RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 13 कम्प्यूटर

RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 13 कम्प्यूटर are part of RBSE Solutions for Class 7 Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 7 Science Chapter 13 कम्प्यूटर.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 7
Subject Science
Chapter Chapter 13
Chapter Name कम्प्यूटर
Number of Questions Solved 43
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 7 Science Chapter 13 कम्प्यूटर

पाठ्य पुस्तक के प्रश्नोतर

सही विकल्प का चयन कीजिए

प्रश्न 1.
आउटपुट उपकरण नहीं है-
(अ) मॉनिटर
(ब) प्रिंटर
(स) की-बोर्ड
(द) प्लोटर
उत्तर:
(स) की-बोर्ड

प्रश्न 2.
सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट का भाग है-
(अ) मेमोरी
(ब) ए. एल. यू.
(स) नियंत्रण यूनिट
(द) ये सभी
उत्तर:
(द) ये सभी

प्रश्न 3.
इनपुट उपकरण है
(अ) की-बोर्ड
(ब) भाऊस
(स) केनर
(द) ये सभी
उत्तर:
(द) ये सभी

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

प्रश्न 1.
कम्प्यूटर की समस्त क्रियाओं पर ………………. युनिट नियंत्रण करती है।
प्रश्न 2.
परीक्षा की उत्तर पुस्तिका जाँचने में …………….. डिवाइस काम आती है।
प्रश्न 3.
मॉनिटर, प्रिंटर, स्पीकर एवं प्लॉटर …………. उपकरण हैं।
प्रश्न 4.
………….. प्रिंटर की गति को CPS में मापा जाता है।

उत्तर:
1. सेन्ट्रल प्रोसेसिंग
2. ऑप्टिकल मार्क रीडिंग
3. आउटपुट
4. डोट मेट्रिक्स

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
इनपुट उपकरणों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • की-बोर्ड
  • माऊस
  • मैग्नेटिक इंक करेक्टर रिकगनिशन
  • ऑप्टिकल करेक्टर रिकगनिशन
  • ऑप्टिकल मार्क रीडिंग
  • स्केनर
  • टच स्क्रीन
  • माइक्रोफोन
  • वेब कैमरा

प्रश्न 2.
CRT तथा LCD मॉनिटर में क्या अन्तर है ?
उत्तर:
CRT- इन मॉनिटरों में कैथोड रे ट्युब होती है। ये मॉनिटर आकार में बड़े होने से टेबल पर ज्यादा स्थान घेरते हैं, भारी होते हैं तथा इनसे अधिक विद्युत् खर्च होती है। अत: इनका उपयोग आजकल कम हो रहा है।
LCD- इस मॉनिटर में लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले लगाई जाती है। इसका आकार पतला होने से टेबल पर ये कम स्थान घेरते हैं, हल्के होते हैं तथा इनसे बिजली भी कम खर्च होती है।

प्रश्न 3.
यदि आप कोई प्रिंटर खरीदना चाहते हैं तो कौन-सा प्रिंटर खरीदेंगे और क्यों ?
उत्तर:
हम लेजर प्रिंटर खरीदेंगे क्योंकि लेजर प्रिंटर द्वारा उच्च गुणवत्ता युक्त छपाई का कार्य किया जाता है। ये तीद्रता से कागज प्रिंट करता है। इससे प्राप्त प्रिंट उच्च गुणवत्ता वाले होते हैं।

प्रश्न 4.
कम्प्यूटर को उसके कार्यों के आधार पर परिभाषित कीजिए।
उत्तर:
कम्प्यूटर एक यन्त्र (Device) है जो डाटा को अर्थपूर्ण सूचना में बदलता है। कम्प्यूटर डाटा को इनपुट के रूप में ग्रहण करता है। संग्रहित करता है हमारी इच्छानुसार उस पर कार्य करता है अर्थात् प्रोसेस (process) करता है और वांछित प्रारूप में प्रिंट करता है।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
कम्प्यूटर के कौन-कौन से गुण हैं ? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
कम्प्यूटर के गुण-कम्प्यूटर के निम्नांकित गुण होते

