RBSE Solutions for Class 9 Information Technology Chapter 5 माइक्रोसॉफ्ट विण्डोज

Rajasthan Board RBSE Class 9 Information Technology Chapter 5 माइक्रोसॉफ्ट विण्डोज

RBSE Class 9 Information Technology Chapter 5 पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर

RBSE Class 9 Information Technology Chapter 5 बहुचयनात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
विण्डोज में किसी फाइल को डिलीट करने पर यह फाइल कहाँ जाती है ?
(अ) रिसाइकिल बिन में
(ब) डेस्कटॉप पर
(स) माई कम्प्यूटर
(द) उपरोक्त सभी में।
उत्तर:
(अ) रिसाइकिल बिन में

प्रश्न 2.
एक ब्रुश पेन्ट की फाइल का विस्तारित नाम क्या होता है?
(अ) BMP
(ब) DOC
(स) JPG
(द) XILS
उत्तर:
(अ) BMP

प्रश्न 3.
निम्न में से पॉईंटिंग डिवाइस कौन-सा है।
(अ) की-बोर्ड
(ब) माउस
(स) सी.पी.यू.
(द) मॉनीटर
उत्तर:
(ब) माउस

प्रश्न 4.
विण्डोज एक्सप्लोरर से जानकारी प्राप्त होती है
(अ) कम्प्यूटर की संरचना
(ब) फाइलों व फोल्डरों की
(स) डिलीट की गई फाइलों व फोल्डरों की
(द) कम्प्यूटर की स्मृति की।
उत्तर:
(ब) फाइलों व फोल्डरों की

प्रश्न 5.
विण्डो की किस बार में फाइल विकल्प होता है ?
(अ) मेन्यूबार
(ब) टाइटल बार
(स) टास्क बार
(द) उपरोक्त सभी में।
उत्तर:
(अ) मेन्यूबार

प्रश्न 6.
विण्डो की सबसे ऊपर वाली बार में कितने बटन होते है।
(अ) दो
(ब) तीन
(स) पाँच
(द) नौ
उत्तर:
(ब) तीन

प्रश्न 7.
कम्प्यूटर को बन्दं करने की क्रिया कहलाती है ?
(अ) शट डाउन
(ब) रिस्टार्ट
(स) स्विच ऑफ
(द) उपरोक्त में से अ व ब
उत्तर:
(अ) शट डाउन

प्रश्न 8.
निम्न में से GUI पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम कौन-सा है।
(अ) डॉस
(ब) विण्डोज 98
(स) विण्डोज एक्सपी
(द) ब वे से दोनों
उत्तर:
(द) ब वे से दोनों

RBSE Class 9 Information Technology Chapter 5 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
डेस्कटॉप पर नया आइकन कैसे बनाया जाता है?
उत्तर:
डेस्कटॉप पर नया आइकन बनाने के लिए सर्वप्रथम उसे ऑब्जेक्ट (फाइल, फोल्डर आदि) पर माउस लाकर राइट क्लिक करते हैं जिससे एक अप मेन्यू स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है। उस पॉप अप मेन्यू में ऑप्शन में से DESK TOP (Create Shortcut) ऑप्शन को चुनते हैं, जिसे वह ऑब्जेक्ट का आइकन या शार्टकट डेस्कटॉप पर प्रदर्शित हो जाता है।

प्रश्न 2.
किसी विण्डोज का कैसे आकार बदला जा सकता
उत्तर:
विन्डो की टाइटल बार पर बने हुए एक (-). संबंधित निशान पर माउस से क्लिक करेंगे ऐसा करने के उपरान्त विन्डोज मिनिमाइज होकर हमें टास्कबार पर दिखाई देगी। विन्डो की टाइटल बार पर माउस को मैक्सीमाइज बटन को माउस द्वारा क्लिक करने पर तथा रिस्टोर बटन पर क्लिक करने पर विन्डो सम्पूर्ण डेस्क टॉप पर उपलब्ध हो जायेगी।

