RBSE Class 8 Hindi व्याकरण विशेषण

Rajasthan Board RBSE Class 8 Hindi व्याकरण विशेषण

प्रश्न 1.
विशेषण की सोदाहरण परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं, उन्हें विशेषण कहते हैं। जैसे–चतुर, सफेद, श्रेष्ठ, चौथा, गजभर आदि।

प्रश्न 2.
विशेषण के कितने भेद होते हैं?
उत्तर:
विशेषण के मुख्य रूप से चार भेद होते हैं

  • गुणवाचक
  • परिमाणवाचक
  • संख्यावाचक
  • सार्वनामिक विशेषण।

प्रश्न 3.
गुणवाचक विशेषण किसे कहते हैं? उदाहरण लिखिए।
उत्तर:
जो शब्द किसी वस्तु या व्यक्ति के रूप, गुण या रंग सम्बन्धी विशेषता को प्रकट करते हैं, उन्हें गुणवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे-मोटा, लम्बा, काला, हरा, बुरा आदि।

प्रश्न 4.
संख्यावाचक विशेषण किसे कहते हैं?
उत्तर:
जिन विशेषण शब्दों से संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का बोध होता है, उन्हें संख्यावाचक विशेषण कहते हैं जैसे—कई, कुछ, हजारों, दस, कम, थोड़ा, बहुत आदि।

प्रश्न 5.
संख्यावाचक विशेषण के कितने भेद होते हैं?
उत्तर:
संख्यावाचक विशेषण के दो भेद होते हैं—

  • निश्चित संख्यावाचक विशेषण
  • अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण

प्रश्न 6.
निश्चित संख्यावाचक विशेषण किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
जो विशेषण संज्ञा या सर्वनाम की निश्चित संख्या का बोध कराते हैं, उन्हें निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं। जैसे—पाँच पेन, सात वर्ष

प्रश्न 7.
अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
जो विशेषण संज्ञा या सर्वनाम की निश्चित संख्या का बोध नहीं कराते हैं, उन्हें अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं। जैसे—-कुछ पुस्तकें, थोड़े बच्चे।

प्रश्न 8.
परिमाणवाचक विशेषण की सोदाहरण परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
किसी वस्तु की नाप-तौल बताने वाले विशेषण परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं। जैसे–एक गज, कुछ ग्राम, पाँच किलो, कम से कम आदि।

प्रश्न 9.
परिमाणवाचक विशेषण के कितने भेद होते हैं?
उत्तर:
परिमाणवाचक विशेषण के दो भेद होते हैं

  • निश्चित परिमाणवाचक और
  • अनिश्चित परिमाणवाचक।

प्रश्न 10.
निश्चित परिमाणवाचक विशेषण की सोदाहरण परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
जो विशेषण किसी वस्तु की निश्चित मात्रा का बोध कराते हैं, उन्हें निश्चिंत परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे–तीन किलो केले, सौ ग्राम नमकीन

प्रश्न 11.
अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए
उत्तर:
जो विशेषण किसी वस्तु की निश्चित मात्रा का बोध नहीं कराते हैं, उन्हें अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे–कुछ अनाज, थोड़ा दूध आदि।

प्रश्न 12.
सार्वनामिक विशेषण की सोदाहरण परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
जो सर्वनाम विशेषण के रूप में प्रयोग होकर किसी की ओर संकेत करते हैं, वे सार्वनामिक विशेषण कहलाते हैं। जैसे-वे खिलाड़ी हैं। वह मेरा घर है आदि

प्रश्न 13.
सार्वनामिक विशेषण के कितने भेद होते हैं?
उत्तर:
सार्वनामिक विशेषण के दो भेद होते हैं–

  • मौलिक सार्वनामिक विशेषण और
  • यौगिक सार्वनामिक विशेषण

प्रश्न 14.
विशेषण की कितनी अवस्थाएँ होती हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
विशेषण की तीन अवस्थाएँ होती हैं। इनका ज्ञान गुणवाचक विशेषण में तुलना के आधार पर होता है। वे तीन अवस्थाएँ इस प्रकार हैं

  • मूलावस्था-प्रिय, श्रेष्ठ, लघु, चतुर आदि।
  • उत्तरावस्था -प्रियतर, श्रेष्ठतर, लघुतरे, चतुरतर आदि।
  • उत्तमविस्था-प्रियतम, श्रेष्ठतम, लघुतम, चतुरतम आदि।

प्रश्न 15.
उपयुक्त विशेषण लगाकर कोई दो वाक्य बनाइये–
(क) सीता गाना गाती है।
(ख) रवि दौड़ता है।
(ग) वह खाना बनाती है।
उत्तर:
(क) सीता अच्छा गाना गाती है।
(ख) रवि तेज दौर है।
(ग) वह स्वादिष्ट खाना बनाती है।

प्रश्न 16.
निम्नलिखित वाक्यों में उपयुक्त स्थान पर विशेषण शब्द जोड़कर नए वाक्य बनाइए-
(क) शीला गाना गाती है।
(ख) सलीम क्रिकेट का खिलाड़ी है।
उत्तर:
(क) शीला अच्छा गाना गाती है।
(ख) सलीम क्रिकेट का चतुर खिलाड़ी है।

प्रश्न 17.
परिमाणवाचक विशेषण का उदाहरण है—
(क) ज़यपुरी
(ख) दुगुना
(ग) पचास गज।
(घ) काला।
उत्तर:
(ग) पचास गज।

प्रश्न 18.
‘सुगन्धित’ शब्द किस प्रकार का विशेषण है-
(क) परिमाणवाचक
(ख) गुणवाचक
(ग) संकेतवाचक
(घ) गणनावाचक।
उत्तर:
(ख) गुणवाचक

प्रश्न 19.
‘यह’ शब्द किस प्रकार का विशेषण है-
(क) सार्वनामिक विशेषण
(ख) परिमाणवाचक
(ग) संख्यावाचक
(घ) गुणवाचक।
उत्तर:
(क) सार्वनामिक विशेषण

प्रश्न 20.
निम्नलिखित वाक्यों में विशेषण और क्रिया शब्दों को छाँटकर लिखिए।
उत्तर:

  1. काला घोड़ा तेज दौड़ता है। (विशेषण = काला, क्रिया = दौड़ता है)।
  2. राम श्रेष्ठ पुस्तकों का अध्ययन करता है। (विशेषण = श्रेष्ठ, क्रिया = करता है)
  3. काली बिल्ली दूध पीती है। (विशेषण = काली, क्रिया = पीती है)
  4. राधा जयपुरी साड़ी पहनती है। (विशेषण = जयपुरी, क्रिया = पहनती है)
  5. राजा हरिश्चन्द्र सत्यवादी थे। (विशेषण = सत्यवादी, क्रिया = थे)
  6. वीर पुरुष सम्मान पाता है। (विशेषण = वीर, क्रिया = पाता है)
  7. चाय में थोड़ी चीनी डालो (विशेषण = थोड़ी, क्रिया = डालो)
  8. कल मुझसे मिलने दस आदमी आए थे। (विशेषण = दस, क्रिया = आए थे)
  9. वह मोहन की कक्षा है। (विशेषण = वह, क्रिया = है)
  10. मोहन श्रेष्ठ पुस्तकों का अध्ययन करता है। (विशेषण = श्रेष्ठ, क्रिया = करता है)
RBSE Solutions for Class 8 Hindi