RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions

RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions is part of RBSE Solutions for Class 8 Maths. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 8
Subject Maths
Chapter Chapter 16
Chapter Name आँकड़ों का प्रबन्धन
Exercise Additional Questions
Number of Questions 52
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions

I. बहुविकल्पात्मक प्रश्न

प्रश्न 1
आँकड़ों को क्रमबद्ध रूप में संगठित करने की आवश्यकता क्यों होती है?
(a) सुन्दर दिखाई देने के लिए
(b) तालिका(RBSESolutions.com)बनाने के लिए
(c) अर्थपूर्ण निष्कर्ष निकालने के लिए।
(d) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 2
संख्या 5 निम्न में से कौनसा मिलान चिह्न दर्शाता
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q1

प्रश्न 3
वृत्त के केन्द्र पर पूरा कोण होता है
(a) 90°
(b) 360°
(c) 180°
(d) 100°

RBSE Solutions

प्रश्न 4
कोई पासा फेंकने पर संख्या 2 प्राप्त करने की प्रायिकता क्या है?
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q1a

प्रश्न 5
0 – 10, 10 – 20, 20 – 30….. में वर्ग अन्तराल की चौड़ाई या माप है
(a) 30
(b) 10
(c) 20
(d) 0

प्रश्न 6
दिए गए पाई चार्ट को देखकर बताइए कि किस मद पर अधिक व्यय किया जा रहा है
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q1b
(a) भोजन पर
(b) मकान पर
(c) शिक्षा पर
(d) अन्य पर।

प्रश्न 7
आयत चित्र में आयतों की ऊँचाइयाँ वर्गों की
(a) बारम्बारताओं के व्युत्क्रमानुपाती होती हैं।
(b) बारम्बारताओं के समानुपाती(RBSESolutions.com)होती हैं।
(c) वर्ग अन्तराल के समानुपाती होती हैं।
(d) वर्ग अन्तराल के व्युत्क्रमानुपाती होती हैं।

RBSE Solutions

प्रश्न 8
एक सिक्के को फेंकने के प्रयोग में परिणामों की कुल संख्या होती है
(a) 1
(b) 2
(c) 0
(d) – 1

प्रश्न 9
एक पासे को फेंकने पर सम संख्या आने की प्रायिकता है
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q1c

उत्तरमाला:
1. (c) 2. (d) 3. (b) 4. (b) 5. (b) 6. (a) 7. (b) 8. (b) 9. (a)

RBSE Solutions

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. हमारे पास अधिकतर उपलब्ध आँकड़े असंगठित रूप में होते हैं। उन्हें ………… कहा जाता है।
2. एक ………… सम्पूर्ण और उसके भागों में सम्बन्ध को दर्शाता है।
3. किसी प्रयोग के परिणाम ………. या ………….. कहलाते हैं, यदि उनके आने के संयोग बराबर हों।
4. एक घटना की प्रायिकता
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q2
5. दण्ड आलेख में प्रत्येक दण्ड की चौड़ाई ……….. होती है।

उत्तरमाला:
1. यथाप्राप्त आँकड़े, 2. वृत्त आलेख, 3. समसम्भावित, समप्रायिक, 4. प्रयोग के परिणामों की कुल संख्या 5. समान।

RBSE Solutions

III. सत्य/असत्य

1. दण्ड आलेख में दण्ड एक-दूसरे से समान दूरी पर होते हैं।
2. अधिकतम पदमान व न्यूनतम् पदमान का अन्तर परिसर कहलाता है।
3. आँकड़ों को क्रमबद्ध रूप(RBSESolutions.com)में व्यवस्थित करने का अर्थ है उन्हें आरोही या अवरोही रूप में व्यवस्थित करना।
4. किसी प्रविष्टि की बारम्बारता वह संख्या है जितनी बार वह प्रविष्टि आँकड़ों में आती है।
5. वह वर्ग, जिसकी बारम्बारता सबसे कम होती है, बहुलक वर्ग कहलाता है।

उत्तरमाला:
1, सत्य, 2, सत्य, 3. सत्य, 4. सत्य, 5. असत्य।

RBSE Solutions

IV. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1
आयत चित्र की दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
(1) क्षैतिज अक्ष पर वर्ग(RBSESolutions.com)अन्तरालों को दर्शाया जाता है।
(2) दण्डों की लम्बाइयाँ वर्ग अन्तरालों की बारम्बारता को दर्शाती हैं।

