RBSE Class 12 Geography Model Paper 1

RBSE Class 12 Geography Model Paper 1 are part of RBSE Class 12 Geography Board Model Papers. Here we have given RBSE Class 12 Geography Sample Paper 1.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 12
Subject Geography
Paper Set Model Paper 1
Category RBSE Model Papers

RBSE Class 12 Geography Sample Paper 1

समय: 3 ¼ घण्टे
पूणक: 56

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश

  1. परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न पत्र पर नामांक अनिर्वायतः लिखें।
  2. सभी प्रश्न करने अनिवार्य हैं।
  3. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दी गई उत्तर-पुस्तिका में ही लिखें।
  4. जिन प्रश्नों में आंतरिक खण्ड है, उन सभी के उत्तर एक साथ ही लिखें।
  5. प्रश्न पत्र के हिन्दी व अंग्रेजी रूपान्तरण में किसी प्रकार की त्रुटि/अन्तर/विरोधाभास होने पर हिन्दी भाषा के प्रश्न को सही माने।
  6. खण्ड प्रश्न संख्या अंक प्रत्येक प्रश्न उत्तर की शब्द सीमा
    1-13 1 20 शब्द
    14-24 2 50 शब्द
    25-27 3 100 शब्द
    28-30 4 200 शब्द
  7. प्रश्न क्रमांक 22 से 24 मानचित्र कार्य से संबंधित हैं और प्रत्येक 2 अंक का है।
  8. विश्व, भारत व राजस्थान के उपलब्ध कराए गए रेखा मानचित्रों को उत्तर पुस्तिका के साथ नत्थी करें।
  9. प्रश्न क्रमांक 30 में आंतरिक विकल्प है।

खण्ड – अ

प्रश्न 1.
संभववाद के प्रणेता कौन है? [1]

प्रश्न 2.
“मानव भूगोल मानव समाजों एवं धरातलों के बीच संबंधों का संश्लेषित अध्ययन है।” यह कथन किसका है? [1]

प्रश्न 3.
कार्यशील जनसंख्या से आप क्या समझते हैं? [1]

RBSE Class 12 Geography Model Paper 1

प्रश्न 4.
न्यून मानव विकास श्रेणी (0.5 से कम) में सम्मिलित किन्हीं दो देशों के नाम बताइए। [1]

प्रश्न 5.
महानगर किसे कहते हैं? [1]

प्रश्न 6.
गंदी बस्तियों की किन्हीं कोई दो समस्याओं को लिखिए। [1]

प्रश्न 7.
पंचम व्यवसाय में कौन-कौनसे क्रियाकलाप सम्मिलित है? [1]

प्रश्न 8.
किन्हीं दो नव्यकरणीय संसाधनों के नाम लिखिए। [1]

प्रश्न 9.
पुनःचक्रण से आप क्या समझते हैं? [1]

RBSE Class 12 Geography Model Paper 1

प्रश्न 10.
परमाणु ऊर्जा आयोग की स्थापना कब हुई? [1]

प्रश्न 11.
भारत के क्षेत्रफल को कितने वर्ग किमी. में लिखिए? [1]

प्रश्न 12.
प्रधानमंत्री आवास योजना के दो उद्देश्य बताइए। [1]

प्रश्न 13.
राजस्थान में लिंगानुपात कम होने के कोई दो कारक बताइए। [1]

खण्ड – ब

प्रश्न 14.
बुशमैन जनजाति के आर्थिक क्रियाकलापों को समझाइए। [2]

प्रश्न 15.
तीर व तारा ग्रामीण अधिवास के प्रतिरूप का चित्र बनाइए। [2]

RBSE Class 12 Geography Model Paper 1

प्रश्न 16.
स्थानांतरित कृषि की समालोचना कीजिए। [2]

प्रश्न 17.
साइबर स्पेस इंटरनेट से क्या तात्पर्य है? [2]

प्रश्न 18.
प्रशुल्क एवं व्यापार महासमझौता से आप क्या समझते हैं? [2]

प्रश्न 19.
अम्लीय वर्षा के दो कारणों का वर्णन कीजिए। [2]

प्रश्न 20.
भारत में नगरीय जनसंख्या वृद्धि के कोई चार कारण लिखिए। [2]

प्रश्न 21.
वन संसाधनों के महत्त्व की विवेचना कीजिए। [2]

प्रश्न 22.
दिए गए संसार के रेखा मानचित्र में निम्न बंदरगाहों को दर्शाइए [2]

  1. कैपटाउन
  2. हांगकांग
  3. सेनफ्रांसिस्को
  4. पर्थ.

RBSE Class 12 Geography Model Paper 1

प्रश्न 23.
दिए गए भारत के रेखा मानचित्र में निम्न लौह-इस्पात उद्योग केन्द्रों को दर्शाइए [2]

  1. जमशेदपुर
  2. सलेम
  3. विजयनगर
  4. विशाखापट्टनम

प्रश्न 24.
दिए गए राजस्थान के रेखा मानचित्र में निम्न शहरों को अंकित कीजिए [2]

  1. भरतपुर
  2. जैसलमेर
  3. नागौर
  4. सिरोही

खण्ड – स

प्रश्न 25.
जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए कोई तीन सुझाव दीजिए। [3]

प्रश्न 26.
प्रादेशिक नियोजन से आप क्या समझते हैं? भारत में प्रादेशिक असंतुलन को समझाइए। [3]

RBSE Class 12 Geography Model Paper 1

प्रश्न 27.
विश्व में चलवासी पशुचारण वाले क्षेत्रों की आर्थिक दशा सुधारने के लिए कोई तीन सुझाव दीजिए। [3]

खण्ड – द

प्रश्न 28.
पाईपलाइन परिवहन के क्या लाभ हैं? पश्चिमी भारत में पाईपलाइनों के बेहतर उपयोग के लिए सुझाव दीजिए। [4]

प्रश्न 29.
जनसंख्या घनत्व से आप क्या समझते हैं? निम्न कारकों के आधार पर विश्व में जनसंख्या घनत्व में अंतर को उदाहरण सहित समझाइए। [4]

  1. भौतिक
  2. आर्थिक
  3. सामाजिक

अथवा
जनसंख्या वितरण से आप क्या समझते हैं? निम्नलिखित कारकों के आधार पर विश्व में जनसंख्या वितरण को उदाहरणों सहित समझाइए

  1. अवस्थिति
  2. जलवायु
  3. धरातल

RBSE Class 12 Geography Model Paper 1

प्रश्न 30.
राजस्थान में डेयरी उद्योग के विकास हेतु अपने सुझाव दीजिए। [4]
अथवा
राजस्थान में सिंचाई की सुविधाओं के विकास हेतु अपने सुझाव दीजिए।

We hope the given RBSE Class 12 Geography Model Paper 1 will help you. If you have any query regarding RBSE Class 12 Geography Sample Paper 1, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.