RBSE Class 10 Maths Model Paper 2

RBSE Class 10 Maths Model Paper 2 are part of RBSE Class 10 Maths Board Model Papers. Here we have given RBSE Class 10 Maths Sample Paper 2.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 10
Subject Maths
Paper Set Model Paper 2
Category RBSE Model Papers

RBSE Class 10 Maths Sample Paper 2

समय : 3 ¼ घण्टे
पूर्णांक : 80

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देशः

  1. परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न-पत्र पर नामांक अनिवार्यतः लिखें।
  2. सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य हैं।
  3. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दी गई उत्तर-पुस्तिका में ही लिखें।
  4. जिन प्रश्नों में आन्तरिक खण्ड हैं, उन सभी के उत्तर एक साथ ही लिखें।
  5. प्रश्न संख्या 27 और 29 में आन्तरिक विकल्प है।
  6. अपनी उत्तर-पुस्तिका के पृष्ठों के दोनों ओर लिखिए। यदि कोई रफ कार्य करना हो, तो उत्तर-पुस्तिका के अंतिम पृष्ठों पर। करें और इन्हें तिरछी लाइनों से काटकर उन पर ‘रफ कार्य’ लिख दें।
  7. प्रश्न संख्या 26 का लेखा चित्र ग्राफ पेपर पर बनाना है।

भाग – अ

प्रश्न 1.
वैदिक गणित का उपयोग करते हुए \(41\frac { 1 }{ 4 } \times 41\frac { 3 }{ 4 } \) का गुणनफल ज्ञात कीजिए। [1]

प्रश्न 2.
निखिलम सूत्रे से 3994 ÷ 97 ज्ञात कीजिए। [1]

प्रश्न 3.
यदि किसी धनात्मक विषम संख्या के वर्ग को 8 से विभाजित किया जाये तब शेषफल क्या होगा? [1]

RBSE Class 10 Maths Model Paper 2

प्रश्न 4.
cos45°.cos60° – sin45°.sin60° का मान ज्ञात करो। [1]

प्रश्न 5.
tan68° + sec68° को 0 तथा 30° के मध्य कोण के त्रिकोणमितिय अनुपात के पदों में व्यक्त करो। [1]

प्रश्न 6.
दो प्रतिच्छेदी रेखाओं से समान दूरी पर स्थित बिन्दु को बिन्दु पथ क्या है? [1]

प्रश्न 7.
दिए गए चित्र में ∠AOB = 80° और ∠AOC = 120°, ∠BAC का मान ज्ञात कीजिए। [1]
RBSE Class 10 Maths Model Paper 2 1

प्रश्न 8.
एक पासे की फेंक में सम संख्या प्राप्त करने की क्या प्रायिकता है? [1]

RBSE Class 10 Maths Model Paper 2

प्रश्न 9.
यदि एक CCTV कैमरा खम्भे के शीर्ष पर लगाया जाना है जो कि खम्भे के आधार से 14 मीटर की दूरी पर स्थित वस्तु को देख सकता है तब खम्भे के चारों तरफ दर्शनीय वृत्त का क्षेत्रफल ज्ञात करो \(\left( \pi =\frac { 22 }{ 7 } \right) \) [1]

प्रश्न 10.
दिए गए ग्राफ में वर्ष 2015 – 2016 के दौरान होने वाली सड़क दुर्घटना से मरने वालों की संख्या में कमी की दर ज्ञात करो। [1]
RBSE Class 10 Maths Model Paper 2 2

भाग – ब

प्रश्न 11.
द्वन्द्व योग विधि द्वारा \(\sqrt { 1522756 } \) ज्ञात कीजिए। [2]

प्रश्न 12.
एक आयताकार बरामदा 18 मीटर 72 सेमी लम्बा तथा 13 मीटर 20 सेमी चौडा है, इसमें समान विमाओं वाली . वर्गाकार टाइलें लगानी हैं, इस प्रकार की टाइलों की न्यूनतम संख्या ज्ञात कीजिए [2]

प्रश्न 13.
एक अर्द्ध वृत्ताकार प्लाट की त्रिज्या 21 मीटर है तब इसकी परिधि तथा क्षेत्रफल ज्ञात करो। [2]

RBSE Class 10 Maths Model Paper 2

प्रश्न 14.
एक शंकु तथा अर्द्धगोला एक ही त्रिज्या तथा एक ही ऊँचाई पर बने हैं तब अनके आयतन का अनुपात ज्ञात करो। [2]

प्रश्न 15.
A व B के मध्य की दूरी 150 कि.मी है तथा इसके मध्य 10 यातायात सिग्नल मिलते हैं। यदि एक कार 60 किमी. प्रति घण्टा की समान गति से सभी हरे सिग्नलों को पार करते हुए वह B बिन्दु पर 2 घण्टे 30 मिनट पर पहुँच जाती है लेकिन अन्य दिन भारी यातायात के कारण निम्नानुसार रुकना पड़ता है-प्रथम यातायात सिग्नल पर 1 मिनट, द्वितीय यातायात सिग्नल 2 मिनट, 10वें सिग्नल तक… 10 मिनट उसी कार द्वारा लिए गए कुल समय की गणना कीजिए। यदि वह सभी यातायात सिग्नलों की अनुपालना करती है(अन्य बाधाओं को छोड़कर) जबकि कार की गति 60 किमी. प्रति घण्टा है। [2]

