RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 9 चतुर्भुज Ex 9.5

RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 9 चतुर्भुज Ex 9.5 is part of RBSE Solutions for Class 9 Maths. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 9 Maths Chapter 9 चतुर्भुज Exercise 9.5.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 9
Subject Maths
Chapter Chapter 9
Chapter Name चतुर्भुज
Exercise Exercise 9.5
Number of Questions Solved 4
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 9 Maths Chapter 9 चतुर्भुज Ex 9.5

प्रश्न 1.
समलम्ब चतुर्भुज ABCD की रचना कीजिए, जिसमें AB || CD, AB = 4 सेमी, BC = 2.3 सेमी, CD = 2.8 सेमी और DA = 1.9 सेमी।
हल
प्रश्नानुसार दी गई मापों का कच्चा चित्र बनाते हैं जोकि इसे प्रकार है-
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 9 चतुर्भुज Ex 9.5
रचना के पद

  1. कच्चे चित्र के अनुसार AB = 4 सेमी का एक रेखाखण्ड खींचते हैं।
  2. रेखाखण्ड AB में से AE = CD = 2.8 सेमी पर E बिन्दु अंकित किया।
  3. बिन्दु E तथा B से क्रमशः 1.9 सेमी (भुजा AD के बराबर) तथा 2.3 सेमी के दो चाप लगाए जो एक दूसरे को बिन्दु C पर काटते हैं।
  4. E को C तथा B को C से मिलाया। इस(RBSESolutions.com)प्रकार त्रिभुज EBC प्राप्त होता है।
  5. बिन्दु A तथा C से क्रमशः 1.9 सेमी = तथा 2.8 सेमी के दो चाप लगाए जो एक दूसरे को बिन्दु DA पर काटते हैं।
  6. A को D तथा C को D से मिलाया।
    इस प्रकार अभीष्ट समलम्ब ABCD प्राप्त होता है।
    RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 9 चतुर्भुज Ex 9.5

RBSE Solutions

प्रश्न 2.
समलम्ब चतुर्भुज PQRS की रचना कीजिए, जिसमें PQ || SR, PQ = 6 सेमी, RS = 3 सेमी, PS = 3 सेमी, QR = 5 सेमी।
हल
प्रश्नानुसार दी मापों का कच्चा चित्र बनाते है जोकि इस प्रकार हैं।
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 9 चतुर्भुज Ex 9.5
रचना के पद

  1. कच्चे चित्र के अनुसार PQ = 6 सेमी का एक रेखाखण्ड खींचते हैं।
  2. रेखाखण्ड PQ में से PT = RS = 3 सेमी पर बिन्दु T अंकित करते हैं।
  3. बिन्दु T तथा Q से क्रमशः 3 सेमी (भुजा PS के बराबर) तथा 5 सेमी के दो चाप लगाए जो एक दूसरे को बिन्दु R पर काटते हैं।
  4. T को R तथा Q को R (RBSESolutions.com)मिलाया। इस प्रकार त्रिभुज TRQ प्राप्त होता है।
  5. बिन्दु P तथा R से क्रमशः 3 सेमी तथा 3 सेमी के दो चाप लगाए जो एक दूसरे को बिन्दु S पर काटते हैं।
  6. P को S तथा R को S से मिलाया। इस प्रकार अभीष्ट समलम्ब PQRS प्राप्त होता है।
    RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 9 चतुर्भुज Ex 9.5

RBSE Solutions

प्रश्न 3.
समलम्ब चतुर्भुज ABCD की रचना कीजिए, जिसमें AB || CD, AB = 8 सेमी, BC = 6 सेमी, CD = 4 सेमी और ∠B = 75°
हल
प्रश्नानुसार दी मापों का कच्चा चित्र बनाते हैं जोकि इस प्रकार है-
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 9 चतुर्भुज Ex 9.5
रचना के पद

  1. कच्चे चित्र के अनुसार AB = 8 सेमी का एक रेखाखण्ड खींचते हैं।
  2. रेखा AB के बिन्दु B पर कच्चा चित्र 75° का कोण बनाती हुई रेखा BX खींची।
  3. रेखाखण्ड BX में से BC = 6 सेमी काटा।
  4. रेखाखण्ड BC के(RBSESolutions.com)बिन्दु C पर 105° का कोण बनाती हुई रेखा CY खींची।
    [∵AB || CD, ∠C = 180° – 75° = 105°]
  5. रेखा CY में से CD = 4 सेमी काटा। AD को मिलाया, इस प्रकार अभीष्ट समलम्ब ABCD प्राप्त होता है।
    RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 9 चतुर्भुज Ex 9.5

RBSE Solutions

प्रश्न 4.
समलम्ब चतुर्भुज ABCD की रचना कीजिए, जिसमें AB || CD, AB = 4 सेमी, BC = 4 सेमी, AD = 5 सेमी और ∠B = 90°
हल
प्रश्नानुसार दी गई मापों को कच्चा चित्र बनाते हैं जोकि इस प्रकार है-
RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 9 चतुर्भुज Ex 9.5
रचना के पद

  1. कच्चे चित्र के अनुसार AB = 4 सेमी का एक रेखाखण्ड खींचते हैं।
    RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 9 चतुर्भुज Ex 9.5
  2. रेखाखण्ड AB के बिन्दु B पर 90° का कोण बनाती हुई रेखी BX खींची।
  3. रेखा BX में से BC = 4 सेमी काटा।
  4. रेखा BX के बिन्दु C पर 90° का कोण(RBSESolutions.com)बनाती हुई रेखा CY खींची।
  5. बिन्दु A से 5 सेमी का चाप लगाया जो रेखा CY को बिन्दु D पर काटता है।
  6. A को D से मिलाया।
    इस प्रकार अभीष्ट समलम्ब चतुर्भुज ABCD प्राप्त होता है।

RBSE Solutions

We hope the given RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 9 चतुर्भुज Ex 9.5 will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 9 Maths Chapter 9 चतुर्भुज Exercise 9.5, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.