RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा

RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा is part of RBSE Solutions for Class 9 Maths. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 9
Subject Maths
Chapter Chapter 16
Chapter Name सड़क सुरक्षा शिक्षा
Exercise Exercise 16
Number of Questions Solved 60
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा

पाठ 1. प्रतिशत

प्रश्न 1.
सड़क दुर्घटनाओं में मारे गये व्यक्तियों का विस्तृत विवरण पाई चार्ट के रूप में दिया गया है-
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 1
उक्त चार्ट से

  1. प्रत्येक प्रतिशत को दशमलव रूप में व्यक्त कीजिए।
  2. यदि कुल 1,33,938 व्यक्ति मारे गएं तो गणना कीजिए कि कितने पैदल चलने वाले व्यक्ति मारे गए?

हल:

    • पैदल यात्री = 9% = \(\frac { 9 }{ 100 }\) = 0.09
    • साईकिल सवार = 5% = \(\frac { 5 }{ 100 }\) = 0.05
    • दोपहिया सवार = 26% = \(\frac { 26 }{ 100 }\) = 0.26
    • ऑटो रिक्शा चालक = 6% = \(\frac { 6 }{ 100 }\) = 0.06
    • कार, टैक्सी, वैन और हल्के, मध्यम व(RBSESolutions.com)भारी मोटर वाहन = 16% = \(\frac { 16 }{ 100 }\) = 0.16
    • ट्रक = 13% = \(\frac { 13 }{ 100 }\) = 0.13
    • बसें = 8% = \(\frac { 8 }{ 100 }\) = 0.08
    • अन्य मोटर वाहन = 12% = \(\frac { 12 }{ 100 }\) = 0.12
    • अन्य दुर्घटना के शिकार = 5% = \(\frac { 5 }{ 100 }\) = 0.05
  1. मृत्यु का शिकार हुए पैदल यात्रियों की संख्या = \(\frac { 9 }{ 100 }\) × 1,33,938 = 12,054.42 = 12,054 यात्री

RBSE Solutions

प्रश्न 2.
वर्ष 2009 में कुल 7516 सड़क दुर्घटनाएँ अभिलिखित की गई थी, इनमें से 2325 व्यक्ति काल के ग्रास बने और 6936 व्यक्ति घायल हुए। सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए व्यक्तियों का प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
हल
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 2

प्रश्न 3.
प्राणघातक दुर्घटनाओं में से पैदल चलने वाले 1170 मारे गए और 2677 घायल हुए। पैदल चलने वाले व्यक्तियों के प्रतिशत की गणना कीजिए जो-
(अ) मारे गए
(ब) घायल हुए
हल
घातक दुर्घटनाओं के कुल शिकार पैदल यात्री = 1170 + 2677 = 3847
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 3

RBSE Solutions

प्रश्न 4.
सड़कों पर पैदल चलने वाले व्यक्ति सबसे ज्यादा घायल होने वाले होते हैं। क्या आप उनके लिए सुरक्षा के कुछ उपाय सुझा सकते हैं?
हल

  1. हमेशा अपने बाएँ चलें।
  2. सड़क पार करने के लिए जेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करें।
  3. हाईवे व एक्सप्रेस हाईवे पर(RBSESolutions.com)कभी भी पैदल यात्री न चलें।
  4. सड़क पार करते समय दोनों तरफ देखें फिर सड़क पार करें।
  5. सड़क संकेतकों का पालन करें।

प्रश्न 5.
वर्ष 2009 में 691 दुपहिया वाहन चालक मारे गये थे और 2358 दुपहिया वाहन चालक व्यक्ति घायल हुए। मारे गये और घायल दुपहिया वाहन चालकों का प्रतिशत ज्ञात कीजिए। क्या आप इन चालकों के लिए सड़क सुरक्षा के कुछ उपाय बता सकते हैं?
हल
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 5
दुपहिया चालकों के लिए सुरक्षा के उपायः

