RBSE Solutions for Class 8 Social Science स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न

RBSE Solutions for Class 8 Social Science स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न  are part of RBSE Solutions for Class 8 Social Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 8 Social Science स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न .

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 8
Subject Social Science
Chapter Name स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न
Number of Questions Solved 16
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 8 Social Science स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न

प्रश्न 1.
स्वच्छता से आपको क्या आशय है?
उत्तर
स्वच्छता का आशय उस सजीव वतावरण से है जो  मानव के स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए हानिकारक नहीं है। इसमें लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार लाने और उनकी सुरक्षा के महत्त्वपूर्ण उपाय भी आते हैं।

प्रश्न 2.
सड़क की स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु आप क्या सुझाव देंगे ?
उत्तर
सड़क की स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु हम निम्न सुझाव देंगे

  1. सड़क पर कूड़ा-करकट नहीं फेंकें।
  2. सड़कों पर उचित स्थान पर कचरा पात्र रखे जायें ताकि उनमें कूड़ा-करकट डाला जा सके।
  3. बाजारों में मूत्रालयों तथा शौचालयों की उचित व्यवस्था की जाये।
  4. गुटका खाकर सड़कों पर थूकने एवं अन्य प्रकार से गन्दगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाये।

प्रश्न 3.
स्वच्छता हेतु किये जाने वाले कोई चार कार्य लिखिये।
उत्तर

  1. खुले में शौच नहीं करना
  2. कचरे का सुरक्षित निस्तारण करना।
  3. प्लास्टिक थैलियों का उपयोग नहीं होना।
  4. कूड़ा-कचरा व गंदगी नहीं फैलाना।

प्रश्न 4.
आप अपने विद्यालय को किस प्रकार स्वच्छ रखेंगे? कोई चार कार्य बताइये।
उत्तर
हम अपने विद्यालय को अग्र कार्यों द्वारा स्वच्छ रखेंगे

  1. विद्यालय में कागज तथा खाने-पीने की वस्तुएँ आदि नहीं फेंकेंगे।
  2. अपने विद्यालय के मैदान को साफ करेंगे।
  3. यदि कोई अन्य विद्यार्थी गंदगी फैलाता है तो उसे रोकेंगे और समझायेंगे।
  4. पेड़-पौधों से गिरने वाली पत्तियों-फूलों को एक जगह इकट्ठा करेंगे।

प्रश्न 5.
हमें स्वच्छता क्यों रखनी चाहिए? कोई दो कारण बताइए।
अथवा
स्वच्छता नहीं रखने से क्या हानि है? कोई दो हानियाँ बतलाइए।
उत्तर
स्वच्छता की आवश्यकता/स्वच्छता न रखने से हानि

  1. स्वच्छता के अभाव में कई प्रकार की बीमारियाँ फैलती हैं। लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
  2. गंदगी व कचरे से पर्यावरण पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।

प्रश्न 6.
भारत में सड़क की अस्वच्छता (गन्दगी) के कोई दो कारण बताइये।
उत्तर

  1. भारत में सड़क की अस्वच्छता का सबसे बड़ा कारण है कि हमारे देश में सड़क पर कूड़ा-करकट डालने व अस्वच्छता फैलाने पर कड़े कानून नहीं हैं।
  2. यहाँ गंदगी के निपटान वाले संसाधनों की अत्यधिक कमी है।

प्रश्न 7.
स्वच्छता न रखने का अन्ततः देश पर क्या दुष्प्रभाव होता है?
अथवा
अस्वच्छता किस प्रकार देश को नुकसान पहुँचाती है ?
उत्तर
अस्वच्छता निम्न प्रकार से देश को नुकसान पहुंचाती

  1. अगर किसी भी देश का नागरिक अस्वस्थ होता है तो उसके स्वास्थ्य लाभ के लिए सरकार को धन खर्च करना होता है।
  2. अस्वच्छता के कारण अस्वस्थ हुआ व्यक्ति जब अपने कार्य में सफल नहीं होता तो इससे देश के विकास को हानि पहुँचती है।

प्रश्न 8.
‘स्वच्छ भारत मिशन’ के कोई दो उद्देश्य बताइये।
उत्तर
‘स्वच्छ भारत मिशन’ के दो प्रमुख उद्देश्य

