RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 3

RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 3 are part of RBSE Class 12 Chemistry Board Model Papers. Here we have given RBSE Class 12 Chemistry Sample Paper 3.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 12
Subject Chemistry
Paper Set Model Paper 3
Category RBSE Model Papers

RBSE Class 12 Chemistry Sample Paper 3

समय : 3 ¼ घण्टे
पूर्णांक : 56

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देशः

  1. परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न-पत्रे पर नामांक अनिवार्यतः लिखें।
  2. सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य हैं।
  3. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दी गई उत्तर-पुस्तिका में ही लिखें।
  4. जिन प्रश्नों में आन्तरिक खण्ड हैं, उन सभी के उत्तर एक साथ ही लिखें।

खण्ड – अ

प्रश्न 1.
Zns क्रिस्टल में, Zn चतुष्फलकीय छिद्रों पर उपस्थित होता है। Zn की समन्वय संख्या क्या है? [1]

प्रश्न 2.
किसी विलयन की मोललता ताप से अप्रभावित क्यों रहती है? [1]

प्रश्न 3.
भौतिक एवं रासायनिक अधिशोषण में से किसकी अधिशोषण की एन्थैल्पी अधिक होती है तथा क्यों? [1]

RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 3

प्रश्न 4.
संक्रमण तत्व जटिल यौगिक क्यों बनाते हैं? [1]

प्रश्न 5.
कौनसी ऑक्सीकरण अवस्था लैन्थेनाइडस के लिए सर्वाधिक सामान्य है। [1]

प्रश्न 6.
3d श्रेणी में अनुचुम्बकीय गुण मैंगनीज तक बढ़ते हैं तथा फिर घटते हैं, कारण बताइये? [1]

प्रश्न 7.
संकुल (NH4)2 [COF4]2- में केन्द्रीय धातु आयन की उपसहसंयोजन संख्या एवं आक्सीकरण अवस्था बताइये। [1]

प्रश्न 8.
पूर्ण अभिक्रिया लिखिए। [1]
RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 3 1

प्रश्न 9.
जब सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में तथा FeCl3 की उपस्थिति में टॉलुईन, Cl2 से अभिक्रिया करता है तो कौनसी उत्पाद प्राप्त होता है? [1]

प्रश्न 10.
उस यौगिक का नाम बताइए जिसका एक ही अभिक्रिया में स्वतः अपचयन व स्वत: ऑक्सीकरण होता है। [1]

RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 3

प्रश्न 11.
डेक्रान के निर्माण में काम आने वाले एकलक के क्रियात्मक समूह का प्रत्यय लिखिए। [1]

प्रश्न 12.
साइक्लोहेक्सेन के कुर्सी व नौका संरूपण में से कौन ज्यादा स्थायी है? [1]

प्रश्न 13.
आमाशय की अम्लता को दूर करने के लिए किस प्रकार की औषधि काम में ली जाती है? [1]

खण्ड – बै

प्रश्न 14.
(a) i. आयनिक ठोसों [2]
ii. धातुओं और
iii. अर्द्धचालकों में विद्युत चालकता का कारण बताइये।
(b) F- केन्द्र क्या है?

प्रश्न 15.
(a) समान विलेय वाले एक मोलर तथा एक मोलल विलयन में से किसकी सांद्रता अधिक होगी? [2]
(b) एक विलयन में एथीलीन ग्लाइकॉल (C2H6O2 ) के मोल भिन्न ज्ञात कीजिये जिसमें C2H6O20% द्रव्यमान से है।

प्रश्न 16.
(a) ईंधन सेल का नामांकित चित्र बनाइये।
(b) सीसा संचायक सेल में सेल को आवेशित करने के दौरान होने वाली अभिक्रिया लिखिए। [2]

प्रश्न 17.
0.002 M ऐसीटिक अम्ल की विशिष्ट चालकता 4.5 x 10-5 ohm-1 cm-1 है। यदि ऐसीटिक अम्ल की Λ° 390.5 ohm-1 cm-1 mol-1 है तो इसकी वियोजन की मात्रा की गणना करें। [2]

RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 3

प्रश्न 18.
(a) किस प्रकार के अयस्कों के सांद्रण हेतु झाग प्लवन विधि काम लेते हैं? इस प्रकार के अयस्कों के दो उदाहरण दीजिये। [2]
(b) Ti तथा Zr वॉन आर्केल विधि से किस पर शुद्ध किये जाते हैं?

प्रश्न 19.
(a) निम्न संकुलों का IUPAC नाम लिखिए: [2]

  1. [Cr(en)3]Cl3
  2. Ks [Ir(C2O4)3]

(b) निम्न उपसहसंयोजक यौगिकों का सूत्र लिखिए :

  1. बिस (एसीटिल एसीटेनेटा) ओक्सो वेनेडियम (iv)
  2. हेक्सा एक्वा आयरन (ii) सल्फेट

प्रश्न 20.
निम्न यौगिकों के IUPAC नाम लिखिए: [2]
RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 3 2

प्रश्न 21.
(a) फ्लोरोएसीटिक अम्ल, क्लोरोएसीटिक अम्ल से ज्यादा अम्लीय क्यों है? [2]
(b) कार्बोक्सीलेट आयन की अनुनादी संरचनाएँ बनाइए।
अथवा
वुल्फ-किश्नर अपचयन को समझाइए?

