RBSE Class 12 Hindi Model Paper 3

RBSE Class 12 Hindi Model Paper 3 are part of RBSE Class 12 Hindi Board Model Papers. Here we have given RBSE Class 12 Hindi Sample Paper 3.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 12
Subject Hindi
Paper Set Model Paper 3
Category RBSE Model Papers

RBSE Class 12 Hindi Sample Paper 3

समयः 3.15 घण्टे
पूर्णांक : 80

परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देशः

  1. परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न-पत्रे पर नामांक अनिवार्यतः लिखें।
  2. सभी प्रश्न हल करने अनिवार्य हैं।
  3. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दी गई उत्तर-पुस्तिका में निर्धारित शब्द-सीमा में लिखें।
  4. प्रश्न के सभी भागों का हल एक साथ सतत् लिखें।

खण्ड – क

प्रश्न 1.
निम्नांकित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (प्रत्येक प्रश्न के लिए उत्तर सीमा 20 से 30 शब्द है) [4]
आज हम जानते हैं कि पृथ्वी एक लट्टू की तरह अपनी धुरी पर चारों ओर घूमती है। और यह धुरी उत्तर दिशा में ध्रुव तारे की ओर है। पृथ्वी की धुरी अंतरिक्ष में स्थिर नहीं है। वह भी धीरे-धीरे घूमती हुई लगभग 20,000 वर्षों में एक चक्कर पूरा करती है। भविष्य में 11,000 वर्षों के उपरान्त ध्रुव के बजाय वेगा अटले तारा होगा।

जो इने-गिने अपवाद हैं उन्हें ‘ग्रह’ कहते हैं। यूनानी निरीक्षकों ने ग्रहों को प्लेनेट यानी घुमक्कड़ कहा है क्योंकि इनकी गति में अनियमितता दिखाई दी। तारा पठलं पर आ सूर्य की दिशा की तुलना करने पर ग्रह कभी आगे, कभी पीछे जाते दिखाई देते हैं। मनुष्य अक्सर अंधविश्वासों की शिकार हो जाता है। इसी कारण फलित-ज्योतिष को प्रोत्साहन मिला मानव को लगने लगा कि उसके जीवन का नियंत्रण इन ग्रहों के प्रभाव से होता है। ग्रहों के घूमने की पहेली सत्रहवीं सदी में योहान केप्लर ने सुलझाई। उसने यह सिद्ध किया कि ग्रह मानमाने नहीं भटकते बल्कि वे नियमित कक्षाओं में सूर्य के चारों ओर घूमते हैं। न्यूटन ने उसके नियमों का संबंध सूर्य के गुरुत्वाकर्षण से जोड़ा। अब हम सब यह जानते हैं कि ग्रह शक्तिवाने एवं स्वेच्छाचारी न होकर सूर्य के गुरुत्वाकर्षण द्वारा नियमित कक्षाओं में घूमते हैं। अतः फलित ज्योतिष की धारणा को कोई सबूत नहीं रहा।

ग्रह और तारों को अन्तर स्पष्ट हो चुका है। सूर्य के चारों ओर घूमने वाले ग्रह तारों की अपेक्षा हमारे काफी निकट हैं, परन्तु तारों की भाँति स्वयं प्रकाशित न होने के कारण दूसरे तारों के ग्रहों को देखना मुश्किल है। ग्रह पास हैं तारे दूर हैं। 1838 में बेसल नामक एक जर्मन ज्योतिर्विद ने तारों की दूरियाँ नापने के लिए पैरलैक्स विधि को सफलतापूर्वक अपनाया इस विधि से आसपास के लगभग 700 तारों की दूरियाँ नापी जा सकती हैं। पर आज स्थिति ऐसी नहीं है कि जो तारा हम देख सकते हैं उसकी दूरी पैरलैक्स विधि से नाप नहीं सकते और जिसकी दूरी हेम नाप सकते हैं उसे देख नहीं सकते।

(अ) अंतरिक्ष विज्ञान में योहान केप्लर का क्या योगदान रहा?
(ब) तारों व ग्रहों में क्या अंतर है?

RBSE Class 12 Hindi Model Paper 3

प्रश्न 2.
निम्नांकित अपठित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए (प्रत्येक प्रश्न के लिए उत्तर सीमा 20 से 30 शब्द है) [4]
उठे राष्ट्र तेरे कंधों पर
बढ़े प्रगति के प्रांगण में,
पृथ्वी को रख दिया उठाकर
तूने नभ के आँगन में।
तेरे प्राणों के ज्वारों पर,
लहराते हैं देश सभी
चाहे जिसे इधर कर दे तू
चाहे जिसे उधर क्षण में।
विजय वैजयन्ती फहरी जो
जग के कोने-कोने में,
उनमें तेरा नाम लिखा है।
जीने में बलि होने में।
घहरे रन घनघोर बढ़ी।
सेनाएँ तेरा बल पाकर
स्वर्ण-मुकुट आ गये चरण-तल
तेरे शस्त्र संजोने में।
तेरे बाहुदण्ड में वह बल।
जो केहरि-कटि तोड़ सके
तेरे दृढ़ कंधों में वह बल।
जो गिरि से ले होड़ सके।

(अ) युवा द्वारा शस्त्र सँवारने से क्या प्रभाव पड़ता है?
(ब) इस कवितांश का मूलभाव लिखिए।

खण्ड – ख

प्रश्न 3.
निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर एक से दो पंक्तियों में दीजिए [2]
(क) भाषा किसे कहते हैं?
(ख) हिन्दी भाषा की लिपि कौनसी है?

