RBSE Solutions for Class 8 Social Science Chapter 18 बीमा एवं बैंकिंग

RBSE Solutions for Class 8 Social Science Chapter 18 बीमा एवं बैंकिंग are part of RBSE Solutions for Class 8 Social Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 8 Social Science Chapter 18 बीमा एवं बैंकिंग.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 8
Subject Social Science
Chapter Chapter 18
Chapter Name बीमा एवं बैंकिंग
Number of Questions Solved 32
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 8 Social Science Chapter 18 बीमा एवं बैंकिंग

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित सारणी की पूर्ति कीजिए
उत्तर:

घटना व्यक्ति या परिवार पर प्रभाव किस प्रकार की बीमा लागू होगा
सिंगापुर में छुट्टी बिताने के दौरान परिवार के एक सदस्य की दुर्घटना में टांग टूट गई यात्रा में व्यवधान चिकित्सीय उपचार की आवश्यकता, आर्थिक भार यात्रा बीमा
मुम्बई में परिवार के एक सदस्य का बैग चोरी हो गया। वित्तीय एवं अन्य हानि यात्रा बीमा
नई पारिवारिक कार की चोरी हो गई वित्तीय हानि मोटर बीमा
पारिवारिक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वित्तीय हानि गृह बीमा
परिवार के एक सदस्य को जीवन जोखिम की आशंका की बीमारी जैसे कैंसर या दिल के दौरे का निदान जीवन की हानि तथा वित्तीय हानि जीवन बीमा

प्रश्न 2.
भारत में बैंक कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर:
भारत में बैंकों के प्रकार – भारत में बैंक मोटे तौर पर दो प्रकार के होते हैं

  • अनुसूचित बैंक तथा
  • गैर – अनुसूचित बैंक। जो बैंक भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की द्वितीय अनुसूची में शामिल हैं, वे अनुसूचित बैंक कहलाते हैं जबकि अन्य बैंक गैर – अनुसूचित बैंक कहलाते हैं।

कार्य, स्वामित्व, अधिवास आदि के आधार पर बैंक निम्न प्रकार के होते हैं-

  1. वाणिज्य बैंक
  2. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
  3. सहकारी बैंक
    (A) ग्रामीण सहकारी बैंक
    (B) शहरी सहकारी बैंक

प्रश्न 3.
बचत बैंक खाता खोलने के लिए क्या – क्या अपेक्षाएँ पूरी करनी होती हैं?
उत्तर:
बचत बैंक खाता खोलने के लिए निम्न अपेक्षाएं पूरी करनी होती हैं-

  1. पते का प्रमाण – इसमें टेलीफोन बिल, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर पहचान कार्ड, पासपोर्ट, बिजली का बिल या आधार कार्ड शामिल हैं।
  2. पहचान का प्रमाण – इसमें पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर पहचान कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड आदि शामिल हैं।
  3. फोटोग्राफ – बैंक के पास दो पासपोर्ट साइज फोटो जमा करानी होंगी।
  4. न्यूनतम शेष धनराशि – खाता खोलने के लिए बैंक में न्यूनतम शेष राशि भी जमा करानी होगी। यह अलगअलग बैंकों में अलग-अलग होती है। बैंक शून्य शेष राशि खाते भी खोलते हैं।
  5. नमूना हस्ताक्षर – बैंक अपने पास एक कार्ड रखता है जिसमें खाताधारक के दो नमूना हस्ताक्षर करवाता है। सामान्यतः बैंक हस्ताक्षर को स्केन कर लेते हैं और कंप्यूटर में सहेज कर रखते हैं।

प्रश्न 4.
अपना खाता खोलने के लिए दिखावटी (डमी) आवेदन पत्र भरें।
उत्तर:
[छात्र स्वयं करें।]

प्रश्न 5.
बच्चे के बैंक खाते के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बताइए।
उत्तर:
बच्चे का बैंक खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्न प्रकार हैं-

  1. अवयस्क की आयु और पते के प्रमाण के दस्तावेज
  2. संरक्षक या माता – पिता और आवेदक अवयस्क के मध्य संबंध के प्रमाण का दस्तावेज
  3. अवयस्क की पहचान का प्रमाण
  4. अवयस्क का फोटो।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 1.
बीमा से विभिन्न प्रकार के जोखिमों द्वारा हुई हानि का प्रभाव हो जाता है
(अ) अधिक
(ब) कम
(स) कोई प्रभाव नहीं पड़ता
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ब) कम

प्रश्न 2.
आपके परिवार को संरक्षण का वचन देता है
(अ) जीवन बीमा
(ब) स्वास्थ्य बीमा
(स) मोटर बीमा
(द) गृह बीमा
उत्तर:
(अ) जीवन बीमा