प्रश्न 3.
DOS व WINDOWS ऑपरेटिंग सिस्टम में अन्तर बताइये।
उत्तर:
DOS एक कमाण्ड (Character User Interface – CUI) पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम है। जबकि Windows जी.यू.आई. (Graphical User Interface – G.U.I.) पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम है।

प्रश्न 4.
शॉर्टकट मेन्यू से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
यदि हमें किसी क्रिया को बार-बार या जल्दी-जल्दी उपयोग में लाना है तो माउस प्वॉइन्ट को संबंधित ऑब्जेक्ट (object) पर लाकर जिसका कि shortcut बनाना है। इसके दायें बटन को दबाते हैं। इसके उपरान्त एक मेन्यू क्रियान्वित होता है जिसे shortcut menu कहते हैं।

प्रश्न 5.
टॉस्क पेन से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
माई कम्प्यूटर एक सिंगल विण्डो के रूप में खुलने के पश्चात इसके बायीं ओर एक पट्टी होती है, जिसमें विभिन्न उपयोगी कार्यों के लिए और स्थानों के लिंक दिये होते हैं। इस बायीं ओर स्थित पट्टी को ही टॉस्क पेन कहते हैं।

प्रश्न 6.
फाइले व फोल्डरों को किस प्रकार सर्च किया जाता है ?
उत्तर:
विण्डोज में किसी फाइल फोल्डर को सर्च करने के लिए Start मेन्यू के search box ऑप्शन का प्रयोग किया जाता है। इस बॉक्स में उस फाइल व फोल्डर का नाम दिया जाता है जिसे हमें सर्च करना है। तत्पश्चात सर्च ऑप्शन पर क्लिक करते हैं।

प्रश्न 7.
किसी प्रोग्राम को किस प्रकार चालू किया जाता है?
उत्तर:
किसी प्रोग्राम को चालू करने के लिए उस प्रोग्राम के आइकन पर माउस द्वारा डबल क्लिक या राइट किल्क करके पॉपअप मेन्यू में open ऑप्शन को चुनते हैं, इस प्रकार हमारा प्रोग्राम चालू हो जाता है।

प्रश्न 8.
मिनिमाइज व मैक्समाइज वे क्लोज क्रियाओं को समझाइये।
उत्तर:
मिनिमाइजं – यदि हमें किसी विण्डो को मिनिमाइज करना है तो हम इस विण्डो की टाइटल (Title) बार पर बने हुए एक (-) निशान पर माउस से क्लिक करेंगे ऐसा करने के उपरान्त विण्डोज मिनिमाइज होकर टास्कबार पर दिखाई देगी। मैक्समाइज – यदि कोई विण्डो मिनीमाइज तथा रिस्टोर की हुई है तो उसे डेस्कटॉप पर सम्पूर्ण रूप से उपलब्ध कराने के लिए विण्डो की टाइटल बार पर मैक्सीमाइज बटन को माउस द्वारा क्लिक करने पर तथा रिस्टोर बटन पर क्लिक कर विण्डो सम्पूर्ण डेस्कटॉप पर उपलब्ध हो जायेगी।
क्लोज – यदि हमें किसी विण्डो को क्लोज करना है तो हम इस विण्डो की टाइटल (Title) बार पर बने हुए एक क्रॉस (×) निशान पर माउस से क्लिक करते हैं जिससे दिखाई दे रही विण्डो बन्द हो जायेगी।

RBSE Class 9 Information Technology Chapter 5 लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
कट, कॉपी, पेस्ट क्रिया को समझाओ ?
उत्तर:
किसी ऑब्जेक्ट (पिक्चर फाइल, फोल्डर आदि) को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए कट, कॉपी, पेस्ट प्रक्रिया का उपयोग किया जाता है। इसके लिए सर्वप्रथम उस ऑब्जेक्ट को सलेक्ट किया जाता है जिसे कट या कॉपी करना है। तत्पश्चात् माउस से राइट क्लिक करके कट या कॉपी ऑप्शन दिया जाता है जिससे वह सामग्री क्लिप बोर्ड में कॉपी हो जाती है। अब जहाँ फाइल कटे या कॉपी करके ले जानी है उस स्थान पर माउस को राइट क्लिक कीजिए। इससे एक मेन्यू प्रदर्शित होता है जिससे ये Paste ऑप्शन को चुनकर फाइल copy या cut हो जाती है। cut ऑप्शन का उपयोग ऑब्जेक्ट को एक स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए तथा copy ऑप्शन का प्रयोग उस ऑब्जेक्ट की प्रतिलिपि बनाने में किया जाता है।