प्रश्न 2
वर्ग 10-20 की निम्न वर्ग सीमा तथा उच्च वर्ग सीमा बताइए।
उत्तर:
वर्ग 10-20 की निम्न वर्ग सीमा 10 तथा उच्च वर्ग सीमा 20 है।

प्रश्न 3
वर्ग अन्तराल की चौड़ाई या माप किसे कहते हैं ?
उत्तर:
उच्च वर्ग सीमा तथा निम्न वर्ग सीमा का अन्तर वर्ग अन्तराल की चौड़ाई (Width) या माप (Size) कहलाती है।

RBSE Solutions

प्रश्न 4
बारम्बारता से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
किसी प्रविष्टि की बारम्बारता वह संख्या है। जितनी बार वह प्रविष्टि आँकड़ों में आती है।

प्रश्न 5:
निम्नलिखित आँकड़ों से एक पाई चार्ट बनाइए (अन्य क्रियाएँ न दें)
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q4
हल
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q4A
प्रश्न 6
एक थैले में एक जैसी चार लाल गेंदें और दो पीली गेंदें हैं। थैले के अन्दर से बिना देखे एक गेंद निकाली जाती है। ऐक लाल गेंद निकालने की प्रायिकता क्या है?
हल:
घटना के कुल सम्भव परिणाम 4 + 2 = 6
लाल गेंद प्राप्त(RBSESolutions.com)करने के लिए परिणाम = 4
अतः लाल गेंद प्राप्त करने की प्रायिकता = \(\frac { 4 }{ 6 }\) = \(\frac { 2 }{ 3 }\)

RBSE Solutions

प्रश्न 7
एक पासे को फेंकने पर सम संख्या आने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
हल:
पासे को फेंकने पर आने वाली संख्याएँ = 1, 2, 3, 4, 5, 6
इनमें से कुल 3 सम संख्याएँ हैं = 2, 4, 6
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q4B

RBSE Solutions
V. लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1
शौचालय निर्माण से सम्बन्धित दी गई सूचना को निरूपित करने के लिए एक उपयुक्त आलेख खींचिए।
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q5
हल:
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q5A

RBSE Solutions

प्रश्न 2
दी हुई सूचना को निरूपित करने के लिए एक उपयुक्त आलेख खींचिए।
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q5B
हल:
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q5C
प्रश्न 3
नीचे दिए गए आयत चित्र का अवलोकन कीजिए और निम्न प्रश्नों का उत्तर दीजिए
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q5D
(i) आयत चित्र के द्वारा क्या सूचना दी जा रही है?
(ii) किस वर्ग में छात्राओं की संख्या अधिकतम है?
(iii) कितनी छात्राओं की ऊँचाई 145 सेमी. या अधिक
(iv) यदि हमें(RBSESolutions.com)छात्राओं को तीन श्रेणियों में विभाजित कर दें, तो प्रत्येक श्रेणी में कितनी छात्राएँ होंगी?
150 सेमी. और अधिक – श्रेणी A
140 सेमी. से 150 सेमी. से कम तक – श्रेणी B
140 सेमी. से कम – श्रेणी C
हल:
(i) आयत चित्र के द्वारा कक्षा VII की छात्राओं की ऊँचाइयों (सेमी में) के बारे में सूचना दी जा रही है।
(ii) वर्ग 140-145 में छात्राओं की संख्या अधिकतम है।
(iii) 4+ 2 + 1 = 7 छात्राओं की ऊँचाई 145 सेमी. या अधिक है।
(iv) श्रेणी A में 2 + 1 = 3 छात्राएँ हैं। श
श्रेणी B में 7 +4 = 11 छात्राएँ हैं।
श्रेणी C में 1 + 2 + 3 = 6 छात्राएँ हैं।

RBSE Solutions

प्रश्न 4
दिए गए दण्ड आलेख में किसी पुस्तकालय में विषयवार पुस्तकों की संख्या देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
(1) सबसे अधिक पुस्तकें(RBSESolutions.com)किस विषय की और कितनी हैं?
(2) गणित और विज्ञान विषय की पुस्तकों में से किस विषय की पुस्तकें कम हैं और कितनी कम हैं?
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q5D4
हल:
(1) सबसे अधिक पुस्तकें हिन्दी की हैं और उनकी संख्या 250 है।
(2) गणित की(RBSESolutions.com)पुस्तकों की संख्या = 200
विज्ञान की पुस्तकों की संख्या = 150
स्पष्ट है कि विज्ञान की पुस्तकों की संख्या गणित की पुस्तकों की संख्या से कम है और ये 200 – 150 = 50 कम है।

