RBSE Class 8 Hindi व्याकरण वाक्य रचना

Rajasthan Board RBSE Class 8 Hindi व्याकरण वाक्य रचना

प्रश्न 1.
इन शब्दों का प्रयोग कर एक-एक सार्थक वाक्य बनाइए—
(अ) खुशहाली
(ब) उज्ज्वल
(स) निर्माण
(द) विज्ञान।
अथवा
निम्नांकित शब्दों की सहायता से एक-एक वाक्य बनाइए राम, दौड़ना, तुम, मिठाई ।
उत्तर:
(अ) खुशहाली–सुभागी के परिश्रम से परिवार में खुशहाली आ गई।
(ब) उज्ज्वल-परिश्रम से व्यक्ति का भविष्य उज्ज्वल बनता है।
(स) निर्माण कॉलोनी में चिकित्सा भवन का निर्माण हो रहा है।
(द) विज्ञान-आज का युग विज्ञान का युग है।
अथवा
उत्तर:

  • राम-मर्यादा पुरुषोत्तम राम की हिन्दू घरघर में पूजा की जाती है।
  • दौड़ना-प्रात:काल दौड़ना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
  • तुम-तुम अनुशासन का हमेशा पालन करो।
  • मिठाई-ज्यादा मिठाई खाना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग कर एक-एक सार्थक| वाक्य बनाइए—
उत्तर:

  1. प्रतिष्ठा–हमें हमेशा अपनी प्रतिष्ठा का ध्यान रखना चाहिए।
  2. अकस्मात्–वे अकस्मात् हमारे घर आ गए।
  3. उपचार–हमें हमेशा योग्य चिकित्सक से ही उपचार कराना चाहिए।
  4. गोबर–गाय के गोबर से खाद बनती है।
  5. निर्मल–हमें निर्मल जल ही पीना चाहिए।
  6. अवैध–हमें शिक्षित होने के कारण अवैध कार्य कभी भी नहीं करने चाहिए।
  7. अनुसंधान देश की प्रगति के लिए विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान करते रहना चाहिए।
  8. संवलन–हमें ईश्वर का संवलन हमेशा प्राप्त होता रहे, यही हमारी इच्छा है।
  9. मेधावी–राम हमारी कक्षा का मेधावी छात्र है।
  10. रृंगार–श्रृंगार स्त्रियों का आभूषण है।
  11. उत्कण्ठा–हमारी उत्कण्ठा है कि तुम सदा सत्पथ पर चलो।।
  12. हरीतिमा–वाटिका की हरीतिमा देखकर मन मोहित हो गया।
  13. तारीफ–हमेशा दूसरों की तारीफ करनी चाहिए।
  14. भाल–हमें अपना भाल मातृभूमि की सेवा में समर्पित करने हेतु सदा तत्पर रहना चाहिए।
  15. सुमन–सुमन भगवान के चरणों में ही चढ़ाने चाहिए।
  16. जीवन–जीवन में परोपकार करते रहना चाहिए।
  17. विशाल–हमारे विद्यालय का भवन विशाल है।
  18. अर्जित–सुखी जीवन के लिए धन अर्जित करना चाहिए।
  19. चर–राम हमारा सज्जन चर है।
  20. स्मृतियाँ–महापुरुषों की स्मृतियाँ हमारी प्रेरणा है।
  21. समक्ष–मेरे समक्ष बैठ कर पढ़ो।।
  22. पंथ–महापुरुषों द्वारा निर्देशित पंथ पर चलना चाहिए।
  23. दासता–हमें दासतापूर्ण जीवन जीना नहीं चाहिए।
  24. दीप्ति–आपके मुख मण्डल की दीप्ति अनोखी
  25. कृति ‘लहर’ जयशंकर प्रसाद की अनुपम कृति
  26. साहस–व्यक्ति साहस के बल पर ही आगे बढ़ता
  27. प्रत्यूष–प्रत्यूष में ही उठना चाहिए।
  28. पैतृक–यह हमारा पैतृक पेशा है।
  29. विकास–जीवन में हमेशा विकास करने की सोच रखनी चाहिए।
  30. उद्यमी–मनुष्य को उद्यमी होना चाहिए।

प्रश्न 3.
निम्नांकित शब्दों की सहायता से एक-एक वाक्य बनाइए।
उत्तर:
RBSE Class 8 Hindi व्याकरण वाक्य रचना 1
RBSE Class 8 Hindi व्याकरण वाक्य रचना 2

RBSE Solutions for Class 8 Hindi