RBSE Solutions for Class 7 Social Science Chapter 9 लोकतंत्र और समानता

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Chapter 9 लोकतंत्र और समानता are part of RBSE Solutions for Class 7 Social Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 7 Social Science Chapter 9 लोकतंत्र और समानता.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 7
Subject Social Science
Chapter Chapter 9
Chapter Name लोकतंत्र और समानता
Number of Questions Solved 26
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 7 Social Science Chapter 9 लोकतंत्र और समानता

पातुगत प्रश्न एवं उनके उत्तर

प्रश्न 1.
आपके क्षेत्र के मतदान केन्द्र के बूथ लेवल अधिकारी | (बी.एल. ओ.) से मतदान दिवस के बारे में चर्चा कीजिए। (पृष्ठ73)
उत्तर
बूथ लेवल अधिकारी से चर्चा के बाद पता चला कि मतदान दिवस के 48 घण्टे पूर्व सभी राजनीतिक दल अपना प्रचार समाप्त कर देते हैं। मतदान प्रातः 8 बजे से शुरू हो जाता है। इस दिन चुनाव वाले क्षेत्र में सभी व्यावसायिक केन्द्र, कार्यालय एवं विद्यालय आदि में अवकाश रहता है। मतदान केन्द्र में लोग पंक्तिबद्ध खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते हैं। वहाँ बहुत से कार्यकर्ता होते हैं जो व्यवस्था की निगरानी करते हैं। प्रत्येक मतदान केन्द्र में एक केबिन या कमरा होता है जहाँ पर्दे डालकर अलग-अलग एकांत स्थल बना दिए जाते हैं। यहाँ लोग अपने मत गुप्त रूप से डालते हैं। मत डालने के लिए आवश्यक है कि मतदाता का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए।

प्रत्येक मतदाता अपने साथ अपना मतदाता पहचान पत्र लाता है। मतदान अधिकारी सूची में मतदाता का नाम तथा पहचान पत्र मिलाकर उन्हें पंक्ति में खड़ा करते हैं। महिला एवं पुरुष मतदाताओं की पंक्ति पृथक-पृथक बनायी जाती है। सभी मतदान केन्द्रों पर कड़ी निगरानी रहती है जो सुरक्षित एवं शांतिपूर्वक मतदान  के लिए बहुत आवश्यक है। मत देने के बाद सभी मतदाताओं की एक गली पर स्याही से निशान बना दिया जाता है, जिससे व्यक्ति दुबारा मतदान नहीं कर सके। सायं 5 बजे मतदान केन्द्र बंद हो जाते हैं।

प्रश्न 2.
आपके क्षेत्र में आयोजित होने वाले मेले किस प्रकार सामाजिक समानता एवं समरसता को बढ़ाते हैं, शिक्षक के साथ चर्चा कीजिए। (पृष्ठ 74)
उत्तर
प्रत्येक गाँव या शहर में विभिन्न अवसरों पर तरह-तरह के मेले आयोजित होते रहते हैं। कुछ मेले तो इतने प्रसिद्ध हो जाते हैं कि उन्हें देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। तरह-तरह के झूले तथा खेल लोगों का मनोरंजन करते हैं। विभिन्न प्रदेशों के व्यवसायी अपना सामान बेचने के लिए आते हैं जो लोगों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र होते हैं। हमें प्रत्येक राज्य में घूमने या खरीदारी करने तो नहीं जा सकते परन्तु इन मेलों में हम विभिन्न राज्यों की प्रसिद्ध वस्तुएँ खरीद सकते हैं और वहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का स्वाद भी ले सकते हैं।

ये मेले किसी एक धर्म या सम्प्रदाय के नहीं होते हैं। इनमें सभी धर्मों एवं सम्प्रदाय के लोग उत्साह से आते हैं। खाद्य पदार्थों का स्वाद सभी लोग समान रूप से लेते हैं एवं मनोरंजन भी। समान रूप से करते हैं। सभी लोगों में मेला घूमने का उत्साह एक समान होता है। अत: कहा जा सकता है कि मेले सामाजिक समानता एवं समरसता को बढ़ाने का एक प्रमुख साधन होते हैं।

