RBSE Solutions for Class 9 Social Science Chapter 21 सड़क सुरक्षा : शिक्षा

RBSE Solutions for Class 9 Social Science Chapter 21 सड़क सुरक्षा : शिक्षा are part of RBSE Solutions for Class 9 Social Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 9 Social Science Chapter 21 सड़क सुरक्षा : शिक्षा.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 9
Subject Social Science
Chapter Chapter 21
Chapter Name सड़क सुरक्षा : शिक्षा
Number of Questions Solved 31
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 9 Social Science Chapter 21 सड़क सुरक्षा : शिक्षा

पाठात प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
आपके घर से स्कूल जाने वाले मार्ग का क्या बनाइए। मानसून के समय समस्या वाले क्षेत्र को चुनिए तथा उस क्षेत्र की समस्या को हल करने के लिए सुझाव दीजिए। (पृष्ठ 225)
RBSE Solutions for Class 9 Social Science Chapter 21 सड़क सुरक्षा शिक्षा 1
चित्र-घर से स्कूल जाने वाले मार्ग का नक्शा
उत्तर:
मानसून के समय समस्या वाला क्षेत्र एवं समस्या को हल करने के लिए सुझावमानसून के समय सड़कों पर पानी भर जाता है। इस समस्या को हल करने के लिए निम्नलिखित सुझाव दिए जा सकते हैं-

  • पानी के निकास हेतु उचित ढाल वाली नालियों का निर्माण किया जाना चाहिए।
  • सड़कों के गड्ढों की मरम्मत की जानी चाहिए।
  • सड़क किनारे बिजली के खम्भों पर लगे तारों को विद्युत कुचालक वस्तु से ढका जाना चाहिए ताकि करंट न आ सके।

प्रश्न 2.
अपने क्षेत्र के शहर/कस्बे/गाँव की सड़कों पर वर्षा ऋतु में उत्पन्न होने वाली किन्हीं तीन समस्याओं को जानिए तथा कक्षा वार्ता या लिखित कार्य के रूप में 3 प्रभावशाली समाधान सुझाइए। (पृष्ठ 225)
उत्तर:
शहर/कस्बे/गाँव की सड़कों पर वर्षा ऋतु में उत्पन्न होने वाली समस्याएँ-हमारे क्षेत्र के शहर की सड़कों पर वर्षा ऋतु में उत्पन्न होने वाली मूल तीन समस्याएँ निम्नलिखित हैं-

  1. सड़कों पर अधिक मात्रा में पानी जमा हो जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है तथा यातायात जाम हो जाता है।
  2. सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को गड्ढों का पता नहीं चल पाता है जिससे वे दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।
  3. सड़कों के किनारे लगे विद्युत खम्भों में करंट आ जाने से लोगों और पशुओं की मृत्यु हो जाती है। समाधान के उपाय।
  4. सड़कों पर पानी जमा होने से रोकने के लिए उसके निकास की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
  5. वर्षा ऋतु से पूर्व ही सड़कों के गड्ढों की मरम्मत की जानी चाहिए।
  6. विद्युत खम्भों पर लटके हुए तारों को ऊँचा किया जाना चाहिए तथा खुले तार को विद्युत कुचालक वस्तु से ढक देना चाहिए।

प्रश्न 3.
समाचार पत्र की कटिंग को जमा कीजिए या 5/10 ऐसी दुर्घटनाओं या अपराध का उल्लेख कीजिए जो सड़क पर हुए हों तथा ऐसे मामले में सुझाव दीजिए कि किस तरह इन हादसों से बचा जा सकता है। (पृष्ठ 226)
उत्तर:
सड़क पर हुई दुर्घटनाएँ अथवा अपराध-

  1. कार व बस की टक्कर
  2. ट्रक व मोटर साइकिल की टक्कर
  3. कार व साइकिल की टक्कर
  4. मोटर साइकिल सवारों द्वारा राहगीर महिला के गले से चैन खींचकर भागना
  5. मोटर साइकिल सवारों द्वारा पर्स अथवा मोबाइल फोन छीनकर भागना
  6. सड़क पर गुस्से (रोडरेज) की घटना
  7. ट्रैफिक सिग्नल पर भिखारियों के कारण दुर्घटना
  8. सड़क पर लड़कियों को छेड़ना।