प्रश्न 4.
रेखांकित शब्दों का पद परिचय दीजिए [2]
(क) सफेद शर्ट वाली बालिका खेल रही है।
(ख) मैंने एक सुंदर पक्षी देखा।

RBSE Class 12 Hindi Model Paper 3

प्रश्न 5.
अभिधा शब्द शक्ति की परिभाषा लिखते हुए दो उदाहरण लिखिए। [2]

प्रश्न 6.
“मानहु विधि तन अच्छ छवि, स्वच्छ राखिने काज। [2]
दूग-पग पोंछन को किए, भूषण पायंदाज॥”
उपर्युक्त दोहे में कौनसा अलंकार है और क्यों?

प्रश्न 7.
निम्नलिखित अंग्रेजी शब्दों का अर्थ हिन्दी में लिखिए। [2]
(क) Abstract
(ख) Basic Pay

प्रश्न 8.
सचिव, स्कूली शिक्षा राजस्थान सरकार की ओर से निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर को एक अर्द्धशासकीय पत्र लिखिए जिसमें बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में दस प्रतिशत के सुधार हेतु अतिरिक्त कक्षाएँ लगाने बाबत कहा गया हो। [2]

प्रश्न 9.
निम्न विषयों में से किसी एक पर लगभग 300 शब्दों में सारगर्भित निबन्ध लिखिए [4]
(क) स्वच्छ भारत अभियान
(ख) जल संरक्षण अथवा जल संकट : कारण और निवारण
(ग) राष्ट्र निर्माण में नारी की भूमिका
(घ) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

RBSE Class 12 Hindi Model Paper 3

खण्ड – ग

प्रश्न 10.
निम्नलिखित पद्यांशों में से किसी एक पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए (उत्तर-सीमा लगभग 80 शब्द) [4]
प्रात नभ था बहुत नीला शंख जैसे
भोर का नभ
राख से लीपा हुआ चौका
(अभी गीला पड़ा है)
बहुत काली सिल जरा-से लाल केसर से
कि जैसे धुल गई हो।
अथवा
कहत, नटेत, रीझत, खिझत, मिलत, खिलत, लजियात।
भरे भौन मैं करत हैं नैननु हीं सब बात।।

प्रश्न 11.
निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक गद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए (उत्तर-सीमा लगभग 80 शब्द) [4]
किसान मुझे अन्न में, फूल में, फल में आहुति हुआ-सा दिखाई पड़ता है। कहते हैं, ब्रह्माहुति से जग पैदा हुआ है। अन्न पैदा करने में किसान भी ब्रह्मा के समान है। खेती उसके ईश्वरी प्रेम का केन्द्र है। उसका सारा जीवन पत्ते-पत्ते में, फूलफूल में, फल-फल में बिखरा रहा है। वृक्षों की तरह उसका जीवन भी एक प्रकार का मौन जीवन है। वायु, जल, पृथ्वी, तेज और आकाश की नीरोगता उसी के हिस्सों में है। विद्या यह नहीं पढ़ा, जप और तप यह नहीं करता, संध्या-वन्दनादि इसे नहीं आते, ज्ञान, ध्यान का इसे पता नहीं, मन्दिर, मस्जिद, गिरजे से इसे कोई सरोकार नहीं, केवल साग-पात खाकर ही यह अपनी भूख निवारण कर लेता है।

ठण्डे चश्मों और बहती हुई नदियों के शीतल जल से यह अपनी प्यास बुझा लेता है। प्रात:काल उठकर यह अपने हल-बैलों को नमस्कार करता है और हल जोतने चल देता है। दोपहर की धूप इसे भाती है । इसके बच्चे मिट्टी में ही खेल-खेलकर बड़े हो जाते हैं। इसको और इसके परिवार को बैल और गाँवों से प्रेम है।
अथवा
“स्वच्छता बुरी नहीं, न सुरुचि मुझे बुरी लगनी है; पर तुम हर चीज को सनक की हद तक पहुँचा देती हो और सनक से मुझे चिढ़ है। (फिर कमरे में घूमने लगता है) बनियाइनों और तौलियों की कैद मैंने मान ली, किन्तु यदि मैं गलती से बनियाइन न बदल पाऊँ या गलत तौलिया ले लूं तो इसका यह मतलब तो नहीं कि मैं स्वभाव से गन्दा हूँ और मेरे इस स्वभाव पर तुम्हें मुँह फुलाकर बैठ जाना या अपनी विषैली हँसी बिखेरनी चाहिए।’

प्रश्न 12.
‘भय’ शीर्षक निबंध के आधार पर बताइए कि शुक्ल जी ने भय से संबंधित किस प्रकार के विचार अभिव्यक्त किए हैं? (उत्तर सीमा 80) [4]
अथवा
डॉ. भीमराव अम्बेडकर के अनुसार सफल प्रजातंत्र के लिए किन-किन बातों पर ध्यान देना जरूरी है?