RBSE Solutions

VI. निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1
किसी शहर के युवा व्यक्तियों के एक समूह का यह जानने के लिए एक सर्वे किया गया कि वे किस प्रकार का संगीत पसन्द करते हैं। इनसे प्राप्त आँकड़ों को निम्न पाई चार्ट में प्रदर्शित किया गया है। इस पाई चार्ट से निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q6
(i) यदि 20 व्यक्ति शास्त्रीय संगीत पसन्द करते हैं, तो कुल कितने युवा व्यक्तियों का सर्वे किया गया?
(ii) किस प्रकार का(RBSESolutions.com)संगीत सबसे अधिक व्यक्तियों द्वारा पसन्द किया जाता है?
(iii) यदि कोई कैसेट कंपनी 1000 सी.डी. (C.D.) बनाए, तो वह प्रत्येक प्रकार की कितनी सी.डी. बनाएगी?
हल:
(i) माना x व्यक्तियों पर सर्वे किया गया।
तब, x का 10% = 20
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q61
अतः 200 युवा व्यक्तियों का सर्वे किया गया।

(ii) सबसे अधिक व्यक्तियों द्वारा मनोरंजक संगीत पसन्द किया जाता है।
(iii) सी.डी. की संख्या
शास्त्रीय संगीत = \(\frac { 10 }{ 100 }\) x 1000 = 100
उपशास्त्रीय संगीत = \(\frac { 20 }{ 100 }\) x 1000 = 200
लोक संगीत = \(\frac { 30 }{ 100 }\) x 1000 = 300
मनोरंजक संगीत = \(\frac { 40 }{ 100 }\) x 1000 = 400

RBSE Solutions

प्रश्न 2
दिए गए पाई चार्ट में वाहन चालकों की विभिन्न गलतियों से होने वाली दुर्घटनाओं को दर्शाया गया है। पाई चार्ट की सहायता से निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(1) अधिकतम(RBSESolutions.com)दुर्घटनाएँ किस कारण होती हैं?
(2) यातायात नियमों की अवहेलना करने से कितने प्रतिशत दुर्घटनाएँ हुईं?
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q62
हल:
(1) उपर्युक्त पाई चार्ट से स्पष्ट है कि अधिकतम दुर्घटनाएँ तेज गति से वाहन चलाने के कारण होती हैं। (50%)
(2) यातायात नियमों की अवहेलना करने से 30% दुर्घटनाएँ हुईं।

RBSE Solutions

प्रश्न 3
एक शहर में एक माह में(RBSESolutions.com)विभिन्न कारणों से हुई दुर्घटनाओं का आलेख निम्नानुसार है
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q63
(i) खराब सड़क व पीड़ित की गलती, संयुक्त रूप से कितने प्रतिशत दुर्घटनाएँ हुईं?
(ii) अधिकतम दुर्घटनाएँ(RBSESolutions.com)किस कारण हुई ?
हल:
(i) खराब सड़क व पीड़ित की गलती के कारण संयुक्त रूप से प्रतिशत दुर्घटनायें
= 6% + 4% = 10%

(ii) अधिकतम दुर्घटनायें वाहन चालक की गलती से हुई, जिसका मान 70% है।

RBSE Solutions

प्रश्न 4
नीचे दिये गये पाई चार्ट में पैदल यात्रियों व वाहन चालकों की विभिन्न गलतियों को दर्शाया गया है। इनमें से प्रत्येक सूचना को निरूपित करने वाले वृत्त का भाग डिग्री (°) में ज्ञात कीजिए।
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q64
हल:
∵ 100% = 360°
∴ 1% = \(\frac { { 360 }^{ \o } }{ 100 }\) = 3.60°

(i) पैदल यात्रियों की गलतियों से वृत्त का भाग
= 15 x 3.60°
= 54°

(ii) साइकिल सवार की गलतियों से वृत्ते का भाग
= 20 x 3.60°
= 72०

(iii) मोटरसाइकिल चलाने वालों की गलतियों से वृत्त का भाग
= 25 x 3.60°
= 90°
कार या बस चलाने वालों की गलतियों से वृत्त का भाग
= 40 x 3.60°
= 144°

RBSE Solutions

प्रश्न 5
दिए गए पाई चार्ट में निम्न गलती से सम्बन्धित कोण ज्ञात करो
(1) वाहन तेज गति(RBSESolutions.com)से चलाना
(2) यातायात नियमों की अवहेलना करना
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q65
हल:
(1) वाहन तेज गति से चलाने वाले लोग = 26.7%
∵ 100% = 360°
1% = \(\frac { { 360 }^{ \o } }{ 100 }\) = 3.60°
∴ वाहन तेज गति से चलाने वालों से सम्बन्धित कोण
= 26.7 x 3.6 = 96.12°

