RBSE Solutions for Class 9 Physical Education Chapter 10 मनोरंजनात्मक एवं शैक्षणिक खेल

Rajasthan Board RBSE Class 9 Physical Education Chapter 10 मनोरंजनात्मक एवं शैक्षणिक खेल

RBSE Class 9 Physical Education Chapter 10 पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर

RBSE Class 9 Physical Education Chapter 10 अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
छोटे खेलों से खेल तकनीक के साथ ही क्या सीख दे सकते हैं?
उत्तर:
छोटे खेलों से खेल तकनीक के साथ ही विभिन्न गुणों की सीख दे सकते हैं। .

प्रश्न 2.
धरती पुत्र खेल में कौनसा खिलाड़ी बाहर हो जायेगा?
उत्तर:
जिस खिलाड़ी का सम्पर्क धरती से टूट जायेगा वह बाहर होता जायेगा।

प्रश्न 3.
साँप-नेवला खेल में नेवला किसको स्पर्श करने की कोशिश करेगा?
उत्तर:
नेवला साँप की पूँछ (पहले विद्यार्थी) से नेवले को स्पर्श करने की कोशिश करेगा।

RBSE Class 9 Physical Education Chapter 10 लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
खेलों के माध्यम से कौन-कौन से गुण विकसित होते हैं?
उत्तर:
खेल सर्वागीण विकास के लिये अत्यन्त उपयोगी होते हैं। खेल के माध्यम से स्वानुशासन, साहस, धैर्य, नेतृत्व क्षमता, समाज सेवा, सहयोग, संघर्ष, देशप्रेम आदि गुणों का निर्माण सहज ही हो जाता है।

प्रश्न 2.
मनोरंजनात्मक एवं शैक्षणिक खेल किसे कहते
उत्तर:
मन को अच्छे लगने वाले एवं प्रसन्नता प्रदान करने के साथ-साथ जिन क्रियाओं को करने से शिक्षा भी मिलती हो ऐसे क्रियाकलाप मनोरंजनात्मक एवं शैक्षणिक खेल कहलाते हैं, इन खेलों के माध्यम से शिक्षक विद्यार्थी को खेल तकनीक के साथ ही विभिन्न गुणों की सीख भी दे पायेंगे।

RBSE Class 9 Physical Education Chapter 10 निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
सामान्य खेल व साधन के खेलों में अन्तर बताइये।
उत्तर:
सामान्य खेल व साधन के खेलों में अन्तर सामान्य खेल – इस श्रेणी में ऐसे छोटे-छोटे खेलों को सम्मिलित किया गया है, जिसको सहज ही किसी स्थान पर कम-अधिक संख्या में भी खेला जा सकता है और किसी विशेष साधन (उपकरण) की भी आवश्यकता नहीं रहती है, जैसेधरती पुत्र, साँप-नेवला, तालाचाबी, रेलगाड़ी, लक्ष्य तक पहुँच आदि खेल। साधन के खेल-इस श्रेणी में ऐसे खेलों को सम्मिलित किया गया है जो सहज उपलब्ध साधन यथा लाठी, डण्डो, गेंद, रिंग (छल्ला), रूमाल आदि की सहायता से खेले जाते हैं। जैसे-दण्ड त्रिकोण, शक्ति परीक्षण, गेंद से बचो, रिंग गोल, दण्ड पकड़ो खेल आदि।

RBSE Class 9 Physical Education Chapter 10 अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

RBSE Class 9 Physical Education Chapter 10 अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
खेल से मन कैसा रहता है?
उत्तर:
खेल से सभी आयु वर्ग का मन प्रसन्न होता है।

प्रश्न 2.
ताला-चाबी खेल में पहला विद्यार्थी किसकी जय बोलेगा?
उत्तर:
भारत माता की जय बोलेगी।

RBSE Class 9 Physical Education Chapter 10 लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
रेलगाड़ी खेल की विवेचना कीजिए।
उत्तर:
रेलगाड़ी खेल-10-15 विद्यार्थियों के दो दल सामने की ओर, एक दिशा में मुँह करके खड़े रहेंगे, उनसे 10 मीटर की दूरी पर एक सीधी रेखा (दल की दिशा के लम्बवत्) खींची जायेगी। खेल प्रारम्भ का संकेत होने पर दोनों दलों के प्रथम विद्यार्थी (इंजन) दौड़कर सामने निर्धारित रेखा तक जाकर वापस आएगा, अब उसके पीछे दूसरा खिलाड़ी (डिब्बा), कमर पकड़ के लग जायेगा। ये दोनों फिर यही क्रिया करेंगे, इस प्रकार रेल के डिब्बों की संख्या बढ़ती जायेगी।
निर्णय – पूरा काम पहले कर लेने वाला दल विजयी होगा।

प्रश्न 2.
रिंग गोल खेल का विवरण दीजिए।
उत्तर:
रिंग गोल खेल-10-10 खिलाड़ियों के दो दल बनाना, मैदान के दोनों ओर एक-एक मीटर क्रिया को गोल बनाना। मैदान ज्यादा बड़ा होने की स्थिति में 50 मीटर का मैदान निश्चित करना, दोनों दलों के खिलाड़ी अपनी-अपनी रणनीति से मैदान में अलग-अलग भाग में रहेंगे। खेल प्रारम्भ होने के समय दोनों दलों के एक-एक खिलाड़ी मैदान के बीच में रहेंगे, शिक्षक रिंग ऊपर उछाल कर खेल प्रारम्भ करेंगे, रिंग जिस खिलाड़ी के हाथ में जायेगी, वह अपने दल के खिलाड़ी को फेंक कर देगा, क्रमश: अपने खिलाड़ी को देते हुए अपने गोल में हाथ से रिंग स्पर्श कराने पर एक अंक मिलेगी।

(विशेष-रिंग गिरने की स्थिति में फेंकने वाले खिलाड़ी के विपरीत दल को मिलेगी, जिस समय रिंग हवा में है किसी दल का कोई भी खिलाड़ी रिंग पकड़ सकता है, किसी एक के हाथ में आने पर छीन नहीं सकता तथा रिंग जिस स्थान पर प्राप्त होगी, वहीं से अपने साथी को फेंककर देगा।) निर्णय-जो दल पहले 10 गोल कर देगा, वह ही विजयी होगा, गोल की संख्या समय के अनुसार कम या अधिक की जा सकती है।

RBSE Solutions for Class 9 Physical Education