प्रश्न 2.
रिनेम क्रिया से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
रिनेम (Rename) ऑप्शन का प्रयोग किसी फाइल या फोल्डर को दोबारा से नाम देना या उसका नाम बदलने में किया जाता है। इस क्रिया को करने के लिए सर्वप्रथम ऑब्जेक्ट (फाइल, फोल्डर आदि) को माउस द्वारा सलेक्ट करके राइट क्लिक करने पर एक उपमेन्यू प्रदर्शित होता है, जिसमें Rename ऑप्शन प्रदर्शित होता है। इस पर क्लिक करके नाम दिया जा सकता है।

प्रश्न 3.
स्टार्ट अप मेन्यू कौन-सा होता है ?
उत्तर:
कम्प्यूटर की टास्क बार पर स्थित स्टार्ट बटन पर जब माउस द्वारा क्लिक किया जाता है तब एक मेन्यू प्रदर्शित होता है। इस प्रदर्शित मेनू को ही स्टार्ट अप मेन्यू कहते हैं। इसमें Programmes के नामों व इनके उपविकल्प उपलब्ध होते हैं। जिन पर क्लिक करने पर सम्बन्धित प्रोग्राम स्टार्ट ही माना जाता है।

प्रश्न 8.
विण्डोज 95 व विण्डोज एक्सपी में अन्तर बताओ।
उत्तर:
विण्डोज 95 व विण्डोज एक्सपी में मुख्य अन्तर निम्नलिखित हैं –
RBSE Solutions for Class 9 Information Technology Chapter 5 माइक्रोसॉफ्ट विण्डोज 1

RBSE Class 9 Information Technology Chapter 5 निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
विण्डोज ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में समझाओ तथा इसके उपयोग लिखो।
उत्तर:
ऑपरेटिंग सिस्टम प्रोग्रामों का समूह है जो कम्प्यूटर के समस्त संसाधनों व समस्त संसाधनों व समस्त कार्यों को संचालित करता है। यह एक ऐसा सिस्टम सॉफ्टवेयर है जो मनुष्य तथा एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के मध्य संवाद कराना है। विण्डोज ऑपरेटिंग सिस्टम माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन द्वारा डेवलप किया गया ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह G.U.I. (Graphical User Interface) पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसमें उपयोगकर्ता को कमाण्ड याद रखने की आवश्यकता नहीं होती। उसे जो भी कार्य करवाना है तो उसे उस कार्य से सम्बन्धित आइकन पर माउस प्वॉइन्टर लेकर क्लिक करना होता है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग आजकल लेपटॉप, डेस्कटॉप तथा विण्डोज फोन में किया जाता है।

प्रश्न 2.
केलकुलेटर के विभिन्न प्रकारों का वर्णन करो व इसको प्रारम्भ करने की विधि लिखो।
उत्तर:
कैलकुलेटर (Calculator) – कैलकुलेटर विण्डोज ऑपरेटिंग सिस्टम का एक छोटा एवं विशेष प्रोग्राम है जिसमें आप एक साधारण अथवा वैज्ञानिक इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर की तरह गणनाएँ कर सकते हैं। इन गणनाओं में प्रायः की-बोर्ड के न्यूमेरिक की-पैड के बटनों का उपयोग किया जाता है। कैलकुलेटर विण्डोज में दो प्रकार के होते हैं।

(i) मानक कैलकुलेटर (Standard Calculator) – यह एक साधारण कैलकुलेटर होता है जिसमें आप जोड़, घटाव, गुणा, भाग, प्रतिशत आदि गणनाएँ कर सकते हैं। कैलकुलेटर प्रारम्भ होने पर डिफाल्ट रूप से मानक पर ही सेट रहता है। अन्यथा आप फाइल मेन्यू में से Standard Calculator को सेलेक्ट कर सकते हैं।