  • संग्रह क्षमता (Storage)- कम्प्यूटर के अन्दर डाटा संग्रह करने की अभूतपूर्व क्षमता होती है। यह क्षमता बाइट्स में मापी जाती है। यह किसी भी प्रकार के डाटा का संग्रह कर सकता है।
  • शुद्धता (Accuracy)- कम्प्यूटर कभी भी त्रुटियाँ नहीं करता है, क्योंकि यह इस सिद्धान्त पर कार्य करता है, इसमें जैसा इनपुट देंगे वैसा ही आउटपुट आएगा। यदि इनपुट गलत रहेगा तो आउटपुट भी गलत होगा।
  • गति (Speed)- कम्प्यूटर बहुत ही कम समय में जटिल से जटिल गणना कर सकता है।
  • स्वचालन (Automation)- कम्प्यूटर एक स्वचालित मशीन है, इसे एक बार चालू कर देने पर प्रोग्राम के रूप में दिए निर्देशानुसार स्वतः कार्य करता रहता है।
  • सक्षमता (Diligence)- कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो बिना थके असीमित समय तक कार्य करे सकती है।
  • व्यापक उपयोगिता- कम्प्यूटर का प्रयोग दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसका उपयोग जीवन के हर क्षेत्र; जैसेबैंक, शिक्षा, व्यापार, यातायात, प्रिंटिंग आदि में बढ़ता जा रहा है।

प्रश्न 2.
की-बोर्ड की कुंजियों को कितने भागों में बाँट सकते हैं ? उनका वर्णन कीजिए।
उत्तर:
की-बोर्ड की कुंजियों को तीन भागों में बाँटा जा सकता है-

(अ) एल्फान्यूमेरिक कुंजियाँ- इस भाग में वर्णमाला के अक्षर (A-2), अंकीय (Numeric), करेक्टर (0 से 9) और अन्य करेक्टर जैसे स्पेसबार, <, >,’, *, -, #, $, %, ^, &, [, ], (,), /, ?, \ और विशेष कुंजियाँ Shift, Enter, Backspace, Tab, Ctrl, Esc & Alt होती हैं।
(ब) न्यूमेरिक कुंजियाँ- इसमें 0 से 9 तक के अंकों की कुंजियाँ होती हैं तथा अन्य कुंजियाँ; जैसे-Num Lock, *, -, Home, Page Up, Page Down, Insert & Enter होती हैं।
(स) फंक्शन कुंजियाँ- की-बोर्ड के ऊपरी भाग में 12 फंक्शन कुंजियाँ होती हैं जिन पर F1, F2, F3, F4, F5, F6, F7, F8, F9, F10, F11, F12 अंकित रहता है। इन सबके अलग-अलग कार्य होते हैं।

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट से सम्बन्धित नहीं है
(अ) मेमोरी
(ब) ए. एल. यू.
(स) नियंत्रण यूनिट
(द) स्केनर
उत्तर:
(द) स्केनर

प्रश्न 2.
बड़े चित्र या नक्शों को कागज पर प्रिंट करने में काम आता है
(अ) प्लोटर
(ब) डॉट मेट्रिक्स प्रिंटर
(स) लेजर प्रिंटर
(द) इंक जेट प्रिंटर
उत्तर:
(अ) प्लोटर।

प्रश्न 3.
किसकी गति DPI में मापी जाती है ?
(अ) लेजर प्रिंटर
(ब) इंक जेट प्रिंटर
(स) डॉट मेट्रिक्स प्रिंटर
(द) प्लोटर
उत्तर:
(अ) लेजर प्रिंटर

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से कम्प्यूटर का गुण नहीं है ?
(अ) संग्रह क्षमता
(ब) शुद्धता
(स) स्वचालन
(द) अक्रियशीलता
उत्तर:
(द) अक्रियशीलता

प्रश्न 5.
शकुन्तला देवी कृत रचना है
(अ) सन विद नंबर्स
(ब) एस्ट्रोलॉजी फॉर यू
(स) पजल्स टू पजल्स
(द) ये सभी
उत्तर:
(द) ये सभी

