RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 4

RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 4 are part of RBSE Class 12 Chemistry Board Model Papers. Here we have given RBSE Class 12 Chemistry Sample Paper 4.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 12
Subject Chemistry
Paper Set Model Paper 4
Category RBSE Model Papers

RBSE Class 12 Chemistry Sample Paper 4

समय : 3 ¼ घण्टे
पूर्णांक : 56

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देशः

  1. परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न-पत्रं पर नामांक अनिवार्यतः लिखें।
  2. सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य हैं।
  3. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दी गई उत्तर पुस्तिका में ही लिखें।
  4. जिन प्रश्नों में आन्तरिक खण्ड हैं, उन सभी के उत्तर एक साथ ही लिखें।

खण्ड – अ

प्रश्न 1.
कितने परमाणु पाये जाते हैं

  1. फलक केन्द्रित घनीय कोष्ठिका में
  2. काय केन्द्रित घनीय कोष्ठिका में। [1]

प्रश्न 2.
H2 SO4 के दिये गये विलयन के लिए नार्मलता तथा मोलरता में संबंध बताइये। [1]

प्रश्न 3.
दो औद्योगिक विधियों के नाम लिखिये जिनमें विषमांग उत्प्रेरण काम लिया जाता है? [1]

RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 4

प्रश्न 4.
दुर्लभ मृदा धातु तत्वों का सामान्य सूत्र लिखिये। [1]

प्रश्न 5.
d-ब्लॉक तत्वों का सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिये। [1]

प्रश्न 6.
निम्न में से कौनसा आयन रंगीन है? [1]
(Cu= 29, V= 23, Sc = 21, N = 28)
Cut+, Vo2+, Sc3+, Ni2+

प्रश्न 7.
अष्टफलकीय एवं चतुष्फलकीय के लिए CFSE में क्या संबंध है? [1]

प्रश्न 8.
(a) व (b) में किस प्रकार की नाभिकरागी अभिक्रिया शामिल है? [1]
(a) CH3Br + KOH (aq) → CH3OH + KBr
(b) (CH3)3C-Br + KOH(aq) → (CH3)3C-OH + KBr

प्रश्न 9.
जब क्लोरो बेंजीन 300°C ताप पर जलीय NaOH के साथ गर्म किया जाता है, क्या बनता है? [1]

RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 4

प्रश्न 10.
आप कैसे एक चरण में सोडियम एसीटेट को CH4 में बदलेंगे? [1]

प्रश्न 11.
उस बहुलक के निर्माण की अभिक्रिया लिखिए जो परऑक्साइड उत्प्रेरक की उपस्थिति में नाइट्राइल युक्त तीन कार्बन परमाणु वाले यौगिक के यौगात्मक बहुलीकरण से बनता है व जिसका उपयोग औद्योगिक रेशों के निर्माण में होता है। [1]

प्रश्न 12.
विपक्ष -1,2-डाइक्लोरो साइक्लोप्रोपेन व समपक्ष 1, 2 डाईक्लोरोसाइक्लोप्रोपेन में से कौनसा धुवण घूर्णक (optically active) प्रदर्शित करता है? [1]

प्रश्न 13.
एक परिरक्षक का नाम लिखो जो डिब्बा बंद भोजन में प्रयुक्त किया जाता है? [1]

खण्ड – बै

प्रश्न 14.
(a) समदैशिकता तथा असमदैशिकता क्या होती है? [2]
(b) किसी पदार्थ की ‘अतिचालकता’ को परिभाषित कीजिये।

प्रश्न 15.
(a) किसी विलयन की मोलरता पर ताप का क्या प्रभाव पड़ता है? [2]
(b) 9.8 ग्राम H2SO4 के घुलने से बने 250ml विलयन की नार्मलता ज्ञात कीजिये।

