RBSE Solutions for Class 8 Social Science Chapter 27 सड़क सुरक्षा शिक्षा

RBSE Solutions for Class 8 Social Science Chapter 27 सड़क सुरक्षा शिक्षा are part of RBSE Solutions for Class 8 Social Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 8 Social Science Chapter 27 सड़क सुरक्षा शिक्षा.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 8
Subject Social Science
Chapter Chapter 27
Chapter Name  सड़क सुरक्षा शिक्षा
Number of Questions Solved 13
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 8 Social Science Chapter 27 सड़क सुरक्षा शिक्षा

नोट : आपकी पाठ्यपुस्तक के अध्याय 8 एवं 15 में सड़क सुरक्षा शिक्षा पर पाठ्यसामग्री दी गई है तथा पाठ्यपुस्तक के प्रश्नों में कुछ प्रश्न भी दिये गये हैं। अत: उन प्रश्नोत्तरों को भी अध्ययन करें।

प्रश्न 1.
सड़क सुरक्षा सम्बन्धी कोई दो नियम बताइए।
उत्तर

  1. गाड़ी निर्धारित गति से चलाना ।
  2. यातायात बत्ती का पालन करना।

प्रश्न 2.
आपके विद्यालय से घर जाने के रास्ते में दिखाई देने वाले यातायात संकेतों में से किन्हीं दो संकेतों को चित्रित कर उनके नाम लिखिए।
उत्तर
RBSE Solutions for Class 8 Social Science Chapter 27 सड़क सुरक्षा शिक्षा 1

प्रश्न 3.
वाहन चलाते समय आप सुरक्षा के किन-किन नियमों का ध्यान रखेंगे?
उत्तर
हम वाहन चलाते समय सुरक्षा के निम्नलिखित नियमों का ध्यान रखेंगे

  1. शराब पीकर वाहन न चलाना
  2. वाहन अपनी कतार में ही चलाना
  3. निर्धारित गति से वाहन चलाना
  4. यातायात बत्ती का पालन करना
  5. सड़क पर मुड़ने के लिए संकेतक का उपयोग करना
  6. ओवरटेक दाहिनी ओर से सावधानीपूर्वक करना तथा
  7. दुपहिया वाहन पर हेलमेट व चौपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करना आदि।

प्रश्न 4.
ऐसी चार स्थितियों का उल्लेख कीजिए जब आपने वाहन चालकों को यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए देखा है। उत्तर
वाहन चालकों को हमने निम्न स्थितियों में यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए देखा है

  1. चालक चौराहे पर लालबत्ती में चौराहा पार कर लेते
  2. दुपहिया चालक बिना हेलमेट लगाये वाहन चलाते
  3. कार चालक सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं
  4. अनेक वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते हैं

प्रश्न 5.
शैक्षणिक भ्रमण पर जाते समय किन निर्देशों का पालन करना चाहिए?
उत्तर
शैक्षणिक भ्रमण पर जाते समय निम्न निर्देशों का पालन करना चाहिए

  1. सड़क पर सदैव थायीं ओर चलें।
  2. सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करें।
  3. बस में बैठकर शरीर का कोई अंग बाहर न निकालें।
  4. शोरगुल करके वाहन चालक का ध्यान न बंटायें।

प्रश्न 6.
ड्राइवर को शराब पीकर गाड़ी क्यों नहीं चलानी चाहिए?
उत्तर
ड्राइवर को शराब पीकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए क्योंकि शराब सेवन सड़क दुर्घटना का एक महत्त्वपूर्ण कारक हैं। शराब गति एवं दुरी को समझने की क्षमता को बाधित करती हैं तथा यह शारीरिक गतिशीलता एवं मानसिक नियंत्रण को क्षमता को कम करती हैं।

प्रश्न 7.
यदि आप एक यातायात के सिपाही होते तो सुगम यातायात व्यवस्था के लिए क्या करते ? संक्षिप्त में लिखिए।
उत्तर
यदि मैं यातायात का सिपाही होता तो यातायात के नियमों को सख्ती से पालन करवाता ताकि सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे और दुर्धटनाएँ न हों।

प्रश्न 8.
सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित आपके क्या कर्त्तव्य हो सकते हैं? कोई दो कर्त्तव्य बताइये।
उत्तर
सक सुरक्षा से सम्बन्धित कर्तव्य

  1. जब तक वाहन चलाने का लाइसेंस नहीं हो, वाहन नहीं चलाना चाहिए।
  2. बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन और बिना सीट बेल्ट यांधे चौपहिया वाहन नहीं चलाना चाहिए।

प्रश्न 9.
सड़क दुर्घटनाएं कम से कम हों इस हेतु हमें किन-किन यातायात नियमों का पालन करना चाहिए?
अथवा
सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर
सड़क सुरक्षा सम्बन्धी मुख्य नियम निम्न प्रकार हैं

  1. सड़क पार करते समय जेब्रा क्रासिंग का प्रयोग करना।
  2. गाड़ी निर्धारित गति से चलाना।
  3. शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाना
  4. यातायात बत्ती का पालन करना।
  5. वाहन अपनी कतार (Lanc) में चलाना।
  6. सड़क पर मुड़ने के लिए संकेतक का उपयोग करना।
  7. दुपहिया वाहन पर हेलमेट एवं चौपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करना।
  8. ओवर टेक दाहिनी तरफ से सावधानीपूर्वक करना।
  9. वाहन चलाते समय मोबाइल पर एवं अन्य व्यक्ति से बात नहीं करना।
  10. रात्रि में वाहन चलाते समय संकेतकों (Indicator and Dipper) का प्रयोग करना।
  11. वाहन में तेज आवाज में संगीत नहीं बजाना।
  12. वाहन चलाते समय दूसरे वाहन से पर्याप्त दूरी रखना आदि।