  1. हेलमेट का प्रयोग चालक व पीछे बैठने वाले दोनों के लिए आवश्यक हैं।
  2. दुपहिया वाहनों पर दो से ज्यादा सवारी नहीं बैठानी चाहिए।
  3. दुपहिया वाहनों पर अधिक(RBSESolutions.com)सामान नहीं ढोना चाहिए।
  4. लाईटें, इंडीकेटर व ब्रेक का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

RBSE Solutions

प्रश्न 6.
वर्ष 2009 में 1993 पुरुष और 158 महिलाएँ सड़क दुर्घटनाओं में मारी गई थीं, ज्ञात कीजिए कितने प्रतिशत अधिक पुरुष मारे गये थे? यदि दिल्ली की सड़कों पर 174 बच्चे दुर्घटना में मारे गए, तो दुर्घटनाओं में मारे गये बच्चों का प्रतिशत क्या है?
हल
मृतक पुरुषों की संख्या = 1993
मृतक महिलाओं की संख्या = 158
कुल मृतकों की संख्या = 1993 + 158 = 2151
मृतक पुरुषों तथा महिलाओं का अन्तर = 1993 – 158 = 1835
मृतक पुरुषों तथा महिलाओं का अन्तर % = \(\frac { 1835\times 100 }{ 2151 }\) % = 85.30%
अतः मृतक पुरुषों की(RBSESolutions.com)संख्या मृतक महिलाओं की संख्या से 85.3% अधिक है।
जानें खो देने वाले बच्चों का प्रतिशत = \(\frac { 174\times 100 }{ 1993+158+174 } =\frac { 17400 }{ 2325 } =7.48%\)

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
प्रतिशत क्या है?
हल
जब किसी भिन्न के हर में हम 100 लेते हैं, तो अंश प्रतिशत में कहलाता है।

प्रश्न 2.
प्रतिशत को अनुपात में बदलने का क्या नियम है?
हल
प्रतिशत को अनुपात में बदलने के लिए सर्वप्रथम प्रतिशत को आसान भिन्न में बदलो फिर इसको अनुपात में बदलो।

RBSE Solutions

प्रश्न 3.
115% को दशमलव में बदलिए।
हल
115% = \(\frac { 115 }{ 100 }\) = 1.15

प्रश्न 4.
टोल पर से गुजरे 1200 वाहनों में से 15% ने कर नहीं दिया। उन वाहनों की संख्या क्या है?
हल
कर न देने वाले(RBSESolutions.com)वाहनों की संख्या = 1200 का 15%
= \(\frac { 15 }{ 100 }\) × 1200 = 180

प्रश्न 5.
0.045 को प्रतिशत में बदलिए।
हल
0.045 = (0.045 × 100)% = 4.5%

RBSE Solutions

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित अनुपातों को प्रतिशत में बदलिए-
(a) 40 : 50
(b) 25 : 4
(c) 9 : 25
हल
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 6

प्रश्न 2.
गिरीश अपनी सैलरी से 400 रुपये डीजल के लिए बचाता है। यदि यह उसकी सैलरी का 10% है, तो उसकी सैलरी क्या है?
हल
माना गिरीश की सैलरी = 100 रुपये
100 को 10% = \(\frac { 10 }{ 100 }\) × 100 = 10 रु
अगर गिरीश 10 रुपये बचाता है तो उसकी(RBSESolutions.com)सैलरी = \(\frac { 100 }{ 10 }\) रु
अगर गिरीश 1 रुपये बचाता है तो उसकी सैलरी = \(\frac { 100\times 400 }{ 10 }\) = 4000 रुपये

RBSE Solutions

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
किसी देश में, पिछले 10 वर्षों में वाहनों की संख्या 150 लाख से घटकर 100 लाख रह गई। घटने का प्रतिशत कितना रहेगा?
हल
प्रारम्भ में वाहनों की संख्या = 150 लाख
घटे वाहनों की संख्या = 150 – 100 = 50 लाख
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 7

