RBSE Class 8 Hindi व्याकरण क्रिया

Rajasthan Board RBSE Class 8 Hindi व्याकरण क्रिया

प्रश्न 1.
क्रिया किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
जिस शब्द से किसी काम का होना या करना ज्ञात हो, उसे क्रिया कहते हैं। जैसे—राम जाता है। छात्र पढ़ेगा। इन| वाक्यों में जाता है’ और ‘पढ़ेगा’ शब्दों से क्रमशः ‘जाने’ और ‘पढ़ने के काम होना ज्ञात होता है, अतः ये क्रिया शब्द हैं।

प्रश्न 2.
सकर्मक क्रिया किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
जिस क्रिया का व्यापार और फल कर्ता पर न पड़कर कर्म पर पड़ता रहता है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं। जैसे-रमेश दूध पीता है। इस वाक्य में पीने का व्यापार रमेश करता है और उसका फल दूध पर पड़ता है, इसलिए ‘पीता’ क्रिया सकर्मक है।।

प्रश्न 3.
अकर्मक क्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर:
जिस क्रिया के व्यापार और फल दोनों कर्ता पर ही पड़े अर्थात् कर्ता तक ही सीमित रहे, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं। जैसे–राम सोता है। पहचान-सकर्मक और अकर्मक क्रियाओं की पहचान ‘क्या’ और किसको’ प्रश्न करने से होती है। यदि दोनों का उत्तर मिले, तो समझना चाहिए कि क्रिया सकर्मक है और यदि न मिले तो अकर्मक जैसे

  • राम फल खाता है। (प्रश्न करने पर कि राम क्या खाता है, उत्तर मिलेगा फल अतः खाना क्रिया सकर्मक है।)
  • बालक रोता है। (प्रश्न करने पर कि बालक क्या रोता है, कोई उत्तर नहीं मिलता, बालक किसको रोता है, कोई उत्तर नहीं मिलता। अतः रोना क्रिया अकर्मक है।)

धातु-धातु का अर्थ है-मूल किसी क्रिया के विभिन्न रूपों में जो अंश समान रूप से मिलता है, उसे उस क्रिया की धातु कहा जाता है। इस प्रकार क्रिया के मूल रूप को ‘ धातु कहते हैं। जैसे—आ, जा, खा, पी, चल, सुन, देख, पढ़ आदि प्रत्येक धातु के मूल रूप में ‘ना’ जोड़कर क्रिया का सामान्य रूप बनाया जाता है जैसे—आना, जाना, खाना, पीना, चलना, सुनना, देखना, पढ़ना आदि। ये क्रियाएँ संज्ञा का भी काम करती हैं और कर्म का भी। ऐसे रूपों को ‘क्रियार्थक संज्ञा’ कहा जाता है।

क्रिया की रचना-क्रिया की रचना मुख्य तीन प्रकार के शब्दों से होती है
(i) धातु से-जैसे–पढ़ = पढ़ना, पढ़ता।
खा = खाना, खाता, खाया।

(ii) संज्ञा से-जैसे–आलस्य = अलसाना, अलसाता।
फटकार = फटकारना, फटकारता

(iii) विशेषण से-जैसे—-टिमटिम = टिमटिमाना, टिमटिमाता।
भिनभिन = भिनभिनाना, भिनभिनाता।

प्रश्न 4.
क्रिया के (सकर्मक व अकर्मक के अलावा) भेद बताइए।
उत्तर:
क्रिया के सकर्मक व अकर्मक के अलावा कुछ और भी भेद होते हैं; जैसे-

  1. द्विकर्मक क्रिया
  2. संयुक्त क्रि यो
  3. प्रेरणार्थक क्रिया
  4. नामधातु क्रिया
  5. पूर्वकालिक क्रिया
  6. सजातीय क्रिया
  7. अपूर्ण क्रिया।