प्रश्न 10.
आप अपने छोटे भाई के साथ सड़क पर पैदल चल रहे हैं। आप उसे यातायात के नियम कैसे सिखायेंगे ?
उत्तर
छोटे भाई के साथ सड़क पर पैदल चलते समय उसे यातायात के निम्न नियम समझायेंगे

  1. सड़क पर हमेशा बायीं ओर चलना चाहिए।
  2. सड़क पर दौड़ना नहीं चाहिए।
  3. सड़क पर खेलना नहीं चाहिए।
  4. सड़क पार करने के लिए फुट ओवरब्रिज का अथवा जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करना चाहिए।
  5. यदि सड़क सामान्य हो तो उसे पार करते समय दायेंबायें अवश्य देख लेना चाहिए कि कहीं कोई वाहन तो नहीं आ रहा है। वाहन न आने पर ही सड़क पार करनी चाहिए।
  6. चौराहों पर यातायात बत्ती के संकेतों का पालन करना चाहिए आदि।

प्रश्न 11.
यातायात कानून क्या होते हैं? क्या आपने वाहन चालकों को यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए देखा है ? ऐसी पाँच परिस्थितियों के अनुभव लिखिए।
उत्तर
यातायात कानून- वे नियम-कायदे जो सड़क सुरक्षा के लिए हमें वाहनों के सड़क पर सही व सुरक्षित रूप से चलने की वर्तमान प्रणाली से परिचित कराते हैं, यातायात कानून कहलाते हैं। हमने वाहन चालकों द्वारा यातायात के नियमों के उल्लंघन की निम्न परिस्थितियाँ देखी हैं

  1. कई बार वाहन चालक आगे से धूमकर आने की बजाय गलत दिशा में वाहन चलाकर आते हैं।
  2. चौराहे पर लालबत्ती में भी चौराहा पार कर लेते हैं।
  3. दुपहिया पर बिना हेलमेट लगाये वाहन चलाते हैं।
  4. कार में सीट बेल्ट नहीं लगाते।
  5. शराब पीकर वाहन चलाते हैं। लेकिन हमें यातायात नियमों का उल्लंघन कभी नहीं करना चाहिए।

प्रश्न 12.
क्या आप स्कूल बस से उतरते समय अथवा कक्षा-कक्ष एवं विद्यालय में नियमों का पालन करते हैं तथा आप ऐसा क्यों करते हैं? शैक्षणिक भ्रमण पर जाते समय आपके अनुसार किन निर्देशों का पालन करना चाहिए?
उत्तर
जी हाँ में स्कूल बस से उतरते समय अथवा कक्षाकक्ष एवं विद्यालय में नियमों का पालन करता हैं क्योंकि नियमों एवं कानूनों का पालन करने से जीवन में अनुशासन आता है। इससे कुम समाज के जिम्मेदार सदस्य बनते हैं। शैक्षणिक भ्रमण पर जाते समय निम्न निर्देशों का पालन करना चाहिए

  1. सड़क पर सदैव बायीं ओर से चलना चाहिए।
  2. सड़क पार करने के लिए सदैव जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करना चाहिए। यदि सड़क सामान्य हो तो उसे पार करते समय दायें बायें अवश्य देख लेना चाहिए कि कहीं कोई वाहून तो नहीं आ रहा है। वाहन न आने पर ही सड़क पार करना चाहिए।
  3. बस में प्रवेश करते समय कतारबद्ध होकर जाएँ, शरीर का कोई अंग बाहर न निकालें ।
  4. शोरगुल करके वाहन चालक का ध्यान न अटाएँ तथा समय-समय पर ड्राइवर व कंक्टर द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें।

प्रश्न 13.
शराब पीकर वाहन चलाना एक दण्डनीय अपराध क्यों है?
उत्तर
शराब पीकर वाहन चलाना एक दण्डनीय अपराध इसलिए है, क्योंकि

  1. सड़क दुर्घटना में शराब का सेवन एक महत्त्वपूर्ण कारक है जो वाहनों के भिड़न्त एवं गंभीर चोट का खतरा बढ़ाती हैं जिससे मृत्यु तक हो जाती है।
  2. शराब कार्य करने की क्षमता को पटाती है तथा शारीरिक गतिशीलता एवं मानसिक नियंत्रण की क्षमता को कम करती
  3. शराब गति एवं दूरी को समझने की क्षमता को भी बाधित करती है।
  4. शराब का प्रभाव व्यक्ति के गुस्से को बढ़ाता हैं। जिससे झगड़े की संभावना बढ़ जाती हैं।
    उक्त कारणों से शराब पीकर वाहन चलाने को एक दण्डनीय अपराध घोषित किया गया है ताकि शराय पीकर वाहन चलाने वालों को रोका जा सके और यातायात को निर्वाध व दुर्घटना मुक्त किया जा सके।

We hope the given RBSE Solutions for Class 8 Social Science Chapter 27 सड़क सुरक्षा शिक्षा will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 8 Social Science Chapter 27 सड़क सुरक्षा शिक्षा, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.