प्रश्न 3.
घर के लिए पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने वाला बीमा
(अ) स्वास्थ्य बीमा
(ब) जीवन बीमा
(स) गृह बीमा। बीमा
(द) मोटर बीमा
उत्तर:
(स) गृह बीमा। बीमा

प्रश्न 4.
बैंक में खाता खोलने हेतु आवश्यक दस्तावेज
(अ) पते का प्रमाण
(ब) पहचान का प्रमाण
(स) फोटो
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 5.
निम्न में से पते का प्रमाण नहीं है
(अ) राशन कार्ड
(ब) ड्राइविंग लाइसेंस
(स) पैन कार्ड
(द) पासपोर्ट
उत्तर:
(स) पैन कार्ड

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. …………… प्राकृतिक या मानव निर्मित हो सकते (बीमा/जोखिम)
2. बिना बीमा के …………… चलाना दण्डनीय अपराध (दुकान/मोटर वाहन)
3. बैंकिंग सुविधाओं का उपयोग करने के लिए आपका बैंक में खाता होना …………… है। (आवश्यक/आवश्यक नहीं)
4. …………… से अधिक आयु का अवयस्क स्वतन्त्र रूप से खाता खोल सकता है। (8 वर्ष/10 वर्ष)
उत्तर:
1. जोखिम
2. मोटर वाहन
3. आवश्यक
4. 10 वर्ष

स्तम्भ ‘अ’ को स्तम्भ ‘ब’ से सुमेलित कीजिए।
   स्तम्भ ‘अ’                        स्तम्भ ‘ब’
1. जीवन बीमा               (क) घर के लिए पूर्ण सुरक्षा
2. गृह बीमा                   (ख) परिवार का संरक्षण

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
बीमा किस प्रकार की प्रक्रिया है?
उत्तर:
बीमा कुछ लोगों की हानियों को अधिक लोगों द्वारा बाँट लेने की प्रक्रिया है।

प्रश्न 2.
बीमा का क्या लाभ है?
उत्तर:
बीमा से विभिन्न प्रकार के जोखिमों द्वारा हुई हानि का प्रभाव कम हो जाता है।

प्रश्न 3.
बीमा के प्रमुख प्रकार बताइए।
उत्तर:
बीमा के प्रमुख प्रकार

  • जीवन बीमा
  • स्वास्थ्य बीमा
  • यात्रा बीमा
  • गृह बीमा
  • मोटर बीमा

प्रश्न 4.
स्वास्थ्य बीमा के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर:
स्वास्थ्य बीमा बीमित व्यक्ति को चिकित्सा उपचार एवं शल्य चिकित्सा के खर्चे की पूर्ति करता है।

प्रश्न 5.
गृह बीमा में कौन-कौन से बीमा आते हैं?
उत्तर:
गृह बीमा में भवन बीमा और अन्तर्वस्तु बीमा आते

प्रश्न 6.
मोटे तौर पर भारत में बैंकों को किस प्रकार वर्गीकृत किया गया है?
उत्तर:
मोटे तौर पर भारत में बैंकों को अनुसूचित तथा गैर अनुसूचित बैंकों में वर्गीकृत किया गया है।

प्रश्न 7.
अनुसूचित बैंक किसे कहते हैं?
उत्तर:
भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 की द्वितीय अनुसूची में शामिल बैंकों को अनुसूचित बैंक कहते हैं।

प्रश्न 8.
सहकारी बैंक के प्रकार बताइये।
उत्तर:

  • ग्रामीण सहकारी बैंक
  • शहरी सहकारी बैंक

प्रश्न 9.
पते के प्रमाण के कोई दो दस्तावेज बताइये।
उत्तर:

  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • बिजली का बिल

प्रश्न 10.
कितनी आयु का अवयस्क स्वतन्त्र रूप से खाता खोल सकता है?
उत्तर:
10 वर्ष से अधिक आयु का अवयस्क स्वतन्त्र रूप से खाता खोल सकता है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
बीमा क्या है?
अथवा
बीमा से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
सामान्य रूप में, बीमा कुछ लोगों की हानियों को अधिक लोगों द्वारा बाँट लेने की प्रक्रिया है, जिससे विभिन्न प्रकार के जोखिमों द्वारा हुई हानि का प्रभाव कम हो जाता बीमा, वास्तविक अर्थ में, बीमा कंपनी और पॉलिसी धारक के बीच एक करार है। किसी निमित्त अथवा प्रीमियम के बदले में बीमा कंपनी बीमाकृत व्यक्ति को या उसके द्वारा प्राधिकृत व्यक्ति को, कोई विशिष्ट घटना हो जाने पर एक विशिष्ट धनराशि अदा करने का वचन देती है।