(2) यातायात(RBSESolutions.com)नियमों की अवहेलना करने वाले लोग = 10.4%
सम्बन्धित कोण = 10.4 x 3.6
= 37.44°

प्रश्न 6
नीचे दिए गए पाई चार्ट में वाहन चालकों की विभिन्न गलतियों को दर्शाया गया है। पाई चार्ट की सहायता से निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q66
(i) लेन अनुशासन भंग करने पर कितने प्रतिशत । दुर्घटना होती है?
(ii) सबसे ज्यादा दुर्घटनाएँ(RBSESolutions.com)वाहन चालक की किस गलती से होती हैं?
हल:
(1) लेन अनुशासन भंग करने पर 2.3% दुर्घटनाएँ होती हैं।
(2) सबसे ज्यादा दुर्घटनाएँ खतरनाक तरीके से वाहन चलाने से होती हैं जो 29.9% है।

RBSE Solutions

प्रश्न 7
जयपुर शहर में वाहन चालकों की विभिन्न गलतियों को नीचे पाई चार्ट में दर्शाया गया है। निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(1) वाहन तेज गति से चलाने(RBSESolutions.com)पर कितने प्रतिशत दुर्घटनाएँ होती हैं?
(2) यातायात नियमों की अवहेलना करने पर कितने प्रतिशत दुर्घटनाएँ होती हैं?
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q67
हल:
(1) वाहन तेज गति से चलाने पर 18% दुर्घटनाएँ हुईं।
(2) यातायात नियमों की(RBSESolutions.com)अवहेलना करने पर 22% दुर्घटनाएँ होती हैं।

प्रश्न 8
नीचे दिए गए पाई चार्ट में वाहन चालक की विभिन्न गलतियों को दर्शाया गया है। पाई चार्ट की सहायता से निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q68
(1) यदि कुल 300 दुर्घटनाएँ हुई हों तो खतरनाक तरीके से वाहन चलाने से कुल कितनी दुर्घटनाएँ
(2) सबसे कम दुर्घटनाएँ(RBSESolutions.com)वाहन चालक की किस गलती से हुईं?
हल:
(1) यदि कुल 300 दुर्घटनाएँ हुईं तब उनमें से खतरनाक तरीके से वाहन चलाने से हुई दुर्घटनाओं की संख्या = \(\frac { 33 }{ 100 }\) x 300 = 99
(2) सबसे कम दुर्घटनाएँ अचानक ब्रेक लगाने से हुईं जो 5% अर्थात् \(\frac { 5 }{ 100 }\) x 300 = 15 हुईं।

प्रश्न 9
जयपुर शहर में पिछले पाँच वर्षों में विभिन्न कारणों से हुई सड़क दुर्घटनाओं को निम्न पाई चार्ट में दर्शाया गया है। यदि कुल 900 दुर्घटनाएँ हुईं तो निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(1) किस(RBSESolutions.com)कारण से 250 दुर्घटनाएँ हुईं?
(2) सबसे कम दुर्घटनाएँ किस कारण से हुई?
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q69
हल:
कुल दुर्घटनाएँ = 900
(1) अनुशासन भंग करने से दुर्घटनाएँ = \(\frac { { 100 }^{ \o } }{ { 360 }^{ \o } }\) x 900 = 250
(2) सबसे कम दुर्घटनाएँ अनजाने कारणों से हुईं।

RBSE Solutions

प्रश्न 10
राजस्थान में जनवरी, 2017 माह में कुल मिलाकर 3600 सड़क दुर्घटनाएँ हुईं। इसे पाई चार्ट में दर्शाया गया है। इसे देखकर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(1) सबसे(RBSESolutions.com)अधिक दुर्घटनाएँ किस कारण से हुईं?
(2) लेन अनुशासन भंग करने पर कितनी दुर्घटनाएँ
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q610
हल:
(1) खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाला वृत्त खण्ड 120° (सर्वाधिक) है अतः खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर सर्वाधिक दुर्घटनाएँ हुईं।
(2) कुल दुर्घटनाएँ 360° द्वारा व्यक्त की गई हैं।
∵ 360° कोण(RBSESolutions.com)प्रदर्शित करता है = 3600 दुर्घटनाओं को
∴ 1° कोण प्रदर्शित करता है।
= \(\frac { 3600 }{ 360 }\) = 10 दुर्घटनाओं को |:
∴ 40° कोण प्रदर्शित करता है। = 10 x 40 = 400 दुर्घटनाओं को अतः लेन अनुशासन भंग करने पर कुल 400 दुर्घटनाएँ हुईं।

