RBSE Class 12 Biology Model Paper 1

RBSE Class 12 Biology Model Paper 1 are part of RBSE Class 12 Biology Board Model Papers. Here we have given RBSE Class 12 Biology Sample Paper 1.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 12
Subject Biology
Paper Set Model Paper 1
Category RBSE Model Papers

RBSE Class 12 Biology Sample Paper 1

समयः 3.15 घण्टे
पूर्णांक : 56

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देशः

  1. परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न पत्र पर नामांक अनिर्वायत: लिखें।
  2. सभी प्रश्न करने अनिवार्य हैं।
  3. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर; दी गई उत्तर-पुस्तिका में ही लिखें।
  4. जिन प्रश्नों में आंतरिक खण्ड है, उन सभी के उत्तर एक साथ ही लिखें।
  5. प्रश्न पत्र के हिन्दी व अंग्रेजी रूपान्तरण में किसी प्रकार की त्रुटि/अन्तर/विरोधाभास होने पर हिन्दी भाषा के प्रश्न को सही मानें।
  6. खण्ड प्रश्न संख्या अंक प्रत्येक प्रश्न
    1-13 1
    14-24 2
    25-27 3
    28-30 4
  7. प्रश्न क्रमांक 24, 27, 28, 29 और 30 में आन्तरिक विकल्प है। इन प्रश्नों में से आपको एक ही विकल्प करना है।

खण्ड-अ

प्रश्न 1.
किस पादप के परागकण पोलीनियम का निर्माण करते हैं? [1]

प्रश्न 2.
पादपों में बिन्दु स्राव के दो मुख्य कारण बताइए। [1]

प्रश्न 3.
मृदा में किस तत्त्व की कमी के कारण मटर का मार्श स्पॉट रोग होता है? [1]

प्रश्न 4.
फ्लोरीजन हार्मोन किन यौगिकों को सम्मिश्रण है? [1]

प्रश्न 5.
कर्वोतकों के सतही निर्जमीकरण में प्रयुक्त रसायन का नाम लिखिए। [1]

प्रश्न 6.
‘पेट्रोफसल’ को परिभाषित कीजिए। [1]

प्रश्न 7.
मूत्र में पित्त वर्णकों का अत्यधिक मात्रा में पाया जाना मानव में किस रोग का लक्षण है? [1]

प्रश्न 8.
उल्लू की रेटिना में कौनसी संवेदी कोशिकाएँ मिलती हैं? [1]

प्रश्न 9.
यदि मेढ़क के टेडपोल की थायरॉइड ग्रंन्थि क्षतिग्रस्त कर दी जाय तो इसके जीवन चक्र की कौनसी क्रिया प्रभावित होगी? [1]

प्रश्न 10.
मानव में ‘गठिया रोग’ का मुख्य कारण बताइए। [1]

प्रश्न 11.
गर्भवती महिला को महससू होने वाली क्रिया’क्लिक्निंग’ से आप क्या समझते हैं? [1]

प्रश्न 12.
माता के दूध से कोलस्ट्रम द्वारा नवजात शिशु को कौनसी प्रतिरक्षी प्राप्त होती है? [1]

प्रश्न 13.
सी.ए.टी. स्कैन का पूरा नाम लिखिए। [1]

खण्ड-ब

प्रश्न 14.
अर्द्ध पारगम्य झिल्ली में बन्द ‘A’ विलयन जिसका परासरण विभव -25 बार तथा दाब विभव -5 बार है को -10 बार परासरण विभव तथा 0 बार दाब विभव वाले ‘B’ विलयन में रखा जाता है। इसके जल विभव की गणना कीजिए। इसमें जल प्रवाह की दिशा क्या होगी?  [¾+¾+½=2]

प्रश्न 15.
पादपों में जल प्रवेश के सिमप्लास्ट पथ तथा रसधानी पथ में दो समानताएँ बताइए। [2]

