RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 5 अम्ल, क्षारक एवं लवण

RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 5 अम्ल, क्षारक एवं लवण are part of RBSE Solutions for Class 7 Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 7 Science Chapter 5 अम्ल, क्षारक एवं लवण.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 7
Subject Science
Chapter Chapter 5
Chapter Name अम्ल, क्षारक एवं लवण
Number of Questions Solved 53
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 7 Science Chapter 5 अम्ल, क्षारक एवं लवण

पाठ्य पुस्तक के प्रश्नोत्तर

सही विकल्प का चयन कीजिए

प्रश्न 1.
इमली में कौन-सा अम्ल पाया जाता है ?
(अ) लैक्टिक अम्ल
(ब) साइट्रिक अम्ल
(स) टार्टरिक अम्ल
(द) ऐसीटिक अम्ल।
उत्तर:
(स) टार्टरिक अम्ल

प्रश्न 2.
निम्नलिखित यौगिकों में से क्षारक है
(अ) नमक
(ब) नमक का अम्ल
(स) धावन सोडा
(द) मैलिक अम्ल
उत्तर:
(स) धावन सोडा

प्रश्न 3.
जिंक (जस्ते) पर अम्ल की अभिक्रिया से बनने वाली गैस है
(अ) हाइड्रोजन
(ब) नाइट्रोजन
(स) कार्बन डाइऑक्साइड
(द) ऑक्सीजन
उत्तर:
(अ) हाइड्रोजन

प्रश्न 4.
शोरे का अम्ल है-
(अ) HNO3
(ब) H2SO4
(स) HCl
(द) CHCOOH.
उत्तर:
(अ) HNO3.

रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए

प्रश्न 1.
क्षारक लाल लिटमस पत्र को ……….. करते हैं।
प्रश्न 2.
अम्ल एवं क्षारक अभिक्रिया करके ………. तथा ………..
बनाते हैं।
प्रश्न 3.
अम्ल सोडियम बाइकार्बोनेट से अभिक्रिया कर ………… गैस उत्पन्न करते हैं।
प्रश्न 4.
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 5 अम्ल, क्षारक एवं लवण 1
उत्तर:
1. नीला
2. लवण, जल
3. कार्बन डाइऑक्साइड
4. H2O

RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 5 अम्ल, क्षारक एवं लवण 2

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
किन्हीं दो प्राकृतिक सूचकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
प्राकृतिक सूचक :

  • लिटमस
  • हल्दी

प्रश्न 2.
अम्ल एवं क्षारक की पारस्परिक अभिक्रिया द्वारा लवण तथा जल बनना कौन-सी अभिक्रिया है ?
उत्तर:
अम्ल एवं क्षारक की पारस्परिक अभिक्रिया द्वारा लवण तथा जल बनना उदासीनीकरण अभिक्रिया है।

प्रश्न 3.
क्षारक के कोई तीन गुण बताइए।
उत्तर:
क्षारक के गुण

  • स्वाद में कड़वे (कसैले) होते हैं।
  • छूने पर साबुन जैसे चिकने प्रतीत होते हैं।
  • लाल लिटमस को नीला करते हैं।

प्रश्न 4.
नीले लिटमस पत्र को एक विलयन में डुबोया गया। वह लाल हो जाता है। विलयन की प्रकृति क्या है ? समझाइए।
उत्तर:
विलयन की प्रकृति अम्लीय है। अम्ल नीले लिटमस का रंग लाल कर देते हैं।

प्रश्न 5.
अति अम्लता से आप क्या समझते हैं ? इसका क्या उपचार है ?
उत्तर:
हमारे आमाशय में स्रावित होने वाला हाइड्रोक्लोरिक अम्ल भोजन के पाचन में सहायक होता है परन्तु आमाशय में अम्ल की आवश्यकता से अधिक मात्रा स्रावित होने पर अपाचन हो जाता है, इसे अति अम्लता (acidity) कहते हैं। इसका उपचार करने के लिए हम दूधिया मैग्नीशियम (मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड) जैसे प्रति अम्ल पदार्थ का उपयोग करते हैं। यह अत्यधिक अम्ल के प्रभाव की उदासीन कर देता है।