RBSE Solutions

पाठ 2. वृत्त

प्रश्न 1.
गतिविधि : अपने मौहल्ले के सभी यातायात संकेतों का पता लगाएं और देखें कि इनमें से कितने प्रतिशत यातायात संकेत आदेश देते हैं?
हल
स्वयं करें।

प्रश्न 2.
दो यातायात संकेतों का पता लगाएं, जो इन नियमों का पालन नहीं करते हैं।
हल
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 8

प्रश्न 3.
नीला वृत्त सकारात्मक निर्देश देता है। ऐसे(RBSESolutions.com)यातायात संकेत को एक चित्र बनाएं।
हल
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 9

RBSE Solutions

प्रश्न 4.
लाल वृत्त निषेधात्मक निर्देश देता है। ऐस यातायात संकेत का एक चित्र बनाएं।
हल
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 10

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कोई दो सूचना देने वाले संकेतक बताइए।
हल

  1. पार्किंग चिन्ह संकेतक
  2. सुविधाओं की जानकारी वाले संकेतक।

प्रश्न 2.
ट्रैफिक संकेतकों को कितने भागों में बाँटा जा सकता है?
हल
ट्रैफिक संकेतकों को(RBSESolutions.com)तीन भाग में बाँटा जा सकता है-

  1. अनिवार्य संकेतक,
  2. चेतावनी देने वाले संकेतक,
  3. सूचना देने वाले संकेतक

RBSE Solutions

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
काम चालू है, पशु, गिरती चट्टानों एवं क्रॉस रोड के लिए क्या संकेतक प्रयोग में लाये जाते हैं? क्या ये वृत्ताकार चेतावनी यातायात सिगनल हैं?
हल
ये सिग्नल निम्न हैं-
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 11
ये चेतावनी यातायात सिगनल वृत्ताकार नहीं हैं।

RBSE Solutions

प्रश्न 2.
सड़क सम्बन्धी चिह्नों तथा संकतों पर वियना सम्मेलन क्या है?
हल
यातायात संबंधी संकेतों को कई प्रकारों में बाँटा जा सकता है। उदाहरण के लिए, सड़क सम्बन्धी चिह्नों और संकेतों पर वियना सम्मेलन (1968) की अनुसूची 1, जहाँ 30 जून 2004 को 52 हस्ताक्षरकर्ता देश शामिल थे, में संकेतों की आठ श्रेणियों को परिभाषित करती है-

  1. खतरे की चेतावनी के संकेत
  2. प्राथमिकता संबंधी संकेत
  3. निषेधात्मक या प्रतिबंधात्मक संकेत
  4. अनिवार्य संकेत
  5. विशेष विनियमन(RBSESolutions.com)सम्बन्धी संकेत
  6. सूचना, सुविधाएँ या सेवा सम्बन्धी संकेत
  7. निर्देशन, स्थिति या सांकेतिक चिह्न
  8. अतिरिक्त पैनल।

RBSE Solutions

दीर्घ उत्तीय प्रश्न

प्रश्न 1.
वृत्ताकार सड़क संकेतक में लाल व नीले वृत्ताकार संकेतकों को बनाइए और प्रत्येक संकेतक किस बात का द्योतक है? बताइए।
हल
वृत्ताकार सड़क संकेतक में लाल व नीले वृत्ताकार संकेतक निम्न सारणी में दर्शाये गये हैं-
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 12

RBSE Solutions

पाठ 3. सांख्यिकी

प्रश्न 1.
वर्ष 1980 और 1990 में भिन्न-भिन्न वाहनों के प्रतिशत में आंकड़े नीचे दिये गये हैं।
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा
उपर्युक्त आंकड़ों का एक दण्ड आरेख’ बनाएं।
1. वर्ष 1980 और 1990 में टैक्सियों की प्रतिशतता की तुलना कीजिए।
2. वर्ष 1990 में प्राइवेट कारों(RBSESolutions.com)और टैक्सियों के प्रतिशत में क्या अन्तर है?
हल
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 14
1. 1980 व 1990 में टैक्सियों की तुलना = \(\frac { 1.20 }{ 0.58 }\) = 2 (लगभग)
लगभग अर्थात् 1990 में टैक्सियों की संख्या घटकर आधी रह गयी है।
2. 1990 में प्राइवेट कार व टैक्सी के प्रतिशत में अन्तर = 21.74 – 0.58 = 21.16

