RBSE Class 7 Hindi व्याकरण उपसर्ग

RBSE Solutions Class 7 Hindi व्याकरण उपसर्ग are part of RBSE Solutions for Class 7 Hindi. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण उपसर्ग.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 7
Subject Hindi
Chapter Hindi व्याकरण
Chapter Name उपसर्ग
Number of Questions Solved 17
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण उपसर्ग

परिभाषा- उपसर्ग वे शब्दांश हैं, जो किसी शब्द के पूर्व (पहले) जुड़कर उसके अर्थ में कुछ परिवर्तन कर देते हैं। अथवा उसके अर्थ को पूरी तरह बदल देते हैं। जैसेजय शब्द का अर्थ है- जीत, किंतु ‘जय’ शब्द से पहले परा उपसर्ग जोड़ देने से नया शब्द बनता है- पराजय, जिसका अर्थ पहले के अर्थ से ठीक उल्टा हो गया – हार।

संस्कृत तथा हिंदी भाषा के उपसर्ग उपसर्ग
RBSE Class 7 Hindi व्याकरण उपसर्ग 1
RBSE Class 7 Hindi व्याकरण उपसर्ग 2
RBSE Class 7 Hindi व्याकरण उपसर्ग 3

अरबी-फारसी के उपसर्ग
RBSE Class 7 Hindi व्याकरण उपसर्ग 4

RBSE Class 7 Hindi व्याकरण उपसर्ग

परीक्षोपयोगी महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
उपसर्ग किसे कहते हैं?
उत्तर:
शब्द के पूर्व में जो शब्दांश लगाया जाता है, उसे उपसर्ग कहते हैं।

प्रश्न 2.
उपसर्ग की परिभाषा लिखो।
उत्तर:
‘उपसर्ग’ वे शब्दांश हैं, जो किसी शब्द के पूर्व (पहले) जुड़कर उसके अर्थ में कुछ परिवर्तन कर देते हैं अथवा उसके अर्थ को पूरी तरह बदल देते हैं।

प्रश्न 3.
‘वि’ उपसर्ग लगाकर शब्द बनेगा
(क) विरोध
(ख) अनजाना
(ग) अनसुना
(घ) उपासना
उत्तर:
(क) विरोध।

प्रश्न 4.
अतिव्याप्ति’ शब्द में उपसर्ग तथा मूल शब्द को अलग कीजिए।
उत्तर:
अति – उपसर्ग, व्याप्ति – मूल शब्द।

प्रश्न 5.
‘उप’ उपसर्ग से निर्मित दो शब्द बनाइये।
उत्तर:
उपवन, उपस्थिति।

RBSE Class 7 Hindi व्याकरण उपसर्ग

प्रश्न 6.
निम्न शब्दों में निहित उपसर्ग को पृथक् कीजिए – संयोग, पराजय, बेईमान।
उत्तर:
सम्, परा, बे।

प्रश्न 7.
‘हार’ शब्द किस उपसर्ग से जुड़कर ‘भोजन’ अर्थ देता
(क) उप
(ख) आ
(ग) वि
(घ) नि।
उत्तर:
(ख) आ।

प्रश्न 8.
निम्नलिखित में से किस शब्द में उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है
(क) कहार
(ख) प्रहार
(ग) आहार
(घ) विहार।
उत्तर:
(क) कहारे।

प्रश्न 9.
कौन-सा शब्द ‘अनु’ उपसर्ग के मेल से नहीं बना है
(क) अनुपात
(ख) अनुगामी
(ग) अनुसंधान
(घ) अनुत्तरित।
उत्तर:
(घ) अनुत्तरित।

RBSE Class 7 Hindi व्याकरण उपसर्ग

प्रश्न 10.
‘मित्र’ शब्द में कौन-सा उपसर्ग लगाने से उसका अर्थ उल्टा हो जायेगा
(क) सु
(ख) निर्
(ग) अ
(घ) सत्।
उत्तर:
(ग) अ।

प्रश्न 11.
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘परा’ उपसर्ग से नहीं बना है
(क) पराक्रम
(ख) पराजय
(ग) परामर्श
(घ) परास्त।
उत्तर:
(घ) परास्त।

प्रश्न 12.
किस शब्द में ‘आ’ उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ
(क) आगमन
(ख) आमरण
(ग) आकर्षण
(घ) अवस्था।
उत्तर:
(घ) अवस्था।

प्रश्न 13.
‘पराजय’ शब्द में उपसर्ग है
(क) परा
(ख) प्र
(ग) परि
(घ) निर्।
उत्तर:
(क) परा।

प्रश्न 14.
‘उप’ उपसर्ग लगाकर शब्द बनेगा
(क) उपदेश
(ख) अपना
(ग) उप्पल
(घ) अपमान।
उत्तर:
(क) उपदेश।

RBSE Class 7 Hindi व्याकरण उपसर्ग

प्रश्न 15.
निम्नलिखित शब्दों में से किस शब्द में ‘परि’ उपसर्ग लगाकर सार्थक शब्द बनेगा
(क) क्रमा
(ख) समा
(ग) उमा
(घ) मना।
उत्तर:
(क) क़मा (परि + क्रमा = परिक्रमा)।

प्रश्न 16.
“निर्गुण’ शब्द में कौन-सा उपसर्ग है
(क) नि
(ख) गुण
(ग) निर्
(घ) निर्गु।
उत्तर:
(ग) निर्।

प्रश्न 17.
निम्नलिखित शब्दों में से किस शब्द में ‘अन’ उपसर्ग लगाकर सार्थक शब्द बनेगा
(क) उचित
(ख) पूर्ण
(ग) गीत
(घ) शिक्षण।
उत्तर:
(क) उचित (अन + उचित = अनुचित)।

RBSE Class 7 Hindi व्याकरण उपसर्ग

We hope the RBSE Solutions Class 7 Hindi व्याकरण उपसर्ग will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण उपसर्ग, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.