पाठ्य पुसतक के प्रश्नोत्तर 

प्रश्न 1.
सही विकल्प को चुनिए
(i) लोकतंत्र चावा देता है
(अ) असमानता को
(ब) समानता को
(स) विशेषाधिकारों को
(द) भेदभाव को।
उत्तर
(ब) समानता को

(ii) मत देने का अधिकार है
(अ) अमीर को
(ब) पुरुष को
(स) पढ़े लिखे को
(द) सभी वयस्क नागरिकों को।
उत्तर
(द) सभी वयस्क नागरिकों को।

प्रश्न 2.
स्तम्भ’अ’ को स्तम्भ’ब’ से सुमेलित कीजिए| स्तम्भ
RBSE Solutions for Class 7 Social Science Chapter 9 लोकतंत्र और समानता 1
उत्तर
(i) (c), (ii) (a), (iii) (b).

प्रश्न 3.
कानून के शासन’ से क्या तात्पर्य है?
उत्तर
कानून के शासन से तात्पर्य है कि कानून सभी के लिए समान है। कानून किसी पद या दर्जे में अंतर नहीं करता हैं। कानुन राजनेता, सरकारी अधिकारी एवं सामान्य नागरिक को एक समान महत्व देता है। अर्थात उन पर एक समान रूप से लागू होता है।

प्रश्न 4.
‘सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार’ किसे कहते हैं?
उत्तर
भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में सभी वयस्को अर्थात् 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके सभी नागरिकों को वोट देने का अर्थात सरकार चुनने का अधिकार है। इन 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी नागरिकों को चाहे उनका कोई भी धर्म हो, उनकी शिक्षा का स्तर कुछ भी हो, उनकी जाति कोई भी हो, वे गरीव या अमीर हों, स्त्री या पुरुष हो-उन सभी को वोट देने का अधिकार मिला हुआ है। सबके वोट का महत्त्व भी समान होता हैं-इसी को सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार कहते हैं। लोकतंत्र का यह एक आवश्यक पहलू है।

प्रश्न 5.
‘पंथ निरपेक्षता’ क्या है?
उत्तर
‘पंथ निरपेक्षता’ से आशय यह है कि भारत में कोई भी धर्म या पंथ राजकीय धर्म या पंथ के रूप में मान्य नहीं है। यहाँ प्रत्येक व्यक्ति अपने धर्म के अनुसार अपने जीवन को चलाता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म या पंथ के अनुसार कार्य करने कीं, जौवनयापन करने की पूर्ण स्वतंत्रता है। सरकार सभी धर्मों व पंथों का आदर करती है।

प्रश्न 6.
भारतीय संविधान में समानता के अधिकार को किस प्रकार स्पष्ट किया गया है।
उत्तर
भारतीय संविधान ने समानता के अधिकार को निम्न प्रकार से स्पष्ट किया है-

  1. सरकार किसी से भी उसके र्म, जाति, समुदाय, लिंग तथा जन्म-स्थान के आधार पर मेदभाव नहीं कर सकती।
  2. दुकान, सिनेमाघर और होटल जैसे सार्वजनिक स्थल पर किसी के प्रवेश को रोका नहीं जा सकता।
  3. सार्वजनिक कुएँ, तालाब, स्नानागार, सड़क, खेल के मैदान तथा सार्वजनिक भवनों के प्रयोग से किसी भी नागरिक को वचित नहीं किया जा सकता।
  4. धर्म, जाति, समुदाय, लिंग और जन्म स्थल के आधार पर किसी भी नागरिक को व्यवसाय करने से नहीं रोका जा सकता तथा भेदभाव भी नहीं किया जा सकता।
  5. संविधान के अनुसार जुआत या अस्पृश्यता को कानूनी रूप से गलत मानते हुए इसे एक दण्डनीय अपराध माना गया हैं।
  6. किसी भी सरकारी या सरकारी अनुदान पाने वाले शिक्षण संस्थान में किसी नागरिक को धर्म आदि के आधार पर प्रवेश लेने से नहीं रोका जा सकता।
  7. सरकार समानता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन करने वाला कोई कानून नहीं बना सकती।