RBSE Solutions

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
दण्ड चित्रों को बनाते समय क्या मूल्य का कोई ध्यान रखा जाता है?
हल
नहीं।

प्रश्न 2. दण्ड चित्र के खण्डों की विशेषता बताइए।
हल
सभी खण्डों की मोटाई समान रहती है।

प्रश्न 3.
क्या दण्डों के बीच की(RBSESolutions.com)दूरियाँ भी समान रहती हैं?
हल
हाँ।

RBSE Solutions

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
दण्ड आरेख क्या होते हैं? उनकी विशेषताएँ बताइए।
हल
दण्ड आरेख आंकिक डाटा का चित्रांकन है। इनकी निम्न विशेषताएँ हैं-

  • परिवर्तियाँ (Variables) को किसी एक अक्ष पर (माना x-अक्ष) पर समान चौड़ाई के दण्डों पर खींचा जाता है।
  • किन्हीं दो दण्डों के बीच की दूरी समान होती है।
  • परिवर्ती आंकड़ों से(RBSESolutions.com)सम्बन्धित संख्या को दूसरी अक्ष पर खींचा जाता है।
  • दण्डों की ऊँचाई परिवर्तियों के मान पर निर्भर करती है।
  • दण्डों की चौड़ाई का कोई महत्व नहीं है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों (लड़के व लड़कियों) द्वारा स्कूल जाने के लिए प्रयुक्त वाहनों का डाटा निम्न सारणी में दिखाया गया है-
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 15
इस आँकडों को प्रदर्शित करने के लिए दण्ड ग्राफ बनाइए।
हल
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 16

RBSE Solutions

पाठ 4. चतुर्भुज

प्रश्न 1.
गतिविधि: किसी यातायात प्रशिक्षण संस्थान के भ्रमण पर जाएं और वहाँ पर सभी आकार के यातायात संकेतों का अवलोकन करें।
इन संकेतों को एक चार्ट पेपर पर बनाइएऔर(RBSESolutions.com)बताये कि इनमें से कौन से वर्ग हैं, और कौन से आयत हैं? यह भी बताएं कि कौन से समान्तर चतुर्भुज हैं?
हल
यातायात प्रशिक्षण संस्थान का भ्रमण करने पर अनेक आकार के यातायात संकेत प्राप्त हुए, उनकों वर्ग और आयत में निम्न प्रकार वर्गीकृत करते हैं।
समान्तर चतुर्भुज भी आगे दिये गये हैं।
वर्ग रूप में यातायात संकेत
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 17
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 17.1

प्रश्न 2.
एक आयताकार बोर्ड दिया है। इसका आकार 20″ × 18″ (20 इंच × 18 इंच) है। इसके आधार पर नीचे दिया गया प्रश्न हल करें। बताओ-दस रुपये प्रति वर्ग इंच की दर से दो आयताकार। बोर्ड बनाने का(RBSESolutions.com)मूल्य क्या होगा? नीले रंग का आयताकार सुचनात्मक संकेतपट्ट दिया गया है।
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 18
हल
आयताकार संकेतक का क्षेत्रफल = 20 इंच × 18 इंच = 360 वर्ग इंच
1 वर्ग इंच बोर्ड बनाने की कीमत = ₹ 10
360 वर्ग इंच बोर्ड बनाने की कीमत = ₹ 360 × 10 = ₹ 3,600

