RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 2

RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 2 are part of RBSE Class 12 Chemistry Board Model Papers. Here we have given RBSE Class 12 Chemistry Sample Paper 2.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 12
Subject Chemistry
Paper Set Model Paper 2
Category RBSE Model Papers

RBSE Class 12 Chemistry Sample Paper 2

समय : 3 ¼ घण्टे
पूर्णांक : 56

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देशः

  1. परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न-पत्र पर नामांक अनिवार्यतः लिखें।
  2. सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य हैं।
  3. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दी गई उत्तर-पुस्तिका में ही लिखें।
  4. जिन प्रश्नों में अन्तिरिक खण्ड हैं, उन सभी के उत्तर एक साथ ही लिखें।

खण्डे – अ

प्रश्न 1.
अर्द्धचालक क्या है? उदाहरण दीजिये। [1]

प्रश्न 2.
किसी द्रव विलयन में किसी गैस के मोल प्रभाज तथा उसके दाब में क्या संबंध है? [1]

प्रश्न 3.
ऋणात्मक सॉल के स्कंदन के लिए निम्न आयनों को उनके ऊर्जा क्षमता के क्रम में व्यवस्थित कीजिये। [1]
Na+, Al3+, Ba2+

RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 2

प्रश्न 4.
संक्रमण धातु यौगिक रंगीन क्यों होते हैं? [1]

प्रश्न 5.
अंतराकाशी यौगिक बनाने से संक्रमण धातुओं के गुणों में क्या परिवर्तन होता है? [1]

प्रश्न 6.
वेनेडियम तथा मैंगनीज में से कौनसा अधिक ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाता है? [1]

प्रश्न 7.
निम्न के उदाहरण दीजिये [1]
(a) कार्बन का उदासीन लिगैण्ड
(b) नाइट्रोजन युक्त धनायन लिगैण्ड।

प्रश्न 8.
अभिक्रियाओं के उत्पाद का अनुमान लगाइए। [1]
RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 2 1

प्रश्न 9.
अभिक्रिया के मुख्य उत्पाद लिखिए। [1]
RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 2 2

RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 2

प्रश्न 10.
टॉलुईन के क्लोरीनीकरण द्वारा तथा बाद में जलीय NaOH से क्रिया करने पर कौनसा उत्पाद प्राप्त होता है? [1]

प्रश्न 11.
जैव निम्नीकृत बहुलक का नाम लिखिए जो 3-हाइड्रोक्सी ब्युटेनोइक अम्ल व 3-हाइड्रोक्सी पेन्टेनोइक अम्ल के सहबहुलीकरण से प्राप्त होता है। [1]

प्रश्न 12.
समपक्ष व विपक्ष समाबयवों के बीच अधिक द्विध्रुव आघूर्ण किसमें पाया जाता हैं? [1]

प्रश्न 13.
कौनसी औषधि हार्ट अटैक (हृदयाघात) को रोकने में प्रयुक्त की जाती है? [1]

खण्ड – ब

प्रश्न 14.
(a) प्रति लौहचुम्बकीय या फेरीचुम्बकीय ठोसों को गर्म करने पर क्या होता है?
(b) AgCl में CdCl2, की डोपिंग करने पर किस प्रकार का बिन्दु दोष उत्पन्न होता है? [2]

प्रश्न 15.
(a) किसी विलयन की मोलरता, मोललता से किस प्रकार अलग है? [2]
(b) जल की मोलरता ज्ञात कीजिये यदि जल का घनत्व 1000 kg/m है।

RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 2

प्रश्न 16.
(a) कैडमियम निकिल संचायक सेल का वर्णन कीजिये। [2]
(b) गिब्स मुक्त ऊर्जा तथा सेल के विद्युत वाहक बल में संबंध लिखिये।

प्रश्न 17.
एक सेल के Cu, छड़ को 1M CuSO4, विलयन में तथा Ni छड़ को 1M NiSO4, विलयन में डुबोकर बनाया जाता हैं। कॉपर इलेक्ट्रॉड तथा निकिल इलेक्ट्रॉड के मानक विभव क्रमशः 0.34V तथा -0.25V है। सेल अभिक्रिया लिखिए तथा सेल का विद्युत वाहक बल ज्ञात कीजिये। [2]

प्रश्न 18.
(a) झाग प्लवन विधि में पाइन या यूकेलिप्टस का तेल क्यों काम लेते हैं? [2]
(b) धातुमल क्या है? Cu के निष्कर्षण में धातुमल निर्माण की अभिक्रिया लिखिए।

प्रश्न 19.
(a) निम्न संकुलों में केंद्रीय धातु आयन की ऑक्सीकरण अवस्था ज्ञात कीजिए। [2]

  1. K3 [Fe(C2O4)3]
  2. [Fe(CN)6]3-

(b) Li+ [AlH4] का IUPAC नाम लिखिए।

प्रश्न 20.
यद्यपि क्लोरीन एक इलेक्ट्रॉन ग्राही समूह है जबकि यह आर्थों व पैरा निर्देशी की तरह नाभिकरागी पैरोमैटिक प्रतिस्थापन अभिक्रिया में कार्य करता है। कारण बताइए। [2]

प्रश्न 21.
(a) कार्बोक्सलिक अम्लों का क्वथनांक समतुल्य दव्यमान वाले ऐल्डिहाइड व कीटोन से ज्यादा होता है? क्यों? [2]
(b) वाष्य अवस्था में ऐथेनॉइक अम्ल की डाइमर संरचना बनाइए।
अथवा
(a) किस वर्ग समूह की पहचान के लिए टॉलेन परीक्षण किया जाता है? रासायनिक समीकरण बताइए।
(b) क्लेमेंशन अपचयन व वुल्फ किश्नर में अन्तर बताइए।

RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 2

प्रश्न 22.
अजैवनिम्नीकृत बहुलक क्या है? दो उदाहरण दीजिए। [2]

प्रश्न 23.
(a) किसी भी धुवण धूर्णक यौगिक के लिए क्या-क्या विशेषताएँ होनी चाहिए जो उसे धुवण घूर्णक बनाती हैं? [2]
(b) वह स्थितिया बताओ जो किसी भी अणु को ज्यामितीय समावयव प्रदर्शित करने के लिए आवश्यक हों।

प्रश्न 24.
(a) कृत्रिम मधुरण कर्मक पदार्थ क्या है? एस्पार्टम केवल सॉफ्ट ड्रिंक्स (मृदु पेय) तथा ठण्डे भोज्य पदार्थों में ही प्रयुक्त क्यों होता है? [2]
(b) पूतिरोधी तथा विसंक्रामक में क्या अंतर है?

खण्ड – से

प्रश्न 25.
(a) उस अधिशोषक का नाम लिखिये जो [3]

  1. विलयन से रंगीन पदार्थों को हटाने में काम आता है।
  2. गैस मास्क में काम आता है।

(b) एंजाइम उत्प्रेरण क्या है? उदाहरण लिखिये।
(c) दूध किस प्रकार का पायस है? समझाइये।

प्रश्न 26.
(a) D-ग्लूकोज को उदाहरण के रूप में लेते हुए परिवर्ती धुवण घूर्णन को समझाइये। [3]
(b) उपचय तथा अपचय से क्या तात्पर्य है?

प्रश्न 27.
(a) क्षारीयता के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए: [3]
C2H5NH2, (C2H5)2NH, (C2H5)3N, CH3NH2.
(b) IUPAC नाम बताइए।

  1. C6H5NHCH3
  2. CH3NH CH(CH3)2

अथवा
(a) निम्न अभिकर्मकों का उपयोग करते हुए बेन्जीन को एनीलीन में बदलिए क्षारीय KMnO4 फिर HCl, NH3, ऊष्मा, Br2/ KOH, CH3,Cl+Anh. AlCl3.
(b) ऐथिल ऐमीन जल में विलय है लेकिन ऐनीलीन नहीं, क्यों ?

RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 2

खण्ड – द

प्रश्न 28.
(a) दर नियतांक को परिभाषित करें।अभिक्रिया \(\mathbf{a} \mathbf{A}+\mathbf{b} \mathbf{B} \rightleftharpoons l \mathbf{L}+\mathbf{m} \mathbf{M}\) के लिए दर नियम समीकरण लिखिये। [4]
(b) निम्न दर नियम वाली अभिक्रिया के लिए अभिक्रिया की कुल कोटि लिखिये।

  1. r= k[A]1/2 [B]3/2 and
  2. r =k [ \(\mathrm{NO}_{2}^{-}\) ]3/2 [H+]1

अथवा
(a) i. शून्य कोटि अभिक्रिया का समाकलित वेग समीकरण लिखिये।
ii. अम्ल उत्प्रेरित प्रथम कोटि अभिक्रिया का उदाहरण दीजिये।

(b) अभिक्रि या  एक प्रथम कोटि अभिक्रि या है जहाँ 575K ताप पर K = 2.2 x 10-5 sec-1 इसी ताप पर 90 मिनट में SO2Cl2 की कितनी मात्रा अपघटित हो जायेगी।

प्रश्न 29.
(a) क्लोरीन के चार ऑक्सो अम्लों के नाम लिखिये। [4]
(b) बुझे हुए चूने की क्लोरीन के साथ अभिक्रिया लिखिये।
(c) आप क्लोरीन कैसे बनायेंगे? कोई एक विधि लिखिये।
(d) ठोस Na2CO3 का HCl से योग कराने पर क्या होता है?
अथवा
(a) उस अकेले विलायक का नाम लिखिये। जिसमें सोना तथा प्लेटिनम विलेय हो जाते है।
(b) परक्लोरिक अम्ल तथा क्लोरस अम्ल की संरचना बनाइये।
(c) HBrO4, HClO4, HIO2 को इनके अम्लीय सामर्थ्य के घटते क्रम में व्यवस्थित कीजिये।
(d) HClO4> HClO3 > HClO2 > HCIO इस अम्लीय सामर्थ्य के क्रम के लिए कौन उत्तरदायी है?

प्रश्न 30.
(a) संरचना बनाइए [4]

  1. फेनिल मेथेनॉल
  2. ऐथेन -1.2-डाई ऑल

(b) जब मेथेनॉल लाल P की उपस्थिति में HI के साथ गर्म किया जाता है तो कौनसा उत्पाद बनता है?
(c) गॉटरमान अभिक्रिया बताइए।
अथवा
(a) एल्कोहल व फिनॉल के C-OH में किस प्रकार का संकरण उपस्थित होता है?
(b) जब फिनॉल अम्लीकृत K2Cr2O7 से ऑक्सीकृत होता है तो क्या उत्पाद बनता है?
(c) आप 1°, 2°, 3° एल्कोहल को ल्यूकास परीक्षण से कैसे अलग करेंगे?

RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 2

We hope the given RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 2 will help you. If you have any query regarding RBSE Class 12 Chemistry Sample Paper 2, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.