RBSE Class 8 Hindi व्याकरण सर्वनाम

Rajasthan Board RBSE Class 8 Hindi व्याकरण सर्वनाम

प्रश्न 1.
सर्वनाम की सोदाहरण, परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। जैसे-मैं, तुम, वह, वे आदि।

प्रश्न 2.
सर्वनाम के भेदों के नाम लिखिए।
उत्तर:
सर्वनाम के निम्नलिखित छः भेद होते हैं

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम
  3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  4. सम्बन्धवाचक सर्वनाम
  5. प्रश्नवाचक सर्वनाम
  6. निजवाचक सर्वनाम।

प्रश्न 3.
पुरुषवाचक सर्वनाम की सोदाहरण परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
जिस सर्वनाम का प्रयोग कहने वाले, सुनने वाले याजिसके सम्बन्ध में कुछ कहा जाये, उसके लिए होता है, उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- मैं, हम, तू, तुम, वह, वे।

प्रश्न 4.
पुरुषवाचक सर्वनाम कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर:
पुरुषवाचक सर्वनाम तीन प्रकार के होते हैं

  1. उत्तम पुरुष-मैं, हम।
  2. मध्यम पुरुष-तू, तुम।
  3. अन्य पुरुष-वह, वे आदि।

प्रश्न 5.
निश्चयवाचक सर्वनाम की सोदाहरण परिभाषा 1 दीजिए।
उत्तर:
जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित वस्तु का बोध होता है, वे ‘निश्चयवाचक सर्वनाम’ कहलाते हैं। जैसे-यह, वह, वे, उन्होंने आदि।

प्रश्न 6.
अनिश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित वस्तु का बोध नहीं होता है, वे ‘अनिश्चयवाचक सर्वनाम’ कहलाते हैं। जैसे-कोई, कुछ आदि।

प्रश्न 7.
सम्बन्धवाचक सर्वनाम की परिभाषा सोदाहरण लिखिए।
उत्तर:
जिन सर्वनाम शब्दों के द्वारा वाक्यों का परस्पर सम्बन्ध प्रकट होता है, उन्हें ‘सम्बन्धवाचक सर्वनाम’ कहते हैं। जैसे-जो, सो, जिनका, उनका आदि।

प्रश्न 8.
प्रश्नवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
जिन सर्वनाम शब्दों से प्रश्न का बोध होता है, उन्हें ‘प्रश्नवाचक सर्वनाम’ कहते हैं। जैसे-कौन, क्या आदि।

प्रश्न 9.
निजवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
वाक्य में जिस सर्वनाम का प्रयोग कर्ता स्वयं के लिए करता है, उसे ‘निजवाचक सर्वनाम’ कहते हैं। जैसे आप, अपना आदि।

प्रश्न 10.
संज्ञा के स्थान पर आने वाले शब्दों को कहते
(क) सर्वनाम
(ख) विशेषण
(ग) क्रिया
(घ) क्रिया विशेषण।
उत्तर:
(क) सर्वनाम

प्रश्न 11.
‘तू, तुम’ सर्वनाम शब्द हैं
(क) प्रश्नवाचक
(ख) सम्बन्धवाचक
(ग) निजवाचक
(घ) पुरुषवाचक।
उत्तर:
(घ) पुरुषवाचक।

प्रश्न 12.
निम्नलिखित में से निजवाचक सर्वनाम शब्द है–
(क) हम
(ख) तुम
(ग) आप
(घ) वह।
उत्तर:
(ग) आप

प्रश्न 13.
“जो मेहनत करता है, वह अवश्य सफलता पाता है।” यह वाक्य उदाहरण है
(क) सम्बन्धवाचक का
(ख) निश्चयवाचक का
(ग) अनिश्चयवाचक का
(घ) निजवाचकं का।
उत्तर:
(क) सम्बन्धवाचक का

प्रश्न 14.
अपना, आप’ सर्वनाम शब्द हैं
(क) सम्बन्धवाचक
(ख) निश्चयवाचक
(ग) निजवाचक
(घ) प्रश्नवाचक।
उत्तर:
(ग) निजवाचक

प्रश्न 15.
यह, वह सर्वनाम शब्द हैं-
(क) निश्चयवाचक
(ख) संबंधवाचक
(ग) अनिश्चयवाचक
(घ) निजवाचक।
उत्तर:
(क) निश्चयवाचक

प्रश्न 16.
जो, सो सर्वनाम शब्द हैं-
(क) निजवाचक
(ख) सम्बन्धवाचक
(ग) पुरुषवाचक
(घ) प्रश्नवाचक।
उत्तर:
(ख) सम्बन्धवाचक

प्रश्न 17.
निश्चयवाचक सर्वनाम कौन-सा है?
(क) क्या
(ख) कौन
(ग) कुछ
(घ) यह
उत्तर:
(घ) यह

प्रश्न 18.
अनिश्चयवाचक सर्वनाम है
(क) कौन
(ख) जो
(ग) कोई
(घ) वह।
उत्तर:
(ग) कोई

प्रश्न 19.
‘यह घोड़ा अच्छा है’-इस वाक्य में ‘यह’ है-
(क) संज्ञा
(ख) सर्वनाम
(ग) विशेषण
(घ) सार्वनामिक विशेषण
उत्तर:
(ख) सर्वनाम

प्रश्न 20.
सम्बन्धवाचक सर्वनाम कौन-सा है?
(क) कोई
(ख) कौन
(ग) जो
(घ) वह
उत्तर:
(ग) जो

प्रश्न 21.
तुम्हें क्या चाहिए रेखांकित का सर्वनाम भेद है-
(क) निजवाचक सर्वनाम
(ख) प्रश्नवाचक सर्वनाम
(ग) संबंधवाचक सर्वनाम
(घ) निश्चयवाचक सर्वनाम
उत्तर:
(ख) प्रश्नवाचक सर्वनाम

RBSE Solutions for Class 8 Hindi