रिक्त स्थान

प्रश्न 1.
आउटपुट इकाई कम्प्यूटर में डाले गए डाटा से अर्थपूर्ण …………. प्राप्त करने के काम आती है।
प्रश्न 2.
……………. की सहायता से अधिकांश डाटा तथा निर्देश कम्प्यूटर में डाले जाते हैं।
प्रश्न 3.
………….. द्वारा बैंकिंग में वैक जाँचे जाते हैं।
प्रश्न 4.
…………….. द्वारा अधिक मात्रा में बिल बनाए जाने का कार्य किया जाता है।
उत्तर:
1. सूचनाएँ
2. की-बोर्ड
3. MICR
4. OCR

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कम्प्यूटर को परिभाषित कीजिए।
उत्तर:
कम्प्यूटर एक यंत्र (Device) है जो डाटा को अर्थपूर्ण सूचना में बदलता है।

प्रश्न 2.
कम्प्यूटर के भागों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • इनपुट इकाई
  • सेन्ट्रल प्रोसेसिंग इकाई
  • आउटपुट इकाई

प्रश्न 3.
ए.एल.यू. का क्या कार्य है ?
उत्तर:
ए.एल.यू. (अर्थमेटिक एण्ड लोजिकल यूनिट) द्वारा जोड़, बाकी, गुणा, भाग आदि लोजिकल गणनाएँ एवं तुलनात्मक कार्य किए जाते हैं।

प्रश्न 4.
इनपुट उपकरण का क्या कार्य है ?
उत्तर:
इनपुट उपकरण कम्प्यूटर में डाटा व निर्देश डालने के काम आते हैं।

प्रश्न 5.
स्केनर को क्या उपयोग है ?
उत्तर:
कागज पर उपलब्ध किसी भी दस्तावेज अथवा तस्वीर को कम्प्यूटर की मेमोरी में डिजिटल रूप में संग्रहित करने के लिए स्केनर का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 6.
टच स्क्रीन का क्या उपयोग है ?
उत्तर:
टच स्क्रीन का उपयोग की-बोर्ड के विकल्प के रूप में किया जाता है।

प्रश्न 7.
माइक्रोफोन क्या है ?
उत्तर:
माइक्रोफोन इनपुट डिवाइस है जिसके माध्यम से आवाज को इनपुट के रूप में कम्प्यूटर में डाला जाता है।

प्रश्न 8.
सामान्यतः प्रयुक्त आउटपुट उपकरणों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • मॉनिटर
  • प्रिंटर
  • प्लोटर
  •  स्पीकर

प्रश्न 9.
मॉनिटर कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर:
मॉनिटर मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं-

  • CRT मॉनिटर
  • LCD मॉनिटर
  • LED मॉनिटर

प्रश्न 10.
लेजर प्रिंटर की गति किसमें मापी जाती है ?
उत्तर:
लेजर प्रिंटर की गति DPI (डॉट्स प्रति इंच) में मापी जाती है।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) क्या है ? इसके कितने भाग होते हैं ?
उत्तर:
1. सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU)- यह कम्प्यूटर का मुख्य हिस्सा है जो डाटा को संग्रहित करता है, विभिन्न प्रकार की गणनाएँ करता है एवं कम्प्यूटर की समस्त क्रियाओं को नियंत्रण करता है। इसके तीन भाग होते हैं1. मेमोरी (Memory)
2. ए. एल. यू. (ALU- अर्थमेटिक लोजिकल यूनिट)
3. नियंत्रण यूनिट (Control Unit)

प्रश्न 2.
सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट के विभिन्न भागों के कार्य लिखिए।
उत्तर:
1. मेमोरी (Memory)- इसमें विभिन्न प्रकार के डाटा व निर्देश संग्रहित रहते हैं।
2. ए. एल. यू. (अर्थमेटिक एण्ड लोजिकल यूनिट)-इसके द्वारा जोड़, बाकी, गुणा, भाग आदि लोजिकल गणनाएँ एवं तुलनात्मक कार्य किए जाते हैं।
3. नियंत्रण यूनिट (Control Unit)- यह यूनिट कम्प्यूटर की समस्त क्रियाओं पर नियंत्रण करती है।