(ii) वैज्ञानिक कैलकुलेटर (Scientific Calculator) – यह एक जटिल गणना करने वाला कैलकुलेटर होता है जिसकी सहायता से आप साधारण गणनाओं के साथ-साथ विशेष गणना जैसे – डिग्री, घातांक, रेडियन इत्यादि भी कर सकते हैं। वैज्ञानिक कैलकुलेटर प्रयोग करने के लिए आप फाइल मेन्यू से Scientific Calculator को सेलेक्ट कर सकते हैं। कैलकुलेटर को प्रारम्भ करना कैलकुलेटर को प्रारम्भ करने की विधि निम्न प्रकार है।

  1. Start बटन पर क्लिक कीजिए।
  2. स्टार्ट मेन्यू के विकल्प All Program पर माउस लेकर जाइए।
  3. All Program के सबमेन्यू से Accessories विकल्प पर माउस लेकर जाइए।
  4. Accessories के सबमेन्यू से Calculator विकल्प को क्लिक कीजिए। इस प्रकार कैलकुलेटर प्रोग्राम प्रारम्भ हो जायेगा।

प्रश्न 3.
किसी फाइल को प्रिंट करने से सम्बन्धित क्रिया का सविस्तार वर्णन करो।
उत्तर:
किसी फाइल को प्रिंट करने से तात्पर्य है कि उस फाईल की प्रतिलिपि पेज पर लेना। इस कार्य को करने के लिए सर्वप्रथम उस फाइल को माउस द्वारा ओपन किया जाता है तत्पश्चात् उस फाइल के मेन्यूबार पर स्थित फाइल मेन्यू के Print ऑप्शन को देने पर एक प्रिन्ट डायलॉग बॉक्स आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है, इसके डायलॉग बॉक्स में आप अपनी आवश्यकतानुसार ऑप्शन को सेट कर सकते हैं। तत्पश्चात Print बटन पर क्लिक करने पर फाइल पेज पर छप जाएगी जिसे हार्ड कॉपी कहा जाता है। अगर हम किसी फाइल को छपने से पहले देखना चाहते हैं। तो फाइल मेन्यू के Print Preview आदेश पर बन्द कर फाइल छपने से पहले कैसी दिखाई देगी, आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर दिखने लगेगी।

प्रश्न 4.
एम. एस. पेन्ट व टूल बॉक्स के विभिन्न भागों का वर्णन करो।
उत्तर:
माइक्रोसॉफ्ट पेन्ट (Microsoft Paint)विण्डोज ऑपरेटिंग सिस्टम के सभी संस्करणों में पेन्ट (Paint) एक ऐसा प्रोग्राम है, जिसकी सहायता से आप अपने कम्प्यूटर पर ही रंग-बिरंगे चित्र बना सकते हैं। इस प्रोग्राम में अनेक टूल होते हैं, जिनके द्वारा अनेक सुन्दर रेखाचित्र या रंगीन चित्र बना सकते हैं। पेन्टिंग टूल का कार्य – प्रिन्ट पर कार्य प्रारम्भ करने से पहले हमें उसमें उपयोग होने वाले टूल का कार्य पता होना चाहिए। इनका विवरण निम्न प्रकार है –

