RBSE Class 8 Hindi व्याकरण वचन

Rajasthan Board RBSE Class 8 Hindi व्याकरण वचन

प्रश्न 1.
वचन किसे कहते हैं? उसके भेद लिखिए।
उत्तर:
शब्द के जिस रूप से उसके एक या अनेक होने का ज्ञान हो उसे वचन कहते हैं। हिन्दी में वचन दो प्रकार के होते हैं-

  • एकवचन और
  • बहुवचन

प्रश्न 2.
एकवचन किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
शब्द के जिस रूप से केवल एक ही व्यक्ति या वस्तु का बोध हो, उसे एकवचन कहते हैं। जैसे-लड़का, नदी, पुस्तक, विद्यालय आदि।

प्रश्न 3.
बहुवचन की उदाहरण सहित परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
शब्द के जिस रूप से अधिक व्यक्ति या वस्तु का बोध हो, उसे बहुवचन कहते हैं। जैसे-लड़के, नदियाँ, पुस्तकें, विद्यालयों आदि। कुछ शब्द ऐसे होते हैं जो सदैव बहुवचन में ही प्रयुक्त किये जाते हैं, जैसे-दर्शन, आँसू, होश, बाल आदि

प्रश्न 4. वचन परिवर्तन के प्रमुख नियम बताइये।
उत्तर:

  1. अकारान्त स्त्रीलिंग शब्दों के अन्त में ‘अ’ के स्थान पर ‘एँ’ करने से। जैसे-बहन = बहनें। रात = रातें बात = बातें किताब = किताबें।
  2. ‘इ’ या ‘ई’ स्त्रीलिंग के अन्त में ‘इ’ या ‘ई’ के स्थान पर ‘इयाँ’ करने से जैसे-थाली = थालियाँ। टोपी = टोपियाँ नदी = नदियाँ तिथि = तिथियाँ।
  3. आ’, ‘उ’, ‘ऊ’ अन्त वाले स्त्रीलिंग शब्दों के अन्त में ‘आ’ का ‘एँ’ करने से। जैसे-लता = लताएँ कन्या = कन्याएँ। बहू = बहुएँ। सभा = सभाएँ।।
  4. ‘आ’ अंते वाले पुल्लिंग शब्दों के अंत में ‘आ’ के स्थान पर ‘ए’ कर देने से। जैसे-बच्चा = बच्चे घोड़ा = घोड़े। लड़का = लड़के। संतरा = संतरे।।
  5. कुछ आकारांत शब्दों के अंत में अनुस्वार लगाने से जैसे–चुहिया = चुहियाँ। चिड़िया = चिड़ियाँ लुटिया = लुटियाँ। खटिया = खटियाँ।
  6. कई शब्दों के अंत में विशेष शब्द जोड़कर भी उनका बहुवचन प्रकट किया जाता है। जैसे-बालक = बालकगण। पक्षी = पक्षीवृंद। पाठक = पाठकवर्ग।।
  7. कुछ शब्दों के रूप एकवचन तथा बहुवचन में समान पाए जाते हैं। जैसे-याचना = याचना मुनि = मुनि। घर = घर। पानी = पानी।
  8. आदर या सम्मान के लिए एकवचन, बहुवचन के रूप में प्रयुक्त होता है।

जैसे-

  • आप कहाँ जा रहे हैं।
  • महात्मा गाँधी हिंसा के विरोधी थे।

प्रश्न 5.
एकवचन शब्दों के बहुवचन लिखिए। कविता, भाषा, आँसू, झील, घोड़ा, जाति, बकरी, साधु, पुस्तक।
उत्तर:
कविता = कविताएँ। भाषा = भाषाएँ। आँसू = आहूँ। झील = झीलें। घोड़ा = घोड़ों। जाति = जातियाँ। बकरी = बकरियाँ साधु = साधुओं पुस्तक = पुस्तकें।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित वाक्य में बहुवचने का पद छाँटकर लिखिएबालक ………………………….. पढ़ रहे हैं। (पुस्तक/पुस्तकें)
उत्तर:
पुस्तकें

RBSE Solutions for Class 8 Hindi