RBSE Solutions for Class 9 Social Science Chapter 21 सड़क सुरक्षा शिक्षा 2

RBSE Solutions for Class 9 Social Science Chapter 21 सड़क सुरक्षा शिक्षा 3
चित्र-सड़क पर हुई विभिन्न दुर्घटनाएँ एवं अपराध इस तरह के हादसों से बचाव के उपाय

  1. यातायात के नियमों का पालन किया जाय।
  2. शहर के प्रमुख चौराहों एवं सुनसान स्थलों पर पुलिस की तैनाती की जाय।
  3. प्रमुख मार्गों एवं सुनसान स्थलों पर गुप्त कैमरों (CCTV) की व्यवस्था की जाय
  4. ट्रैफिक सिग्नलों से भिखारियों को हटाया जाय तथा उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाय।
  5. भीड़भाड़ वाले प्रमुख स्थलों पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किये जाएं।
  6. अपराधों एवं दुर्घटनाओं की प्रशासन को तुरन्त जानकारी हेतु हेल्पलाइन नम्बरों की व्यवस्था की जाय।
  7. पुलिस गश्ती दल द्वारा निरन्तर गस्त की व्यवस्था की जाय।

प्रश्न 4.
स्थानीय संसाधनों की ऐसी सूची बनाइए जो उपलब्ध कराए जा सकते हों जिससे स्थानीय अपराध को रोका जा सकता हो ? (पृष्ठ 226)
उत्तर:
अपराधों की रोकथाम हेतु उपलब्ध हो सकने वाले स्थानीय संसाधनों की सूची

  1. स्थानीय स्तर पर कानूनों का कठोरता के साथ पालन करना तथा अपराधियों को दण्डित करना।
  2. सार्वजनिक स्थलों पर गुप्त कैमरों की व्यवस्था करना तथा उसके अभिलेखों (आउटपुट) का निरन्तर अध्ययन करना।
  3. संवेदनशील क्षेत्रों में सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती करना।
  4. रात्रि में सड़कों पर उचित प्रकाश की व्यवस्था करना।
  5. तीव्र गति से चलने वाले वाहनों का अभिलेख रखना तथा उन पर आवश्यक कार्यवाही करना।
  6. स्थानीय अपराधियों की गतिविधियों पर पुलिस द्वारा गुप्त जानकारी रखना।
  7. आपातकालीन हेल्पलाइन विकसित करना।
  8. पुलिस गश्ती दल द्वारा लगातार गश्त (विशेषकर रात्रि में) की व्यवस्था की जाय।

पाठ्यपुस्तक के अभ्यास प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
क्या आप अपने विद्यालय के साथियों व अध्यापकों को बरामदे में चलते समय रास्ता देते हैं ?
उत्तर:
हाँ, हम अपने विद्यालय के साथियों व अध्यापकों को बरामदे में चलते समय रास्ता देते हैं।

प्रश्न 2.
आप ‘कार पूलिंग’ से क्या समझते हैं ?
उत्तर:
कार पूलिंग से आशय है कार से बँटवारे की सवारी। एक ही स्थान पर जाने वाले व्यक्ति जब अपनी अलग-अलग कारों के स्थान पर कोई एक कार लेकर जायें तो यह कार पूलिंग कहलाती है। इससे प्रत्येक व्यक्ति की यात्रा की लागत कम हो जाती है। ईंधन व टोल टैक्स की बचत होती है तथा ड्राइविंग का तनाव कम होता है। कार पूलिंग पर्यावरण के अनुकूल होती है। इससे कार्बन उत्सर्जन, यातायात की भीड़ सड़कों पर कम होती है तथा पार्किंग हेतु पर्याप्त स्थान मिल जाता है।

प्रश्न 3.
उपमार्ग (Subway) क्या है ?
उत्तर:
अत्यधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सड़कों के नीचे अथवा रेलवे ट्रैक के नीचे पैदल यात्रियों के लिए बनाए गए भूमिगत रास्ते को उपमार्ग (subway) कहते हैं।

