RBSE Class 7 Hindi व्याकरण संज्ञा

RBSE Solutions Class 7 Hindi व्याकरण संज्ञा are part of RBSE Solutions for Class 7 Hindi. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण संज्ञा.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 7
Subject Hindi
Chapter Hindi व्याकरण
Chapter Name संज्ञा
Number of Questions Solved 10
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण संज्ञा

निम्नलिखित वाक्यों के मोटे छपे शब्दों पर ध्यान दीजिए

  1. यह शशांक का घर है।
  2. वह गाय है।
  3. कोटा में चंबल नदी बहती है।
  4. क्रोध से मनुष्य पागल हो जाते हैं।

उपर्युक्त वाक्यों में मोटे छपे शब्द व्यक्ति का नाम, स्थान का नाम, जानवर का नाम, शहर का नाम, नदी का नाम, भाव विशेष का नाम तथा जाति का नाम बता रहे हैं । इस प्रकार किसी के नाम बताने वाले शब्द संज्ञा शब्द होते हैं। संज्ञा शब्दों में प्रायः किसी व्यक्ति, जाति तथा भाव के नाम का बोध होता है।

RBSE Class 7 Hindi व्याकरण संज्ञा

परीक्षोपयोगी महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
संज्ञा की उचित परिभाषा उदाहरण सहित दीजिए।
उत्तर:
किसी वस्तु, व्यक्ति, स्थान अथवा गुण के नाम को संज्ञा कहते हैं; जैसे-राम, मेज, मोहन, दिल्ली, सज्जनता आदि।

प्रश्न 2.
संज्ञा के कितने भेद होते हैं? नाम सहित बताइए।
उत्तर:
संज्ञा के पाँच भेद होते हैं-

  1. व्यक्तिवाचक संज्ञा
  2. जातिवाचक संज्ञा
  3. भाववाचक संज्ञा
  4. समुदायवाचक संज्ञा,
  5. द्रव्यवाचक संज्ञा।

RBSE Class 7 Hindi व्याकरण संज्ञा

प्रश्न 3.
जातिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? कुछ उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
जिन संज्ञा पदों से एक ही प्रकार की सामान्य वस्तुओं या जाति (समूह) का बोध होता हो, उन्हें जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- पर्वत, पुस्तक, कुस, नदी आदि।

प्रश्न 4.
व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
जिन संज्ञा पदों से किसी विशिष्ट व्यक्ति या स्थान का ज्ञान हो, उन्हें व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसेराम, यमुना, रहीम, दिल्ली, हिमालय आदि।

प्रश्न 5.
भाववाचक संज्ञा किसे कहते हैं?
उत्तर:
जिन संज्ञा शब्दों से किसी व्यक्ति, वस्तु और स्थान के गुण, दोष, धर्म, अवस्था, स्वभाव और भाव आदि का बोध हो, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे-लंबाई, बुढ़ापा, नम्रता, मिठास, क्रोध, शत्रुता आदि

RBSE Class 7 Hindi व्याकरण संज्ञा

प्रश्न 6.
समूहवाचक संज्ञा किसे कहते हैं?
उत्तर:
जिन संज्ञा शब्दों से व्यक्ति या वस्तु के समूह या समुदाय का बोध हो, उन्हें समूहवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- सभा, सेना, दल, संघ, कुंज, कक्षा, संसद, भीड़, टोली, मंडली आदि।

प्रश्न 7.
द्रव्यवाचक संज्ञा किसे कहते हैं?
उत्तर:
जिन संज्ञा शब्दों से ऐसे द्रव्य या पदार्थ का बोध होता है, जिनसे अनेक वस्तुएँ बनती हैं, उन्हें द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे – सोना, चाँदी, लोहा, दूध, घी, तेल, मिट्टी, अनाज आदि।

प्रश्न 8.
‘मीठा’ शब्द की भाववाचक संज्ञा है
(क) मिठास
(ख) मीठा
(ग) मिठाई
(घ) मीठा-सा।

RBSE Class 7 Hindi व्याकरण संज्ञा

प्रश्न 9.
निम्नलिखित में से जातिवाचक संज्ञा है
(क) दास
(ख) दासता
(ग) दासा
(घ) चोरी।

प्रश्न 10.
‘दानव’ में संज्ञा है
(क) जातिवाचक
(ख) व्यक्तिवाचक
(ग) भाववाचक
(घ) समूहवाचक।

उत्तर:
8. (क)
9. (क)
10. (क)

RBSE Class 7 Hindi व्याकरण संज्ञा

We hope the RBSE Solutions Class 7 Hindi व्याकरण संज्ञा will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण संज्ञा, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.