RBSE Solutions

प्रश्न 11
उदयपुर शहर में वर्ष 2016 में कुल 1800 सड़क दुर्घटनाएँ सूचित हुईं। इसे पाई चार्ट से दर्शाया गया है। इसे देखकर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q611
(1) सबसे अधिक दुर्घटनाएँ किस कारण से हुई? इनकी संख्या कितनी थी?
(2) शराब पीकर वाहन चलाने से कितनी दुर्घटनाएँ
हल:
(1) सबसे अधिक दुर्घटनाएँ यातायात नियमों की अवहेलना करने से हुईं क्योंकि पाई चार्ट में बड़ा त्रिज्य खण्ड इसी कारण का है।
यातायात नियमों की(RBSESolutions.com)अवहेलना से होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या = \(\frac { 200 }{ 360 }\) x 1800 = 1000
(2) शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाएँ
= \(\frac { 60 }{ 360 }\) x 1800 = 300

RBSE Solutions

प्रश्न 12
जोधपुर शहर में वर्ष 2015 में कुल 1080 दुर्घटनाएँ विभिन्न कारणों से हुईं, जिसे पाई चार्ट से दर्शाया गया है। निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(1) वाहन तेज गति से(RBSESolutions.com)चलाने पर कितनी दुर्घटनाएँ।
(2) शराब पीकर गाड़ी चलाने से कितनी दुर्घटनाएँ।
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q612
हल:
(1) वाहन तेज गति से चलाने से हुई दुर्घटनाएँ = \(\frac { 100 }{ 360 }\) x 1080 = 300
(2) शराब पीकर गाड़ी चलाने से हुई दुर्घटनाएँ = \(\frac { 35 }{ 360 }\) x 1080 = 105

प्रश्न 13
दिए गए पाई चार्ट में यातायात सम्बन्धी निम्न गलती से सम्बन्धित कोण ज्ञात करो।
(1) खतरनाक तरीके(RBSESolutions.com)से वाहन चलाना
(2) लेन अनुशासन भंग करना।
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q613
हल:
100% = 360°
1% = \(\frac { { 360 }^{ \o } }{ 100 }\) = 3.60°
(1) खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले लोग = 29.9%
सम्बन्धित कोण = 29.9 x 3.6 = 107.64°

(2) लेन अनुशासन(RBSESolutions.com)भंग करने वाले लोग = 2.3%
सम्बन्धित कोण = 2.3 x 3.6 = 8.28°

RBSE Solutions

प्रश्न 14
दिए गए पाई चार्ट में यातायात सम्बन्धी निम्न गलती से सम्बन्धित कोण ज्ञात करो।
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q614
(1) लेन अनुशासन भंग करना।
(2) यातायात नियमों को तोड़ना।
हल:
∵ 100% = 360°
∴ 1% = \(\frac { 360 }{ 100 }\) = 3.60

(1) लेन अनुशासन भंग करने वाले लोग = 8%
सम्बन्धित कोण = 3.6 x 8 = 28.8°

(2) यातायात(RBSESolutions.com)नियमों को तोड़ने वाले लोग = 10%
सम्बन्धित कोण = 3.6 x 10 = 36°

प्रश्न 15
नीचे दिए गए पाई चार्ट में वाहन चालकों की विभिन्न गलतियों को दर्शाया गया है। पाई चार्ट की सहायता से निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q615
(i) यातायात नियमों की अवहेलना करने पर कितने प्रतिशत दुर्घटनाएँ हुईं?
(ii) खतरनाक तरीके से वाहन चलाने से कितने प्रतिशत दुर्घटनाएँ हुईं?
(iii) सबसे ज्यादा दुर्घटनाएँ(RBSESolutions.com)वाहन चालक की किस गलती से होती हैं?
(iv) न्यूनतम दुर्घटनाएँ वाहन चालक की किस गलती से होती हैं?
हल:
(i) यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 10% . दुर्घटनाएँ हुईं।
(ii) खतरनाक तरीके से वाहन चलाने से 20% दुर्घटनाएँ।
(iii) सबसे ज्यादा दुर्घटनाएँ वाहन चालक की वाहन तेज गति से चलाने के कारण हुईं।
(iv) न्यूनतम दुर्घटनाएँ वाहन(RBSESolutions.com)चालक की गलती-यातायात नियमों की अवहेलना करने से हुई।