प्रश्न 5.
प्रेरणार्थक क्रिया किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
जहाँ कर्ता स्वयं कार्य न करके अपनी प्रेरणा से अन्य किसी से करवाता है, वहाँ प्रयुक्त क्रिया प्रेरणार्थक कहलाती है। जैसे—शिक्षक छात्र से पुस्तक पढ़वाता है।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित, वाक्यों में से कर्ता और क्रिया को छाँटकर लिखो।।
(क) पेड़ पर कौवा बोल रहा है।
(ख) मैं प्रातः काल पढ़ता हूँ।
उत्तर
(क) कौवा = कर्ता बोल रहा है = क्रिया
(ख) मैं = कर्ता। पढ़ता हूँ = क्रिया

प्रश्न 7.
दी गई क्रियाओं से वाक्य निर्माण कीजिए— खाना, बोलना।
उत्तर:
खाना = वह फल खाता है।
बोलना = राम अधिक बोलता है।

प्रश्न 8.
दी गई क्रियाओं से वाक्य निर्माण कीजिए– पढ़ना, उठना
उत्तर:
पढ़ना = वह पुस्तक पढ़ रहा है।
उठना = राम सुबह जल्दी उठता है।

प्रश्न 9.
दी गई क्रियाओं से वाक्य निर्माण कीजिए पीना, सुनना।।
उत्तर:
पीना = वह जल पीता है।
सुनना = वह कविता-पाठ सुन रहा है।

प्रश्न 10.
दी गई क्रियाओं से वाक्य निर्माण कीजिए कूदना, हँसना।
उतर:
कूदना = रामा कूदती है।
हँसना = प्रत्येक मनुष्य को प्रतिदिन हँसना चाहिए।

प्रश्न 11.
दी गई क्रियाओं से वाक्य निर्माण कीजिए– बैठना, पकाना।
उत्तर:
बैठना = खाना खाकर वह पढ़ने बैठेगा।
पकाना = बाजार से आकर वह खाना पकाएगी।

प्रश्न 12.
‘पानी पीता है। यह किस प्रकार की क्रिया है?
(क) अकर्मक क्रिया
(ख) सजातीय क्रिया
(ग) प्रेरणार्थक क्रिया
(घ) संयुक्त क्रिया।
उत्तर:
(ख) सजातीय क्रिया

प्रश्न 13.
“शैली ने कहानी लिखी।” यह वाक्य है
(क) सकर्मक क्रिया का
(ख) अकर्मक क्रिया का
(ग) अपूर्ण क्रिया का
(घ) संयुक्त क्रिया का।
उत्तर:
(क) सकर्मक क्रिया का

प्रश्न 14.
लता सोती है।” यह वाक्य उदाहरण है–
(क) सकर्मक क्रिया का
(ख) अकर्मक क्रिया को
(ग) द्विकर्मक क्रिया का
(घ) अपूर्ण क्रिया का।
उत्तर:
(ख) अकर्मक क्रिया को

प्रश्न 15.
“वह है।” यह किस प्रकार की क्रिया है|
(क) एककर्मक क्रिया
(ख) संयुक्त क्रिया।
(ग) अपूर्ण क्रिया
(घ) प्रेरणार्थक क्रिया
उत्तर:
(ग) अपूर्ण क्रिया

प्रश्न 16.
कर या करके प्रत्ययों का प्रयोग होता है–
(क) अकर्मक क्रिया में
(ख) प्रेरणार्थक क्रिया में
(ग) संयुक्त क्रिया में
(घ) पूर्वकालिक क्रिया में
उत्तर:
(घ) पूर्वकालिक क्रिया में

प्रश्न 17,
“वह गिर पड़ा” यह वाक्य है-
(क) संयुक्त क्रिया का
(ख) प्रेरणार्थक क्रिया का
(ग) द्विकर्मक क्रिया का
(घ) सजातीय क्रिया को
उत्तर:
(क) संयुक्त क्रिया का

प्रश्न 18.
निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त क्रियाओं के भेद लिखिए।
उत्तर

  1. लोग बैठे हैं। (अकर्मक क्रिया)
  2. बच्चा सो रहा है। (अकर्मक क्रिया)
  3. रमेश आम खाता है। (सकर्मक क्रिया)
  4. कुत्ता भौंकता है। (अकर्मक क्रिया)
  5. राम पुस्तक पढ़ता है। (सकर्मक क्रिया)
RBSE Solutions for Class 8 Hindi