प्रश्न 2.
जीवन बीमा क्या है?
उत्तर:
जीवन बीमा – जीवन बीमा बीमाकर्ता और बीमाकृत व्यक्ति के बीच एक करार है जिसमें बीमाकर्ता, एक प्रीमियम के बदले में बीमाकृत व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर, बीमाकृत व्यक्ति के नामिति को एक निश्चित धनराशि का भुगतान करता है।

प्रश्न 3.
जीवन बीमा लेने का क्या लाभ है ?
उत्तर:
जीवन बीमा पॉलिसियाँ आपके परिवार को संरक्षण का वचन देती हैं और उस समय भी उनके भविष्य को निश्चित बनाती हैं, जब उनकी देखरेख करने के लिए आप उनके आस-पास नहीं होते। काफी हद तक इससे भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित किया जा सकता है।

प्रश्न 4.
तृतीय पक्ष उत्तरदायित्व बीमा होना क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
तृतीय पक्ष उत्तरदायित्व बीमा की आवश्यकता – किसी सार्वजनिक स्थान पर वाहन के प्रयोग से तृतीय पक्ष के जीवन या संपत्ति की हुई क्षति या आई चोट के लिए कानूनी रूप से वाहन स्वामी उत्तरदायी होता है, इसलिए कानूनन प्रत्येक वाहन को तृतीय पक्ष उत्तरदायित्व बीमा होना अनिवार्य है। बिना बीमा के मोटर वाहन चलाना दण्डनीय अपराध है।

प्रश्न 5.
वाणिज्य बैंकों के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर:
वाणिज्य बैंक – वाणिज्य बैंक दो प्रकार के होते हैं-

  1. अनुसूचित और
  2. गैर – अनुसूचित वाणिज्य बैंक सभी प्रकार के बैंकिंग कार्य जैसे व्यापार एवं वाणिज्य का वित्त पोषण करने का कार्य करते हैं। अनुसूचित वाणिज्य बैंकों को राष्ट्रीयकृत बैंकों, भारतीय स्टेट बैंक और सहयोगी, निजी क्षेत्र के बैंक, विदेशी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के रूप में विभिन्न समूहों में रखा गया है।

प्रश्न 6.
बच्चों के लिए खाते की कोई दो सामान्य विशेषताएँ बताइये।
उत्तर:

  1. कोई संरक्षक या माता – पिता किसी अवयस्क के लिए खाता खोल सकते हैं। यह खाता या तो संयुक्त रूप में रखा जा सकता है या स्वतंत्र रूप में। 10 वर्ष से अधिक आयु का अवयस्क स्वतंत्र रूप से खाता खोल सकती है।
  2. जिस बैंक में अवयस्क का खाता खोलना चाहते हैं, उस बैंक में संरक्षक या माता – पिता का खाता होना चाहिए।

प्रश्न 7.
बैंक खाते में अवयस्क को सक्रिय रूप से शामिल करने का क्या लाभ है?
उत्तर:
बैंक खाते में अवयस्क को सक्रिय रूप से शामिल कर लेने पर अवयस्क को धन का प्रबंधन करना सीखने में मदद मिलती है। खाता परिचालन से बच्चों के लिए नया मार्ग प्रशस्त होता है, जिसमें वयस्क होते – होते वे बैंकिंग की सम्पूर्ण जानकारी से परिचित हो जाते हैं।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
बीमा के विभिन्न प्रकारों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
बीमा के प्रकार – बीमा के प्रमुख प्रकारों का वर्णन निम्न प्रकार है

1. जीवन बीमा – जीवन बीमा आपके परिवार को संरक्षण का वचन देता है और उस समय भी उनके अविष्य को निश्चित बनाता है, जब उनकी देखरेख करने के लिए आप उनके आस-पास नहीं होते। यह बीमाकर्ता और बीमाकृत |व्यक्ति के बीच एक करार है जिसमें बीमाकर्ता, एक प्रीमियम के बदले में बीमाकृत व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर, बीमाकृत व्यक्ति के नामिति को एक निश्चित धनराशि का भुगतान करता है।

2. स्वास्थ्य बीमा – स्वास्थ्य बीमा बीमाकृत व्यक्ति को चिकित्सा उपचार और शल्य चिकित्सा के खर्चे की पूर्ति करता है।

3. यात्रा बीमा – यात्रा बीमा का उद्देश्य अंतर्देशीय या अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के दौरान हुए चिकित्सीय उपचार, वित्तीय चूक एवं अन्य हानियों की पूर्ति करना है।

