)
(iii) (अ)
(iv) (स)

RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 9 विविधता में एकता 9
उत्तर:
(i) (स)
(ii) (द)
(iii) (य)
(iv) (र)
(v) (अ)
(vi) (ब).

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) विविधता ने हमारी …………. एवं सभ्यता को समृद्ध ही किया है।
(ख) देश के अन्दर लम्बी …………… एक भाग को दूसरे भाग से जोड़ती हैं।
(ग) हमारा ……….. राष्ट्रीय एकता को बढ़ाता है।
(घ) मशीनी युग ने गाँवों के परम्परागत ………….. उद्योगों को समाप्त कर दिया है।
(ङ) शहरों में शिक्षा प्राप्त लोगों को ……………. मिलने की सम्भावनाएँ अधिक होती हैं।’
उत्तर:
(क) संस्कृति
(ख) नदियाँ
(ग) संविधान
(घ) कुटीर
(ङ) रोजगार।

अतिलघूत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
विविधता को अर्थ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
खान-पान, वेश-भूषा, रंग-रूप आदि में पाए जाने जाने वाली भिन्नता विविधता कहलाती है।

प्रश्न 2.
भाषा से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
मानवीय भावों एवं विचारों को अभिव्यक्त करने की प्रक्रिया, जिसमें अभिव्यक्तियों, विचारों का आदान-प्रदान होता है, भाषा कहलाती है।

प्रश्न 3.
‘नृजातीयता’ क्या है?
उत्तर:
आर्य, द्रविड़ आदि मनुष्य की प्रजातियों को नृजातीयता कहते हैं।

प्रश्न 4.
सहिष्णुता’ से क्या आशय है?
उत्तर:
समाज में एक-दूसरे के प्रति सहानुभूति एवं सद्भाव का विचार रखना ही सहिष्णुता है।

प्रश्न 5.
लोगों की स्थानीय कल्पित किवदंतियाँ या कथाएँ क्या कहलाती हैं?
उत्तर:
लोक कथाएँ।

प्रश्न 6.
‘क्रिसमस’ किसका प्रमुख त्यौहार है?
उत्तर:
ईसाइयों का।।

प्रश्न 7.
बंगाल की खाड़ी भारत की किस दिशा में स्थित
उत्तर:
भारत की पश्चिम दिशा में स्थित है।

प्रश्न 8.
राष्ट्रीय पुष्प का नाम लिखिए।
उत्तर:
राष्ट्रीय पुष्प कमल है।

प्रश्न 9.
भारत के प्रमुख त्योहारों के नाम बताइए।
उत्तर:
दीपावली, होली, दुर्गापूजा, महावीर जयन्ती, ईद, क्रिसमस, गुरुनानक जयन्ती एवं नवरोज आदि हैं।

लघूत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत की प्रमुख सामाजिक विविधताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
भारत की प्रमुख सामाजिक विविधताएँ निम्नलिखिने

  • यहाँ सैकड़ों समुदाय हैं।
  •  यहाँ सैकड़ों बोलियाँ और अनेक भाषाएँ हैं।
  • यहाँ कई धर्मों एवं पंथों को मानने वाले लोग निवास करते हैं।
  •  देश के हर इलाके की अपनी लोकगाथाएँ, लोकगीत एवं नृत्य हैं।
  • सभी राज्यों के अपने अलग-अलग त्योहार हैं।

प्रश्न 2.
भारत की भौगोलिक विविधताओं का संक्षेप में उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
भारत के उत्तर में उच्च हिमालय तथा गंगा-यमुना का समतल मैदान स्थित है। दक्षिण में प्राचीन पठारी भाग एवं हिन्द महासागर एवं पश्चिम में रेगिस्तानी भाग है। कुछ भागों | में वर्षभर बर्फ जमी रहती है तो कहीं पर अत्यधिक गर्मी व न्यून वर्षा मिलती है। देश में गर्मी, सर्दी तथा बरसात के अलग-अलग मौसम हैं।

प्रश्न 3.
भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम किस प्रकार विविधता में एकता का सूचक है?
उत्तर:
भारत में अनेक धर्मों एवं पंथों को मानने वाले लोग रहते हैं। अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष (स्वतन्त्रता-आन्दोलन) में सभी धर्म, भाषा और क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों ने एकजुट होकर लड़ाई लड़ी थी। स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान उभरे गीत और चिह्न विविधता के प्रति विश्वास को बनाये रखे हुए हैं।