प्रश्न 3.
माउस क्या है ? इसका क्या कार्य है ?
उत्तर:
यह कम्प्यूटर इनपुट माध्यम है। इसकी निचली सतह पर एक बॉल के हिलने के अनुरूप स्क्रीन पर कर्सर अपना स्थान बदलता है। जब कर्सर निर्धारित स्थान पर पहुँचता है। तो माउस बटन को क्लिक कर हम निर्देश का चयन कर निर्देश प्रचालित करते हैं।

प्रश्न 4.
मैग्नेटिक इंक करेक्टर रिकगनिशन (MICR) क्या है ?
उत्तर:
MICR बैंकिंग में अधिक उपयोग में लायी जाने वाली तकनीक है जहाँ अधिक संख्या में चैक जाँचे जाते हैं। इस तकनीक में विशेष प्रकार के अक्षर एक विशेष टाइपराइटर की सहायता से एक ऐसी स्याही, जिसमें चुम्बकीय पदार्थ | मिले होते हैं, से अभिलेख उभारे जाते हैं। इसके द्वारा अभिलेखों के वास्तविक होने की जाँच की जाती है।

प्रश्न 5.
ऑप्टिकल करेक्टर रिकगनिशन (0CR) क्या है ?
उत्तर:
यह छपे हुए, टाइप या हस्तलिखित पत्र को अत्यधिक तीव्र गति से पढ़ने वाली तकनीक है। यह तकनीक उन संस्थाओं में मुख्य रूप से उपयोग में लायी जाती है जहाँ अधिक मात्रा में बिल बनाए जाने का कार्य किया जाता है।

प्रश्न 6.
ऑटिकल मार्क रीडिंग (OMR) क्या है ?
उत्तर:
यह एक ऐसी डिवाइस है जो किसी कागज पर | पेन्सिल या पेन के चिह्न की उपस्थिति और अनुपस्थिति को जाँचती है। इसमें चिह्नित कागज पर प्रकाश डाला जाता है। और परावर्तित प्रकाश को जाँचा जाता है। यह तकनीक केवल छपे हुए कार्ड या फॉर्म पर निश्चित स्थानों पर बने बॉक्सों और पेन्सिल से भरे Boxes को जाँचती है। OMR किसी परीक्षा की उत्तर पुस्तिका को जाँचने के लिए अत्यधिक उपयोगी डिवाइस है।

प्रश्न 7.
स्केनर क्या है ? इसकी कार्य प्रणाली समझाइए।
उत्तर:
स्केनर कागज पर उपलब्ध किसी भी दस्तावेज अथवा तस्वीर को कम्प्यूटर की मैमोरी में डिजिटल रूप में संग्रहित करने के लिए प्रयुक्त इनपुट डिवाइस है। इसकी कार्य प्रणाली काफी कुछ फोटोकॉपी मशीन जैसी होती है। यह दस्तावेज की हूबहू प्रतिलिपि कागज पर उपलब्ध कराती है।

प्रश्न 8.
माइक्रोफोन तथा वेब कैमरा क्या है ?
उत्तर:
(i) माइक्रोफोन (Microphone)- यह ऐसा इनपुट डिवाइस है जिसके माध्यम से आवाज को इनपुट के रूप में कम्प्यूटर में डाला जाता है।
(ii) वेब कैमरा (Web Camera)- इस डिवाइस से हम दूसरे शहर या देश-विदेश में बैठे किसी व्यक्ति से सीधी बात कर सकते हैं तथा उसकी गतिविधि को कम्प्यूटर स्क्रीन पर देख सकते हैं।

प्रश्न 9.
मॉनिटर क्या है ? ये मुख्यतः कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर:
मॉनिटर या वी.डी.यू. (Visual Display Unit) एक मुख्य आउटपुट उपकरण है। ये तकनीकी के आधार पर मुख्यत: तीन प्रकार के होते हैं