  1. फ्री-फार्म चुनाव (Free-form Select) – इस टूल से आप चित्र या किसी भी आकार का भाग चुन सकते हैं।
  2. चुनाव (Select) – इस टूल से आप चित्र का केवल आयताकार भाग चुन सकते हैं।
  3. रबड़ (Eraser) – इस टूल के द्वारा आप चित्र का कोई भी भाग उसी तरह मिटा सकते हैं, जिस तरह पेन्सिल से बनाया गया चित्र रबड़ द्वारा मिटाया जा सकता है।
  4. रंग भरना (Fill with Colour) – इस टूल की सहायता से आप किसी आकृति में मनचाहा रंग भर सकते हैं।
  5. रंग उठाओ (Pick Colour) – इस टूल की सहायता से चित्र पर से उठाकर किसी रंग को चुन सकते हैं।
  6. मैग्नीफायर (Magnifier) – इस टूल की सहायता से चित्र को दोगुना, तिगुना आदि बड़ा करके देख सकते हैं।
  7. पेन्सिल (Pencil) – इस टूल की सहायता से आप विभिन्न मोटाई की लकीरें ठीक उसी प्रकार खींच सकते हैं, जिस प्रकार पेन्सिल से बनाई जाती है।
  8. ब्रश (Brush) – इस टूल में विभिन्न मोटाई के ब्रशों द्वारा रंग भरा जा सकता है।
  9. एयर ब्रश (Air Brush) – इस टूल की सहायता से आप उस तरह से रंग भर सकते हैं, जिस प्रकार स्प्रे (spray) द्वारा भरा जाता है।
  10. टैक्स्ट (Text) – इस टूल की सहायता से आप अपने चित्र में किसी भी स्थान पर पाठ्य लगा सकते हैं।
  11. लाइन (Line) – इस टूल की सहायता से आप विभिन्न मोटाई की सरल रेखाएँ खींच सकते हैं।
  12. वक्र (Curve) – इस टूल की सहायता से आप वक्र रेखाएँ खींच सकते हैं।
  13. आयत (Rectangle) – इस टूल द्वारा आप आयत तथा वर्ग बना सकते हैं।
  14. बहुभुज (Polygon) – इस टूल द्वारा आप बहुभुज बना सकते हैं।
  15. दीर्घवृत्त (Ellipse) – इस टूल की सहायता से आप दीर्घवृत्त तथा वृत्त बना सकते हैं।
  16. गोल कोने वाले आयत (Rounded Rectangle) – इस टूल की सहायता से आप आयत तथा वर्ग बना सकते हैं, जिनके कोने गोलाई लिए हुए हों।

RBSE Class 9 Information Technology Chapter 5 अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

RBSE Class 9 Information Technology Chapter 5 बहुचयनात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
Windows 98 ऑपरेटिंग सिस्टम है –
(अ) आइकन
(ब) GUI
(स) टेक्स्ट आधारित
(द) ब्रुश बटन।
उत्तर:
(ब) GUI

प्रश्न 2.
G.U.I. ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं है –
(अ) Windows 95
(ब) Windows 98
(स) Windows 2000
(द) MS Dos
उत्तर:
(द) MS Dos

प्रश्न 3.
वृत्ताकार चिह्न जिसमें क्लिक करने पर एक बिन्दु आता है, होता है –
(अ) चैक बॉक्स
(ब) रेडियो बटन
(स) पुशबटन
(द) टेक्स्ट बॉक्स।
उत्तर:
(ब) रेडियो बटन

प्रश्न 4.
Windows 98 में उपलब्ध प्रोग्राम्स के नामों की सूची दिखाता है –
(अ) प्रोग्राम
(ब) आइकन
(स) फाइल
(द) टॉस्क बार
उत्तर:
(अ) प्रोग्राम

प्रश्न 5.
हाल ही में तैयार की गई फाइलों की सूची दिखाता है –
(अ) फाइंड सबमेन्यू
(ब) डाक्यूमेंट्स सबमेन्यू
(स) इंटरनेट एक्सप्लोरर
(द) स्टार्ट मेन्यू।
उत्तर:
(ब) डाक्यूमेंट्स सबमेन्यू

RBSE Class 9 Information Technology Chapter 5 अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
विण्डो के सामान्य घटक बताइए।
उत्तर:
विण्डो के सामान्य घटक निम्न हैं –

  1. डेस्कटॉप
  2. फ्रेम
  3. टाइटल बार
  4. मेन्यू बार
  5. टास्क बार
  6. स्क्रोल बार

प्रश्न 2.
वर्डपैड क्या है ?
उत्तर:
यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसका उपयोग डाक्यूमेन्ट फाइल बनाने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 3.
रेडियो बटन क्या होता है ?
उत्तर:
यह एक वृत्ताकार चिह्न होता है जिस पर क्लिक करने पर इसमें एक बिन्दु आ जाता है। इस बिन्दु के आने पर वह ऑन हो जाता है।

