RBSE Class 8 Hindi व्याकरण सन्धि

Rajasthan Board RBSE Class 8 Hindi व्याकरण सन्धि

प्रश्न 1.
सन्धि किसे कहते हैं? सन्धि के प्रकार लिखिए।
उत्तर:
दो वर्षों या अक्षरों के परस्पर मिलने पर जो विकार उत्पन्न होता है, उसे सन्धि कहते हैं। सन्धि तीन प्रकार की होती है-

  • स्वर सन्धि,
  • व्यंजन सन्धि,
  • विसर्ग सन्धि

प्रश्न 2.
‘स्वर सन्धि’ की सोदाहरण परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
जहाँ पर स्वर का स्वर से मेल होता है, उसे स्वर सन्धि कहते हैं। जैसे—अभय + अरण्य = अभयारण्य

प्रश्न 3.
स्वर सन्धि के कितने भेद होते हैं? लिखिए।
उत्तर:
स्वर सन्धि के पाँच भेद होते हैं-

  • दीर्घ सन्धि,
  • गुण सन्धि,
  • वृद्धि सन्धि,
  • यण् सन्धि,
  • अयादि सन्धि।

प्रश्न 4.
‘व्यंजन सन्धि’ की सोदाहरण परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
जहाँ पर व्यंजन का व्यंजन अथवा स्वर से मेल होता है, वहाँ व्यंजन सन्धि होती है। जैसे-जगत् + ईश = जगदीश (व्यंजन + स्वर) जगत् + नाथ = जगन्नाथ (व्यंजन + व्यंजन)

प्रश्न 5.
‘विसर्ग सन्धि’ की सोदाहरण परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
जहाँ विसर्ग (:) के साथ स्वर अथवा व्यंजन का मेल होता हो, वहाँ विसर्ग सन्धि होती है। विसर्ग सन्धि में विसर्ग का लोप होकर उसके स्थान पर कोई नया वर्ण आ जाता है। जैसे-निः + कपट = निष्कपट वयः + वृद्धि = वयोवृद्ध

प्रश्न 6.
अनुस्वार सन्धि किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
म् के बाद यदि क से म तक के वर्षों को छोड़कर कोई अन्य वर्ण आवे, तो म् का अनुस्वार (-) हो जाता है। परन्तु क से म तक वर्ण आने पर विकल्प से अनुस्वर होता है। जैसे–
RBSE Class 8 Hindi व्याकरण सन्धि 1
RBSE Class 8 Hindi व्याकरण सन्धि 2

प्रश्न 7.
‘रवीन्द्र’ का सन्धि-विच्छेद होगा
(क) रवि+इन्द
(ख) रव+इन्द्र
(ग) रवि+इन्द्र
(घ) रवी+इन्द्र।
उत्तर:
(ग) रवि+इन्द्र

प्रश्न 8.
‘महाशय’ शब्द में कौनसी सन्धि है?
(क) गुण सन्धि,
(ख) दीर्घ सन्धि
(ग) यण् सन्धि
(घ) व्यंजन सन्धि।
उत्तर:
(ख) दीर्घ सन्धि

प्रश्न 9.
‘नीरोग’ शब्द में कौनसी सन्धि है?
(क) स्वर सन्धि
(ख) व्यंजन सन्धि
(ग) गुण सन्धि
(घ) विसर्ग सन्धि।
उत्तर:
(घ) विसर्ग सन्धि।

प्रश्न 10.
‘रत्नाकर’ शब्द का शुद्ध सन्धि–विच्छेद होगा
(क) रत्न + आकर
(ख) रत्ना + आकर
(ग) रत्ना + कर
(घ) रतना + कर।
उत्तर:
(क) रत्न + आकर

प्रश्न 11.
‘मिथ्याभिमानी’ शब्द का सन्धि-विच्छेद होगा-
(क) मिथ्या + भिमानी
(ख) मिथ्याभि + मानी।
(ग) मिथ्या + अभिमानी
(घ) मिथ्य + अभिमानी
उत्तर:
(ग) मिथ्या + अभिमानी

प्रश्न 12.
निम्नलिखित शब्दों के सन्धि-विच्छेद करके सन्धि का नाम लिखिए।
उत्तर:
RBSE Class 8 Hindi व्याकरण सन्धि 3
RBSE Class 8 Hindi व्याकरण सन्धि 4

प्रश्न 13.
निम्नलिखित में सन्धि करो।
उत्तर:
शरण + आगत = शरणागत सदा + एव = सदैव पर + उपकार = परोपकार परि + आवरण = पर्यावरण। समाज + उत्थान = समाजोत्थान दिक् + अम्बर = दिगम्बर। निः + तुर = निष्ठुर भानु + उदय = भानूदय। नर + इन्द्र = नरेन्द्र रमा + ईश = रमेश। महा + उदय = महोदय। देव + ऋषि = देवर्षि सत् + चरित्र = सच्चरित्र उत् + लेख = उल्लेख सम् + चर्य = संचय सम् + देह = सन्देह निः + शुल्क = निःशुल्क। मनः + रथ = मनोरथ मनः + रंजन = मनोरंजन। तपः + बल = तपोबले। यशः + गमन = यशोगमन सरः + ज = सरोज।

RBSE Solutions for Class 8 Hindi