प्रश्न 6.
यदि कारखानों के अपशिष्ट को जलाशयों में बिना उपचारित किए विसर्जित कर दें तो क्या होगा ?
उत्तर:
कारखानों के अपशिष्ट (कचरे) में अम्लीय पदार्थ होते हैं। यदि इस अपशिष्ट को सीधे ही जलाशयों में डाल दिया जाए तो मछलियों, जलीय पौधों व जलीय जीवों के
जीवन के लिए हानिकारक हो सकता है।

प्रश्न 7.
नींबू के रस को रखने के लिए धातुओं के पात्र का उपयोग क्यों नहीं करते हैं ?
उत्तर:
नींबू के रस में अम्ल होता है जो धातु के पात्र से क्रिया | करके विषैला पदार्थ बनाता है। इसलिए नींबू के रस को रखने के लिए धातुओं के पात्र का उपयोग नहीं किया जाता है।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
सूचक किसे कहते हैं ? किन्हीं दो सूचक के नाम बताइए। अम्ल तथा क्षारक पर इनका क्या प्रभाव पड़ता है ? समझाइए।
उत्तर:
सूचक (Indicators)- पदार्थों को चखे या छुए बिना, पदार्थ अम्लीय है या क्षारीय, इसका परीक्षण करने के लिए कुछ विशेष प्रकार के पदार्थों का उपयोग किया जाता है, जिन्हें सूचक कहते हैं। सूचक अपना रंग परिवर्तित करके पदार्थ की प्रकृति के बारे में बताते हैं। दो सूचकों के नाम : लिटमस, हल्दी अम्ल एवं क्षारकों का सूचके पर प्रभाव-अम्ल लिटमस के नीले रंग को लाल तथा क्षारक लिटमस के लाल रंग को नीला कर देते हैं। अम्ले एवं क्षारक को हल्दी के घोल में मिलाने पर लाल रंग आता है।

प्रश्न 2.
अम्ल तथा क्षारक में कोई तीन अन्तर लिखिए।
उत्तर:
अम्ल तथा क्षारक में अन्तर
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 5 अम्ल, क्षारक एवं लवण 3
प्रश्न 3.
निम्नलिखित के घरेलू उपयोग लिखिए
(अ) धावन सोडा
(ब) सोडियर’ “लोराइड
(स) गन्धक को अम्ल
(द) कैल्सियम ऑक्साइड
(य) ऐसीटिक अम्ल
उत्तर:
(अ) धावन सोडा का उपयोग घरेलू स्तर पर कपड़ों की धुलाई के लिए होता है।
(ब) सोडियम क्लोराइड साधारण नमक है। इसका उपयोग भोजन में होता है।
(स) गन्धक के अम्ल का उपयोग तनुकृत करके टॉयलेट साफ करने में किया जाता है।
(द) कैल्सियम ऑक्साइड का उपयोग घरों की पुताई के लिए किया जाता है।
(य) ऐसीटिक अम्ल का उपयोग अचार बनाने में किया जाता है।

पाठगत प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
आपने नींबू, इमली, संतरा, सेब, चीकू, शक्कर तथा नमक जैसे भोज्य पदार्थों का उपयोग किया होगा। क्या इन सभी पदार्थों का स्वाद एकसमान होता है ?
(पृष्ठ 46)
उत्तर:
नहीं, इन सबका स्वाद अलग-अलग होता है।

प्रश्न 2.
खाने के सोडा (बेकिंग पाउडर) का स्वाद कैसा होता है ? (पृष्ठ 49)
उत्तर:
खाने के सोडा का स्वाद कड़वा (कसैला) होता है।

प्रश्न 3.
इसके विलयन को अंगुलियों के बीच रगड़ने पर आप कैसा अनुभव करते हैं ? (पृष्ठ 49)
उत्तर:
यह विलयन साबुन जैसा चिकना लगता है।

प्रश्न 4.
क्या हम सभी पदार्थों को चख कर उनकी प्रकृति के बारे में ज्ञात कर सकते हैं ? (पृष्ठ 50)
उत्तर:
नहीं, क्योंकि बिना पूछे किसी अनजान पदार्थ को छूना या चखना घातक हो सकता है।

प्रश्न 5.
लवण क्या होते हैं ? (पृष्ठ 53)
उत्तर:
अम्ल एवं क्षारक की क्रिया में जल के अतिरिक्त बना एक नया पदार्थ लवण कहलाता है।