प्रश्न 4.
ऑपरेटिंग सिस्टम कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर:
ये दो प्रकार के होते हैं –

  1. टैक्स्ट आधारित, जैसे – MS-DOS
  2. ग्राफिक्स यूजर इंटरफेस (GUI) आधारित

जैसे – Windows 95, Windows 98 और Windows 2000 आदि।

प्रश्न 5.
किसी फाइल या फोल्डर को खोलने की कितनी विधियाँ हैं ? नाम बताइये।
उत्तर:
इसकी मुख्यतः तीन विधियाँ है –

  1. उस फाइल या फोल्डर पर क्लिक करके हैं।
  2. उस फाइल या फोल्डर को एड्रेस बार द्वारा खोल सकते हैं।
  3. ‘रन’ डायलॉग बॉक्स का प्रयोग करके।

RBSE Class 9 Information Technology Chapter 5 लघूत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
शट डाउन मैन्यू या विण्डोज बन्द करने की क्रियाविधि लिखो।
उत्तर:
विण्डोज XP को बन्द करना बहुत सरल है। इसके लिए निम्नलिखित क्रियाएँ करते हैं।

  1. स्टार्ट बटन को क्लिक कीजिए। इससे स्टार्ट मेन्यू खुल जाएगा।
  2. स्टार्ट मेन्यू में Turn off Computer विकल्प को क्लिक कीजिए। इससे आपकी स्क्रीन पर चित्र की तरह एक बॉक्स दिखाई देगा।
  3. इसमें तीन बटन हैं। इनमें से दूसरा बटन Turn off है। इसको केवल क्लिक कर दीजिए। ऐसा करते ही विण्डोज बन्द होना प्रारम्भ हो जायेगा।

प्रश्न 2.
डेस्कटॉप में नया फोल्डर बनाने की क्रियाविधि लिखो।
उत्तर:
डेस्कटॉप विण्डोज का एक विशेष फोल्डर होता है। इसमें एक पूरी तरह स्वतन्त्र फोल्ड बना सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित क्रियाएँ कीजिए

  1. अपने डेस्कटॉप के किसी खाली स्थान पर माउस के लिए दाएँ बटन से क्लिक कीजिए। इससे स्क्रीन पर एक पॉप-अप मेन्यू (pop up menu) दिखाई देगी।
  2. इस मेन्यू में New विकल्प को क्लिक कीजिए। ऐसा करते ही इस विकल्प का सब-मेन्यू (sub-menu) चित्र की तरह दिखाई पड़ेगा।
  3. इस सब – मेन्यू में Folder विकल्प को क्लिक कीजिए। इससे एक नया फोल्डर बन जाएगा, जिसके नीचे new folder नाम लिखा हुआ होगा और वह उल्टे रंग में चुना हुआ होगा।
  4. इस नाम की जगह फोल्डर का कोई भी नाम टाइप करके एण्टर दबाइए। इससे उसी नाम का फोल्डर बन जाएगा। इस विधि से आप डेस्कटॉप में किसी भी नाम से फोल्डर बना सकते हैं।

प्रश्न 3.
नोट पैड फाइल को सुरक्षित करने की क्रियाविधि लिखो।
उत्तर:
नोट पैड फाइल को सुरक्षित करना – नोट पैड फाइल को सुरक्षित करने के लिए निम्न विधि का प्रयोग किया जाता है

  1. मेन्यू बार के फाइल मेन्यू पर क्लिक कीजिए।
  2. फाइल मेन्यू के पुल डाउन मेन्यू में Save As विकल्प पर क्लिक कीजिए।
  3. आपकी स्क्रीन पर Save As का एक डायलॉग बॉक्स दिखायी देगा।
  4. डायलॉग बॉक्स में Save in लिस्ट बॉक्स में फोल्डर का नाम भरिए जहाँ आप फाइल को स्टोर करना चाहते हैं।
  5. File Name के टैक्स्ट बॉक्स में फाइल का कोई नाम टाइप कीजिए।
  6. Save बटन पर क्लिक कीजिए।