भाग – स

प्रश्न 16.
यदि द्विघात समीकरण a(b – c)x² + b(c- a)x + c(a-b) = 0 के मूल समान हो तब सिद्ध करो \(\frac { 2 }{ b } =\frac { 1 }{ a } +\frac { 1 }{ c } \)  [3]

प्रश्न 17.
चार संख्याएँ समान्तर श्रेढ़ी में हैं, यदि इनका योग 50 है और महत्तम संख्या; न्यूनतम संख्या का चार गुना है, तब संख्याएँ ज्ञात करो। [3]

प्रश्न 18.
एक मीनार क्षैतिज समतल पर ऊर्ध्वाधर खडी है। यदि सूर्य का उन्नयन कोण 30° है और मीनार की परछाई की लम्बाई | 45 मीटर है। तब मीनार की ऊँचाई ज्ञात करो। [3]

RBSE Class 10 Maths Model Paper 2

प्रश्न 19.
दिए गए चित्र में दो त्रिभुज APBC तथा AQBC एक ही आधार BC तथा विपरीत भुजाओं के साथ स्थित है। सिद्ध करो कि P तथा Q के मिलाने वाली रेखा BC का लम्ब अर्द्धक है। [3]
RBSE Class 10 Maths Model Paper 2 3

प्रश्न 20.
एक 12 मीटर ऊँचाई वाले ऊर्ध्वाधर खम्भे की परछाई की लम्बाई जमीन पर 8 मीटर है, ठीक उसी समय एक ऊध्र्वाधर मीनार की परछाई की लम्बाई 56 मीटर है, तब मीनार की ऊँचाई ज्ञात करो। [3]

प्रश्न 21.
10 सेमी. त्रिज्या वाले वृत्त में दो समान्तर जीवाओं की लम्बाइयाँ क्रमशः 12 सेमी. तथा 16 सेमी. है। दोनों जीवाओं के बीच की दूरी ज्ञात करो। यदि दोनों जीवाएँ केन्द्र के एक ही ओर हैं। [3]

प्रश्न 22.
6.7 सेमी. का एक रेखाखण्ड खींचिए और इसे 2 : 3 के अनुपात में अन्तः विभाजित करो। [3]

प्रश्न 23.
दी गई आकृति में छायांकित भाग का क्षेत्रफल ज्ञात करो जहाँ ABCD, 10 सेमी. भुजा का एक वर्ग है तथा वर्ग की प्रत्येक भुजा को व्यास मानकर चार अर्द्ध वृत्त खींचे गए हैं। (π = 3.14) [3]
RBSE Class 10 Maths Model Paper 2 4

RBSE Class 10 Maths Model Paper 2

प्रश्न 24.
एक घनाभ की लम्बाई, चौडाई तथा ऊँचाई का योग 19 सेमी. है। इसके विकर्ण की लम्बाई 11 सेमी. है तब घनाभ का सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात करो। [3]

प्रश्न 25.
एक विद्यालय के पुस्तकालय से छात्रों को 10 दिनों के लिए दी गई पुस्तकों की संख्या 300, 405, 455, 489, 375, 280, 418, 502, 300, 476 है। प्रतिदिन पुस्तकों की संख्या का माध्य ज्ञात करो। [3]

भाग-द

प्रश्न 26.
निम्न रैखिक समीकरण युग्म को आलेखिय विधि से हल कीजिए 2x + 3y = 13 तथा 5x – 2y =4 इसकी सहायता से a का मान ज्ञात करो। जबकि 5x – 3y = a है। [6]

प्रश्न 27.
सिद्ध करो \(3{ tan }^{ 2 }{ { 30 }^{ 0 } }-\frac { 4 }{ 3 } { sin }^{ 2 }{ 60 }^{ 0 }-\frac { 1 }{ 2 } { cosec }^{ 2 }{ 45 }^{ 0 }+\frac { 4 }{ 3 } { sin }^{ 2 }{ 90 }^{ 0 }=\frac { 1 }{ 3 } \) [6]

अथवा
\(\frac { sin{ 30 }^{ 0 }+tan{ 45 }^{ 0 }-cosec{ 60 }^{ 0 } }{ sec{ 30 }^{ 0 }+cos{ 60 }^{ 0 }-cot{ 45 }^{ 0 } }\) कां मान ज्ञात कीजिए।

प्रश्न 28.
यदि किसी एक त्रिभुज की भुजाओं के मध्य बिन्दु (1, 2), (0, -1) तथा (2,-1) हो तब इसके शीर्ष ज्ञात करो। [6]

प्रश्न 29.
सिद्ध करो कि एक त्रिभुज की माध्यिकाएँ एक स्थिर बिन्दु से गुजरती हैं जो कि प्रत्येक माध्यिका को 2 : 1 के अनुपात में विभाजित करता है। [6]
अथवा
यदि वृत्त की जीवाओं द्वारा बने कोण बराबर हो तब सिद्ध करो कि जीवाएँ भी बराबर होती हैं।

RBSE Class 10 Maths Model Paper 2

प्रश्न 30.
निम्न बारम्बारता बंटन का समान्तर माध्य प्रत्यक्ष विधि का प्रयोग कर ज्ञात करो। [6]

वर्ग 0-10 10-20 20-30 30-40 40-50
बारम्बारता 9 12 15 10 14

We hope the RBSE Class 10 Maths Model Paper 2 will help you. If you have any query regarding RBSE Class 10 Maths Sample Paper 2, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.