प्रश्न 22.
क्या एक सहबहुलक योगात्मक व संघनन दोनों प्रकार से निर्मित किया जा सकता है? [2]

RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 3

प्रश्न 23.
(a) विवरिम समावयवी क्या होते हैं? उदाहरण लिखो। [2]
(b) समतल ध्रुवित प्रकाश क्या होता है?

प्रश्न 24.
(a) प्रतिहिस्टामिन किस प्रकार कार्य करते हैं? किसी एक प्रति हिस्टामिन का उदाहरण दीजिये। [2]
(b) नींद उत्पन्न करने वाले किसी एक बार्बीट्यूरेट की संरचना लिखिये।

खण्ड – स

प्रश्न 25.
(a) बेनिशिंग क्रीम किस प्रकार का पायस है? [3]
(b) वेनिशिंग क्रीम जिस पायस से संबंधित है, उसका नामांकित चित्र बनाइये।
(c) आकार वरणात्मक उत्प्रेरक क्या है?

प्रश्न 26.
(a) क्या होता है जब ग्लूकोज निम्न के साथ क्रिया करता है [3]

  1. HI तथा
  2. सांद्र HNO3.

(b) एक रासायनिक परीक्षण बताइये जो यह दर्शाता है कि ग्लूकोज में एक -CHO समूह होता है।

प्रश्न 27.
(a) क्षारीयता के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए। [3]
C6H5NH2, C6H5N(CH3)2, (C6H5)2NH and CH3NH2
(b) diazotisation अभिक्रिया कौन प्रदर्शित नहीं करेगा ? m-टालुईन, ऐथीलीन, p-एमीनो फिनॉल, बेन्जिलऐमीन।
अथवा
(a) गैसीय अवस्था में क्षारीयता का क्रम बताइए।
(CH3)3N, (CH3)2NH, CH3NH2, NH3.
(b) कार्बिल ऐमीन अभिक्रिया किस समूह के परीक्षण के लिए उपयोग की जाती है ?

RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 3

खण्ड – द

प्रश्न 28.
(a) i. अभिक्रिया वेग को प्रभावित करने वाले तीन कारक बताइये। [4]
ii. प्रकाश की उपस्थिति में होने वाली प्रकाश रासायनिक अभिक्रिया का एक उदाहरण दीजिये।

(b) CCl4 विलयन में 318k ताप पर N2O5 के विघटन का अध्ययन किया गया तथा N2O5 की सांद्रग की मोनिटरिंग की गयी। N2O5 की प्रारंभिक सांद्रता 2.33 मोल लीटर तथा 1.84 मिनट बाद 2.08 मोल हो जाती है। अभिक्रिया निम्न समीकरण अनुसार संपन्न होती हैं
2N2O5 → 4NO2 +O2
औसत अभिक्रिया दर तथा NO2 निर्माण की दर की गणना कीजिये।
अथवा
(a) प्रथम कोटि की अभिक्रिया के अभिलक्षण लिखिये।
(b) सिद्ध कीजिये कि प्रथम कोटि की अभिक्रिया में प्रारंभिक मात्रा का 1/3 भाग खर्च होने में लगा समय, प्रारंभिक
सांद्रता पर निर्भर नहीं करती है।
(c) एक प्रथम कोटि अभिक्रिया 32 मिनट में एक चौथाई संपन्न हो जाती है तो इसका अर्द्धआयुकाल क्या होगा?

प्रश्न 29.
(a) PCl5 के पाँचों बंध समान नहीं होते हैं। क्यों? [4]
(b) क्लोरीन के चार ऑक्सो अम्लों का रासायनिक सूत्र लिखिये।
(c) उत्कृष्ट गैसों का सामान्य बाह्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिये। इस वर्ग का कौनसी तत्व MRI में उपयोगी है?
(d) PCl3 की C2H5OH के साथ अभिक्रिया का समीकरण लिखिये।
अथवा
(a) PCl5 की CH3OH के साथ रासायनिक अभिक्रिया लिखिये।
(b) सल्फर के चार ऑक्सी अम्लों के रासायनिक सूत्र लिखिये।
(c) चाल्कोजन समूह का सामान्य बाह्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिये। एप्सम लवण का सूत्र लिखिये।
(d) अमोनिया लुईस क्षार की तरह व्यवहार क्यों करता है?

प्रश्न 30.
(a) PCl3 और PCl5 के साथ C2H5OH की रासायनिक अभिक्रिया लिखिए [4]
(b) एल्कोहल का सामान्य सूत्र लिखिए तथा IUPAC नाम का (प्रत्यय) लिखिए।
(c) टीमन अभिक्रिया लिखिए।
अथवा
(a) ग्रिन्यार अभिकर्मक से प्राथमिक एल्कोहल कैसे बनते हैं?
(b) जब फिनॉल एसिटेल क्लोराइड से क्रिया करता है तो क्या उत्पाद बनता है?
(c) आप फिनॉल से सैलिसिलिक अम्ल कैसे प्राप्त करेंगे?

RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 3

We hope the given RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 3 will help you. If you have any query regarding RBSE Class 12 Chemistry Sample Paper 3, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.