प्रश्न 4.
पेट्रोल की कीमत कैसे निर्धारित की जाती है ? विशेष अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक तत्व का नाम बताइये।
उत्तर:
पेट्रोल की कीमतें अन्तर्राष्ट्रीय बाजार के भाव के आधार पर निर्धारित की जाती हैं। तेल कम्पनियाँ जिस भाव पर अन्तर्राष्ट्रीय बाजार से पेट्रोल खरीदती हैं, उसके आधार पर देश में पेट्रोल की कीमत का निर्धारण होता है। पेट्रोल की कीमतों की समय-समय पर समीक्षा होती रहती है। पेट्रोल की कीमत निर्धारण में विशेष अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक तत्व क्रूड ऑयल का अन्तर्राष्ट्रीय बाजार भाव है।

प्रश्न 5.
विद्यार्थी परिषद बनाइए जो अपने विद्यालय के साथियों को शिक्षित करे और समझाएं कि स्कूल बस/वैन से घर लौटते समय सुरक्षा के लिए कौन-कौन सी सावधानियाँ रखनी चाहिए।
उत्तर:
स्कूल बस/वैन से घर लौटते समय सुरक्षा के लिए रखी जाने वाली सावधानियाँ

  1. स्कूल बस या वैन में चढ़ते समय कतार बनाकर चढ़ना चाहिए।
  2. स्कूल बस या वैन में शांति से अपनी सीट पर बैठना चाहिए।
  3. बस में शोरगुल करके वाहन चालक का ध्यान नहीं बँटाना चाहिए।
  4. समय-समय पर बस/वैन ड्राइवर और कंडक्टर द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन करना चाहिए।
  5. रास्ते में बस/वैन से सिर या हाथ बाहर नहीं निकालना चाहिए।
  6. बस/वैन के पायदान पर यात्रा नहीं करनी चाहिए।
  7. हमेशा बस/वैन के पूरी तरह से रुकने पर ही उसमें से उतरना चाहिए।
  8. बस को निर्धारित स्थान पर ही रोका जाना चाहिए।
  9. यदि छोटे बच्चों के माता-पिता उनको लेने बस स्टॉप पर किसी कारणवश न आ पाए हों तो बस सहायक को उन्हें घर तक छोड़ना चाहिए।
  10. बस से उतरने के पश्चात घर तक जाने हेतु सड़क पर सदैव बायीं ओर चलना चाहिए।
  11. सड़क पार करते समय सदैव जेब्रा क्रॉसिंग का ध्यान रखना चाहिए। यदि सड़क सामान्य हो तो उसे पार करते समय दायें-बायें अवश्य देख लेना चाहिए कि कहीं कोई वाहन तो नहीं आ रहा है। वाहन न आने पर ही सड़क पार करनी चाहिए।

प्रश्न 6.
अपने शहर में पेट्रोल की कीमत जानिए तथा समूह बनाकर विचार-विमर्श कीजिए कि किस तरह ईंधन के प्रयोग में कमी की जा सकती है। इस अनमोल प्राकृतिक संसाधन को कैसे समाज को उपलब्ध कराया जा सकता
उत्तर:
हमारे शहर-नगर (भरतपुर) में वर्तमान में पेट्रोल की कीमत ₹ 64.20 है। ईंधन के प्रयोग में कमी के उपाय

  1. कार पूलिंग का अधिकाधिक प्रयोग करना।
  2. यातायात के सार्वजनिक साधनों का अधिकाधिक प्रयोग।
  3. ट्रैफिक सिग्नल के लाल रंग के होने पर गाड़ी के इंजिन को बन्द करना।
  4. गाड़ी की समय-समय पर सर्विस करवाना।
  5. गाड़ियों में सी.एन.जी. के प्रयोग को बढ़ावा देना।
  6. बैटरी चालित वाहनों का प्रयोग करना।
  7. उपनगरीय रेलों/मेट्रो रेलों का अधिकाधिक प्रयोग करना।

समाज को उपलब्ध कराने के उपाय हमारे देश में पेट्रोल के भण्डार सीमित मात्रा में हैं। हमें बहुत अधिक मुद्रा खर्च कर इसे विदेशों से मँगाना पड़ता है। देश में पेट्रोल को समाज के प्रत्येक वर्ग को उपलब्ध कराने के लिए उचित प्रबन्धन की आवश्यकता है। सरकार को पेट्रोल के उपयोग के लिए एक विशेष नीति का निर्माण करना चाहिए जिससे पेट्रोल की फिजूलखर्ची पर रोक लग सके। सरकार सार्वजनिक यातायात के साधनों के प्रयोग को बढ़ावा देकर, सप्ताह या माह में एक दिन पेट्रोल चालित वाहनों के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाकर इस अनमोल प्राकृतिक संसाधन को बचाकर सम्पूर्ण समाज को उपलब्ध करा सकती है।