क्रियाकलाप

गतिविधि-1: (पृष्ठ 46)

प्रश्न 1
विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्वाद को सारणीबद्ध कीजिए।
उत्तर:
सारणी : स्वाद के आधार पर भोज्य पदार्थ
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 5 अम्ल, क्षारक एवं लवण 4

गतिविधि- 2 (पृष्ठ 47)

प्रश्न 1.
आप क्या देखते हैं ?
उत्तर:
हम देखते हैं कि गिलास में झाग बनने लगते हैं और गैस निकलती है। इस गैस के पास जलती तीली ले जाने पर तीली बुझ जाती है।
प्रश्न 2.
तीली क्यों बुझती है ?
उत्तर:
अम्ल, खाने के सोडा (सोडियम बाइकार्बोनेट) से अभिक्रिया कर कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) गैस उत्पन्न करते हैं जो तीली की ज्वाला को बुझा देती है।
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 5 अम्ल, क्षारक एवं लवण 5
निष्कर्ष- अम्ल, सोडियम बाइकार्बोनेट (खाने का सोडा) से अभिक्रिया कर कार्बन डाइऑक्साइड गैस उत्पन्न करते हैं।

गतिविधि-4 (पृष्ठ 49)

प्रश्न 1
आप क्या देखते हैं ?
उत्तर:
हम देखते हैं कि पंखुड़ी का रंग नीले से लाल हो जाता है।
निष्कर्ष- इस प्रयोग से स्पष्ट होता है कि अम्ल नीले वनस्पति रंग को लाल कर देते हैं।
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 5 अम्ल, क्षारक एवं लवण 6

गतिविधि-6 : (पृष्ठ 51)

प्रश्न 1
आप क्या देखते हैं ?
उत्तर:
हल्दी का रंग पीले से लाल हो जाता है।
प्रश्न 2
सारणी में दिए गए विलयनों का परीक्षण कीजिए और अपने प्रेक्षणों को सारणी में नोट कर निष्कर्ष निकालिए।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 5 अम्ल, क्षारक एवं लवण 7

गतिविधि-9: (पृष्ठ 53)

प्रश्न 1
ऐसा क्यों हुआ ?
उत्तर:
सोडियम हाइड्रॉक्साइड (NaOH), हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl) से अभिक्रिया कर सोडियम क्लोराइड तथा जल बनता है और ऊष्मा निकलती है। विलयन के उदासीन हो जाने के कारण विलयन को गुलाबी रंग लुप्त हो जाता है।

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
टमाटर में होता है|
(अ) ऐस्कॉर्बिक अम्ल
(ब) टार्टरिक अम्ल
(स) सिट्रिक अम्ल
(द) ऐसीटिक अम्ल
उत्तर:
(अ) ऐस्कॉर्बिक अम्ल

प्रश्न 2.
आग बुझाने के काम आती है|
(अ) हाइड्रोजन गैस
(ब) ऑक्सीजन गैस
(स) कार्बन डाइऑक्साइड गैस
(द) ये सभी ।
उत्तर:
(स) कार्बन डाइऑक्साइड गैस

प्रश्न 3.
लिटमस को प्राप्त किया जाता है
(अ) लाइकेन से
(ब) कवक से
(स) जीवाणु से ।
(द) जन्तुओं से
उत्तर:
(अ) लाइकेन से

प्रश्न 4.
कास्टिक सोडा का सूत्र है
(अ) KOH
(ब) NaHCO3
(स) NaCl
(द) NaOH
उत्तर:
(द) NaOH

प्रश्न 5.
खाने के नमक का सूत्र है
(अ) NaCl
(ब) NaOH
(स) NaHCO3
(द) NaaCO3
उत्तर:
(अ) NaCl

रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए

प्रश्न 1.
अम्ल को अंग्रेजी भाषा में …………… कहते हैं।
प्रश्न 2.
अम्ल नीले वनस्पति रंजकों के रंग को…::कर देते हैं।
प्रश्न 3.
ऐसे पदार्थ जिनका लिटमस पत्र पर कोई प्रभाव नहीं होता……… कहलाते हैं।
प्रश्न 4.
……….के जलीय विलयन विद्युत् के सुचालक होते हैं।
प्रश्न 5.
………. को प्रायः नमक को अम्ल भी कहते हैं।
उत्तर:
1. ऐसिड,
2. लाल,
3. उदासीन,
4. लवण,
5. हाइड्रोक्लोरिक।