RBSE Solutions

प्रश्न 3.
नीचे दिये बोर्ड में एक सफेद वर्ग 20″ × 20″ का है जिसमें रेड-क्रास का चिन्ह्न अंकित है। आयताकार बोर्ड का आकार 30″ × 25″ है। नीले क्षेत्र का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 19
हल
आयत का क्षेत्रफल = 30″ × 25″ = 750 वर्ग इंच।
वर्ग का क्षेत्रफल = 20″ × 20″ = 400 वर्ग इंच।
आयत व वर्ग के(RBSESolutions.com)बीच में स्थित नीले भाग का क्षेत्रफल = (750 – 400) वर्ग इंच = 350 वर्ग इंच।

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
चतुर्भुज के अन्त:कोणों का योग कितना होता है?
हल
360°

प्रश्न 2.
आयत के विकर्ण की विशेषता बताइए।
हल
आयत के विकर्ण समान होते हैं तथा परस्पर समद्विभाजित होते हैं।

RBSE Solutions

प्रश्न 3.
वर्ग की विशेषता बताइए।
हल
वर्ग की चारों भुजाएँ समान, विकर्ण समान तथा परस्पर समकोण पर समद्विभाजित होते हैं।

प्रश्न 4.
बताइए, कथन सत्य है या असत्य-

  1. सभी आयत वर्ग होते हैं।
  2. सभी वर्ग समलम्ब(RBSESolutions.com)होते हैं।
  3. एक वर्ग के सभी कोण समकोण होते हैं।

हल

  1. असत्य
  2. सत्य
  3. सत्य

प्रश्न 5.
एक आयताकार सड़क संकेतक की लम्बाई 80″ व परिमाप 200” है। उस आयताकार सड़क संकेतक की चौड़ाई क्या है?
हल
लम्बाई l = 80″, परिमाप P = 200″
परिमाप = 2 (l + b)
⇒ 200 = 2 (80 + b)
⇒ b = 100 – 80
⇒ b = 20″
अतः आयताकार सड़क संकेतक की चौड़ाई = 20 इंच।

RBSE Solutions

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
चित्र में एक आयताकार सड़क संकेतक दिया गया है। इसके चारों ओर छायांकित (shaded) भाग का क्षेत्रफल क्या है?
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 20
हल
छायांकित भाग = आयत EFGH का क्षेत्रफल
आयत ABCD का क्षेत्रफल आयत ABCD का क्षेत्रफल = 50″ × 30″ = 1500 वर्ग इंच
EF = AB + 1″ + 1″ = 50 + 1” + 1 = 52″
FG = BC + 1″ + 1″ = 30″ + 1″ + 1 = 32”
आयत EFGH का क्षेत्रफल = EF × FG = 52″ × 32” = 1664 वर्ग इंच
छायांकित भाग का क्षेत्रफल = 1664 – 1500 = 164 वर्ग इंच

प्रश्न 2.
एक लौह मिस्त्री एक लोहे का सड़क संकेतक बनाता है। वह उसे आयताकार बनाना चाहता है। कितने अलग-अलग तरीकों से यह विश्वास हो सकता है कि यह आयताकार संकेतक है?
हल
लौह मिस्त्री को निम्नलिखित अलग-अलग तरीकों से यह विश्वास हो सकता है कि उसने जो आयताकार(RBSESolutions.com)संकेतक बनाया है वह आयताकार है-

  • यदि इसका प्रत्येक कोण 90° को हो।
  • यदि इसके विकर्ण बराबर हों।
  • यदि इसकी सम्मुख भुजाएँ बराबर हों।

RBSE Solutions

प्रश्न 3.
चित्र में एक सड़क संकेतक बनाया गया है जिसकी मापें चित्र में दी गई हैं। ज्ञात कीजिए-
(i) संकेतक के चारों ओर के छायांकित भाग का क्षेत्रफल
(ii) इस छायांकित भाग को लाल रंग से पेन्ट करवाने का कितना खर्च आयेगा यदि प्रति वर्ग इंच पेन्ट करवाने का खर्चा ₹ 40 है।
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 21
हल
वर्गाकार सड़क संकेतक की भुजा = 30″
छायांकित भाग की चौड़ाई = 1″
अत: बचे हुए वर्गाकार भाग की भुजा = 30″ – 1″ – 1″ = 28″
(i) 30″ भुजी वाले वर्ग का क्षेत्रफल = 30″ × 30″ = 900 वर्ग इंच
28″ भुजा वाले वर्ग(RBSESolutions.com)का क्षेत्रफल = 28″ × 28″ = 784 वर्ग इंच
अतः छायांकित भाग का क्षेत्रफल = 900 – 784 = 116 वर्ग इंच
(ii) छायांकित भाग को पेंट करवाने का खर्चा = 116 × 40 = ₹ 4640