प्रश्न 4.
वर्ड पैड प्रारम्भ करने के स्टेप लिखो।
उत्तर:
वर्ड पैड प्रारम्भ करना (Starting wordpad) – यदि आपके डेस्कटॉप पर वर्ड पैड का शार्टकट बना हुआ है, तो आप उसे डबल क्लिक करके तत्काल ही वर्ड पैड प्रारम्भ कर सकते हैं। इसको प्रारम्भ करने की दूसरी सरल विधि निम्न प्रकार है –

  1. Start बटन पर क्लिक कीजिए।
  2. Start मेन्यू के All Programms पर माउस लेकर जाएँ।
  3. All Programms के साथ मेन्यू Accessories पर माउस लेकर जाएँ।
  4. Accessories के सब मेन्यू में स्थित Wordpad पर क्लिक कीजिए। इस प्रकार आप वर्ड पैड प्रारम्भ कर सकते हैं।

RBSE Class 9 Information Technology Chapter 5 निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
वर्ड पैड की विण्डो का वर्णन करो।
उत्तर:
वर्ड पैड की विण्डो – वर्ड पैड में विण्डो को छः मुख्य भागों में बाँटा गया है। टाइटिल बार, मेन्यू बार, पाठ्य क्षेत्र, कर्सर, फार्मेटिंग टूल बारे तथा रूलर। इनका विवरण निम्न प्रकार हैस्टैण्डर्ड टूल बार मेन्यूबार के ठीक नीचे स्थित होता है। इस टूल बार में cut, copy, save, print, search इत्यादि टूल के विकल्प दिये होते हैं। जिन्हें सीधे ही उपयोग में लिया जा सकता है। फार्मेट टूल बार में, स्टैण्डर्ड टूल बार के ठीक नीचे स्थित होता है जिसमें font style, font size, font type, Bold, Italic, Underline आदि फार्मेटिंग टूल होते हैं।

फॉर्मेट टूल बार के ठीक नीचे एक रूलर लाइन होती है जिसकी सहायता से विभिन्न हाशिए (margins) देख तथा सुधार सकते हैं। वर्डपैड एक शक्तिशाली वर्ड प्रोसेसर है। यह वर्ड प्रोसेसर उपयोगकर्ता को एक ही समय पर दस्तावेज में पाठ्ये (Text), चित्र (graphics) तथा ध्वनि (sound) आदि को शामिल करने की सुविधा देता है। वर्डपैड की एक विशेषता इसकी सम्पादक क्षमता है जो इसे नोटपैड से भिन्न बनाती है।

प्रश्न 2.
नोट पैड का प्रारम्भ करने के चरण लिखो तथा कोई दो टूल बार संक्षिप्त में समझाओ।
उत्तर:
नोट पैड प्रारम्भ करना (Starting Notepad) – यदि आपके डेस्कटॉप पर नोट पैड का शार्टकट बना हुआ है, तो आप उसे डबल क्लिक करके तत्काल ही नोट पैड प्रारम्भ कर सकते हैं। इसके प्रारम्भ करने की दूसरी सरल विधि निम्न प्रकार है –

  1. start बटन पर क्लिक करें।
  2. start मेन्यू के All Programs पर माउस लेकर जाइए।
  3. All Program के सब मेन्यू Accessories पर माउस लेकर।
  4. Accessories के सब मेन्यू में से Notepad पर क्लिक कीजिए। इस प्रकार आप नोट पैड प्रारम्भ कर सकते हैं। नोट पैड की विण्डो को चार प्रमुख भागों में बाँटा गया है। इने भागों का संक्षिप्त विवरण निम्न प्रकार हैं।

टाइटिल बार – यह विण्डो के सबसे ऊपरी पट्टी वाला भाग होता है, जहाँ फाइल का नाम दिखाया जाता है।
मेन्यू बार – टाइटिल बोर के ठीक नीचे मेन्यू बार होता है, जिसमें कई मेन्यू शामिल होते हैं। जैसे – File, edit, format, view, help आदि। प्रत्येक मेन्यू बार पुल डाउन मेन्यू से सम्बन्धित होता है, जिसमें कई विकल्प होते हैं।

RBSE Solutions for Class 9 Information Technology