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1.
समाज में समानता स्थापित करने के लिए लोकतंत्र आवश्यक है
(अ) राजनीतिक क्षेत्र में
(ब) आर्थिक क्षेत्र में ।
(स) सामाजिक क्षेत्र में
(द) उपरोक्त सभी क्षेत्रों में।
उत्तर
(द) उपरोक्त सभी क्षेत्रों में।

प्रश्न 2.
समाज के वंचित व पिछड़े वर्गों को विकास के विशेष अवसर देना उद्देश्य हैं ।
(अ) आरक्षण का
(ब) पंथ निरपेक्षता का
(स) आर्थिक समानता का
(द) सामाजिक समानता का।
उत्तर
(अ) आरक्षण का

प्रश्न 3.
सरकार अपनी विभिन्न योजनाओं में प्राथमिकता देती
(अ) अमौर लोगों को
(ब) अधिक पढ़े लिखे लोगों को
(स) व्यापारियों को
(द) विशेष योग्यजनों को।
उत्तर
(द) विशेष योग्यजनों को।

निम्न वाक्यों में रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए
(1) समानता ……………. की मुख्य विशेषता है।
(2) छुआछूत या अस्पृश्यता का अनुसरण करना एक…………..अपराध है।
(3) सरकार ……………. असमानता को समाप्त करने के लिए अनेक कार्यक्रम चला रही है।
(4) लोकतान्त्रिक व्यवस्था……..समानता पर आधारित है।

उत्तर
(1) लोकतंत्र
(2) दण्डनीय
(3) आर्थिक
(4) राजनीतिक

अति लघूत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
समानता का एक अर्थ बताए।
उत्तर
समानता का अर्थ है-
प्रत्येक व्यक्ति से उसकी आवश्यकता का ध्यान रखते हुए सम्मान जनक व्यवहार करना।

प्रश्न 2.
लोकतांत्रिक व्यवस्था किस पर आधारित है?
उत्तर
लोकतांत्रिक व्यवस्था राजनीतिक समानता पर आधारित

प्रश्न 3.
समाज में समानता कैसे स्थापित की जा सकती है?
उत्तर
समानता स्थापित करने के लिए आवश्यक है कि किसी भी व्यक्ति के साथ धर्म, जाति, समुदाय, लिंग और जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव न हो।

प्रश्न 4.
छुआछूत के विषय में संविधान की क्या राय है?
उत्तर
संविधान की राय में छुआछूत या अस्पृश्यता गैरकानूनी हैं। अत: यह एक दण्डनीय अपराध है।

प्रश्न 5.
भारत में मतदान का अधिकार किसे प्राप्त है?
उत्तर
भारत में सभी वयस्कों अर्थात् 18 वर्ष की आयु पूरी  कर चुके नागरिकों को मतदान (वोट) करने अर्थात् सरकार चुनने का अधिकार है।

प्रश्न 6.
भारत में कोई भी धर्म या पंथ राजकीय धर्म या पंथ के रूप में मान्य क्यों नहीं है।
उत्तर
भारत में कोई भी धर्म या पंथ राजकीय धर्म या पंथ के रूप में मान्य नहीं हैं क्योंकि भारत एक पंथ निरपेक्ष देश

प्रश्न 7.
आरक्षण के पीछे क्या उद्देश्य हैं?
उत्तर
आरक्षण के पीछे उद्देश्य है-समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों को विकास के विशेष अवसर देकर उन्हें समाज की मुख्य धारा में बराबरी की स्थिति में लाना।

प्रश्न 8.
सरकार अपनी विभिन्न योजनाओं में किसको प्राथमिकता देती है?
उत्तर
सरकार अपनी विभिन्न योजनाओं में महिला, वंचित  वर्ग, गरीब और विशेष योग्यजनों को प्राथमिकता देती है।