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
संतरा और अंगूर में कौन-सा अम्ल पाया जाता है ?
उत्तर:
संतरा में साइट्रिक अम्ल तथा अंगूर में टार्टरिक अम्ल पाया जाता है।

प्रश्न 2.
खाने के सोडा का रासायनिक नाम लिखिए।
उत्तर:
सोडियम बाइकार्बोनेट (NaHCO3)

प्रश्न 3.
क्या होता है जब अम्ल की खाने के सोडे से अभिक्रिया होती है ?
उत्तर:
अम्ल, खाने के सोडे से क्रिया करके CO, गैस उत्पन्न करता है।

प्रश्न 4.
क्या होता है जब अम्ल, जस्ते से क्रिया करता है ?
उत्तर:
अम्ल की जस्ते से क्रिया होने पर हाइड्रोजन गैस उत्पन्न होती है।

प्रश्न 5.
दो मानव निर्मित सूचकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
फिनोलफ्थैलीन तथा मेथिल ओरेंज।

प्रश्न 6.
कास्टिक सोडा का रासायनिक नाम क्या है ?
उत्तर:
सोडियम हाइड्रॉक्साइड (NaOH)

प्रश्न 7.
सिरके का रासायनिक नाम क्या है ?
उत्तर:
ऐसीटिक अम्ल (CHCOOH)

प्रश्न 8.
प्रति-अम्ल किसे कहते हैं ?
उत्तर:
ऐसे पदार्थ जो अम्ल के प्रभाव को कम कर देते हैं, प्रति-अम्ल कहलाते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
अम्ल किसे कहते हैं ? दो खाद्य पदार्थों के नाम लिखिए जिनमें अम्ल पाया जाता है।
उत्तर:
अम्ल को अंग्रेजी भाषा में ऐसिड कहते हैं, ऐसिड शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के ‘ऐसिड्स’ शब्द से हुई है, जिसका अर्थ खट्टा (Sour) होता है। अत: हम कह सकते हैं कि जो पदार्थ स्वाद में खट्टे होते हैं, वे अम्ल होते हैं। अम्ल युक्त खाद्य पदार्थ-सन्तरा, दही।

प्रश्न 2.
अम्ल की दो रासायनिक क्रियाएँ लिखिए।
उत्तर:
1. अम्ल सोडियम बाइकार्बोनेट (खाने का सोडा) से अभिक्रिया कर कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) गैस उत्पन्न करते हैं।
2. अम्ल धातु के साथ अभिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस (H2) गैस उत्पन्न करते हैं।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित पदार्थों में उपस्थित क्षारक का नाम तथा रासायनिक सूत्र लिखिए
1. चूने का पानी,
2. साबुन,
3. दूधिया मैग्नीशियम।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 5 अम्ल, क्षारक एवं लवण 8

प्रश्न 4.
उदासीन पदार्थ किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
ऐसे पदार्थ जो लाल अथवा नीले लिटमस पत्र के रंग को परिवर्तित नहीं करते हैं, उदासीन पदार्थ कहलाते हैं। ऐसे पदार्थ न तो अम्लीय होते हैं और न ही क्षारकीय होते हैं। जैसे-नमक, नौसादर, कैल्शियम क्लोराइड, सोडियम कार्बोनेट, सोडियम बाइकार्बोनेट आदि।

प्रश्न 5.
मृदा उपचार में अम्ल तथा क्षारकों की भूमिका समझाइए।
उत्तर:
मृदा उपचार में अम्ल तथा क्षारकों की भूमिकारासायनिक उर्वरकों को खेतों में अधिक मात्रा में उपयोग करने से मृदा अत्यधिक अम्लीय हो जाती है, जो पौधों की वृद्धि के लिए हानिकारक होती है। मृदा की अत्यधिक अम्लीय या क्षारीय होना, भूमि की उर्वरता को कम कर देती है।

