RBSE Class 7 Hindi व्याकरण संधि

RBSE Solutions Class 7 Hindi व्याकरण संधि are part of RBSE Solutions for Class 7 Hindi. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण संधि.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 7
Subject Hindi
Chapter Hindi व्याकरण
Chapter Name संधि
Number of Questions Solved 14
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण संधि

संधि का अर्थ है- आपस में मेल। व्याकरण के नियम के अनुसार वर्षों या अक्षरों का आपस में मिलनी ‘संधि’ नाम से जाना जाता है। इसमें स्वर, व्यंजन तथा विसर्ग का निश्चित नियमों के अनुसार मेल होकर उनके स्वरूप में विकार (अंतर) आ जाता है। इसी आधार पर संधि के तीन भेद माने गये हैं।

RBSE Class 7 Hindi व्याकरण संधि

परीक्षोपयोगी महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
संधि किसे कहते हैं?
उत्तर:
दो वर्षों के मेल से ध्वनि में जो विकार उत्पन्न होता है, उसे संधि कहते हैं।

प्रश्न 2.
संधि कितने प्रकार की होती है? नाम सहित बताइए
उत्तर:
संधि तीन प्रकार की होती है-

  1. स्वर संधि
  2. व्यञ्जन संधि
  3. विसर्ग संधि

RBSE Class 7 Hindi व्याकरण संधि

प्रश्न 3.
स्वर संधि की परिभाषा एवं उसके भेद लिखिए।
उत्तर:
जहाँ दो स्वरों के मेल से विकार उत्पन्न होता है, वहाँ स्वर संधि होती है। इसके पाँच भेद हैं-

  1. दीर्घ संधि
  2. गुण संधि
  3. वृद्धि संधि
  4. यण संधि
  5. अयादि संधि।

प्रश्न 4.
व्यंजन संधि की परिभाषा एवं उदाहरण लिखिए।
उत्तर:
व्यंजनों का व्यंजन अथवा स्वर से मेल होने पर जो विकार उत्पन्न होता है, उसे व्यंजन संधि कहते हैं; जैसे-सत् + चरित्र = सच्चरित्र, शरत् + चंद्र = शरच्चंद्र।

प्रश्न 5.
विसर्ग संधि की परिभाषा एवं उदाहरण लिखिए।
उत्तर:
विसर्ग का स्वर अथवा व्यंजन से मेल होने पर जो विकार उत्पन्न होता है, उसे विसर्ग संधि कहते हैं; जैसे – निः + जन = निर्जन, दु: + कर्म = दुष्कर्म, पयः + धर = पयोधर।

RBSE Class 7 Hindi व्याकरण संधि

प्रश्न 6.
स्वर संधि और व्यंजन संधि में अंतर लिखो।
उत्तर:
स्वर संधि में स्वर को स्वर से मेल होता है। जबकि व्यंजन संधि में व्यंजन को व्यंजन से या स्वर से मेल होता है।

प्रश्न 7.
निम्नलिखित शब्दों में संधि कीजिए – सूर्य + उदय, विद्या + अर्थी, प्रति + उपकार, पौ + अंक, महा + इंद्र, जगत् + ईश, रत्न + आकर।
उत्तर:
सूर्योदय, विद्यार्थी, प्रत्युपंकार, पावक, महेंद्र, जगदीश, रत्नाकर।

प्रश्न 8.
निम्नलिखित शब्दों में संधि-विच्छेद कीजिएप्रधानाध्यापक, सर्वोदय, तथैव, भानूदय, कवींद्र, स्वागतम्, जगन्नाथ।
उत्तर:
प्रधान + अध्यापक, सर्व + उदय, तथा + एव, भानु + उद्य, कवि + इंद्र, सु + आगतम्, जगत् + नाथ।

RBSE Class 7 Hindi व्याकरण संधि

प्रश्न 9.
‘नायक’ शब्द में संधि है-
(क) स्वर
(ख) गुण
(ग) व्यंजन
(घ) विसर्ग।
उत्तर:
(क) स्वर

प्रश्न 10.
“धर्मार्थ’ शब्द का संधि-विच्छेद होगा-
(क) धर्मा + अर्थ
(ख) धर्म + आर्थ
(ग) धर्म + अर्थ
(घ) धर्मा + आर्थ।
उत्तर:
(ग) धर्म + अर्थ।

RBSE Class 7 Hindi व्याकरण संधि

प्रश्न 11.
रवींद्र’ शब्द का संधि-विच्छेद होगा-
(क) रवि + इंद्र
(ख) रवी + इंद्रे
(ग) रवि + ईंद्र
(घ) रवी + ईंद्र
उत्तर:
(क) रवि + इंद्र।

प्रश्न 12.
‘अत्यधिक’ शब्द का संधि-विच्छेद होगा-
(क) अत्य + धिक
(ख) अति + अधिक
(ग) अती + अधिक
(घ) अत्या + धिक।
उत्तर:
(ख) अति + अधिक।

RBSE Class 7 Hindi व्याकरण संधि

प्रश्न 13.
‘निः + सार’ शब्द की संधि है-
(क) निस्सार
(ख) निश्सार
(ग) नी:सार
(घ) नीश्सार।
उत्तर:
(क) निस्सार

प्रश्न 14.
‘प्रति + उपकार’ शब्द की संधि है-
(क) प्रतोकारी
(ख) पतूपकार
(ग) प्रत्युपकार
(घ) प्रतीपकार।
उत्तर:
(ग) प्रत्युपकार।

RBSE Class 7 Hindi व्याकरण संधि

We hope the RBSE Solutions Class 7 Hindi व्याकरण संधि will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण संधि, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.