प्रश्न 7.
सुरक्षा के प्रति जागरूकता हमारा पहला ध्येय होना चाहिए। अपने इस कथन को नीचे दिये गये चित्र के माध्यम से न्यायोचित कीजिए।
RBSE Solutions for Class 9 Social Science Chapter 21 सड़क सुरक्षा शिक्षा 4
उत्तर:
प्रश्न में दिए गए चित्र में समस्त बिन्दु सड़क सुरक्षा से संबंधित हैं। यदि हम शिक्षित नहीं हैं तो हम सड़क सुरक्षा का ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकते। सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित इन बिन्दुओं को हल सड़क सुरक्षा के ज्ञान के बिना कदापि संभव नहीं है। हमारे लिए सबसे पहली आवश्यकता सुरक्षा के प्रति जागरूकता का होना है। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता होने पर ही कोई व्यक्ति उसके नियमों व कानूनों से परिचित होगा और उसका पालन करेगा। अतः सुरक्षा के प्रति जागरूकता हमारी पहला ध्येय होना चाहिए।

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्न में से भारत का राजधानी शहर है-
(अ) दिल्ली
(ब) कोलकाता
(स) चेन्नई
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 2.
भारत की वित्तीय राजधानी है-
(अ) दिल्ली
(ब) मुम्बई
(स) कोलकाता
(द) चेन्नई
उत्तर:
(ब) मुम्बई

प्रश्न 3.
बड़े शहरों में मानसून आने पर होता है-
(अ) सड़कों पर लम्बा जाम
(ब) स्थिर आवागमन
(स) सड़कों पर पानी भरना
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 4.
यदि एक कार चालक सड़क पर एक मोटर साइकिल चालक को देखता है तो उसे उससे कितनी दूरी बना लेनी चाहिए-
(अ) 2 फीट की दूरी तक
(ब) 5 फीट की दूरी
(स) 7 फीट की दूरी
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ब) 5 फीट की दूरी

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
मौसम का आनंद किस प्रकार समाप्त हो जाता
उत्तर:
मौसम का आनंद अनचाहे हादसे के होने पर समाप्त हो जाता है।

प्रश्न 2.
भारत का नागरिक होने के नाते हमारी क्या जिम्मेदारी है ?
उत्तर:
हमें देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आलोचना करने के स्थान पर कुछ प्रभावशाली समाधानों के साथ पेश आना चाहिए।

प्रश्न 3.
अपवाह किसे कहते हैं ?
उत्तर:
निश्चित वाहिकाओं के माध्यम से हो रहे जल प्रवाह को अपवाह कहते हैं।

प्रश्न 4.
अपवाहों का निर्माण कहाँ करना चाहिए?
उत्तर:
अपवाहों का निर्माण फुटपाथ एवं मुख्य सड़क के मध्य करना चाहिए।

प्रश्न 5.
ट्रैफिक सिग्नल पर इन्तजार करते समय लोगों के तनावे को किस प्रकार कम किया जाना चाहिए?
उत्तर:
सकारात्मक भावुक गीत स्वचालित रूप से सुनाकर।

प्रश्न 6.
बच्चों का अपराध की ओर जाने का मुख्य कारण क्या है ?
उत्तर:
निर्धनता।

प्रश्न 7.
ट्रैफिक सिग्नल पर छोटे बच्चों के भीख माँगने पर उनके स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर:
ट्रैफिक सिग्नल पर दिनभर वाहनों द्वारा छोड़े गए धुएँ से छोटे बच्चों का शरीर कमजोर हो जाता है।

प्रश्न 8.
निर्धनता दुर्घटना का कारण किस प्रकार बनती है।
उत्तर:
निर्धनता निरक्षरता की ओर ले जाती है जिससे सड़क सुरक्षा नियमों एवं कानून के प्रति जागरूकता की कमी हो जाती है। जो बच्चों व बड़ों में दुर्घटना का कारण बनती है।