RBSE Class 12 Hindi Model Paper 3

प्रश्न 13.
सूरदास के काव्य की भावगत विशेषताओं पर विस्तृत विचार व्यक्त कीजिए। (उत्तर सीमा 80) [4]
अथवा
‘कविता एक खेल है_______ बच्चा ही जाने।’ पंक्ति का भावार्थ लिखिए।

प्रश्न 14.
रहीम ने मनुष्य को अपने मन की व्यथा अपने तक ही सीमित रखने को क्यों कहा है? (उत्तर सीमा 40) [2]

प्रश्न 15.
“शिवाजी की वीरता का आतंक म्लेच्छ सेना पर था।” इस कथन पर टिप्पणी कीजिए। (उत्तर सीमा 40) [2]

प्रश्न 16.
बाजार के जादू चढ़ने और उतरने पर मनुष्य पर पड़ने वाले प्रभावों को स्पष्ट कीजिए। (उत्तर सीमा 40) [2]

प्रश्न 17.
लेखक ने कौसानी गाँव में डूबते सूरज का जो वर्णन किया है, उसे अपने शब्दों में लिखिए।(उत्तर सीमा 40) [2]

प्रश्न 18.
कवि हरिवंशराय बच्चन’ अथवा लेखक ‘कन्हैयालाल मिश्र’ का साहित्यिक परिचय दीजिए। (शब्द सीमा 80) [4]

प्रश्न 19.
कबीरदास ने संगति का क्या प्रभाव बताया है? (उत्तर सीमा 20) [2]

RBSE Class 12 Hindi Model Paper 3

प्रश्न 20.
हुमायूँ ने जहाँ विश्राम किया था, वह वहाँ क्या बनवाना चाहता था? (उत्तर सीमा 20) [2]

खण्ड – घ

प्रश्न 21.
गाय का महादेवी के घर पर किस तरह स्वागत किया गया? अपने शब्दों में लिखिये। (उत्तर सीमा 40) [2]

प्रश्न 22.
‘बिना फेरे घोड़ा बिगड़ता है और बिना लड़े सिपाही’-कथन में युक्तियुक्त विवेचना कीजिए।(उत्तर सीमा 40) [2]

प्रश्न 23.
राजा भगत का तुलसीदास से मिलने का क्या उद्देश्य था? वे कहाँ तक सफल रहे?(उत्तर सीमा 40) [2]
अथवा
महाराजा सूरजमले के योगदान पर टिप्पणी कीजिए। (उत्तर सीमा 40)

प्रश्न 24.
‘सत्य के प्रयोग’ (आत्मकथा) के लेखक मोहनदास करमचंद गाँधी का परिचय प्रस्तुत कीजिए। (उत्तर सीमा 80 से 100 शब्द) [6]
अथवा
“अजन्ता की चित्रकला में स्वाभाविकता है, जीवन है, सादगी है, औचित्य है और सौन्दर्य-भावना है।” लेखक ने इतिहास प्रसिद्ध अजन्ता की गुफाओं में विद्यमान चित्रकला के सौन्दर्य का किस प्रकार वर्णन किया हैं?

RBSE Class 12 Hindi Model Paper 3

खण्ड – ङ

प्रश्न 25.
समाचार लेखन के लिए छः ककार क्या हैं और ये क्यों आवश्यक हैं? (उत्तर सीमा 40) [2]

प्रश्न 26.
डिजिटल फोटोग्राफी ने पत्रकारिता में तस्वीरों के महत्त्व को किस तरह प्रभावित किया है? (उत्तर सीमा 40) [2]

प्रश्न 27.
साक्षात्कार के लिए किन किन तैयारियों की आवश्यकता होती है? स्पष्ट कीजिए। (उत्तर सीमा 40) [2]

प्रश्न 28.
अपराध-समाचारों के लेखन में किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है? (उत्तर सीमा 60) [3]

प्रश्न 29.
रिपोर्ताज और रिपोर्ट में अंतर स्पष्ट कीजिए। (उत्तर सीमा 60) [3]

RBSE Class 12 Hindi Model Paper 3

We hope the given RBSE Class 12 Hindi Model Paper 3 will help you. If you have any query regarding RBSE Class 12 Hindi Sample Paper 3, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.