प्रश्न 16.
(a) मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रॉड क्या है?
(b) एक सेल जिसका 298k ताप पर विद्युत वाहक बल 0.236V है, में निम्न अभिक्रिया होती है [2]
2Fe3 (aq) + 2l(aq) → 2Fe2+(aq) + I2(s)
इस सेल की गिब्स ऊर्जा की गणना कीजिये।

RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 4

प्रश्न 17.
298k ताप पर CH3COONa, HCl तथा NaCl की अनंत तनुता पर मोलर चालकता क्रमशः 91.0, 425.4 तथा 126.4Scm2mol-1 है। तो अनंत तनुता पर CH3COOH की मोलर चालकता ज्ञात करो। [2]

प्रश्न 18.
(a) प्रगलन के दौरान अशुद्धि को धातुमल के रूप में दूर करने के लिए मिलाया जाने वाला पदार्थ का नाम बताइये, इसके दो उदाहरण दीजिये। [2]
(b) गोल्ड के निष्कर्षण में Zn का क्या कार्य है? समीकरण लिखिये।

प्रश्न 19.
(a) केन्दीय धातु आयन से उभयदंतुक लिगैण्ड जुड़ा होने पर कौनसी समावयवता पायी जाती है। ऐसे लिगैण्ड के दो उदाहरण दीजिये। [2]
(b) [Co(en)2Cl]+ के प्रकाशिक समावयवी बनाइये।

प्रश्न 20.
एक ऐल्किल क्लोराइड (X) जब Mg धातु से ईश्वर की उपस्थिति में क्रिया करता है तथा जब बना हुआ उत्पाद आगे ऐथेनॉल से अभिक्रिया करके प्रोपेन बनाता है। ऐल्किल क्लोराइड (X) की संरचना बताइए। [2]

प्रश्न 21.
1°व 2° एल्कोहल जब CrO3 द्वारा ऑक्सीकृत होते हैं तो क्या होता है? अभिक्रिया लिखिए। [2]
अथवा
रोजेनमुण्ड अपचयन को समझाइए।

प्रश्न 22.
संरचना के आधार पर नॉवलाक व बैकलाइट में अन्तर लिखिए। [2]

प्रश्न 23.
(a) ब्युट-2-इन व ब्युट-1-इन में कौन ज्यामिती समावयव दर्शाता हैं और क्यों? [2]
(b) पृथक्करण (resolution) क्या है?

RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 4

प्रश्न 24.
(a) साबुन कठोर जल में कार्य क्यों नहीं करता? [2]
(b) विभिन्न आधारों पर औषधियों को किस प्रकार वर्गीकृत किया जाता है? प्रत्येक का नाम दीजिये।

खण्ड – स

प्रश्न 25.
(a) शहर की एक फैक्ट्री, प्रदूषण बोर्ड द्वारा प्रतिबंधित कर दी गयी क्योंकि फैक्ट्री स्वामी ने चिमनी में एक कोष्ठ नहीं
लगवाया था, तो उस कोष्ठ का नाम बताइये जो इस फैक्ट्री स्वामी द्वारा नहीं लगाया गया था? [3]

(b) i. सॉल के स्कंदन मान को परिभाषित कीजिये।
ii. निम्न आयनों को इनकी स्कंदन क्षमता को बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिये।
\(\mathrm{PO}_{4}^{3-}, \mathrm{Cl}, \mathrm{SO}_{4}^{2-}\)

प्रश्न 26.
(a) क्या होगा तब D-ग्लूकोज निम्न अभिकर्मकों से क्रिया करता है? [3]

  1. ऐसिटिक एनहाइड्राइड
  2. NH2OH

(b) आप ग्लूकोज से ग्लूकोनिक अम्ल कैसे प्राप्त करेंगे?

प्रश्न 27.
(a) क्या होता है जब [3]

  1. नाइट्रोबेन्जीन Zn धूल और HCl के साथ गर्म किया जाता है।
  2. जब Zn व NaOH के साथ गर्म किया जाता है ?