  • CRT मॉनिटर
  • LCD मॉनिटर
  • LED मॉनिटर

प्रश्न 10.
LED मॉनिटर का वर्तमान में अधिकाधिक प्रयोग किया जा रहा है, क्यों ?
उत्तर:
LCD से अच्छी पिक्चर क्वालिटी एवं कम विद्युत खर्च को देखते हुए वर्तमान में LED मॉनिटर का अधिकाधिक प्रयोग किया जा रहा है। इस मॉनिटर में लाइट एमिटिंग डायोड लगाया जाता है।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
प्रिंटर क्या है ? सामान्यतः उपयोग में आने वाले प्रिंटरों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
यह वह आउटपुट डिवाइस है जिसके माध्यम से मुद्रित प्रति (Hard Copy) प्राप्त की जा सकती है।
सामान्यत: उपयोग में आने वाले प्रिंटरों का वर्णन निम्नवत् है

(i) लेजर प्रिंटर- उच्च गुणवत्ता युक्त छपाई का कार्य लेजर प्रिंटर द्वारा किया जाता है। ये तेजी से कागज प्रिन्ट करता है। इनकी गति DPI (डॉट्स प्रति इंच) में मापी जाती है।
(ii) इंकजेट प्रिंटर- इंक जेट प्रिंटर, कागज पर स्याही को छिड़ककर सीधे इमेज तैयार करता है। हालांकि ये इमेज लेजर प्रिंटर की तुलना में कुछ कम गुणवत्ता वाली होती है। लेजर प्रिंटर की तुलना में इंकजेट प्रिंटर की प्रिटिंग गति कम है।
(iii) डोट मेट्रिक्स प्रिंटर- यह डोट्स के रूप में अक्षर या इमेज को कागज पर अंकित करता है। इसलिए इसे डोट मेट्रिक्स प्रिंटर कहते हैं। इसकी गति को CPS (Characters Per Second) में मापा जाता है। यह प्रिंटर कम खर्चीला, आवाज करने वाला, धीमी गति से प्रिंट करने वाला एवं कम गुणवत्ता वाली छपाई करता है।

प्रश्न 2.
शकुन्तला देवी पर एक संक्षिप्त लेख लिखिए।
उत्तर:
शकुन्तला देवी शकुन्तला देवी का जन्म 4 नवम्बर, 1929 को कर्नाटक की राजधानी बंगलुरू महानगर में एक रूढ़िवादी कन्नड़ परिवार में हुआ। 6 वर्ष की उम्र में मैसूर यूनिवर्सिटी के एक सम्मेलन में इन्होंने अपनी गणन दक्षता का प्रदर्शन किया। इन्हें पिछली सदी की किसी भी तारीख का दिन क्षणभर में : बताने की योग्यता प्राप्त थी। 1982 में इनका नाम ‘गिनीजबुक’ में भी शामिल किया गया। इनकी इसी विशेषता ने लोगों को इन्हें ‘मानव कम्प्यूटर’ कहने को विवश कर दिया। ये बहुत कठिन और जटिल गणितीय गणनाएँ बहुत आसानी से हल कर डालती थीं। इनकी रचित पुस्तकें ‘सन विद नंबर्स’, ‘एस्ट्रोलॉजी फॉर यू’, ‘पजल्स टू पजल्स यू’, मैंथबलीट’ विश्वविख्यात हैं। इन्होंने इस मिथक को तोड़ दिया कि लड़कियों का हाथ गणित में तंग होता है।

4 नवम्बर 2013 को गूगल ने इनके सम्मान में इन्हें गूगल डूडल समर्पित किया। मानव कम्प्यूटर की संज्ञा पे अभिहित इस प्रसिद्ध वैज्ञानिक का बंगलुरू में 21 अप्रैल, 2013 को निधन हो गया। इमेज को कागज पर अंकित करता है। इसलिए इसे डोट मेट्रिक्स प्रिंटर कहते हैं। इसकी गति को CPS (Characters Per Second) में मापा जाता है। यह प्रिंटर कम खर्चीला, आवाज करने वाला, धीमी गति से प्रिंट करने वाला एवं कम गुणवत्ता वाली छपाई करता है।

We hope the RBSE Solutions for Class 8 Science Chapter 13 कम्प्यूटर will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 8 Science Chapter 13 कम्प्यूटर, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.