RBSE Class 8 Hindi व्याकरण प्रत्यय

Rajasthan Board RBSE Class 8 Hindi व्याकरण प्रत्यय

प्रश्न 1.
प्रत्यय की सोदाहरण परिभाषा लिखिए
उत्तर:
जो शब्दांश शब्द के अन्त में जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन अथवा विशेषता ला देते हैं, उन्हें प्रत्यय’ कहते हैंजैसे-‘लड़का’ शब्द के अन्त में ‘पन’ प्रत्यय जोड़ने से लड़कपन’ शब्द बनता है

प्रश्न 2.
‘प्रत्यय’ कितने प्रकार के होते हैं? नाम लिखिए
उत्तर:
‘प्रत्यय’ दो प्रकार के होते हैं-

  • कृदन्त प्रत्यय
  • तद्धित प्रत्यय

प्रश्न 3.
‘कृदन्त’ प्रत्यय की सोदाहरण परिभाषा लिखिए
उत्तर:
जो प्रत्यय क्रिया की धातुओं के अन्त में जुड़ते हैं, उन्हें ‘कृदन्त प्रत्यय’ कहते हैं‘कृत्’ प्रत्यय अन्त में जुड़ने से ये ‘कृदन्त’ कहलाते हैंजैसे-काना (क्रिया) आऊ (प्रत्यय) = कमाऊ (कृदन्त), तैराक, कसौटी, बुलावा
आदि।

प्रश्न 4.
तद्धित प्रत्यय किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए
उत्तर:
जो प्रत्यय क्रिया को छोड़कर अन्य शब्दों अर्थात् संज्ञा, सर्वनाम या विशेषण के अन्त में जुड़ते हैं, उन्हें तद्धित प्रत्यय कहते हैंजैसे-धन (शब्द) वान् (प्रत्यय) = धनवान् (तद्धितान्त), लुहार, बुढ़ापा, बहनोई आदि

प्रश्न 5.
‘विषहीन’, ‘ क्षमाशील’ की तरह हीन’ एवं ‘शील’ जोड़कर दो-दो नए शब्द बनाइए
उत्तर:
हीन-

  • चरित्रहीन
  • धनहीन।

शील–

  • सहनशील
  • करुणाशील

प्रश्न 6.
लड़का में ‘पन’ प्रत्यय जोड़ने पर लड़कपन बनाइसी प्रकार ‘पन’ प्रत्यय जोड़कर चार नये शब्द बनाइए
उत्तर:
बचपन, बड़प्पन, अकेलापन, अपनापन

प्रश्न 7.
दिए गए शब्दों में उपयुक्त प्रत्यय जोड़कर शब्द बनाइए
(क) सुन्दर
(ख) पढ़ा
उत्तर:
(क) सुन्दरता
(ख) पढ़ाई

प्रश्न 8.
समाज में ‘इक’ प्रत्यय जोड़ने पर सामाजिक बनाइसी प्रकार ‘इक’ प्रत्यय जोड़कर चार नये शब्द बनाइये
उत्तर:
‘इक’ प्रत्यय से बने चार शब्द-

  • भौतिक
  • धार्मिक
  • मौखिक
  • लौकिक

प्रश्न 9.
‘पढ़’ में आई प्रत्यय जोड़ने पर पढ़ाई बनाइसी प्रकार आई प्रत्यय जोड़कर चार नये शब्द बनाइये।
उत्तर:
‘आई’ प्रत्यय से बने चार शब्द-चढ़ाई, लिखाई, धुलाई, सिलाई।

प्रश्न 10.
मजदूर में ‘ई’ प्रत्यय जोड़ने पर मजदूरी बनाइसी प्रकार ‘ई’ प्रत्यय जोड़कर चार नये शब्द बनाइये।
उत्तर:
तैराकी, कथनी, नथनी, तेजी।

प्रश्न 11.
शिशु में ‘ता’ प्रत्यय जोड़ने पर शिशुता बनाइसी प्रकार ‘ता’ प्रत्यय जोड़कर चार नये शब्द बनाइये
उत्तर:
मनुष्यता, दानवता, मानवता, दासता

प्रश्न 12.
‘मुखिया’ शब्द में कौनसा प्रत्यय जुड़ा हुआ है?
(क) या
(ख) ईय
(ग) अनीय
(घ) इया।
उत्तर:
(घ) इया।

प्रश्न 13.
‘ता’ प्रत्यय जोड़ने से शब्द बनेगा
(क) पढ़ता
(ख) मित्रता
(ग) पीड़िता
उत्तर:
(ख) मित्रता

प्रश्न 14.
‘महान्’ शब्द में ‘त्व’ प्रत्यय जोड़ने पर शब्द बनेगा
(क) महत्ता
(ख) महनीय
(ग) महती
(घ) महत्त्व
उत्तर:
(घ) महत्त्व

प्रश्न 15.
‘आई’ प्रत्यय जोड़ने से बना हुआ शब्द है
(क) जयपुरी
(ख) अजमेरी
(ग) मिठाई
(घ) सर्दी।
उत्तर:
(ग) मिठाई

प्रश्न 16.
निम्नलिखित शब्दों में से उपसर्ग और प्रत्यय छाँटकर लिखिए
उत्तर:
RBSE Class 8 Hindi व्याकरण प्रत्यय 1
RBSE Class 8 Hindi व्याकरण प्रत्यय 2

प्रश्न 17.
इक, इत, अन और ईय प्रत्यय से दो-दो शब्द बनाइए
उत्तर:

  • इक–सामाजिक, भौतिक
  • इत–लिखित, रचित
  • अन–लेखन, गमन
  • ईय–राजकीय, राष्ट्रीय
RBSE Solutions for Class 8 Hindi