लघूत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
लोकतंत्र के विभिन्न घटकों को संक्षेप में बताए।
उत्तर
लोकतंत्र के निम्न घटक हैं-
(अ) अपने प्रतिनिधि चुने जाने का अधिकार राजनीतिक लोकतंत्र कहलाता है।
(ब) व्यवसाय व उपभोग की स्वतंत्रता आर्थिक लोकतंत्र कहलाती हैं।
(स) व्यक्ति की प्रतिष्टय और अवसर को समानता को सामाजिक लोकतंत्र कहते हैं। समाज में समानता स्थापित करने के लिए केवल राजनीतिक क्षेत्र में ही नहीं वरिन्क आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में भी लोकतंत्र आना चाहिए।

प्रश्न 2.
संविधान ने सामाजिक समानता स्थापित करने के  लिए क्या प्रयास किए हैं।
उत्तर
संविधान ने सामाजिक समानता स्थापित करने के लिए विभिन्न प्रयास किये हैं। जैसे किसी भी व्यक्ति को दुकान, सिनेमाघर, होटल जैसे सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश करने से नहीं रोका जा सकता है और न ही सार्वजनिक कुएँ. तालाब, खेल के मैदान आदि के प्रयोग से वंचित किया जा सकता हैं। छुआछूत यी अस्पृश्यता का अनुसरण करना एक दण्डनीय अपराध करार कर दिया गया हैं।

प्रश्न 3.
जनहित याचिका से आप क्या समझते हैं?
उत्तर
हमारे संविधान में समानता का अधिकार एक मौलिक अधिकार है। सरकार समानता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन करने वाला कोई कानून नहीं बना सकती और न ही। कोई ऐसा निर्णय ले सकती है। अगर कोई नागरिक, संस्था या स्वयं सरकार इस अधिकार का उल्लंघन करती हैं तो व्यक्ति अदालत के जरिए इसे रोक सकता है। इस प्रकार अदालत में सार्वजनिक हित के मामले को उठाना जनहित याचिका कहलाती है।

प्रश्न 4.
आप कैसे कह सकते हैं कि भारत एक पंथ निरपेक्ष देश हैं?
उत्तर
भारत एक धर्म निरपेक्ष देश हैं क्योंकि यहाँ कोई भी धर्म या पंथ राजकीय धर्म या पंथ के रूप में मान्य नहीं है। यहाँ सभी व्यक्ति अपने मत के अनुसार जीवनयापन करते हैं। प्रत्येक नागरिक को अपने धर्म या पंथ के पालन की स्वतंत्रता है। सरकार सभी धर्मों एवं पंथों को बराबर का सम्मान देती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न
आरक्षण एवं समानता से आप क्या समाते हैं? इनके महत्व को समझाइए।
उत्तर
अवसर की समानता को सुनिश्चित करने के लिए कुछ व्यक्तियों को विशेष अवसर देना आवश्यक होता है। आरक्षण प्रदान करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि समाज के उपेक्षित (वंचित) तथा पिछड़े वर्गों को विकास के अवसर प्रदान कर उनका सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक विकास हो ताकि वे उन्नत करके समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें। अपनी विभिन्न योजनाओं में महिला, उपेक्षित वर्ग, गरीय तथा अन्यथा सक्षम लोगों’ 37र्थात् विशेष योग्य व्यक्तियों को सरकार प्राथमिकता देती हैं। देश की संसद तथा राज्यों की विधानसभा में कुछ पद अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित अनजाति के धर्टी के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह स्थानीय निकायों में महिलाओं और अन्य पिछड़े वर्ग के लिए तथा सरकारी नौकरियों में भी इन सभी वर्गों के लिए पद आरक्षित है।

We hope the given RBSE Solutions for Class 7 Social Science  Chapter 9 लोकतंत्र और समानता will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE for Class 7 Social Science  Chapter 9 लोकतंत्र और समानता, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.