RBSE Solutions

दीर्घ उत्तीय प्रश्न

प्रश्न 1.
90″ लम्बाई और 60 चौड़ाई वाले एक आयताकार सड़क संकेतक में दो क्रास बनाए गए हैं, जो भुजाओं के समान्तर हैं, एक दूसरे के लम्बवत् काटते हैं और संकेतक के मध्य से होकर निकलते हैं। यदि प्रत्येक क्रास की पट्टी की चौड़ाई 3″ हो, तो ज्ञात कीजिए-
(i) छायांकित भागों का क्षेत्रफल
(ii) के 110 प्रति वर्ग इंच की दर से क्रास बनाने का व्यय।
हल
(i) माना ABCD और EFGH दो लम्बवत क्रास हैं।
AB = 90 इंच तथा BC = 3 इंच
छायांकित भाग ABCD का क्षेत्रफल = (90 × 3) इंच = 270 वर्ग इंच
पुनः EF = 60 इंच तथा FG = 3 इंच
छायांकित EFGH का क्षेत्रफल = (60 × 3) वर्ग इंच = 180 वर्ग इंच
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 22
दोनों छायांकित भागों में PQRS उभयनिष्ठ क्षेत्र है।
PQRS का क्षेत्रफल = (3 × 3) वर्ग इंच = 9 वर्ग इंच
छायांकित भाग का(RBSESolutions.com)क्षेत्रफल = छायांकित भाग ABCD का क्षेत्रफल + EFGH भाग का क्षेत्रफल – PQRS भाग का क्षेत्रफल
= (270 + 180 – 9) = 441 वर्ग इंच
(ii) ₹ 110 प्रति वर्ग इंच की दर से छायांकित भाग बनाने का खर्चा = ₹ (441 × 110) = ₹ 48,510

RBSE Solutions

पाठ 5. प्रायिकता

प्रश्न 1.
एक व्यस्त चौराहे पर ट्रैफिक लाईट्स 90 सैंकण्ड तक हरी, पीली या लाल रहती है। कार्यालय जाते समय सुरेश ने देखा कि सिग्नल कभी लाल, कभी हरा और कभी पीला था। उसने इसे 10 दिनों(RBSESolutions.com)तक नोट किया एवं दी सारणी के अनुसार प्राप्त किया-
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 23
(i) चौराहा पार करते समय प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि सुरेश को प्राप्त होने वाली लाईट
(a) हरी है
(b) लाल है।
(ii) यातायात लाईट्स का क्या क्रम होता है?
हल
(i) (a) हरी लाईट की प्रायिकता = \(\frac { 4 }{ 10 }\) = \(\frac { 2 }{ 5 }\)
(b) लाल लाइट की प्रायिकता = \(\frac { 3 }{ 10 }\)
(ii) लाल, नारंगी, हरा।

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
प्रायिकता के क्षेत्र में योगदान देने वाले दो वैज्ञानिकों के नाम बताओ।
हल

  1. जे. बरनौली
  2. पी. लाप्लास।

RBSE Solutions

प्रश्न 2.
‘Book on Games of Chance’ किसके द्वारा लिखी गयी।
हल
जे. कार्डन।

प्रश्न 3.
हाइवे पर किसी घटना के(RBSESolutions.com)घटित होने की क्या प्रायिकता होगी ?
हल
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 24