अत: मृदा के अम्लीय होने पर उसमें बुझा चूना (क्षारकीय) या बिना बुझा चूना (क्षारकीय) मिलाते हैं, जिससे मृदा की अम्लीयता कम हो जाती है। यदि मृदा क्षारीय है तो उसमें जैव पदार्थ (खाद के रूप में) मिलाए जाते हैं जो अम्ल उत्पन्न कर मृदा की क्षारकता कम कर देते हैं।

प्रश्न 6.
कारखानों के अपशिष्टों को निष्क्रिय करने में क्षारकों की क्या भूमिका है ?
उत्तर:
कारखानों के अपशिष्ट (कचरे) में अम्लीय पदार्थ उपस्थित होते हैं। यदि इस अपशिष्ट को सीधे ही जलाशयों में डाल दिया जाए तो मछलियों, जलीय पौधों व अन्य जलीय जीवों के जीवन के लिए हानिकारक हो सकता है।
अतः इस अपशिष्ट में क्षारकीय पदार्थ मिलाकर उदासीन कर जलाशयों में विसर्जित करना चाहिए, जिससे कि जलाशयों के जीव-जन्तुओं को नष्ट होने से बचाया जा सके।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कुछ प्राकृतिक अम्लों के नाम व उनके स्रोत लिखिए।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 5 अम्ल, क्षारक एवं लवण 9
प्रश्न 2.
(a) लिटमस क्या है ? लिटमस पत्र को कैसे प्राप्त किया जाता है ?
(b) हल्दी सूचक पत्र बनाने की विधि लिखिए।
उत्तर:
(a) लिटमस- अम्ल तथा क्षारक की पहचान के लिए सबसे सामान्य रूप से उपयोग में लाया जाने वाली प्राकृतिक सूचक लिटमस है। लिटमस को लाइकेन (शैवाल) से प्राप्त किया जाता है। यह विलयन के रूप में तथा कागज की पट्टियों के रूप में उपलब्ध होता है, इन कागज की पट्टियों को लिटमस पत्र कहते हैं। लिटमस दो प्रकार के होते हैं-नीला लिटमस एवं लाल लिटमस।
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 5 अम्ल, क्षारक एवं लवण 10
(b) हल्दी सूचक पत्र- चम्मच में हल्दी पाउडर लेकर उसमें थोड़ा-सा जल मिलाकर पेस्ट बनाते हैं। अब सफेद कागज की मोटी शीट पर इस पेस्ट को फैला देते हैं। सूखने पर इस शीट की छोटी-छोटी पट्टियाँ काट लेते हैं। हल्दी सूचक पत्र की पट्टियाँ परीक्षण के लिए तैयार हैं।

प्रश्न 3.
(a) उदासीनीकरण अभिक्रियाएँ क्या होती हैं ? अभिक्रिया का समीकरण लिखकर समझाइए।
(b) उदासीनीकरण की अभिक्रिया के उत्पादों के नाम लिखकर इसके मुख्य उत्पाद के गुण लिखिए।
उत्तर:
(a) उदासीनीकरण अभिक्रियाएँ- वे अभिक्रिया, जिसमें कोई अम्ल व क्षारक की निश्चित मात्रा एवं आयतन मिलाया जाता है तो लवण तथा जल बनते हैं आर ऊष्मा निकलती है, ऐसी अभिक्रियाएँ उदासीनीकरण अभिक्रियाएँ कहलाती हैं। उदाहरणार्थ ।
RBSE Solutions for Class 7 Science Chapter 5 अम्ल, क्षारक एवं लवण 11
(b) अम्ल एवं क्षारक की क्रिया से जल के अतिरिक्त एक नया पदार्थ बनता है जिसे लवण कहते हैं। जैसे-सोडियम क्लोराइड, सोडियम कार्बोनेट, सोडियम बाइकार्बोनेट आदि। इनके विलयनों को लिटमस परीक्षण करने से ज्ञात होता है। कि ये लिटमस पत्र पर कोई प्रभाव नहीं डालते हैं.
अतः ये उदासीन प्रकृति होते हैं। लवण के गुण

  • लवण ठोस अवस्था में मिलते हैं।
  •  सामान्यतः लवण उदासीन होते हैं।
  •  लवणों के जलीय विलयन विद्युत् के सुचालक होते हैं।