प्रश्न 16.
“प्लाज्मिड की तुलना में जीवाणुभोजी एक बेहतर वाहक है।” दो कारण बताते हुए इस कथन की पुष्टि कीजिए। [2]

प्रश्न 17.
तम्बाकू का पादप विषाणु संक्रमित हो गया है। इससे विषाणु मुक्त पादप कैसे तैयार कर पायेंगे? समझाइए। [2]

प्रश्न 18.
कॉलम ‘A’ में पादप का नाम तथा कॉलम ‘B’ में इनसे स्रावित रसायन हैं। इन्हें सुमेलित कीजिए [2]

कॉलम ‘A’ कॉलम ‘B’
1. हल्दी (A) रिसर्पिन
2. सर्पगन्धा (B) सिन्कोटिन
3. अफीम (C) कुरकुमिन
4. कुनैन (D) कोडीन

प्रश्न 19.
यदि चावल के खेत में ऐजोला फर्न के स्थान पर मार्सिलिया फर्न उगा दी जाय तो चावल का उत्पादन किस प्रकार प्रभावित होगा? सकारण स्पष्ट कीजिए। [2]

प्रश्न 20.
धमनी तथा शिरा में चार अन्तर लिखिए। [2]

प्रश्न 21.
शुक्राणु के समीपस्थ तारक केन्द्र को निष्क्रिय कर देने पर निषेचन की कौनसी क्रिया प्रभावित होगी, सकारण स्पष्ट कीजिए। [2]

प्रश्न 22.
एक स्त्री के अण्डाशय से कॉर्पस ल्यूटियम हटा दिया जाता है तो आर्तव चक्र की पश्च अण्डोत्सर्ग अवस्था किस प्रकार प्रभावित होगी? समझाइए। [2]

प्रश्न 23.
पुरुषों में किस असामान्य विकार के कारण गुणसूत्रों की संख्या 44+xxyy = 48 हो जाती है? उनमें इस विकार के कारण दिखाई देने वाले तीन लक्षण लिखिए। [2]

प्रश्न 24.
हाइड्रोफोबिया रोग के रोगाणु का नाम लिखिए। इस रोग के तीन-तीन लक्षण व उपचार बताइए। [2]
अथवा
भारतीय घरेलू मुर्गी का वैज्ञानिक नाम लिखिए। कृत्रिम बूडिंग के तीन लाभ तथा इनमें विषाणुजनित तीन रोगों के नाम बताइए।

खण्ड-स

प्रश्न 25.
बीजाण्ड में पराग नलिका की वृद्धि की प्रक्रिया बताइए। परागनलिका के भ्रूणकोष तक वृद्धि दर्शाते हुए जायांग की  लम्बवत काट को नामांकित चित्र बनाइए। [2+1=3]

प्रश्न 26.
क्लोनिंग किसे कहते हैं? जे.बी. गुर्दन के प्रयोग द्वारा केन्द्रक प्रतिरोपण तकनीक को चित्र सहित समझाइए।[1+1+1=3]

प्रश्न 27.
सक्रिय पोटैशियम आयन स्थानान्तरण सिद्धांत के अनुसार पादपों में रन्ध्र गति की क्रियाविधि समझाइए। खुले रन्ध्र का नामांकित चित्र बनाइए। [2+1=3]
अथवा
एन्जाइम क्रियाधार संकुल निर्माण की क्रियाविधि समझाइए? एन्जाइम की क्रियाविधि का नामांकित चित्र बनाइए।[2+1=3]

खण्ड-द

प्रश्न 28.
सजीवों में ग्लाइकोलिसिस का क्रियास्थल क्या है? ग्लाइकोलिसिस में ग्लूकोज से पाइरूविक अम्ल के निर्माण की क्रियाविधि समझाइए। इसकी विभिन्न जैव रासायनिक अभिक्रियाओं का आरेख बनाइए। [4]
अथवा
पादपों में अप्रकाशिक अभिक्रिया का क्रियास्थल क्या है? C3 चक्र में कार्बन डाइ ऑक्साइड से ग्लूकोस निर्माण की क्रियाविधि समझाइए। C3 चक्र को आरेख बनाइए। [4]