प्रश्न 9.
निर्धनता व बेरोजगारी के कारण सड़कों पर कौन-कौन से अपराध होते हैं ?
उत्तर:
निर्धनता व बेरोजगारी के कारण सड़कों पर कई अपराध होते हैं जैसे चैन/पर्स छीनना, मोबाइल फोन छीनना, लड़कियों को छेड़ना, बलात्कार आदि।

प्रश्न 10.
गाड़ी चलाने के अधिकार के साथ हमारा क्या कर्तव्य है ?
उत्तर:
गाड़ी चलाने के अधिकार के साथ हमारा कर्तव्य यह है कि हम पैदल चलने वाले लोगों का भी ध्यान रखें।

प्रश्न 11.
ईंधन बचाने का कोई एक उपाय बताइए?
उत्तर:
कार पूलिंग करना।

प्रश्न 12.
ईंधन बचाने से सम्बन्धित एक नारा लिखिए।
उत्तर:
ईंधन बचाओ, पृथ्वी बचाओ।

प्रश्न 13.
सड़क सुरक्षा के नियम व कानूनों का ज्ञान क्यों आवश्यक है ?
उत्तर:
सड़क सुरक्षा के नियम व कानून हमें वाहनों को सड़क पर सही एवं सुरक्षित रूप से चलाने के वर्तमान तंत्र से परिचित कराते हैं। अतः इनका ज्ञान होना आवश्यक है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
मुख्य राजधानी शहरों में मानसून के आने पर कौन-कौन सी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं ?
उत्तर:
मुख्य राजधानी शहर जैसे दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई तथा अन्य शहरों में मानसून आने पर निम्न समस्याएँ उत्पन्न होती हैं

  1. सड़कों के ऊपरी भाग में पानी जमा हो जाता है।
  2. सड़क यातायात अवरुद्ध हो जाता है।
  3. सड़क पर हर तरफ लम्बा जाम लग जाता है।
  4. महत्वपूर्ण कार्य एवं समय का नुकसान होता है।
  5. कभी-कभी करंट फैलने से लोगों व पशुओं की मृत्यु भी हो जाती है।
  6. वाहन चालक में तनाव व गुस्सा बढ़ने से अनेक दुर्घटनाएँ हो जाती हैं।

प्रश्न 2.
सड़कों पर वर्षा जल संरक्षण हेतु क्या किया जाना चाहिए तथा इसके क्या लाभ हैं ?
उत्तर:
सड़कों पर वर्षा जल संरक्षण हेतु प्रत्येक सड़क के अंतिम छोर पर गहरा जलाशय बनाकर ठीक ढंग से ढक दिया जाना चाहिए। इससे अनेक लाभ हैं; जैसे-यह जमा पानी पेयजल की समस्या को हल करने में काम आ सकता है। इससे विशेष स्थानीय क्षेत्र को हरा-भरा बनाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त सामुदायिक निर्माण कार्य में भी इस जल का प्रयोग किया जा सकता है। सड़क के किनारे लगे पौधों में भी इस पानी का उपयोग किया जा सकता है। आदि।

प्रश्न 3.
निर्धनता का शहरी क्षेत्र के बच्चों पर क्या दुष्प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर:
निर्धनता का शहरी क्षेत्र के बच्चों पर बहुत अधिक दुष्प्रभाव पड़ता है। निर्धनता के कारण शहरी क्षेत्र के गरीब बच्चे ट्रैफिक सिग्नल पर भीख माँगने लगते हैं। ट्रैफिक सिग्नल पर वाहनों से निकलने वाले धुएँ से उनका कमजोर शरीर और अधिक कमजोर हो जाता है। इसके अतिरिक्त उन्हें आकस्मिक दुर्घटना का भी सामना करना पड़ता है। कभी-कभी वाहन चालकों द्वारा कहे गये अपशब्दों से उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी अत्यधिक दुष्प्रभाव पड़ता है।

We hope the given RBSE Solutions for Class 9 Social Science Chapter 21 सड़क सुरक्षा : शिक्षा will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 9 Social Science Chapter 21 सड़क सुरक्षा : शिक्षा, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.