प्रश्न 4.
भारत में संवैधानिक एकता की स्थिति स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
भारतीय संविधान ने सम्पूर्ण भारतवर्ष को एकता में बाँध रखा है। पूरे भारत में संविधान सबके लिए बराबर है। यह सम्पूर्ण राष्ट्र के नागरिकों के लिए एक समान नियम-कानून बनाने व नागरिकता प्रदान करने का प्रारूप है। (जम्मूकश्मीर को छोड़कर) हमारे राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों, राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत ने भी देश को एकता के सूत्र में बाँधा है।

प्रश्न 5.
सांस्कृतिक एकता से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर:
भारत के विभिन्न भागों की संस्कृतियों- बोलचाल, भाषा, त्योहार, रीति-रिवाज आदि में भिन्नता मिलती है। इसके बावजूद किसी को दूसरी संस्कृति से कोई मतभेद नहीं है। सभी एक-दूसरे भागों की संस्कृति को अपनाने में कोई मतभेद नहीं रखते हैं। सभी लोग एक-दूसरे के त्योहारों व पर्वो को मिलकर मनाते हैं।

प्रश्न 6.
क्षेत्रीय अन्तर्निर्भरता की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
भारत के अलग-अलग क्षेत्र अलग-अलग वस्तुओं के उत्पादन व विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध हैं। हर क्षेत्र अपनी-अपनी उत्पन्न वस्तु से दूसरे क्षेत्र की आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। हमारे बाजार, कल-कारखाने, संचार, परिवहन, यातायात के साधन आदि अन्तर्निर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।

प्रश्न 7.
भारत में गाँवों से शहरों की ओर होने वाले . पलायन के मुख्य कारण क्या हैं?
उत्तर:
भारत में गाँवों से शहरों की ओर पलायन के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं|

  •  विभिन्न सुविधाओं की प्राप्ति हेतु।
  • रोजगार की प्राप्ति हेतु
  •  उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु
  •  शहरी आकर्षण के कारण
  • चिकित्सा सुविधाओं के कारण।
  • शहरों की आधुनिक जीवन शैली के कारण
  • गाँवों में कुटीर उद्योगों की समाप्ति के कारण।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
बढ़ती जनसंख्या ने शहरों को समस्याग्रस्त कर दिया है-सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
भारत में शहरीकरण धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। लोग अच्छे जीवन जीने की लालसा में गाँवों से शहरों की ओर निरन्तर पलायन कर रहे हैं। इससे शहरी क्षेत्रों में निम्न समस्याएँ बढ़ती जा रही हैं

  • सभी लोगों को पर्याप्त रोजगार व आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ नहीं मिल पा रही हैं।
  • अधिकांश लोगों को कच्चे और छोटे घरों में रहना पड़ रहा है जहाँ बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा आदि सुविधाओं का अभाव है।
  • नगरों में गन्दी बस्तियों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिनमें रहने के लिए लोग मजबूर हैं।
  • अधिकांश लोगों को कम आय में गुजारा करना पड़ रहा है।
  • बहुत से लोगों को फुटपाथ पर ही सोना पड़ रहा है।
  • नगरों में भीड़-भाड़ के माहौल में भी व्यक्ति स्वयं को अकेला महसूस करता है।
  • विभिन्न प्रकार का प्रदूषण बढ़ रहा है।

प्रश्न 2.
भारत को उपमहाद्वीप की संज्ञा क्यों दी जाती है?
उत्तर:
भारत एक विशाल भौगोलिक क्षेत्र वाला देश है। इसमें अनेक विविधताएँ पायी जाती हैं जिनमें भौगोलिक, जलवायुवीय, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, पर्यावरणीय, धार्मिक व जनसांख्यिकीय विविधताएँ प्रमुख हैं। कहीं पर्वत तो कहीं पठार, कहीं मरुस्थल तो कहीं मैदान, कहीं समुद्रतट तो कह द्वीप, कहीं उद्योग तो कहीं कृषि, कहीं अधिक जन बसाव तो कहीं पर न्यून जन बसाव मिलता है साथ ही। तापमान, वर्षा, वायुदाब व पवन संचरण सम्बन्धी विविधताएँ मिलती हैं। इन अत्यधिक विविधताओं के कारण भारत को उपमहाद्वीप कहा जाता है।

We hope the RBSE Solutions for Class 6 Social Science Chapter 9 विविधता में एकता will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 6 Social Science Chapter 9 विविधता में एकता, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.