प्रश्न 29.
मनुष्य के पाचन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए। इसकी आहारनाल में कार्बोहाइड्रेट के पाचन की क्रियाविधि समझाइए।  [4]
अथवा
मानव श्वसन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए। मानव में श्वसन की क्रियाविधि में निःश्वसन व उच्छवसन को समझाइए। [4]

प्रश्न 30.
मानव के नर जनन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए। वृषण की संरचना समझाइए तथा सरटोली कोशिकाओं के चार कार्य बताइए। [4]
अथवा
मानव में मस्तिष्क की संरचना का नामांकित चित्र बनाइए। पश्च मस्तिष्क की रचना व चार कार्य समझाइए।

उत्तर:

उत्तर 1:
आक (Calotropis) के परागकण पोलीनियम (Pollinium) का निर्माण करते हैं।

उत्तर 2:

  1. जल अवशोषण की दर अधिक होना तथा वाष्पोत्सर्जन की दर कम होना।
  2. मूल दाब (Root Pressure) की अधिक होना।

उत्तर 3:
मैगनीज की कमी से।

उत्तर 4:
फ्लोरीजन हार्मोन दो यौगिकों का सम्मिश्रण होता है

  1. जिब्बरेलिन-स्तंभ के परिवर्धन एवं वृद्धि के लिए आवश्यक।
  2. एन्थेसिन्स-पुष्पन प्रेरण के लिए आवश्यक।

उत्तर 5:
मरक्यूरिक क्लोराइड (NgCIL), ऐथेनॉल।

उत्तर 6:
पेट्रोफसल (Petro Crops): द्रव हाइड्रोकार्बन उत्पादित करने वाले पादप पेट्रोपादप (Petro Plants) कहलाते हैं तथा इनकी फसल पेट्रोफसल (Petrocrop) कहलाती हैं। उदाहरणार्थ-यूफोर्विया लेथाइरिस (Euphorbia Lathyris)।

उत्तर 7:
पीलिया (Jaundice) अथवा यकृत क्षय (Liver Demage)

उत्तर 8:
प्रकाश संवेदी शलाका कोशिकाएँ (Rod cells)।

उत्तर 9:
कायान्तरण (Metamorphosis)

उत्तर 10:
अस्थि सन्धियों पर यूरिक अम्ल (uric acid) का जमाव होना गठिया रोग (Gouty arthritis) का मुख्य कारण है।

उत्तर 11:
गर्भस्थ शिशु द्वारा जनित बजने वाली ध्वनि जिसे गर्भवती महिला महसूस करती है क्लिक्निंग (Clinking) कहलाती है।

उत्तर 12:
इम्यूनोग्लोब्युलिन A (Immunoglobulin A or IgA)

उत्तर 13:
कम्यूटराइज्ड एक्सियल टोमोग्राफी (Computerized axial tomography)

उत्तर 14:
विलयन ‘A’
जल विभव (Ψw) = परासरण विभव (Ψs) + विभव दाब विभव (Ψp)
= (-25 bar) + (-5 bar) = 30 bar

विलयन ‘B’
जल विभव (Ψw) = परासरंण विभव (Ψs)+ विभव दाब विभव (Ψp)
= (-10 bar) + (0 bar)
=-10 bar
चूँकि जल उच्च जल विभव से निम्न जल विभव की ओर प्रवाहित होता है अतः जल विलयन ‘B’ (-10 bar) से विलयन
‘A’ (-30 bar) की ओर प्रवाहित होगा।

उत्तर 15:

  1. सिमप्लास्ट पथ तथा रसधानी पथ दोनों में जल का प्रवाह परासरण प्रक्रिया द्वारा पूर्ण होता है।
  2. सिमप्लास्ट पथ तथा रसधानी पथ दोनों पादपों के जीवित तन्त्र (living systems) होते हैं।

उत्तर 16:
प्लाज्मिड की तुलना में जीवाणु भोजी एक बेहतर वाहक है क्योंकि,

  1. इनमें बड़े DNA खण्ड (24 kb) की क्लोनिंग की जा सकती है।
  2. प्रत्येक जीवाणुभोजी से एक प्लाक (plaque) क्षेत्र उत्पन्न होता है जिससे परीक्षण अपेक्षाकृत आसान होता है।

उत्तर 17:
तम्बाकू के विषाणु संक्रमित पादप में विषाणु कण कुछ कोशिकाओं जैसे वृद्धि बिन्दुओं के शीर्ष की कोशिकाओं को छोड़कर अन्य सभी पादप भागों में पाए जाते हैं। अतः संक्रमित पौधों के प्ररोह के शीर्ष विभज्योतक संवर्धन (Apical Miristem Culture) द्वारा विषाणु मुक्त पादप (Virus free plants) विकसित किए जा सकते हैं।

उत्तर 18:

कॉलम ‘A’ कॉलम ‘B’
1. हल्दी (C) कुरकुमिन
2. सर्पगन्धा (A) रिसर्पिन
3. अफीम (D) कोडीन
4. कुनैन (B) सिन्कोटिन

उत्तर 19:
ऐजोला विषम बीजाणु फर्न (Heterosporous ferm) है जिसकी पत्तियों की गुहा में अन्तः पादप जीवी सायनोबैक्टीरियम (endophytic cyanobacterium) ऐनावीना ऐजोला (Anabaena Azollae) पाया जाता है। यह जीवाणु नाइट्रोजन स्थिरीकरण करके चावल के पौधों को नाइट्रोजन उपलब्ध कराता है जिससे चावल का उत्पादन बढ़ जाता है। अतः यह जैव उर्वरक (Biofertilizer) के रूप में कार्य करता है। जबकि मार्सिलिया फर्न में सहजीवी जीवाणु नहीं पाए जाते हैं अत: ऐजोली फर्न के स्थान पर मार्सिलिया फर्न उगा देने पर चावल के उत्पादन में कमी आयेगी।

उत्तर 21:
शुक्राणु का समीपस्थ तारक केन्द्र निषेचन के पश्चात् माइयेटिक तन्तु के निर्माण में सहायक होता है । यह तारक केन्द्र अण्डक कोशिका में निषेचन क्रिया के दौरान प्रविष्ट होता है तथा कोशिका विभाजन (सूत्री विभाजन) में भाग लेकर भ्रूणीय विकास में सहायता करता है। इसकी अनुपस्थिति में भ्रूणीय विकास की प्रक्रिया अवरुद्ध हो जायेगी।

उत्तर 22:
पश्च अण्डोत्सर्ग अवस्था मासिक चक्र की अन्तिम अवधि होती है जो 15-28वें दिन की अवधि होती है इसमें ल्यूटिनाइजिंग हॉर्मोन के प्रभाव से फटी हुई ग्राफियन पुटिका में कार्पस ल्यूटियम बन जाता है । यह सात दिन वृद्धि करने के पश्चात् प्रोजेस्टेरॉन का स्रावण करती है। अण्डाणु का निषेचन होने पर प्रोजेस्टेरॉन गर्भाशय को सगर्भता के लिए तैयार करता है। अतः कार्पस ल्यूटियम के हटा देने पर युग्मनज के विदलने से निर्मित भ्रूण गर्भाशय में पहुँचकर अपरा द्वारा आरोपित नहीं हो पायेगा।

We hope the given RBSE Class 12 Biology Model Paper 1 will help you. If you have any query regarding RBSE Class 12 Biology Sample Paper 1, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.