(b) नाइट्रोबेन्जीन को ठोस KOH के साथ गर्म करने पर बने उत्पाद की संरचना व नाम बताइए।
अथवा
(a) निम्न के लिए उपयोगी समीकरण लिखिए।

  1. एमीन श्रेणी का संश्लेषण कीजिए।
  2. एमाइड से एमीन का निर्माण जिसमें एक कार्बन एमाइड की तुलना में कम हो।

(b) ऐल्किल हैलाइड का अमोनीकरण क्या है? रासायनिक अभिक्रिया बताइए।

खण्ड – द

प्रश्न 28.
(a) i. निम्न अभिक्रिया की विभिन्न अभिकारकों तथा उत्पादों के पदों में अभिक्रिया की दर को प्रदर्शित कीजिये। [4]
5Br(aq) + BrO3(aq) + 6H+(aq) + 3Br2(aq) + 3H2O(l)
ii. दो तात्क्षणिक अभिक्रियाओं के उदाहरण लिखिये।

(b) अभिक्रिया \(2 \mathrm{N}_{2} \mathrm{O}_{5}(\mathrm{g}) \rightleftharpoons 4 \mathrm{NO}_{2}(\mathrm{g})+\mathrm{O}_{2}(\mathrm{g})\) एक बंद नलिका में संपन्न होती है। NO2 की सांद्रता 5 सेकण्ड में 2 x 10-2mol-1 बढ़ गयी तो गणना करें।

  1. अभिक्रिया की दर,
  2. N2O5 की सांद्रता में परिवर्तन की दर

RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 4

अथवा
(a) शून्य कोटि अभिक्रिया के दो प्रमुख अभिलाक्षणिक बताइये।
(b) प्रथम कोटि अभिक्रिया के दो उदाहरण दीजिये।
(c) सिद्ध कीजिये कि प्रथम कोटि अभिक्रिया को 99.9% समाप्त होने में लगा समय, अर्द्ध आयुकाल का दस गुना होता है।

प्रश्न 29.
निम्न रासायनिक अभिक्रियाओं के लिए रासायनिक समीकरण लिखिये। [4]

  1. मोनिया उत्प्रेरक की उपस्थिति में वायुमण्डलीय ऑक्सीजन से क्रिया कर देती है।
  2. सल्फ्यूरिक अम्ल SO2 से क्रिया करता है।
  3. अमोनिया, क्लोरीन के आधिक्य से क्रिया करती है।
  4. सल्फ्यूरिक अम्ल, धात्विक कॉपर से क्रिया करती है।

अथवा
(a) XeF2 तथा XeF4 के केन्द्रीय परमाणु संकरण का प्रकार लिखिये।
(b) PCl5 के अक्षीय तथा निरक्षीय बंधों की लम्बाइयों में अंतर का कारण समझाइये।
(c) ठंडे एवं तनु NaOH के साथ Cl2 की अभिक्रिया लिखिये।
(d) H3PO2 की अपचायक प्रवृत्ति समझाइये।

प्रश्न 30.
(a) IUPAC नाम बताइए। [4]
RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 4 1

(b) ऐथेनॉल 573 K ताप पर जब Cu की उपस्थिति में गर्म किया जाता है, क्या होता है?

(c) रासायनिक अभिक्रियाएं लिखिए

  1. फिनॉल, Br2 जल से
  2. फिनॉल जिंक धूल से

अथवा
(a) ऐथेनॉल जब सान्द्र H2SO4 से 443 K ताप पर गर्म किया जाता है तो मुख्य उत्पाद क्या बनता है?
(b) बेन्जीन डाईजोनियम क्लोराइड की फिनॉल के साथ संयुग्मन अभिक्रिया बताइए।
(c) जब 1° वे 2° एल्कोहल एनहाइड्रस क्रोमियम ट्राई ऑक्साइड द्वारा ऑक्सीकृत होते हैं तो क्या उत्पाद बनता है?

RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 4

We hope the given RBSE Class 12 Chemistry Model Paper 4 will help you. If you have any query regarding RBSE Class 12 Chemistry Sample Paper 4, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.