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
टोल प्लाजा पर एक-एक संख्या 1 से 12 तक लिखी गई है। उसमें से एक टिकट का यादृच्छिक चयन किया तो इस पर लिखी गई संख्या के 3 के गुणज होने की प्रायकिता क्या होगी?
हल
1 से 12 तक की संख्याओं में 3 के गुणज वाली संख्याएँ 3, 6, 9, 12 हैं।
संख्या 3 के गुणज की(RBSESolutions.com)अनुकूल स्थितियाँ = 4
अत: संख्या 3 के गुणज होने की प्रायिकता
P(E) = \(\frac { 4 }{ 12 }\) = \(\frac { 1 }{ 3 }\)

RBSE Solutions

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
एक मोटर ड्राइविंग स्कूल के अध्यापक ने अपने स्कूल के दो सेक्शनों का 100 पूर्णांक का टेस्ट लिया। उनके द्वारा प्राप्त किये प्राप्ताकों का निम्न डाटा आया-
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 25
(i) इस बात की प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि विद्यार्थी मोटर ड्राइविंग टेस्ट में 20% से कम नम्बर प्राप्त करेगा।
(ii) इस बात की प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि विद्यार्थी 60 या उससे अधिक नम्बर प्राप्त करेगा।
हल
कुल विद्यार्थियों की संख्या = 90
कुल परिणामों(RBSESolutions.com)की स्थितियाँ = 90
(i) उन विद्यार्थियों की संख्या जिन्होंने टेस्ट में 20% से कम नम्बर प्राप्त किए हैं = 7
कुल अनुकूल स्थितियाँ = 7
माना टेस्ट में 20% से कम नम्बर लाने वाले विद्यार्थी की घटना E1 है।
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 25.1
(ii) 60 या उससे अधिक नम्बर प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या = 15 + 8 = 23
अनुकूल स्थितियाँ = 23
माना टेस्ट में 60 या उससे अधिक नम्बर प्राप्त करने वाले विद्यार्थी की घटना E2 है।
P(E2) = \(\frac { 23 }{ 90 }\)

RBSE Solutions

पाठ 6. आँकड़े

प्रश्न 1.
वर्ष 2009 में 500 से अधिक अवयस्कों को दोषारोपित किया गया था। ज्ञात करो कि आपकी कक्षा में कितने छात्र वाहन चलाते हैं? वाहन चलाने वाले छात्रों का सम्पूर्ण कक्षा के छात्रों की तुलना में कितना भाग है? अन्य कक्षा के(RBSESolutions.com)छात्रों के साथ इसकी तुलना करें और एक ‘दण्ड आरेख’ बनाएँ।
हल
माना सेक्शन ‘A’ में 12 छात्र ड्राइविंग जानते हैं और कुल छात्र 60 हैं।
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 26

प्रश्न 2.
अवयस्कों द्वारा गाड़ी चलाने पर दंड का क्या प्रावधान है?
हल
अवयस्कों के वाहन चलाने पर ₹ 300 का जुर्माना लगता है और यदि एक अवयस्क वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो वाहन मालिक को ₹ 1000 का जुर्माना हो सकता है।
यदि क म उम्र के चालक से दुर्घटना हो(RBSESolutions.com)जाए तो आई.पी.सी. की धारा 304 ए या आई.पी.सी. 337 में इस अपराध के लिए उसको बाल सुधार गृह भेजा जा सकता है।

RBSE Solutions

प्रश्न 3.
दिल्ली में हेलमेट नहीं पहनने पर 2,55,686 व्यक्तियों को दोषारोपित किया गया था। इस उल्लंघन के जुर्माने को ज्ञात कीजिए। इस वर्ष इस अपराध के लिए कुल कितने चालान एकत्र हुए।
हल
दिल्ली में हेलमेट नहीं पहनने पर 500 रुपये जुर्माना राशि थी।
अत: इस उल्लंघन के जुर्माने की कुल राशि = 2,55,686 × 500 = 127843000 रुपये।
इस अपराध के लिए 255686 चालाने एकत्र हुए।