4. गृह बीमा – गृह बीमा में भवन बीमा और अंतर्वस्तु बीमा दोनों ही आते हैं। सामान्य रूप से इसमें आग, खराब मौसम, प्राकृतिक विनाश, चोरी या चोरी की कोशिश के कारण हुई क्षति से सुरक्षा प्रदान की जाती है।

5. मोटर बीमा – मोटर या वाहन बीमा किसी दुर्घटना या चोरी के फलस्वरूप होने वाली हानि या देयताओं के लिए हमारे वाहन को सुरक्षा प्रदान करता है। बिना बीमा के मोटर वाहन चलाना दण्डनीय अपराध है

प्रश्न 2.
कार्य, स्वामित्व, अधिवास आदि के आधार पर बैंकों के प्रमुख प्रकारों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
कार्य, स्वामित्व, अधिवास आदि के आधार पर बैंकों के निम्न प्रकार हैं

  1. वाणिज्य बैंक – वाणिज्य बैंक सभी प्रकार के बैंकिंग कार्य जैसे व्यापार एवं वाणिज्य का वित्त पोषण करने का कार्य करते हैं। ये अनुसूचित तथा गैर-अनुसूचित दोनों प्रकार के होते हैं। अनुसूचित वाणिज्य बैंकों को राष्ट्रीयकृत बैंकों, भारतीय स्टेट बैंक और सहयोगी, निजी क्षेत्र के बैंक, विदेशी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के रूप में विभिन्न समूहों में रखा गया है।
  2. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक – इनकी स्थापना विशेष रूप से लघु एवं सीमांत कृषकों, कृषि श्रमिकों, शिल्पकारों और लघु उद्यमियों को ऋण एवं अन्य सुविधाएं प्रदान कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का विकास करने में मदद करने के लिए की गई थी।
  3. सहकारी बैंक – सहकारी बैंकों को, उनके परिचालन क्षेत्र के आधार पर दो प्रकारों में बाँटा गया है|
    •  ग्रामीण सहकारी बैंक – ग्रामीण सहकारी बैंक खाद, बीज तथा अन्य कृषि सामग्री खरीदने हेतु अल्पावधि ऋण तथा भूमि खरीदने, भूमि में स्थायी सुधार करने, कृषि मशीनरी व उपकरण खरीदने आदि के लिए दीर्घावधि ऋण उपलब्ध करवाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    •  शहरी सहकारी बैंक – यह शहरी और अर्ध शहरी क्षेत्रों में समाज के मध्य-आयवर्गीय और निम्न – आयवर्गीय समूहों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रश्न 3.
बैंकों में बच्चों ( अवयस्कों) के लिए खोले जाने वाले खातों की सामान्य विशेषताएँ बताइये।
उत्तर:
बैंकों में बच्चों (अवयस्कों) के लिए खोले जाने वाले खातों की सामान्य विशेषताएं निम्न प्रकार हैं-

  1. कोई भी संरक्षक या माता – पिता किसी अवयस्क के लिए खाता खोल सकते हैं यह खाता या तो संयुक्त रूप में रखा जा सकता है या स्वतंत्र रूप में। 10 वर्ष से अधिक आयु के अवयस्क का स्वतंत्र रूप से खाता खोला जा सकता
  2. जिस बैंक में संरक्षक या माता – पिता का खाता खुला होता है उसी बैंक में अवयस्क का खाता खोला जा सकता
  3. संरक्षक या माता – पिता नियमित रूप से बैंक विवरण प्राप्त करने का विकल्प चुन सकते हैं।
  4. जिन बैंकों में अवयस्कों के लिए खाता खोलने की सुविधा होती है, वे बचत बैंक की सभी मूलभूत सुविधाएँ भी देते हैं।
  5. उक्त खाते में न्यूनतम शेष राशि बैंकों के नियम के अनुसार रखनी होती है।
  6. कुछ बैंक संरक्षक या माता – पिता के जीवन के लिए अतिरिक्त जीवन बीमा कवच प्रदान करते हैं। यहाँ पर संरक्षक या माता-पिता की मृत्यु पर एक निश्चित न्यूनतम राशि देने का आश्वासन दिया जाता है।
  7. जब अवयस्क खातधारक वयस्क हो जाता है तो उक्त खाते को नियमित खाता माना जायेगा और बैंक वयस्क का फोटो और नमूना हस्ताक्षर प्राप्त करेगा।

We hope the given RBSE Solutions for Class 8 Social Science Chapter 18 बीमा एवं बैंकिंग will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 8 Social Science Chapter 18 बीमा एवं बैंकिंग, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.