  1. भारत में खुले में शौच की प्रवृत्ति की पूर्ण समाप्ति ।
  2. हाथों से मल सफाई व्यवस्था को जड़ से समाप्त करना।

प्रश्न 9.
खुले में शौच करने से बीमारियां किस प्रकार फैलती हैं?
अथवा
खुले में शौच क्यों नहीं करनी चाहिए? दो कारण बताइए।
उत्तर

  1. खुले में शौच करने से मल पर मखियाँ वैठती हैं और वे अपने साथ मल से लाए कीटाणुओं से भोजन को दूषित कर देती हैं। ऐसे भोजन के सेवन से कीटाणु शरीर में प्रवेश कर जाते हैं।
  2. पानी के स्रोत के निकट शौच करने से पानी प्रदूषित हो जाता है और ऐसे पानी के सेवन से कीटाणु शरीर में प्रवेश कर जाते हैं।

प्रश्न 10.
स्वच्छ भारत अभियान से आप क्या समझते
उत्तर
स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा देश में स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु चलाया गया एक स्वच्छता मिशन है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर, 2014 को इस अभियान की अधिकाधिक शुरुआत की गई।

प्रश्न 11.
अस्वच्छता फैलने के कोई दो कारण लिखिये।
उत्तर

  1. घर के कचरे को सड़क पर अथवा नालों में फेंकना।
  2. खुले में शौच जाना।

प्रश्न 12.
आप अपने शरीर की स्वच्छता हेतु क्या करेंगे? कोई दो कार्य बतलाइये।
उत्तर

  1. शौच जाने के उपरान्त साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोयेंगे।
  2. नियमित अन्तराल पर नाखूनों को काटेंगे ताकि उनमें गन्दगी न भरे। 

प्रश्न 13.
एक विद्यार्थी के रूप में स्वच्छता अभियान में अपनी भूमिका निभाने हेतु आप अपनी दिनचर्या में कौनसी दो चीजें अपनायेंगे ? उत्तर
हम अपनी दिनचर्या में निम्न चीजें अपनायेंगे

  1. पुनः चक्रित हो सकने वाले पदार्थों से बने उत्पादों का उपयोग करेंगे।
  2. प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

प्रश्न 14.
हरे रंग के डस्टबिन में आप कौनसा कचरा वालेंगे?
उत्तर
हरे रंग के डस्टबिन में हम पत्ते, सुखे फल-सब्जी, इस्तेमाल की गई माचिस की डिब्बी, यचा हुआ खाना जैसा सामान मलेंगे।

प्रश्न 15.
विद्यालय परिसर को किस प्रकार साफ रखा जा सकता है?
उत्तर
विद्यालय परिसर को निम्न बातों का ध्यान रखकर साफ रखा जा सकता है

  1. विद्यालय परिसर में बने शौचालय व पेशाबघरों की नियमित सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
  2. विद्यालय परिसर में खाने-पीने की वस्तुएँ, खाली रैपर आदि व कागजों को फाड़कर नहीं फेंकना चाहिए।
  3. नियमित रूप से परिसर की सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
  4. पूरे विद्यालय परिसर में कहीं भी चूककर गंदगी नहीं फैलानी चाहिए।
  5. पेड़-पौधों से गिरी पत्तियों-फूलों को इकट्ठा करके निश्चित स्थान पर डालना चाहिए।
  6. विद्यालय परिसर में कुछ निर्धारित स्थानों पर कचरापात्र (डस्ट-बिन) रखे जाने चाहिए जिससे कचरा वहाँ डाला जा सके 

प्रश्न 16.
हमारे जीवन में स्वच्छता क्यों आवश्यक है ? समझाइये।
उत्तर
हमारे जीवन में स्वच्छता अति आवश्यक हैं क्योंकि स्वच्छता के अभाव में कई प्रकार की बीमारियाँ फैलती हैं। स्वच्छता के अभाव में खाद्य पदार्थ भी दूषित हो जाते हैं। जिससे बीमारियाँ बढ़ती हैं। गंदगी से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और उनकी प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। गंदगी व कचरे का पर्यावरण पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। अत: मानव जीवन के लिए स्वच्छता अत्यन्त आवश्यक है।

We hope the given RBSE Solutions for Class 8 Social Science स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 8 Social Science स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.