प्रश्न 4.
सीट बेल्ट नहीं पहनने के लिए दिल्ली में 11,084 व्यक्ति दोषारोपित हुए। इस उल्लंघन के लिए जुर्माना राशि का पता लगाएँ। इस वर्ष इस अपराध के लिए कुल कितने चालान संकलित किए गए?
हल
सीट बेल्ट नहीं पहनने के लिए दिल्ली में 100 रुपये जुर्माना है।
इसी उल्लंघन के लिए जुर्माना राशि = 11084 × 100 = 11,08,400 रुपये
तथा इस वर्ष इस अपराध के लिए कुल 11084 चालान संकलित किए गए।

प्रश्न 5.
मोटर वाहन एक्ट के अनुसार सीट बेल्ट नहीं पहनने पर दंड का क्या प्रावधान है?
हल
मोटर वाहन एक्ट की धारा 177 के अन्तर्गत चालक के सीट बेल्ट नहीं पहनने पर 100 रुपये तक का जुर्माना वसूला जा सकता है।

प्रश्न 6.
घातक दुर्घनाओं का एक मुख्य कारण शराब पीकर वाहन चलाना है। वर्ष 2008 में 8296 और वर्ष 2009 में 12,784 व्यक्ति दिल्ली में दोषारोपित हुए। ऐसे मामलों की बढ़ती संख्या को ज्ञात कीजिए।
हल
शराब पीकर वाहन चलाने पर लोगों पर लगाए गए मुकद्दमों में वृद्धि = 12784 – 8296 = 4488

प्रश्न 7.
शराबी वाहन चालक पर दंड का क्या प्रावधान है?
हल
मोटर वाहन एक्ट की धारा 185 में शराबी वाहन चालक को ₹ 2,000 तक जुर्माना या जेल हो सकती है जिसकी अवधि छह माह तक बढ़ाई जा सकती है। तीन वर्ष की अवधि में पुनः होने वाले अपराध(RBSESolutions.com)पर जेल की सजा दो वर्ष तक बढ़ाई जा सकती है और जुर्माना ₹ 3,000 तक किया जा सकता है।

RBSE Solutions

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
सड़क पार करने के लिए पैदल यात्रियों को क्या प्रयोग में लाना चाहिए?
हल
अंडरपास, फुटब्रिज व जेब्रा क्रांसिग।

प्रश्न 2.
बच्चों के लिए विशेषकर (0-10) वर्ष तक की आयु के बच्चों को आप कैसे सड़क सुरक्षा के विषय में जागरूक कर सकते हैं?
हल
सड़क सुरक्षा शिक्षण द्वारा।

प्रश्न 3.
छोटे बच्चों को किस प्रकार बुनियादी सड़क सुरक्षा नियम आप समझा सकते हैं?
हल
छोटे बच्चों के लिए सड़क सुरक्षा पर कविता या गीत लिखने के लिए उन्हें बुनियादी सड़क सुरक्षा नियम सिखा सकते हैं।

RBSE Solutions

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
जयपुर पुलिस का क्या संकेत है? बनाइए।
हल
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 27

प्रश्न 2.
2011 में हुई दुर्घटनाओं में मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों का प्रतिशत अनुपात निम्न वृत्त चित्र में दर्शाया गया है-
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 28

  1. राजस्थान और गुजरात में मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों के प्रतिशत का क्या अन्तर था?
  2. किस राज्य में सर्वाधिक लोग मृत्यु का शिकार

हल

  1. राजस्थान और गुजरात में(RBSESolutions.com)मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों के प्रतिशत का अन्तर = 6.2% – 5.9% = 0.3%
  2. महाराष्ट्र में सर्वाधिक लोग मृत्यु का शिकार हुए।

RBSE Solutions

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
ट्रैफिक के नियमों का पालन नहीं करने पर कुछ प्रमुख मोटर वाहन कानून की धारा बताइए और जुर्माने की राशि बताइए। इसको एक सारणी द्वारा प्रस्तुत कीजिए।
हल
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा 29

RBSE Solutions

We hope the given RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 9 Maths Chapter 16 सड़क सुरक्षा शिक्षा, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.