प्रश्न 4.
किन्हीं चार अम्लों के उपयोग लिखिए।
उत्तर:
अम्लों के उपयोग

(i) सल्फ्यूरिक अम्ल- इसे प्रायः गन्धक का अम्ल भी कहते हैं। इसका रासायनिक सूत्र H2SO4 है। इसका उपयोग औद्योगिक स्तर पर उर्वरकों; जैसे-अमोनियम सल्फेट के निर्माण में, बैटरियों में, रंग, कागज, कपड़ा आदि उद्योगों में किया जाता है।
(ii) नाइट्रिक अम्ल- इसे प्रायः शोरे का अम्ल भी कहते हैं। इसका रासायनिक सूत्र HNO2 है। इसका औद्योगिक उपयोग अम्लराज बनाने में, अमोनियम नाइट्रेट उर्वरक के निर्माण में, सोने व चॉदी को शुद्ध करने में, पटाखे तथा अन्य विस्फोटक टी. एन. टी., डायनामाइट आदि बनाने में होता है।
(iii) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल- इसे प्रायः नमक का अम्ल भी कहते हैं। इसका रासायनिक सूत्र HCl है। इसका उपयोग टॉयलेट की सफाई में तथा औद्योगिक स्तर पर क्लोरीन निर्माण में, नमक के शोधन में होता है।
(iv) ऐसीटिक अम्ल- इसे प्रायः सिरका भी कहते हैं। इसका रासायनिक सूत्र CHCOOH है। इसका उपयोग घरेलू स्तर पर अचार बनाने, दवा के रूप में तथा औद्योगिक स्तर पर सेल्युलोज ऐसिटेट (फोटोफिल्म) के निर्माण में तथा सफेदा बनाने में होता है।

प्रश्न 5.
(a) क्षारकों के दो गुण लिखिए।
(b) किन्हीं दो क्षारकों के उपयोग लिखिए।
उत्तर:
(a) क्षारकों के गुण-

  • क्षारक स्वाद में कड़वे तथा छूने पर साबुन जैसे चिकने होते हैं।
  • क्षारक लाल वनस्पति रंजकों को नीला करते हैं।

(b) क्षारकों के उपयोग-

  • सोडियम हाइड्रॉक्साइड- इसे प्रायः कास्टिक सोड़ा भी कहते हैं। इसका रासायनिक सूत्र NaOH है। इसका उपयोग घरेलू स्तर पर बरतन की सफाई तथा औद्योगिक स्तर पर साबुन निर्माण में होता है।
  • कैल्शियम ऑक्साइड- इसे प्रायः बिना बुझा चूना भी कहते हैं। इसका रासायनिक सूत्र CaO है। इसका उपयोग घरेलू स्तर पर घरों की पुताई, घरेलू उपचार तथा औद्योगिक स्तर पर अमोनिया निर्माण, लोहे के निष्कर्षण आदि में होता है।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित के उपयोग लिखिए
(i) सोडियम क्लोराइड
(ii) सोडियम कार्बोनेट
(iii) सोडियम बाइकार्बोनेट
उत्तर:
(i) सोडियम क्लोराइड- इसे प्रायः नमक कहते हैं। इसका रासायनिक सूत्र NaCl है। इसका उपयोग घरेलू स्तर पर भोजन में नमक के रूप में तथा औद्योगिक स्तर पर क्लोरीन निर्माण में होता है।
(ii) सोडियम कार्बोनेट- इसे प्रायः धावन सोड़ा भी कहते हैं। इसका रासायनिक सूत्र NaaCO3 है। इसका उपयोग घरेलू स्तर पर कपड़ों की धुलाई में तथा औद्योगिक स्तर पर जल की कठोरता दूर करने में होता है।
(iii) सोडियम बाइकार्बोनेट- इसे प्रायः खाने का सोड़ा भी कहते हैं। इसका रासायनिक सूत्र NaHCO3 है। इसका उपयोग घरेलू स्तर पर बैकिंग पाउडर बनाने में, पेय पदार्थों के निर्माण में, ब्रेड, केक आदि बनाने में तथा औद्योगिक स्तर पर सोडियम कार्बोनेट के निर्माण में व पाचक पदार्थों के निर्माण में होता है।

We hope the RBSE Solutions for Class 8 Science Chapter 5 अम्ल, क्षारक एवं लवण will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 8 Science Chapter 5 अम्ल, क्षारक एवं लवण, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.