RBSE Solutions

प्रश्न 16
नीचे दिये गये पाई चार्ट में वाहन चालक द्वारा की गई गलतियों पर किये गये चालानों का प्रतिशत प्रदर्शित किया गया है।
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q616
पाई चार्ट की सहायता से निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(i) खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने पर कुल कितने प्रतिशत चालान किये गये?
(ii) अवयस्क द्वारा वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने पर हुए चालानों के प्रतिशत में कितना अन्तर है?
हल:
(i) खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर चालान = 20%
बिना हेलमेट वाहन(RBSESolutions.com)चलाने पर चालान = 45%
उक्त दोनों गलतियों के लिए कुल चालान = 65%

(ii) अवयस्क द्वारा वाहन चलाने पर चालान = 15%
मोबाइल फोन का उपयोग करने पर चालान = 5%
अन्तर = 10%

प्रश्न 17
दिए गए दण्ड आरेख में किसी शहर में स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत विभिन्न मदों में खर्च की गई राशि को दर्शाया गया है। आलेख को देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(1) सबसे अधिक राशि कौनसे मद में व्यय की गई और कितनी?
(2) शौचालय निर्माण(RBSESolutions.com)में कितनी राशि व्यय की गई?
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q617
हल:
(1) सबसे अधिक राशि वाहन क्रय में 30 लाख रुपए व्यय किये गये।
(2) शौचालय निर्माण में 20 लाख रुपए व्यय किये गये।

RBSE Solutions

प्रश्न 18
दिये गये दण्ड आरेख में किसी शहर में स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत विभिन्न मदों में खर्च की गई राशि को दर्शाया गया है। आलेख को देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(1) सबसे अधिक राशि(RBSESolutions.com)कौनसे मद में व्यय की गई और कितनी?
(2) वाहन खर्च में कितनी राशि व्यय की गई?
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q618
हल:
(1) सबसे अधिक राशि नीले डिब्बों को क्रय करने में खर्च हुई और ये राशि 35 हजार रुपये है।
(2) 15 हजार रुपये।

प्रश्न 19
नीचे दिये गये पाई चार्ट में स्वच्छता अभियान से सम्बन्धित कुछ तथ्यों को बतलाया गया है। पाई चार्ट की सहायता से नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q619
(i) सबसे ज्यादा किस कार्य में कमी आई तथा कितनी?
(ii) किस क्षेत्र में सबसे कम सफलता मिली?
(iii) सबसे कम सफलता तथा सबसे अधिक सफलता के कार्य में कितने प्रतिशत का अन्तर है?
(iv) आवारा पशुओं की(RBSESolutions.com)रोकथाम पर कितनी सफलता मिली?
हल:
(i) सबसे ज्यादा कमी खुले में शौच करने पर आई। यह 50% रही।
(ii) सड़कों पर थूकने पर रोक में सबसे कम सफलता मिली।
(iii) सबसे अधिक सफलता का प्रतिशत 50 है जबकि सबसे कम सफलता का प्रतिशत 5 है। अतः इनमें 45% का अन्तर है।
(iv) आवारा पशुओं की रोकथाम पर 25% सफलता मिली।

RBSE Solutions

प्रश्न 20
दिए गए पाई-चार्ट में वाहन चालकों की विभिन्न गलतियों से होने वाली दुर्घटनाओं को दर्शाया गया है। पाई-चार्ट के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(i) सबसे अधिक दुर्घटनाएँ किस गलती से हुई?
(ii) अचानक ब्रेक लगाने(RBSESolutions.com)और सड़क की खराब स्थिति के कारण कुल कितने प्रतिशत दुर्घटनाएँ हुईं?
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q620
हल:
(i) वाहन चालक की गलती से।
(ii) अचानक ब्रेक लगाने से = 12%
तथा सड़क खराब होने से = 15%
कुल = (12 + 15)% = 27% दुर्घटनाएँ हुईं।

प्रश्न 21
आपके विद्यालय में स्वच्छता सप्ताह मनाया गया। दिए गए आँकड़ों के आधार पर पाई चार्ट बनाइए।
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q621
हल:
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q621a
RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions Q621b

We hope the RBSE Solutions for Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 8 Maths Chapter 16 आँकड़ों का प्रबन्धन Additional Questions, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.